# How to give a speech on world environment day ?

## Метаданные

- **Канал:** Hence Shah : Public Speaking Trainer
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=Rtl6xcGvu4U
- **Дата:** 09.05.2026
- **Длительность:** 8:26
- **Просмотры:** 12
- **Источник:** https://ekstraktznaniy.ru/video/50211

## Описание

👉 Call us for Speech Script / Online LIVE Public Speaking Course (Personal Coaching) : +91 95 8683 5484

## Транскрипт

### Segment 1 (00:00 - 05:00) []

आज के इस वीडियो में मैं आपको तीन स्टेप्स बताऊंगा कि जिनकी मदद से आप विश्व पर्यावरण दिवस पर स्पीच डिलीवर कर सकते हैं। वीडियो के अंत में मैं आपको स्पीच की नोट्स भी प्रोवाइड करूंगा। सबसे पहले तो आप अपनी स्पीच की शुरुआत लोगों को संबोधित करके कर सकते हैं। यह आप अपने तरीके से कीजिएगा। इसके बाद बधाइयां और शुभकामनाएं हम लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की देंगे। अब यह कुछ इस तरह से दी जा सकती है। प्यारे साथियों, आज 5 जून का दिवस है कि जिसे हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सबसे पहले तो आज के इस विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाइयां और मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं कि हमारे पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हम सब जो भी हो सके वे कदम उठाएं और हमारे पर्यावरण को स्वास्थ्य के लिए लाभदायी बनाएं। तो इस तरह से आप लोगों को बधाइयां और शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसके बाद जो सबसे पहला स्टेप हम फॉलो करेंगे वह है कि हमें लोगों को पर्यावरण का क्या महत्व होता है यह बताना है। इस मुद्दे के अंदर आप लोगों को पर्यावरण में क्या-क्या आता है, यह कह सकते हैं। पर्यावरण हमें क्या प्रदान करता है, उसके बारे में बता सकते हैं। और पर्यावरण का मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्या लाभ होता है यह कह सकते हैं। आप इसे कुछ इस तरह से बता सकते हैं। साथियों आज के इस विश्व पर्यावरण दिवस पर सबसे पहले तो यह बात हमें समझनी होगी कि पर्यावरण मतलब क्या? हमारे आसपास जो हवा है, पानी है, पेड़ पौधे है, मिट्टी है, जीव जंतु है इत्यादि पर्यावरण में आते हैं। पर्यावरण हमें सांस लेने के लिए शुद्ध हवा देता है। पीने के लिए पानी देता है। खाने के लिए भोजन प्रदान करता है। और भी बहुत सारी चीजें पर्यावरण करता है। आज के इस आधुनिक युग की बात करें तो हमें कोयला, तेल, लकड़ी, धातु इत्यादि खनिज संसाधन भी पर्यावरण की ही भेंट है। साथियों दरअसल थोड़ा सा हम गहराई में जाएं तो पर्यावरण से हम हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं। अगर हम पेड़ पौधों के बीच में रहते हैं, तालाब के पास बैठते हैं और अच्छी ठंडी हवा लेते हैं, तो इससे हमारे मन को शांति मिलती है और हमारा तनाव भी कम होता है। तो यह पर्यावरण का ही लाभ है। तो अगर देखने जाए तो पर्यावरण का महत्व बहुत है क्योंकि अगर पर्यावरण है तभी हम इस सृष्टि के अंदर जी पाएंगे। तो इस तरह से हमें सबसे पहले स्टेप को बताना है और लोगों को कहना है कि पर्यावरण का क्या महत्व होता है। इसे बताने के बाद विश्व पर्यावरण दिवस के भाषण में जो दूसरा मुद्दा हम कवर करेंगे वह है कि हम लोगों को यह बताएंगे कि पर्यावरण को इंसान किस तरह से नुकसान पहुंचा रहा है। इस मुद्दे के अंदर आप लोगों को यह बता सकते हैं कि जैव विविधता कैसे कम होती जा रही है। प्रदूषण कैसे बढ़ता जा रहा है? ग्रीन हाउस गैसेस से क्या नुकसान पहुंच रहा है? यह बातें आप बता सकते हैं। किस तरह से बोल सकते हैं? कुछ इस तरह से। दोस्तों दरअसल पर्यावरण को हम इंसान ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। बढ़ती जनसंख्या के कारण आवास की जरूरतें भी बढ़ी है कि जिस वजह से इंसान जंगलों को अंधाधुंध तरीके से नष्ट कर रहा है। प्रदूषण भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। हम जो वाहन का इस्तेमाल करते हैं और कारखानों में से जो धुआं निकलता है उससे हवा और जहरीली बनती जा रही है। हमारे आसपास जो सीवेज का कचरा होता है प्लास्टिक होता है उद्योगों से जो वेस्ट निकलता है वो नदियों में और समुद्र में बहा दिया जाता है कि जिससे जल प्रदूषण बढ़ रहा है। खेतों के अंदर जरूरत से ज्यादा रसायनों का उपयोग करने की वजह से और कीटनाशकों के प्रयोग से मिट्टी का प्रदूषण बढ़ रहा है। तो यह सब कुछ कौन कर रहा है? हम सब इंसान ही तो कर रहे हैं। वातावरण में ग्रीन हाउस गैसेस जैसे कि कार्बन डाइऑक्साइड का प्रमाण बढ़ रहा है कि जिससे पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है और इससे ग्लेशियर्स

### Segment 2 (05:00 - 08:00) [5:00]

पिघल रहे हैं और उसकी वजह से जो वातावरण के अंदर ऋतु चक्र है वो बिगड़ रहा है। तो साथियों हम सबको अब ध्यान देने की जरूरत है। अगर इंसान ध्यान देगा तभी यह जो नुकसान हमारे पर्यावरण को पहुंच रहा है उसको कम किया जा सकेगा। तो इस तरह से आप सेकंड स्टेप को बता सकते हैं और लोगों को कह सकते हैं कि हम पर्यावरण को किस तरह से नुकसान पहुंचा रहे हैं। और इसके बाद तीसरा और आखिरी स्टेप हमारी विश्व पर्यावरण दिवस की स्पीच में हमें शामिल करना चाहिए। वह है कि हमें लोगों को यह कहना है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम इंसान कौन से कदम उठा सकते हैं। इस मुद्दे में आप लोगों को यह कहिए कि बिजली का और पानी का व्यर्थ होने से हम कैसे रोक सकते हैं? प्लास्टिक का इस्तेमाल कैसे कम किया जा सकता है? यह लोगों को बताइए। वाहन के इस्तेमाल में हमें कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए? उसके बारे में लोगों को बताइए। इन मुद्दों को आप शामिल कर सकते हैं। कैसे बोल सकते हैं? कुछ इस तरह से। दोस्तों पर्यावरण को यहां पर संरक्षित करने के लिए हम सब योगदान दे सकते हैं। दरअसल इसकी शुरुआत हमें हमारे घर से ही करने की जरूरत है। हम सब लोग अगर हमारे घर के अंदर पंखा या लाइट बिना जरूरत चल रहे हैं तो उन्हें बंद कर सकते हैं और बिजली का बचाव कर सकते हैं। एसी को कंटीन्यूअसली इस्तेमाल करने के बदले बीच-बीच में हम पंखे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्तन को धोने के लिए या फिर ब्रश करने के लिए नल को खुला हम ना छोड़े उसका ध्यान रख सकते हैं। साथियों, हम सबको पता ही है कि प्लास्टिक का नष्ट करना असंभव है। इसलिए प्लास्टिक का उपयोग करने के बदले हम कपड़े की थैली का इस्तेमाल करने की शुरुआत कर सकते हैं। और अगर कर ही रहे हैं आप तो बहुत अच्छी चीज है। हमें थोड़ा भी दूर जाना होता है तो हम कैसे जाते हैं? व्हीकल में जाते हैं तो व्हीकल में जाने के बदले हम पैदल जा सकते हैं कि जिससे भी हम हमारे पर्यावरण का यहां पर संरक्षण कर सकते हैं। तो साथियों ऐसे कुछ छोटे-छोटे कदम है कि जिसे लिए जा सकते हैं और हम सब लोग हमारे एनवायरमेंट को प्रोटेक्ट करने में हमारा योगदान दे सकते हैं। तो इस तरह से हमें तीसरे स्टेप को हमारी स्पीच में कवर करना चाहिए। इसे बताने के बाद लोगों को धन्यवाद कहिए और अपने भाषण को पूर्ण कीजिए। तो साथियों इस तरह से मैंने आपको तीन स्टेप्स बताए कि जिन्हें फॉलो करके आप विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण दे सकते हैं। अब मैं आपको इस स्पीच की नोट्स प्रोवाइड कर रहा हूं। तो स्क्रीन पर जो पॉइंट्स लिखे हुए आ रहे हैं उन्हें याद रख लीजिए और स्पीच देने के लिए जाइए। दोस्तों अगर आप विश्व पर्यावरण दिवस के लिए स्पेशल स्पीच स्क्रिप्ट चाहते हैं और एक पावरफुल पब्लिक स्पीकर बनना चाहते हैं तो आप हमें नीचे दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं। आप हमें कॉल कीजिए। मैं आपसे पर्सनली बात करूंगा। आपकी सारी प्रॉब्लम्स और रिक्वायरमेंट्स को सुनूंगा और समझूंगा और आपको पर्सनली हेल्प करूंगा। फिर मिलेंगे एक नई वीडियो के साथ। थैंक यू।
