# Broken Heart Syndrome  #dharmendrasir #gyrussulcus #science #biology #brokenheart

## Метаданные

- **Канал:** GYRUS SULCUS
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=hd1AJrtGmdg
- **Дата:** 11.05.2026
- **Длительность:** 2:53
- **Просмотры:** 71,662

## Содержание

### [0:00](https://www.youtube.com/watch?v=hd1AJrtGmdg) Segment 1 (00:00 - 02:00)

सुना होगा ना कि उसने उसका दिल तोड़ दिया या दिल टूट गया वो सच में टूटता है दिल कैसे टूटता है कि एकदम से हो क्या रहा है अभी किसी की डेथ हो गई किसी के साथ धोखा हो गया या कई बार ऐसा भी होता है खुशी इतनी बड़ी आ गई उससे भी दिल टूट जाता है जैसे तुम तैयारी वयारी कर रहे हो महीने के ₹8 ₹100 आते हैं और ₹ ₹100 में से कुछ मकान मालिक ने ले लिए पीजी वाले ने ले लिए लास्ट हफ्ते में जाते-जाते कंडीशन वो हो जाती है जैसे कोई थर्ड वर्ल्ड इकॉनमी बिल्कुल क्रैश हो रखी है वैसे और उस टाइम एकदम से तुमको कोई कह दे कि भाई हां तेरी लॉटरी लगी है। ₹1 करोड़ मिलेंगे टैक्स काट के। तो उस टाइम जो है वो भी स्ट्रेस डालेगा तुमको। क्योंकि आज से पढ़ाई बंद सबसे बड़ा स्ट्रेस यही है। तो जब भी कोई स्ट्रेस हो रहा है बहुत ज्यादा एकदम से बहुत हाई लेवल का पीक स्ट्रेस आया तो ये जो कॉर्टिसोल है कैटाकोलामाइंस ये जो मैंने बताए हार्ट पे इफेक्ट डाल रहे हैं। इनका लेवल एकदम से बढ़ता है। अब एकदम से इनका लेवल बढ़ता है तो होगा क्या? जो पंप करने जो मैं बता रहा था पूरी बॉडी में पंप कर रहा है। अपन ने पढ़ा ही था। एकदम इसके अंदर सूजन आ जाती है एकदम से। तो वो जो है उसको बोलते हैं कार्डियोमायोपैथी। तो इसकी मसल्स एकदम से फूल जाती है ऐसे तो ये मटके जैसा हो जाता है। तो जापानी लोग जो है ना वो ऑक्टोपस को पकड़ने के लिए एक मटका काम में लेते थे। तो उसको ताकोसुबो या ऐसा कुछ नाम था। तो जापानी में तो इसको नाम दिया बीमारी को ताकोसुबो सिंड्रोम और वैसे इसका नाम है रियल में ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम और यह दिल टूटने की वजह से बहुत सारे लोग मर भी जाते हैं। बहुत सारे लोग हैं उनको बाद में अच्छी कंडीशन मिले अच्छा केयर मिले तो वो ठीक भी हो जाते हैं। तो ये जो दिल टूटना है ये दो तरह से अफेक्ट कर रहा है। एक कार्डियक हेल्थ को अफेक्ट कर रहा है आदमी का हार्ट। अच्छा इसकी जांच कराओगे ना जितने टेस्ट है एक भी टेस्ट में पकड़ में नहीं आएगा कि इसका दिल टूटा हुआ है। क्योंकि जांच किसकी होएगी? ब्लॉकेज की है ही नहीं। जांच किसकी होएगी कि ब्लड प्रेशर की। बिल्कुल सही आ रहा है। स्ट्रेस हल्काफुल्का कोई पकड़ में आएगा और मेल पेशेंट है उसमें तो दिखेगा ही नहीं ये। मेल पेशेंट में तो अगर वो सीओपीडी या कुछ इस तरह की चीज है तो भले ही पकड़ में आ जाए। औरतों में फिर भी यह पकड़ में आता है। अच्छा दिल टूटने की बीमारी जो है ना वह शरीर पे असर दो जगह डालती है। एक हार्ट पे अब दूसरा ब्रेन के अंदर डोपामिन जो है मैंने कई बार डोपामिन की बात करी है कि मोटिवेशन जो है कोई काम किया उसके बाद मोटिवेशन जो मिलता है कि यस मैंने ये किया है वो डोपामिन सर्ज से मिलता है। तो जल जो होता है जोश कुछ करने का वो खत्म हो जाता है। तो इसलिए है ना ये जो है इमोशनल चीजें ये बहुत असर डालती है। अभी साइंस स्टडी कर रही है धीरे-धीरे तो पता लग रहा है। अब जैसे दिल टूटना बीमारी है। यह पता लगा था आज से 20 एक साल पहले। तो सदियों पहले लोग जब लिखते थे कि उसने उसका दिल तोड़ दिया या शायर लोग जब लिखते थे कि उसके बाद उसकी जीने की इच्छा खत्म हो गई या उसने एक खबर सुनी और उसके थोड़े दिन बाद वो औरत जो थी बीमार रही और फिर मर गई तो लोग कहते थे पता नहीं क्या हुआ गम बैठ गया होगा। आज ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम नाम से बीमारी पता लग रही है कि ये बीमारी है। तो इसका मतलब यह है ना कि इमोशंस जो हैं इमोशनल कनेक्शन किसी के साथ बना रहे हैं क्या कर रहे हैं तो वो हल्के में लेने की चीज नहीं है। वो हार्ट पे भी यानी कार्डियक हेल्थ पे भी असर डालेगी और मेंटल डालेगी। एग्जाम में ये क्वेश्चन नहीं आएंगे इस तरह की बातें कि दिल टूटता है। पूछ लिया तुमने है ना? तो मैंने बता दिया लेकिन चलो आगे बात करते

---
*Источник: https://ekstraktznaniy.ru/video/50274*