# Skill▶️Degree 📜 #knowledge #motivation #ai #viral #shorts #inspiration

## Метаданные

- **Канал:** Gate Smashers
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=2P05BH7Yt48
- **Дата:** 09.05.2026
- **Длительность:** 1:46
- **Просмотры:** 8,057

## Содержание

### [0:00](https://www.youtube.com/watch?v=2P05BH7Yt48) Segment 1 (00:00 - 01:00)

अभी सब जगह धुरंधर चल रही है और यह मैं प्रोपेगेंडा की वजह से नहीं बोल रहा। यह मैं रणबीर सिंह की प्रेजेंस की वजह से बोल रहा हूं। उसकी एक्टिंग उसकी फिजिक यही बंदा जब 2011 में अपनी फर्स्ट मूवी में आया था ना तो मैक्सिमम लोगों ने बोला था कि यार इसको एक्टर किसने बना दिया? ये स्क्रीन के ऊपर आ कैसे गया? यानी उस बंदे ने 15 साल अपनी बॉडी के ऊपर, अपनी एक्टिंग स्किल के ऊपर बहुत ज्यादा काम किया होगा। और ये मैं आपको क्यों बोल रहा हूं? इसलिए नहीं बोल रहा कि भैया वो रणबीर सिंह है और आप एक नॉर्मल पर्सन हो। यार हमारा जो माइंड है ना वो हमेशा चीजों को रिलेट करके समझता है। तो मैं आपको यही बोलूंगा कि आपको स्किल के ऊपर काम करना पड़ेगा। किसी ना किसी स्किल को आपको डेप्थ में जाके एक्वायर करना पड़ेगा। जैसे टेक्निकल स्किल की अगर मैं बात करूं आप डेटा विजुलाइजेशन के ऊपर आप एआईएमएल के ऊपर आप साइबर सिक्योरिटी के ऊपर आप प्रोग्रामिंग के ऊपर डीएसए के ऊपर कॉम्पिटिटिव एग्जाम को आप बहुत अच्छे से प्रिपेयर कर सकते हो। टेक्निकल स्किल्स को बहुत अच्छे से एक्वायर कर सकते हो। कम्युनिकेशन स्किल को बहुत अच्छे से क्वायर कर सकते हो। एंटरप्रेन्योर स्किल्स को बहुत अच्छे से एक्वायर कर सकते हो। तो एटलीस्ट आपको स्टार्ट तो करना पड़ेगा। अब प्रॉब्लम यही आती है मैक्सिमम स्टूडेंट को कि सर हमें एंड दिख रहा है लेकिन हमें स्टार्ट कैसे करना है वो नहीं समझ में आ रही। मतलब हमें पता है कि यार ये करेंगे तो हमें बेनिफिट हो जाएगा। लेकिन स्टार्ट कैसे करें? तो हमेशा ना मैं स्टूडेंट को बोलता हूं कि आप इजी तरीके से स्टार्ट किया करो। अगर आप कॉम्प्लेक्स चीजों से स्टार्ट करोगे ना तो आप एक-द दिन में बैठ जाओगे। इजी तरीके से स्टार्ट करो। तो इज़िएस्ट में जैसे Python के ऊपर आप स्टार्ट कर सकते हो प्रोग्रामिंग करना। आप डेटा के ऊपर काम कर सकते हो। आप सेल्स का डेटा उठाओ, हेल्थ केयर का डेटा उठाओ। उसके ऊपर आप विजुअलाइजेशन करो, एनालिसिस करो। जब ये छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स में आपको मजा आने लगेगा ना तो कहीं ना कहीं फिर आप बड़े चीजों के ऊपर अपने आप स्किल एक्वायर कर लोगे। तो ये चीज आपको करनी ही पड़ेगी।

---
*Источник: https://ekstraktznaniy.ru/video/50028*