# If I Started a YouTube Channel in 2026, I'd Do This

## Метаданные

- **Канал:** AmbiJyo
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=ag9nEI-OkCc
- **Дата:** 30.03.2026
- **Длительность:** 14:44
- **Просмотры:** 406,893

## Описание

Try Epidemic Sound at: https://share.epidemicsound.com/ambijyoMAR26 & use my code "AMBIJYO" to get a 50% off discount for 2 months!

In this video, I’m sharing exactly what I would do differently if I started a YouTube channel in 2026 from 0 subscribers — step by step, beginner-friendly, and practical rules that I’ve learned throughout my journey.

By the end of this video, you’ll clearly know:
- How to start and grow a YouTube channel in 2026
- How to choose the right niche for your channel
- The best mic and lighting setup for beginners
- How to edit videos without a laptop
- Mistakes to avoid as a beginner

Editing Video Link -
https://youtu.be/FaAFLTVG2vQ?si=blMTuB4Gz3zmN3nP


Gears that i use:

Mic - https://amzn.to/4m9GXSu
Ringlight - https://amzn.to/4dpReI2
My Tripod - https://amzn.to/4sWZJPN
Budget Tripod - https://amzn.to/41UugS9
Headphones - https://amzn.to/47DWgwY
Chair - https://amzn.to/41fQLko

My Guitar - https://amzn.to/4m9sPIY
________________________________

Time stamps-
00:00 How youtube changed my life
01:17 The first challenge 
01:40 My story will motivate you
03:45 How to pick a NICHE
04:42 Secret of fast growth
05:44 Most Important step
07:45 My Biggest Mistake :(
10:06 Gears & Tools
11:22 how to edit your videos 
12:27 Don't do this!
13:27 Not getting views?


📌ABOUT ME :-
Hey, it’s AmbiJyo! On this channel, I upload videos where I share my learnings from life. Discover practical tips and personal insights to help you grow and succeed!

🔗 FOLLOW ME HERE:-
•Instagram - https://www.instagram.com/ambijyo_official

📧FOR BUSINESS INQURIES :- ambijyobusiness@gmail.com

#youtubegrowth #2026 
#youtube2026
#howtostartyoutube #ambijyo

## Содержание

### [0:00](https://www.youtube.com/watch?v=ag9nEI-OkCc) How youtube changed my life

इस चैनल पर ऑलमोस्ट 5 लाख सब्सक्राइबर्स होने वाले हैं। और यह चैनल स्टार्ट करना मेरी लाइफ का सबसे बेस्ट डिसीजन था। आज मैं पहले से कहीं ज्यादा कॉन्फिडेंट और फाइनेंसियली इंडिपेंडेंट बन पाई हूं। एंड आई स्टार्टेड गेटिंग स्पोंसर्ड फ्रॉम सम ऑफ द बिगेस्ट ब्रांड्स। बट यह कोई ओवरनाइट सक्सेस नहीं है। एक टाइम था जब मैं भी आप ही की तरह सुबह उठकर आंखें खोलने से पहले भी वाईटी स्टूडियो खोलती थी। बट हमेशा की तरह कुछ भी चेंज नहीं होता था। [संगीत] मैं लिटरली घंटों बैठकर एक स्क्रिप्ट लिखती, वॉइस ओवर करती, उसे एडिट करती, थंबनेल बनाती। पर वीडियोस पे व्यूज कितने आते? 100, 200 व्यूज। और अगर कभी किसी वीडियो पे मेरे 1000 व्यूज आ गए ना, तो भाई मैं सीधा मेरी बहन के पास जाती और उसको बोलती कि देख वीडियो वायरल हो गई है। [संगीत] लिटरली वहां से लेकर यहां तक पहुंचने में ना मुझे ऑलमोस्ट 4 साल लग गए यार। जो कुछ भी मुझे आज पता है ना, अगर मुझे किसी ने पहले बता दिया होता ना, तो शायद मेरी जर्नी थोड़ी आसान हो जाती। और इसीलिए तो आज मैं आपको एग्जैक्टली वही बताने वाली हूं कि अगर मैं एक YouTube चैनल स्टार्ट करती फ्रॉम जीरो सब्सक्राइबर्स तो मैं क्या-क्या चीजें करती और क्या-क्या चीजें बिल्कुल भी नहीं करती जो आप में से मैक्सिमम लोग अभी कर रहे हो तो अगर आप सच [संगीत] में अपना YouTube चैनल स्टार्ट करना चाहते हो और उसे ग्रो करना चाहते हो आई प्रॉमिस ये वीडियो आपकी आज तक की सबसे [संगीत] बेस्ट वीडियो होने वाली है। लेकिन उससे पहले एक बार मुझे कमेंट करके बताओ कि आपके YouTube चैनल पे अभी कितने सब्सक्राइबर्स [संगीत] हैं। बताओ कमेंट करके नाउ लेट्स बिगिन।

### [1:17](https://www.youtube.com/watch?v=ag9nEI-OkCc&t=77s) The first challenge

डोंट ओवरथिंक जस्ट स्टार्ट। क्या स्टार्ट कर दो? पहले चैनल का एक नाम, लोगो, बैनर वो सब तो डिसाइड करना पड़ेगा ना। हम लोग क्या करते हैं? सब चीजें शुरुआत से एकदम परफेक्टली करना चाहते हैं। लेकिन अगर घंटों सोचने के बाद भी आपको नहीं समझ आ रहा कि क्या नाम रखें? तो यार अब स्टार्ट कर दो। एक मजेदार बात बताऊं। जब मैंने ये चैनल स्टार्ट किया था ना तो मेरे चैनल का नाम और लोगो यह नहीं था जो आज है। यह सब मैंने बाद में जाके ही इंप्रूव किया है।

### [1:40](https://www.youtube.com/watch?v=ag9nEI-OkCc&t=100s) My story will motivate you

एक और बात बताती हूं। मुझे पता है आप यकीन नहीं करोगे। पर सच है तो बताने में कैसे शर्म यार? जब मैंने यह चैनल स्टार्ट किया था ना, तो उस टाइम पे कुछ ऐसी मोटिवेशनल वीडियोस चलती थी। कर दिखाओ कुछ ऐसा। लोग बनना चाहिए आपके जैसा। तो मुझे तो अब बिल्कुल भी कुछ नहीं आता था। मुझे लगा कि मेरी वीडियोस में भी इको होना चाहिए। तो मैंने सर्च किया YouTube पे। अच्छा तो आपको YouTube पे सर्च करना तो आता था मतलब। चलो बढ़िया है। मजाक मत उड़ाओ यार। वरना मैं नहीं बताने वाली। अच्छा सॉरी बताओ बताओ। तो मैंने YouTube पर सर्च किया बट मुझसे हुआ नहीं। तो मैंने और मेरी बहन ने ना एक तरकीब [संगीत] लगाई। हम लोग लिटरली क्या करते थे? एक कमरे का सारा सामान बाहर निकालती थी और फिर जाकर मैं रिकॉर्ड करती थी। दीदी फिर क्या वो वीडियोस चली नहीं। फिर कुछ और वीडियोस मैंने देखी हो तो मुझे समझ आया कि यार इको तो होना ही नहीं चाहिए। तो मैंने 350 का एक माइक खरीदा ऑफलाइन किसी दुकान से। अब पता नहीं दुकान वाले ने मुझे खराब माइक बेच दिया है क्या? बट उस माइक ने सिर्फ 2 दिन में ही मेरा साथ छोड़ दिया यार। कहां का? अब दोबारा से मेरी हिम्मत हो नहीं रही थी कि मैं जाऊं और माइक खरीदूं। तो अब मैंने क्या करना शुरू किया कि जब भी मैं रिकॉर्ड करती थी तो मैं अपने रूम को ब्लैंकेट पिलोस वगैरह से भर देती थी और अपने इस टेबलेट से यह रहा वो टेबलेट जहां से मैंने शुरू किया था। इससे मैं अपनी वॉइस रिकॉर्ड करती थी। अब तो यह खराब हो चुका है लेकिन फिर भी मैंने इसको रख रखा है क्योंकि उससे मेरे बहुत सारे इमोशंस जुड़े हुए हैं यार। तो समझ रहे हो कहां से शुरू किया है मैंने? और मैंने जो कुछ भी सीखा है ना वो सब कुछ अलोंग द वे ही सीखा है। मुझे तो ना एडिटिंग आती थी ना थंबनेल बनाना ना ही स्टोरी टेलिंग कुछ भी नहीं। लेकिन फिर भी मैंने स्टार्ट कर दिया। अगर आपको मेरी बातों पर भरोसा नहीं हो रहा ना तो एक बार मेरा स्टार्टिंग का वीडियो जाके देखो। मैंने उसको रखा ही इसलिए ताकि आप देख सको क्योंकि शुरुआत सबकी ऐसे ही होती है। देखो मैं कैसे बोल रही हूं। आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे कितना तेज बैकग्राउंड म्यूजिक है। कम्युनिकेशन टेक्निक्स की और एडिटिंग सेकंड एडिटिंग का है। वो तो है ही नहीं। लेकिन उस वीडियो और वैसे ही 100 से भी ज्यादा वीडियोस बनाने के बाद आज मैं ऐसे वीडियोस बना पा रही हूं। और पता है मुझे बहुत सारे लोगों के ईमेल्स आते हैं, डीएम्स आते हैं कि दीदी मैंने चैनल बना लिया है बट व्यूज नहीं आ रहे हैं। और मैं जाकर देखती हूं तो क्या पूरे तीन वीडियोस भी नहीं डाले हुए हैं और बात कर रहे हैं कि व्यूज नहीं आ रहे हैं। ऐसे थोड़ी होता है यार कोई एक अच्छा वीडियो बनाने के लिए। सो खराब वीडियोस बनाने ही पड़ेंगे। बाद [संगीत] में उन्हें अनलिस्टेट कर देना मेरी तरह।

### [3:45](https://www.youtube.com/watch?v=ag9nEI-OkCc&t=225s) How to pick a NICHE

व्हाट्स द प्लानिंग? बट दीदी स्टार्ट करने से पहले एक नीश तो डिसाइड करनी पड़ेगी ना। बट क्या हो अगर मैं कहूं डोंट पिक एनीश? क्या दीदी आप भी YouTube स्टार्ट करते टाइम ना सबसे पहली चीज ही होती है नीश डिसाइड करना। हां लेकिन ये चीज सबके लिए काम नहीं करती। अगर तो आपके पास पहले से कोई इंटरेस्ट है या आपकी कोई स्किल है जिससे रिलेटेड आप वीडियोस बनाना चाहते हो देन इट्स ओके। बट अगर आपको पता ही नहीं है कि आपको किन टॉपिक्स पे वीडियोस बनाना पसंद है तो फिर हां दीदी मुझे नहीं समझ आ रहा देखा। [चीखने की आवाज़] इसीलिए तो एक नीश पकड़ने की बजाय आप एक पेपर पे सात आठ चीजें लिखो जिनमें भी आपको इंटरेस्ट है। पर मुझे नहीं पता मुझे किस में इंटरेस्ट है। अरे यार आप YouTube पे जैसा कंटेंट सबसे ज्यादा कंज्यूम करते हो वही तो है आपके इंटरेस्ट के टॉपिक्स। तो आप उनमें से दो-तीन चीजें सेलेक्ट करो जिनमें आपको लगता है कि आपको थोड़ा बहुत एक्सपीरियंस है। आप वीडियोस बना सकते हो और प्लस लोग भी उनको देखना चाहते हैं। पर दीदी हमें क्या पता लोग देखना चाहते हैं कि नहीं। और वैसे भी मेरे को तो इतने यूनिक आइडियाज भी नहीं आते यार। अरे यही तो आती है सबसे कमाल की बात।

### [4:42](https://www.youtube.com/watch?v=ag9nEI-OkCc&t=282s) Secret of fast growth

YouTube पर ग्रो करने के लिए ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि आपको कुछ ऐसा करना पड़ेगा जो आज तक किसी ने नहीं किया। बल्कि जब आप अभी स्टार्ट ही कर रहे हो ना तो यह देखो कि जिस लिस्ट में भी आप वीडियोस बनाना चाह रहे हो ना उसमें ऑलरेडी क्या काम कर रहा है। और जब आप 30-40 वीडियोस बना लोगे ना तो आपको समझ आएगा कि बाकी की वीडियोस में तो 50 व्यूज ही है लेकिन एक पे आपके 500 व्यूज आ गए। तो फिर उसके अराउंड और वीडियोस बनाना स्टार्ट करो। जब मैंने स्टार्ट किया था ना तो मेरा नीच था सेल्फ इंप्रूवमेंट। फिर मैंने स्टडी टिप्स वाली वीडियोस डाली तो वो भी आपको अच्छी लगी। तो अब मैं सेल्फ ग्रोथ, हैबिट्स, माइंडसेट, [संगीत] स्किल्स इन सब चीजों से रिलेटेड वीडियोस बनाती हूं। बेसिकली एक जेंजी की लाइफ की जो भी प्रॉब्लम्स होती है ना उनमें हेल्प करने की कोशिश करती हूं। एंड एक दीदी की तरह अपनी लाइफ के एक्सपीरियंसेस और जो कुछ भी मैं सीखती हूं ना वो सब आपके साथ शेयर करती हूं। और आप लोगों को अच्छा लगता है। [संगीत] लगता है ना? हां दीदी तभी तो मैं बिल्कुल आप ही की तरह वीडियोस बनाना चाहती हूं। क्योंकि फिर मेरे भी व्यूज आएंगे और फिर पैसा ही पैसा [हंसी] होगा। अरे नहीं यार ऐसे मेरी कॉपी मत करो और मेरी क्या किसी की भी कॉपी मत करो। क्योंकि इस तरीके से कॉपी करके तो आप कभी ग्रो कर ही नहीं [संगीत] पाओगे। कॉपी करने का एक तरीका होता है जो कि मैं आपको आगे बताऊंगी। लेकिन उससे पहले आपको बनना होगा

### [5:44](https://www.youtube.com/watch?v=ag9nEI-OkCc&t=344s) Most Important step

वैल्यूुएबल। मैंने देखा है कि कुछ लोग क्या करते हैं रैंडमली किसी भी वीडियो की क्लिप उठा करके अपने चैनल पर डाल देते हैं। ऐसा मत करो यार इससे कुछ नहीं होने वाला। आप देखो कि आपकी वीडियोस से लोगों को क्या वैल्यू मिल रही है? क्या आपकी वीडियोस देख के उन्हें हंसी आ रही है या कुछ सीखने को मिल रहा है या फिर क्या वो मोटिवेट हो रहे हैं? ऐसा क्या है जो वो आपकी वीडियोस देखें। जैसे मेरी वीडियो से आपको नॉलेज और इंफॉर्मेशन तो मिलती ही है। साथ ही फन और एंटरटेनमेंट भी होता है। होता है ना? आपको हर वीडियो के साथ अपने आप को 1% इंप्रूव करना होगा। और मैं अभी भी अपने हर वीडियो में कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करती हूं। चाहे वो एडिटिंग हो, थंबनेल हो, स्टोरी टेलिंग हो या फिर बैकग्राउंड म्यूजिक। एंड लिटरली ये वो चीज है जिसमें मैंने सबसे ज्यादा स्ट्रगल किया यार। हां दीदी यार अच्छे बैकग्राउंड म्यूजिक मिलती ही कहां है? ऊपर से कॉपीराइट का टेंशन और काश कोई होता जिसको हम बोल पाते कि इस सिचुएशन के अकॉर्डिंग एक बढ़िया म्यूजिक ला के दे दो और वो दे देता। अरे है ना एपिडेमिक साउंड जो हर क्रिएटर के लिए बेस्ट साउंड ट्रैकिंग प्लेटफार्म है। इसमें 55,000 से भी ज्यादा म्यूजिक ट्रिक्स हैं और ढाई लाख से भी ज्यादा साउंड इफेक्ट्स हैं ऐसे वाले। और यह सब रेस्ट्रिक्शन फ्री है। तो कॉपीराइट क्लेम का तो कोई टेंशन ही नहीं है यार। इनफैक्ट इस वीडियो के सारे म्यूजिक मैंने एपिडेमिक साउंड से ही लिए हैं। मैं बस इसके असिस्टेंट फीचर पे जाके जो भी इमोशन मुझे क्रिएट करना होता है ना, वह बोल देती हूं। गिव मी अ परफेक्ट म्यूजिक फॉर इमोशनल [संगीत] सीन। एंड ये लो मिल गया परफेक्ट म्यूजिक। अरे इतना ही नहीं अगर कोई म्यूजिक अच्छा लगा हो और उसके जैसे और म्यूजिक चाहिए हो ना तो फाइंड [संगीत] सिमिलर का ऑप्शन भी है। और बहुत बार ऐसा होता है ना कि हमें कोई म्यूजिक तो पसंद आ जाता है लेकिन उसका लेंथ और मूड वीडियो से मैच नहीं करता। तो उसके लिए है एपिडेमिक का एडप्ट फीचर। इसमें आप म्यूजिक को वीडियो के अकॉर्डिंग छोटा या बड़ा कर सकते हो या फिर कोई इंस्ट्रूमेंट भी ऐड कर सकते हो। म्यूजिक के अलग-अलग पार्ट्स को रिअरेंज कर सकते हो। तो यार सिर्फ ₹200 पर मंथ के सब्सक्रिप्शन [संगीत] पे बिना कॉपीराइट के टेंशन के हाई क्वालिटी म्यूजिक एंड साउंड इफेक्ट्स। बिलीव मी दिस इज वन ऑफ द बेस्ट इन्वेस्टमेंट यू कैन [संगीत] मेक फॉर योर वीडियोस। एंड बेस्ट पार्ट कि आपको डिस्क्रिप्शन में दिए हुए मेरे लिंक से 50% ऑफ भी मिल जाएगा फॉर 2 मंथ्स। बस मेरा कूपन कोड यूज़ करना है। [संगीत] अम्बीजo। थैंक्स टू एपिडेमिक साउंड फॉर स्पोंसरिंग दिस वीडियो। एंड यह वो ब्रांड है जिसके साथ मैं हमेशा से काम करना चाहती थी। एंड फाइनली यह हो गया।

### [7:45](https://www.youtube.com/watch?v=ag9nEI-OkCc&t=465s) My Biggest Mistake :(

नंबर फोर डिफाइन योर यूएसपी। यूएसपी का मतलब है यूनिक सेलिंग पॉइंट। यानी कि ऐसी कौन सी चीज है जो आपके चैनल को बाकी हज़ारों चैनल से यूनिक बनाती है एंड [संगीत] आई विश कि जब मैंने अपना चैनल स्टार्ट किया था ना मुझे इसके बारे में कोई बता देता। सो जब मैंने वीडियोस बनाना शुरू किया था ना तो मेरे सामने कुछ ऐसे फेसलेस चैनल थे जिनके उस टाइम पे बढ़िया व्यूज आ रहे थे। तो मैंने भी सेम उनके जैसा वीडियोस बनाना शुरू कर दिया। अपना पॉइंट ऑफ व्यू, अपना एक्सपीरियंस यह क्या होता है यह तो मैं भूल ही चुकी थी। और मैंने भी देखा है कि बहुत सारे चैनल्स हैं जो एग्जैक्टली मेरी कॉपी कर रहे हैं। सेम थंबनेल, सेम एडिटिंग, सब कुछ सेम करने की कोशिश कर रहे हैं। और तो हो रहा है वो मेरी स्टोरी और एक्सपीरियंस को भी अपना बता रहे हैं। अरे भाई आपको कौन देखेगा जबकि मैं हूं ऑलरेडी। देखो इंस्पिरेशन लेने और कॉपी करने में बहुत फर्क होता है यार। आप अपना कंटेंट अपने तरीके से बनाओ ना। क्योंकि आपके जैसा तो कोई और है ही नहीं ना। पर दीदी थोड़ी देर पहले तो आपने कहा था कि जो ऑलरेडी वर्क कर रहा है वैसे वीडियोस बनाओ। अब आप बोल रहे हो कि कॉपी मत करो। ऐसा एक साथ कैसे हो सकता है? अरे यही तो काम आती है यूएसपी। देखो जब मैं बोल रही हूं कि उन टॉपिक्स पे वीडियोस बनाओ जो आपकी नीश में ऑलरेडी काम कर रहे हैं। तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको किसी क्रिएटर का वीडियो उठा के 100% कॉपी कर देना है। आपको देखना है कि आप उसमें क्या अलग कर सकते हो। अब अलग से मेरा मतलब यह नहीं है कि आपको एकदम ही कुछ नया करना पड़ेगा। नहीं, आप यह देखो कि आप किस एस्पेक्ट में यूनिक कर सकते हो। हो सकता है कि वो आपकी एडिटिंग स्टाइल हो, आपकी स्टोरी टेलिंग हो, इवन आपकी लैंग्वेज भी। [संगीत] जैसे मान लो आपका सिंगिंग चैनल है तो अब आप उसके साथ फन ऐड कर सकते हो। या फिर अगर आपका कोई ड्राइंग या क्राफ्टिंग का चैनल है तो आपका यूएसपी यह हो सकता है कि कम सामान का यूज करके बहुत अच्छे क्राफ्ट्स कैसे [संगीत] बनाएं। अगर आप एंटरटेनमेंट वीडियोस या वॉग्स बनाते हो तो आप अपनी रीजनल लैंग्वेज में बना सकते हो। जैसे अगर आप राजस्थान से हो तो मारवाड़ी में बनाओ। अब वो आप देखो कि आप किस चीज को अपनी यूएसपी बनाओगे। एंड आई नो कि आपको एकदम से पहले ही वीडियोस में अपनी USB नहीं मिलेगी। जैसे-जैसे आप वीडियोस बनाओगे ना, तो धीरे-धीरे आपको समझ आएगा कि कौन सी ऐसी चीज है जो आपको बाकियों से अलग बनाती है। जैसे मैंने क्या किया है कि मैंने एजुकेशनल वीडियोस को थोड़ा फनी और इंटरेस्टिंग बनाने की कोशिश की है। बिकॉज़ आई नोटिस कि जो ऐसे वीडियोस होते हैं ना वो थोड़े बोरिंग टाइप के होते हैं। मुझे यूनिक बनाती है मेरी ऑथेंटिसिटी और मेरी रिलेटिबिलिटी। मेरी पर्सनल स्टोरीज और एक्सपीरियंसेस, मेरा सिस्टर, मेरा गिटार, मेरा सिस्टर, मेरी सिस्टर, [संगीत] मेरा गिटार एंड फन एंड मेरा इंपरफेक्ट होना। हां, क्योंकि जहां हर कोई बड़े प्रोफेशनल वीडियोस बना रहा है, वहां मेरे इमपरफेक्ट और रिलेटेबल वीडियोस ही है जो बाकी सब लोगों से मुझे थोड़ा अलग बनाते हैं। नंबर

### [10:06](https://www.youtube.com/watch?v=ag9nEI-OkCc&t=606s) Gears & Tools

[संगीत] फाइव, स्टार्ट विथ व्हाट यू हैव? क्या कुछ भी नहीं है हमारे पास? अच्छा! तो यह वीडियो किससे देख रहे हो फिर? फ़ोन से। एक्साक्ट्ली। यह जो फोन है ना आपके पास उसका कैमरा, माइक सब अच्छे [संगीत] होते हैं। आप आराम से ही अपने फोन से ही सब कुछ कर सकते हो यार। देखो अगर आप दिल से चाहते हो ना कि मैं वीडियोस बनाऊं। तो सिर्फ यह सोच के मत रुक जाना कि मेरे पास कैमरा नहीं है, लाइट नहीं है, [संगीत] माइक नहीं है। मैंने आपको बताया था ना कि मैंने भी अपने 100 से भी ज्यादा वीडियोस अपने इस टेबलेट से ही बनाए हैं। और अभी के सारे वीडियोस भी मैंने अपने फोन से ही बनाए हुए हैं। अब जाके मैंने लिया है फाइनली यह लैपटॉप। लेकिन अगर तब मैं इस टेबलेट से स्टार्ट नहीं करती, तो क्या मैं यह कभी ले पाती? नहीं। जो आप बी रोल्स देख रहे हो ना, यह भी मैंने अपने फोन से ही रिकॉर्ड किए हैं। आप चाहती तो मैं भी ऐसा बोल सकती थी कि नहीं यार, जब मैं कैमरा खरीदूंगी ना, तभी मैं शूट करूंगी। देखो कोशिश हमेशा यह करो कि जो चीज आपके पास है ना आप उसका बेस्ट यूज करो और यह जो रिंग लाइट ट्राईपॉड वगैरह है ना यह सब भी मैंने अभी लिए हैं जब मुझे इनकी जरूरत है। हां पर मैं आपको यह जरूर रिकमेंड करूंगी कि आप ₹800 इन्वेस्ट करो एंड यह BA का माइक ले लो। काफी अच्छा है। अभी मैं इसी से रिकॉर्ड कर रही हूं। एंड रही बात लाइटिंग की तो आप अपने घर में जहां भी नेचुरल लाइट आती है ना विंडो के पास या फिर छत पे आप वहां रिकॉर्ड कर सकते हो। लेकिन अगर आपके घर में सनलाइट आती ही नहीं है या फिर सनलाइट के टाइम आपको टाइम नहीं है वीडियो बनाने का तो आप यह ड्रिंक लाइट ले सकते हो। इनकी लिंक डिस्क्रिप्शन में दे दूंगी

### [11:22](https://www.youtube.com/watch?v=ag9nEI-OkCc&t=682s) how to edit your videos

या फिर टैग कर दूंगी। पर दीदी मैं फेस नहीं दिखाना चाहती लेकिन प्रॉब्लम ये है कि मुझे एडिटिंग बिल्कुल नहीं आती। तो सीखो फिर किसका वेट कर रहे हो? आपका आप हमें बताओ कि आपने कहां से एडिटिंग सीखी? कौन सा ऐप सबसे बेस्ट रहता है फोन में एडिटिंग के लिए? क्या यार आपके पास फोन है ना? तो जाके YouTube पे सर्च करो हाउ टू एडिट वीडियो विद फोन। आपको बहुत सारे वीडियोस मिल जाएंगे। बट फिर भी मैं आपको कुछ अच्छे वीडियोस के लिंक डिस्क्रिप्शन में दे दूंगी। और रही बात बेस्ट ऐप की तो आप Inshश, Vitta, CPKT, KineMaster जो भी आपको सही लगे उसमें एडिट कर सकते हो। मैंने पर्सनली इनशोर्ट यूज़ किया है। और देखो एडिटिंग सीखने का एक ही तरीका है। आप एक ट्यूटोरियल देखो। उसमें जो भी चीजें बताई हुई है उसको जाओ और प्रैक्टिकली अप्लाई करो। एंड [संगीत] धीरे-धीरे करते-करते आप एडिटिंग सीख जाओगे। और अगर आपको जल्दी ग्रो करना है ना, तो मैं आपको एक सीक्रेट बताती हूं। जिस भी तरह के वीडियोस आप बनाना चाहते हो ना, वैसे वीडियोस देखना स्टार्ट करो। देखो उनकी एडिटिंग कैसी है। वह कैसे बोल रहे हैं। किस तरह के थंबनेल बना रहे हैं। कॉपी करने के लिए नहीं इंस्पिरेशन लेने के लिए। बिकॉज़ एक अच्छा क्रिएटर बनने के लिए आपको पहले एक अच्छा [संगीत] कंज्यूमर बनना पड़ेगा। जितनी वीडियोस आप देखोगे और जितनी ज्यादा वीडियोस बनाओगे उतना ही ज्यादा सीखोगे। नंबर सिक्स बी साइलेंट। सबसे बड़ी

### [12:27](https://www.youtube.com/watch?v=ag9nEI-OkCc&t=747s) Don't do this!

गलती जो सब लोग करते हैं वो क्या करते हैं कि चैनल स्टार्ट करते ही या करने से पहले ही अपने फ्रेंड्स, रिलेटिव्स इन सबके साथ शेयर करने लग जाते हैं। प्लीज लाइक, शेयर, सब्सक्राइब कर देना। अब लाइक शेयर का तो पता नहीं लेकिन उनमें से बहुत सारे लोग आपको डीमोटिवेट जरूर करने लग जाएंगे कि यार क्या कर रही है यह सब। इसलिए मैं आपको बोल रही हूं कि अगर आपको किसी के साथ शेयर करना ही है तो उस इंसान के साथ शेयर करो जिस पे आप भरोसा करते हो। जब मैंने चैनल शुरू किया था तो मैंने किसी को नहीं बताया था अपनी बहनों के सिवाय और मैं आपको भी यही सजेशन दूंगी। फिर आपकी मर्जी है। पर दीदी पेरेंट्स का क्या वो नहीं मानते। वो कहते हैं कि [संगीत] इन सब में कुछ नहीं है। पढ़ाई करो। तो देखो स्टार्टिंग में मैंने तो अपने पेरेंट्स को नहीं बताया था। आपके पेरेंट्स नहीं चाहते कि आपकी पढ़ाई डिस्टर्ब हो जो कि एकदम सही भी है। इसलिए आप अगर एक स्टूडेंट हो तो अपनी पढ़ाई को बिना कॉम्प्रोमाइज किए ही अपने चैनल पे काम करो। ठीक है? फर्स्ट प्रायोरिटी है आपकी पढ़ाई और उसके बाद का जो फ्री टाइम है ना जिसमें आप रील्स स्क्रोल करते हो, टाइम पास करते [संगीत] हो उस टाइम को आप इसमें लगाओ। बाकी देखो इसके लिए मैं ऑलरेडी एक डिटेल्ड वीडियो बना चुकी हूं। इसमें मैंने एक्जेक्टली बताया कि कैसे आप पढ़ाई के साथ-साथ [संगीत] अपने पैशन को फॉलो कर सकते हो।

### [13:27](https://www.youtube.com/watch?v=ag9nEI-OkCc&t=807s) Not getting views?

पर दीदी जब व्यूज नहीं आते हैं ना तो वीडियो बनाने का मन ही नहीं करता। देखो मैंने कहीं एक बात सुनी थी जो मुझे आज भी याद है। बहुत सारे लोग हैं जो एक फेमस यूबर बनना चाहते हैं। लेकिन बहुत कम लोग हैं जो एक्चुअल में वीडियोस बनाना चाहते हैं। बहुत सारे लोग ना YouTube को एक शॉर्टकट देख के आते हैं कि वीडियोस बनाएंगे व्यूज आ जाएंगे फिर हम पैसे कमा लेंगे। ऐसा नहीं [संगीत] होता है यार। शुरुआत में किसी के भी व्यूज नहीं आते हैं। बहुत कम लोग होते हैं जिनके शुरुआत के वीडियोस पे व्यूज आते हैं। और हो सकता है कि उनका भी पहले कोई दूसरा चैनल रहा हो। इसलिए मान के चलो कि स्टार्टिंग में व्यूज नहीं आएंगे। मेरे भी नहीं आए थे। अभी आपको मेरी स्टार्टिंग की वीडियोस पे जो थोड़े बहुत व्यूज दिख रहे हैं ना वह भी अब जाके ही आए हैं। इसलिए मैंने कहा ना कि कम से कम 100 वीडियोस बनाओ उसके बाद कुछ एक्सपेक्ट करो। और इस बात की गारंटी नहीं है कि आप YouTube पे बहुत ग्रो कर पाओगे या नहीं। लेकिन इस बात की गारंटी है कि अगर आप ठीक से वीडियोस बनाते हो तो आपका कॉन्फिडेंस, आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स, आपकी थॉट्स को लेके क्लेरिटी पहले से काफी बढ़ जाएगी। तो जितने भी लोग यहां तक वीडियो देख रहे हो ना तो इसका मतलब है कि आप सच में सीरियस हो YouTube को लेकर के तो एक कमेंट कर देना स्टार्टिंग माय YouTube चैनल टुडे और आई होप इस वीडियो से आपकी थोड़ी बहुत हेल्प जरूर हुई होगी। तो कैसा लगा यह वीडियो मुझे कमेंट करके जरूर बताना और अगर आप यह वाला वीडियो देखना चाहते हो कि कैसे मैं अपनी लाइफ को बैलेंस करती हूं तो अभी स्क्रीन पर क्लिक करो और यह वीडियो देखो। बाय।

---
*Источник: https://ekstraktznaniy.ru/video/50177*