# Docker Explained in 5 Minutes with Real Life Example (Hindi)

## Метаданные

- **Канал:** 5 Minutes Engineering
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=Ulxmu3bgFRU
- **Дата:** 06.05.2026
- **Длительность:** 5:36
- **Просмотры:** 848
- **Источник:** https://ekstraktznaniy.ru/video/50047

## Описание

ULTIMATE AI MASTERY LIVE BOOTCAMP❤️‍🔥
🎥 Detailed Video:
https://youtu.be/xVD1Zj1ge_g

📚 Detailed Syllabus:
https://whatsapp.com/channel/0029VapVXpcKbYMLVb3NCn33

🔥 MEGA SAVE OFFER LIVE NOW
💸 Flat 65% OFF

🎯 Enroll Now:
https://www.5minutesengineering.com/courses/833538

🌟 Key Features
✅ Beginner Friendly
✅ Basics to Advanced
✅ Zero to Job Ready Focus
✅ LIVE Sessions (Theory + Practical)
✅ Session Recordings
✅ Certificate
✅ Weekly Assignments
✅ 40+ Industry-Relevant Modules
✅ 150+ Live Learning Hours
✅ 500+ Interview Questions
✅ Doubt Solving in LIVE Sessions
✅ 80+ Hands-On Projects (Beginner → Advanced)

📌 Things You Will Master Here
✅ Data Science
✅ Data Analytics
✅ Data Engineering
✅ Generative AI
✅ Agentic AI
✅ Cloud (Azure + AWS + GCP)
✅ MLOps
✅ LLMOps
✅ Databases (SQL + NoSQL)
✅ System Design for AI Systems
✅ AI Engineering
✅ No-Code AI Tools
✅ AI Workflow Orchestration
✅ RAG Engineering
✅ Fine-Tuning
✅ Multimodal AI

## Транскрипт

### Segment 1 (00:00 - 05:00) []

हेलो एंड वेलकम दोस्तों टू 5 मिनट्स इंजीनियरिंग। आज का वीडियो वाकई बड़ा कमाल का होने वाला है दोस्तों क्योंकि आज के इस वीडियो में बस अगले पांच मिनटों में मैं आपको समझा दूंगा कि डॉकर क्या है? क्यों है? कैसे है? सारा मामला जी क्लियर कर देते हैं। एक एग्जांपल के साथ शुरुआत करते हैं। परसों की बात बताता हूं। परसों मैं गया था अपने दोस्त के घर पे खाना खाने के लिए। और भाई साहब आंटी जी ने खाने में जो दाल बनाई थी, मजा ही आ गया था, स्वाद ही आ गया था। मैं तो फैन हो गया था भैया उस दाल का। इतना बड़ा फैन हो गया था कि उसी वक्त मैंने अपनी डायरी और पेन निकाला और मैंने बोला आंटी जी रेसिपी बताओ। तो आंटी जी ने पूरी डिटेल में रेसिपी बताई। ऐसे करना है वो डालना है फिर ऐसे डालना है फिर ये वेजिटेबल डालने हैं फिर ऐसा ऑइल डालना है फिर ये इंग्रेडिएंट डालने हैं ये सब कुछ उन्होंने मुझे बताया और मैंने एकदम सिंसियरली जो है वो सारी चीजें नोट डाउन कर ली और अगले दिन भैया फिर घर पे गया मम्मी जी को बोला मम्मी जी अभी थोड़ा आप किचन से साइड आती है आज के लिए ये मेरा साम्राज्य है मैं इधर दाल बनाने वाला हूं जो आंटी ने उधर बनाई थी मैंने रेसिपी बुक अपनी खोल ली और एक-एक करते हुए बड़े ही डिसिप्लिंड मैनर में जो वहां लिखा था वही यहां करता था जो यहां लिखा था वही वहां करता था और ऐसे करते-कर करते भैया दालें उबाले मार रही थी और वैसे-वैसे से मैरी खुशी भी भैया उबाले मार रही थी और जब फाइनली दाल बनके तैयार हुई और मैंने अपना पहला निवाला लिया मैं बोला बेटा गर्व हो गया बेड़ा गर्व हो गया सब बेकार लग रही है भैया दाल बिल्कुल ही बेकार लग रही मतलब वो जो दाल थी और ये जो मैंने बनाई दाल है इसमें जमीन आसमान का फर्क नहीं था इसमें भैया स्वर्ग पाताल का फर्क था इतना फर्क था बिल्कुल टेस्टलेस बिल्कुल मीनिंगलेस था मैंने तुरंत फोन घुमाया अपने दोस्त को मैं बोला मम्मी जी को अपने फोन दियो मैं बोला आंटी जी आपने जो रेसिपी दी थी वही तो मैंने भी यार यहां पे फॉलो किया लेकिन टेस्ट एकदम बेकार लग रहा है आपको तो भैया बहुत ही बढ़िया टेस्ट था। ये ऐसे कैसे? बोला बेटा तुम्हारे यहां का पानी अलग है। हमारे तुमने जो तेल यूज़ किया, हम जो तेल यूज़ करते हैं उसमें फर्क है। तुमने जो क्वालिटी की दाल यूज़ की, हमने की वो अलग है। तुम जो मिर्च मसाले डाले और हमने जो मिर्च मसाले की क्वालिटी डाली है, जो फ्लेवर डाला है वो डिफरेंट है। तो ऑब्वियस सी बात है जब इतनी सारी चीजें डिफरेंट है तो टेस्ट भी तो डिफरेंट होगा। तो मैं बोला यार हां यार ये तो बिल्कुल सही बात है। और एग्जैक्टली जो है हमारे आईटी इंडस्ट्री में भी यही होता है। टेक है कि हमारे सिस्टम पे जब हम कोई कोड करते हैं तो उसका एक एनवायरमेंट रहता है। उसका एक ओरा रहता है जो उसको सपोर्ट करता है उस कोड को उस एप्लीकेशन को रन करने के लिए। लेकिन जब यही कोड जो है मैं किसी और सिस्टम पे रन करता हूं। अपने दोस्त के सिस्टम पे रन करने की कोशिश करता हूं। सर्वर पे इसको पुश करके वहां रन करने की कोशिश करता हूं। तो भाई वहां पे ये रन नहीं होता। वहां पे कुछ एरर दे देता है। इनकंपेटिबिलिटी बता देता है। ये क्या मामला है भैया? तो ऐसा प्रॉब्लम बहुत ज्यादा हो गया था। अब लेकिन दाल तो खानी थी। तो फिर यहां पे कांसेप्ट आता है डॉकर का जो कि आपको इस समस्या से बाहर निकालता है। अब डॉकर में देखिए सिंपली क्या होता है? एक इस प्रकार से आपकी जो है रेसिपी कार्ड जो है आपको दे दिया जाता है। जिसके अंदर काफी इंपॉर्टेंट जो इंस्ट्रक्शंस है और जो स्टेप्स ऑफ एग्जीक्यूशन है वो लिख दिए जाते हैं। जिसे हम लोग टेक्निकली डॉकर फाइल कहते हैं। क्या कहते हैं इसको? इस रेसिपी कार्ड को क्या कहते हैं? टेक्निकली डॉकर फाइल। और इसे जोड़ दिया जाता है आपके रिस्पेक्टिवली इस सील्ड पैक किट के साथ जिसके अंदर जो दाल आपको लगानी है यूज करनी है एक्जेक्टली वही दाल होती है। जो तेल आपको यूज़ करना है वही तेल यहां पे होता है। जो पानी चाहिए होता है वही पानी यहां पे होता है। जो वेजिटेबल चाहिए होते हैं वही वेजिटेबल भी यहां होते हैं। तो एग्जैक्टली जो चीजें वहां पे आंटी के घर के दाल बनाने में पड़ती है। एग्जैक्टली वही रॉ मटेरियल्स आपके यहां पे सील पैक डब्बे में होते हैं। ये अभी तक सील पैक्ड है। ये कुकिंग में नहीं गया है। ये सिर्फ अब तक पैक किया गया है। इसके अंदर सब कुछ है। इसे कहते हैं डॉकर इमेज। क्या कहते हैं इसको? इस सिचुएशन को डॉकर इमेज ऐसी कई अलग-अलग डॉकर इमेजेस आपकी तैयार हो सकती हैं। अलग-अलग चीजों को लेके अलग-अलग कोड आपका रह सकता है। उसके अलग-अलग डॉकर इमेजेस बन सकती है जिनको अपन यहां पे स्टोर कर सकते हैं। शेयर कर सकते हैं एक दूसरे के साथ। इस लोकेशन को कहते हैं डॉकर hub टेक्निकली। यहां पे आप अपना इमेज जो है पुश कर सकते हैं। फिर वहां से पुल कर सकते हैं। कहीं और इसको इस्तेमाल कर सकते हैं। तो इस तरीके का जो मिल किट वेयर हाउस है वो एक आपका डॉकर हब कहलाता है। अब सबसे इंपॉर्टेंट बात मैंने भैया तुरंत आंटी जी को बोला कॉल पे कि ये ऐसा किट जो है मेरे को भेज दो। और तुरंत भैया घर पे आ गया वो किट। और जैसे ही किट आया मैंने उसको खोला, मिला और उसकी इंस्ट्रक्शन वगैरह जो है सब कुछ पढ़े। अब इन इंस्ट्रक्शंस में क्या लिखा हुआ होता है? जो आपका टेक्निकली अगर देखा जाए तो उसमें क्या लिखा होता है? डॉकर फाइल में कि भाई कौन-कौन सी जो आपकी लाइब्रेरीज है वो इंस्टॉल करवानी है, कौन सी फाइल्स जो है वो कहां कॉपी करनी है। साथ ही साथ कौन से इंस्ट्रक्शंस हैं जिनको कमांड्स हैं जिनको भैया आपको एग्जीक्यूट करना है, रन करना है तब आपका एप्लीकेशन रन करेगा। ये सारी गतिविधियां यहां पे लिखी होती है। इसी हिसाब से भैया मैंने जो है इसकी कुकिंग चालू कर दी यानी कि मैंने इसको रख दिया गैस के ऊपर। जैसे ही गैस के ऊपर रखा इसे अपन बोलते हैं डॉकर रन। जैसे ही इसको गैस के ऊपर रखा कि अभी एग्जीक्यूट होना शुरू हो रहा है। इसके अंदर की दालें जो है वह उफाले मार रही है। मिर्च मसाले जो है उनकी सुगंध आ रही है। यानी कि अब ये कुकिंग शुरू हो गया है। वी हैव पुट अप द लाइव कुकिंग ऑन स्टॉप। इसे कहते हैं कंटेनर। ये आपका डॉकर दुनिया की टर्मिनोलॉजी में कंटेनर कहलाता है। दैट इज अ लाइव रनिंग इंस्टेंस जो अभी एग्जीक्यूट हो रहा है। डेटाबेस पुल हो रहा है। आपकी डिपेंडेंसीज जो है वो इंस्टॉल हो रही है। ये सारी गतिविधियां सोर्स कोड जो है वो एग्जीक्यूट हो रहा है। ऐप डिप्लॉय होने के बाद पब्लिक लिंक अवेलेबल हो रही है। ये सब गतिविधियां टेक्निकली जो है वो आपके कंटेनर के साथ होती है। एक आखिरी और इंपॉर्टेंट चीज जो आपको समझनी है। जरूरी थोड़ी ना कि सिर्फ दाल ही मेरे को खानी है। मैंने तो भैया जी देखो मुझे पसंद आ गई ना दाल। मैंने आंटी जी को बोल दिया आप चावल का भी जो है एक ऐसा डब्बा भेज दो चावल भी दे दो मेरे को एक हैं साथ ही साथ

### Segment 2 (05:00 - 05:00) [5:00]

भैया आप जो है दो-तीन सब्जियां भी जो आपकी रहती है वो भी भिजवा दो और मैं इसी तरीके से उसको पका लूंगा तो अलग-अलग मेरे पास जो है डिशेस की कमी ना रहेगी अलग-अलग सर्विसेस को अलग-अलग कंटेनर्स को इस प्रकार से जब आप ऑर्कस्ट्रेट करते हो और रन करते हो साथ में मिलके एक ऑब्जेक्टिव को अचीव करने के लिए देन इट इज कॉल्ड एज अ डॉकर कंपोज ऑर्केस्ट्रेशन ये बात अपने को समझनी है यानी कि मेनी डिशेस वन ट्रे एक ही ट्रे में आपको बहुत सारे कंटेनर्स जो है खाने को जो है चाव से बढ़िया तरीके से मिल जाएंगे। यानी एंड लाइन आपको क्या समझनी है? सेम किट एनी किचन ऑलवेज द सेम टेस्ट प्रॉब्लम सोल बाय डॉकर।
