# How to give a speech on first day of school to students ?

## Метаданные

- **Канал:** Hence Shah : Public Speaking Trainer
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=V0eF5lAEsEs
- **Дата:** 24.04.2026
- **Длительность:** 8:51
- **Просмотры:** 68
- **Источник:** https://ekstraktznaniy.ru/video/50215

## Описание

1. Why students should focus on their studies ?
2. Get students take a pledge.
3. How does it feel on first day ?

👉 Call us to Join Online LIVE Public Speaking Course (Personal Coaching) : +91 95 8683 5484

## Транскрипт

### Segment 1 (00:00 - 05:00) []

आज के इस वीडियो में मैं आपको तीन स्टेप्स बताऊंगा कि जिन्हें फॉलो करके आप स्कूल के पहले दिन स्टूडेंट्स को स्पीच दे सकते हैं। आपको इस वीडियो के अंत में मैं स्पीच की नोट्स भी प्रोवाइड करूंगा। सबसे पहले तो आप अपनी स्पीच की शुरुआत लोगों को संबोधित करके और स्टूडेंट्स को बधाइयां और शुभकामनाएं देकर कर सकते हैं। बधाइयां और शुभकामनाएं किस चीज के लिए? तो बधाइयां इसलिए कि वे अब नई क्लास में आए हुए हैं इसलिए और शुभकामनाएं इसलिए कि उनकी यह नई क्लास सफल हो इसलिए यह आप अपने तरीके से बोल सकते हैं। उसके बाद जो सबसे पहला स्टेप हम फॉलो करेंगे वह है कि हम स्टूडेंट्स को यह कहेंगे कि आप फोकस के साथ पढ़ाई कीजिएगा और आपको यह क्यों करनी चाहिए? आप कुछ इस तरह से बोल सकते हैं डअ स्टूडेंट्स आज इस स्कूल में आपका पहला दिन है। मतलब कि नए सत्र का यह फर्स्ट डे है। आज के इस पहले दिन मैं आपको खास यह कहना चाहता हूं कि आप सब पढ़ाई के ऊपर पूरा फोकस कीजिएगा। बच्चों आप सभी को पहले दिन के कारण एक्साइटमेंट भी बहुत होगा। लेकिन पढ़ाई में बिल्कुल भी कॉम्प्रोमाइज हम नहीं करेंगे। बच्चों जो दसवीं और 12वीं के अंदर आए हुए हैं उनके लिए यह बोर्ड का साल है। और ये बोर्ड का साल उनके लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट है। क्यों उन्हें अच्छे से पढ़ाई करनी चाहिए? अगर दसवीं कक्षा के अंदर अच्छे परसेंटेज आएंगे तो वे परसेंटेज से आपको 11वीं क्लास में अपने पसंदीदा स्ट्रीम में एडमिशन मिल पाएगा। मतलब कि साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में जो स्टूडेंट्स 12th क्लास में अभी है अगर वे अच्छे परसेंटेज लाएंगे तो उन्हें अच्छी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल पाएगा कि जिससे ही वे अपने जीवन को समृद्ध तरीके से जी पाएंगे कि नहीं यह तय भी हो पाएगा। तो इसलिए दसवीं और 12वीं के विद्यार्थी मेहनत बहुत कीजिएगा। जो स्टूडेंट्स नाइंथ और 11th क्लास में है उनको भी मैं कहूंगा कि मन लगाकर पढ़ाई कीजिएगा क्योंकि नाइंथ और 11th में जो आप पढ़ेंगे वो आने वाली क्लासेस के लिए बेस है। अगर नाइंथ और 11th के अंदर आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो आपका फाउंडेशन स्ट्रांग हो पाएगा। आपकी नींव मजबूत हो पाएगी। तो इसलिए नाइंथ और 11th के स्टूडेंट्स भी अच्छे से पढ़िएगा। अगर आप नाइंथ और 11th के अंदर अच्छे से पढ़ाई करेंगे तो बाय डिफॉल्ट आपको उसका लाभ 10थ और 12th क्लास के अंदर होगा। तो बच्चों कुल मिलाकर अगर मैं आपको कहूं तो आपको स्टडीज अच्छे से करना है। तो इस तरह से आप सबसे पहले स्टेप को कवर कर सकते हैं और बच्चों को कह सकते हैं कि पढ़ाई क्यों हमें अच्छे से करनी चाहिए। मैंने तो यहां पर ऐसा अस्यूम करके बोला हुआ था कि नाइंथ से लेकर 12th क्लास के बच्चे मेरे सामने बैठे हुए हैं। आपके सामने जो भी क्लास के बच्चे बैठे हैं, आप उन्हें उस हिसाब से कुछ बोल कर बता सकते हैं। इसके बाद जो हम सेकंड स्टेप हमारी स्पीच के अंदर शामिल करेंगे, वह है कि हम स्टूडेंट्स को प्रतिज्ञा दिलवाएंगे। अब मैं आपको प्रतिज्ञा बोलकर भी बताऊंगा। लेकिन मैं बीच-बीच में पोजेस भी लूंगा। वे पोजेस इसलिए मैं लूंगा क्योंकि आपको पता चल सके कि वहां पर स्टूडेंट्स को बोलना है। तो ध्यान से सुनिएगा। आप कुछ इस तरह से अपने सेकंड पॉइंट को रख सकते हैं। प्यारे बच्चों आज स्कूल में पहले दिन मैं ऐसा चाहता हूं कि मैं आपको कुछ प्रतिज्ञा दिलवाऊं। दरअसल एक अच्छे विद्यार्थी के अंदर कुछ गुण होने चाहिए। मैं ऐसा चाहता हूं कि वे सारे गुण आपके अंदर भी हो। तो मैं कुछ स्टेटमेंट्स बोलूंगा। आपको मेरे बाद उन्हें बोलना है। क्या आप बोलने के लिए तैयार हैं? हां या ना? बहुत बढ़िया। तो मैं शुरू कर रहा हूं। मेरे बाद आप बोलिएगा। मैं हर रोज सुबह जल्दी उठूंगा। और हर रोज रात को जल्दी सोऊंगा। मैं समय का प्रबंधन बेहतरीन तरीके से करूंगा। मैं पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करूंगा। मैं हर रोज थोड़ी देर के लिए सेल्फ हेल्प बुक्स पढूंगा।

### Segment 2 (05:00 - 08:00) [5:00]

मैं स्वस्थ रहने के लिए हर रोज खेल कूद को समय दूंगा। मैं मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर ही करूंगा। मैं कभी भी चिंता नहीं करूंगा। मैं इन सारी बातों को ईमानदारी से फॉलो करूंगा। क्या बात है बच्चों? बहुत बढ़िया। एक बार आप सभी के लिए तालियां बजा दीजिए। बच्चों, आपने बहुत ही अच्छे से यह प्रतिज्ञा ली हुई है। लेकिन मैं आपसे चाहूंगा कि जैसे आपने पूरे जोश से यह बोला हुआ है, उसी जोश के साथ आप इसका पालन भी करेंगे। करेंगे ना बच्चों? हां या ना? क्या बात है। मुझे विश्वास है कि आप इसका पालन करेंगे। तो इस तरह से आप सेकंड स्टेप को बताइए और बच्चों को प्रतिज्ञा दिलवाइए। इसके बाद स्कूल के सत्र के पहले दिन हम जो तीसरा स्टेप हमारी स्पीच में शामिल करेंगे वह है कि हम बच्चों को यह कहेंगे कि आज के इस पहले दिन आपको कैसी अनुभूति हो रही होगी। आप कुछ इस तरह से बोल सकते हैं। स्टूडेंट्स आज के इस पहले दिन आप अलग ही फील कर रहे होंगे। आज के इस पहले दिन आपको उत्सुकता भी होगी। आप नए यूनिफार्म को पहन कर आए हुए हैं। नए स्कूल बैग के साथ आए हुए हैं। इसका मजा ही कुछ और होता है। आप नए क्लासरूम में पढ़ने के लिए जाएंगे। नए टीचर्स से पढ़ेंगे, सीखेंगे। उसका एक अलग ही अनुभव होता है। नए क्लासरूम में आप जब जाएंगे तो आपको अलग माहौल मिलेगा। अलग बेंच मिलेगी। आपके साथ बैठने वाले छात्र अलग मिलेंगे, नए दोस्त बनेंगे। आप नए टीचर से सीखेंगे, उसका अनुभव आपको नया मिलेगा। और यह एक्सपीरियंस आपको जीवन भर याद भी रहेगा और काम भी आएगा। हम जब पढ़ाई करते थे तब नई बुक्स को लेकर स्कूल जाते थे तो उनको बहुत ही अच्छे से संभालते थे। कुछ भी लिखना होता था तो इतनी अच्छी हैंडराइटिंग करते थे कि जिससे पूरे साल हम ऐसी हैंडराइटिंग करेंगे वैसा फील करते थे। आप भी मुझे पता है अपनी किताबों को अच्छे से संभालेंगे। अच्छे अक्षरों से लिखेंगे क्योंकि शुरुआत के दिन है तो उतना एक्साइटमेंट होता है इसलिए नए टिफिन बॉक्स को लेकर आप आए हैं नई वाटर बतल के साथ आप आए हैं तो स्कूल के डे को जब आप पूरा करके घर लौटेंगे तो आपको ऐसा महसूस होगा कि आज का दिन बहुत अच्छा रहा मेमोरेबल रहा। तो इस तरह से आप पहले दिन बहुत सारी नई-नई चीजों को महसूस करेंगे और यह जो आप महसूस करेंगे यही जिंदगी जीने का एक सही तरीका है। तो इस तरह से आप तीसरे स्टेप को बता सकते हैं और बच्चों को कह सकते हैं कि आज के इस पहले दिन कैसी अनुभूति होती है। इसे बताने के बाद आप धन्यवाद कहिए और अपनी स्पीच को पूर्ण कीजिए। अब मैं आपको स्पीच की नोट्स प्रोवाइड कर रहा हूं। स्क्रीन के ऊपर जो नोट्स आ रही है उसे अच्छे से याद रख लीजिएगा और स्पीच देने के लिए जाइएगा। तो साथियों इस तरीके से मैंने आपको तीन स्टेप्स बताए कि जिन्हें फॉलो करके आप स्कूल में पहले दिन स्पीच दे सकते हैं। अगर आप एक पावरफुल पब्लिक स्पीकर बनना चाहते हैं तो आप हमारे ऑनलाइन लाइव पब्लिक स्पीकिंग कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं। नीचे दिए गए नंबर पर आप हमें अभी कॉल कीजिए। मैं आपसे पर्सनली बात करूंगा। आपकी सारी प्रॉब्लम्स और रिक्वायरमेंट्स को सुनूंगा और समझूंगा और आपको पर्सनल ट्रेनिंग देकर एक कॉन्फिडेंट और परफेक्ट पब्लिक स्पीकर बनाऊंगा। फ्रेंड्स, फिर मिलेंगे एक नई वीडियो के साथ। थैंक यू।
