# Ek mulaqat ne meri soch hila di.. #shorts

## Метаданные

- **Канал:** Sarthak Virmani
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=eZUCaI8t9Ok
- **Дата:** 02.05.2026
- **Длительность:** 2:42
- **Просмотры:** 318,604

## Содержание

### [0:00](https://www.youtube.com/watch?v=eZUCaI8t9Ok) Segment 1 (00:00 - 02:00)

यार अभी एक बहुत प्यारा सा इंसिडेंट हुआ जो आपके साथ शेयर करना चाहता हूं। एक्चुअली मैं अपने मदर की दवाई लेने गया हुआ था। तो वहां पर मुझे मेरा एक स्कूल का फ्रेंड मिला जो टिल क्लास 10 तक मेरे साथ पढ़ता था। मैं मुझे उसको देख के बहुत ज्यादा खुशी हुई। हम लोग बातें करना शुरू कर दी। मैं आपको बता दूं उसको एक्चुअली थोड़ा सा स्किन प्रॉब्लम लगी रहती थी। पढ़ाई में भी थोड़ा सा था पीछे और फाइनेंसियल इश्यूज लगे रहते थे। लेकिन वो दिल का बहुत अच्छा था। जो इतने टाइम के बाद मिला मुझे बहुत खुशी हुई। तो मुझसे बोला और क्या कर रहा है लाइफ में? मैंने कहा भाई पढ़ा रहा हूं। तुझे तो पता ही है। चारप साल पहले एक बार और मिला था तो मैंने उसे बताया था। तो मैंने कहा तू क्या कर रहा है? बोला वही यार अपने फादर की जो शॉप है ना छोटी वही मैं मैनेज कर रहा हूं। मैंने कहा यार बहुत अच्छी बात है। आई एम प्राउड ऑफ यू। तू तो यार शॉप चला रहा है सारी चीजें बातें करने लगे। तो बोला और कितने मिल जाते हैं स्कूल में? ₹00 मिल जाते हैं। मैंने कहा यार छोड़ ना इन सब में क्या रखा है? बोला अच्छा ₹18,000। मैंने कहा यार बस घर रोटी चल जाती है। इतने पैसे मिल जाते हैं। बोला अच्छा। बोला कैसे आया है? मैंने कहा यार मैं तो बाइक से आया हूं। तू कैसे आया? बोला मैं तो स्कूटी से आया हूं। मैंने अच्छा बोला कौन सी बाइक ले रखी है? Pulsar ले रखी है। मैंने कहा हां यार ऐसी कोई बाइक ले रखी है? तो बोला अच्छा ठीक है। तो इतनी देर में सामने से आवाज आती है कि भाई अपनी दवाई ले जाओ। तो उसने दवाई ली तो मेरा आने में 510 मिनट लगने थे क्योंकि मैं बाद में आया था। तो मैंने कहा यार रुक जा ना यार एक साथ ही चलेंगे। तेरा अगर रास्ते में पड़ता है मैं सीधे निकल जाऊंगा। बोला अच्छा चल ठीक है तू कह रहा है तो इतना वो रुक गया और 10 मिनट बाद मुझे मेरी दवाई भी मिल गई और हम लोग बाहर निकले। वो अपनी स्कूटी में उसने अपनी डिग्गी में सामान रखा और मैं अपनी हिमालयन उठाई। ही इज़ लाइक यार ये तो बहुत बड़ी बाइक है। ये कौन सी बाइक है? ये तो Pulsar नहीं है। कितने की आती है? मैंने कहा यार ये लगभग ऐसी 4 5 लाख की मतलब एक्सेसरीज मिला के लगभग इतने की है। बोला यार इतनी महंगी बाइक तूने ले रखी है। मतलब स्कूल में इतने वतने मिल जाते हैं। मैंने कहा यार वो थोड़ा बहुत बस हो जाता है। सीजे ऐसी है वैसी है। तो उसका थोड़ा सा मूड वैसा भी हो गया। तो हम लोग फिर उस इतनी देर में उसकी गली आ गई। वो लेफ्ट ले गया और मैं सीधा चला गया। तो मैं यह बताना चाहता हूं कभी कबभार ना लाइफ में आपको आपके ऐसे दोस्त मिलते हैं या ऐसे लोग मिलते हैं जो बहुत दिल से अच्छे होते हैं और आप उनको बहुत लंबे समय से जानते हो या जो भी और उनको आपके बारे में नहीं पता होता तो कभी कबभार एक चीज होती है ना जो पैसा आज के टाइम में बन चुका है उसको डिस्क्लोज़ मत करा करो कि आप कितना कमा रहे हो कहां से ला रहे हो कैसे क्या कर रहे हो उस समय बस यह कोशिश करा करो उससे बातें करो वहां पे उस मोमेंट को जियो उस रिश्ते को बरकरार रखो क्योंकि पैसा एक ऐसी चीज है ना अगर कम होता है एक सामने वाले पे तो वो थोड़ा सा लगता है यार मैं कहां रह गया और यह कितनी आगे निकल गया या ज्यादा होता है तो वो तो आपको पता ही होता ना कि सामने वाले के पास कैसा है। तो जब आपको सामने वाले की कंडीशन पता है सारी चीजें ना तो हमेशा एक हमंबल रहने की कोशिश करा करो। उस फीलिंग को बस महसूस करा करो और कि यार यह चीजें यह जो भाईचारा है ना बस बना रहे। तो मुझे लगा बस आप लोग के साथ शेयर करूं। तो आते ही मैंने इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया।

---
*Источник: https://ekstraktznaniy.ru/video/50186*