# What is Sadistic Personality Disorder?

## Метаданные

- **Канал:** GYRUS SULCUS
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=KHniimTI8vE
- **Дата:** 07.05.2026
- **Длительность:** 20:31
- **Просмотры:** 113,927
- **Источник:** https://ekstraktznaniy.ru/video/50278

## Описание

Sadistic Personality: दूसरों के दुख से खुश होने वाले लोग!
In this session, we analyze the complex and often misunderstood concept of Sadistic Personality Disorder (SPD). Although largely classified as an obsolete term in modern clinical diagnostics, the behavioral patterns associated with sadism remain a critical subject of study in neurobiology and personality psychology.

We will break down the biological foundations of these traits, exploring how aggressive behavior and the pursuit of gratification through others' suffering can be understood from a psychological perspective.
Defining Sadism: Understanding the historical context of SPD and why it is considered obsolete in contemporary practice.

Psychological Traits: Identifying the patterns of cruel, demeaning, and aggressive behavior.

The Biology of Behavior: Looking at how personality traits manifest in human identity and interpersonal dynamics.

Recognition & Impact: How to identify these traits in social and professional enviro

## Транскрипт

### Segment 1 (00:00 - 05:00) []

कि एक आदमी अपनी वाइफ पे हाथ उठाता है और हाथ उठाता है अपनी वाइफ पे और बाद में करते उसको यह फील करा देता है कि मैंने इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि तुमने मेरे को इग्नाइट किया क्योंकि तुमने शुरू किया इसलिए यह हुआ आपने केले का छिलका गिराया और आप वेट कर रहे हो देखता हूं कौन फिसल के गिरे पहले फिसल के गिरा कोई फिर उसको देख के हाहा करके आप हंस रहे हो तो आप सेडिस्ट हो नमस्ते कई बार मैं सोचता था कि कुछ लोग ऐसे क्यों होते हैं जो दूसरों को दुखी देख के खुश होते हैं और इसका जवाब मिला साइकोलॉजी की दुनिया में वेलकम टू धर्म शो। आज हम बात करने वाले हैं उन लोगों की जो हमारे दोस्त हो सकते हैं, हमारे रिलेटिव्स अपने हो सकते हैं। बट इनको खुशी होती है हमें दुखी देखकर। इन जनरल टर्म्स अगर हम बात करें तो इमोशंस की बात कुछ इस तरह से है। हम इंसान इस तरह से डिज़ है कि कोई भी दुखी होता है उसको दुख को हम या तो महसूस करके खुद दुखी होते हैं या हमें यह लगता है कि यार यह क्यों दुखी है आदमी? लेकिन 100 में से छह लोग ऐसे भी होते हैं जो दूसरे को दुख में देखकर खुश होते हैं। इनफैक्ट वो इस तरह की प्लानिंग करते हैं कि वो दूसरे को दुखी कर कैसे लें। तो साइकोलॉजी की कुछ रिसर्च पेपर्स को जब खंगाला तो इन इस तरह की पर्सनालिटीज जो है इनके बारे में कई बातें पता लगी तो मुझे सबसे पहले लगा मैंने कहा आपसे शेयर करता हूं। तो अगले कुछ मिनट्स में हम देखेंगे समझेंगे कि ये किस तरह के लोग होते हैं। इन्हें पहचाने कैसे और ये भी देखेंगे कि इनसे बचे कैसे? तो सबसे पहले मैं बता दूं इनको कहते हैं सेडिस्टिक पर्सनालिटी। सेडिस्टिक का मतलब मैं अगर सैड हूं और आपको खुशी हो रही है तो आप सेडिस्टिक हैं। हम इंसान जो है मैं बार-बार बोल रहा हूं डिज़ इस तरह से कि हमारे इमोशंस में ये लिखा हुआ है कि जब भी कोई दुखी होगा हम खुश नहीं हो सकते। बट सेडिस्टिक लोग इस तरह के इंसान होते हैं जो दूसरे को दुखी देखकर खुश होते हैं। तो ये कहानी कहां से शुरू होती है? ये कहानी शुरू होती है यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया से। 2013 में में एक एक्सपेरिमेंट किया टू एनश्योर साइंटिफिकली इवैलुएट करने के लिए के क्या सेडिस्टिक लोग सच में होते हैं। तो उन्होंने सेडिस्टिक लोगों को ढूंढा उन सेस्टिक लोगों को एक ग्रुप में डाला गया और उस ग्रुप को यह कहा गया कि चार काम है उनमें से एक पिक कर लो। वो काम क्या थे? एक था कि किसी बूढ़े आदमी के कंधों की मसाज करनी है। दूसरा काम था कि आपको टॉयलेट क्लीन करने हैं। तीसरा एक स्कूल में जाकर छोटे बच्चों को खिलाना है। और चौथा काम क्या था कि ये वाले काम चार-चार घंटे करने हैं। और चौथा काम था एक घंटे के लिए आपको जिंदा कीड़े लेने हैं हाथ में और उनको पीसना है मशीन की हेल्प से या उनको मारना है कीड़ों को मसल के। और कमाल की बात ये थी जो सेडिस्टिक लोग पिक किए गए थे। बिना बताए उनप ये एक्सपेरिमेंट किया गया था। उनमें से 97 से 99% लोगों ने कीड़ों को मारने वाला काम पिक किया। यह पहली बार हुआ दुनिया में कि एक साइकोलॉजी की एक थ्योरी को साइंटिफिक मेथड्स के अंदर अप्रूवल मिला और यह प्रूव हुआ कि जो सेडिस्टिक लोग दूसरों को पेन देकर खुश हो रहे थे। उन्होंने काम भी वही पिक किया जिसमें दूसरों को पेन मिलता हो। कीड़ों को मसल के मारने वाला काम उन्होंने पहले नंबर पर टिक किया कि हम तो यह काम करना पसंद करेंगे। अब हम बात करते हैं कि सेडिस्टिक लोग जो होते हैं इन सेडिस्टिक लोगों की नंबर कितना होता है। यह आपके बॉस हो सकते हैं। हो सकता है वो आपको किसी फीडबैक के ऊपर बुरी तरह से ह्यूमिलिएट करते हो। उनको मजा आता हो। हो सकता है रात को 9:00 बजे 10:00 बजे कॉल इसलिए किया जा रहा हो कि चलो ये आदमी अपनी फैमिली के साथ आराम कर रहा होगा। चलो इसको पिंच करते हैं। फिर यह आपका पार्टनर हो सकता है। पार्टनर किसी भी फॉर्म में हो सकता है। लाइफ पार्टनर भी हो सकता है। बिजनेस स्टडी पार्टनर भी हो सकता है। वर्क पार्टनर भी हो सकता है। फिर आपका दोस्त हो सकता है। आपने उनसे अपनी बातें इसलिए शेयर की कि वो दोस्त है। और उसको जैसे ही पता लगा कि आपकी लाइफ की ये कमियां है। उसने आपकी मजाक उड़ानी शुरू कर दी। ये आपके पेरेंट्स भी हो सकते हैं। बिकॉज़ 100 में से छह लोग चारों तरफ नजर डालो। 100 में से छह लोग जो है वो सेडिस्टिक घूम रहे हैं। ऐसा साइंस का मानना है। और अगर दिमाग में आगे मैं जो सिम्टम्स बताऊंगा उनको देख के क्लिक हो तो ये मत बताना कि कौन है। लेकिन है ना एक कोई इमोजी जरूर बनाना जिससे पता लगे कमेंट्स में कि कितने लोग जो है इस तरह के लोगों को देख चुके हैं। आज अपन इवैलुएट करेंगे रियल लाइफ में बड़े लेवल पर डेटा कलेक्शन होगा एक तरह से कि हां मैं जानता हूं स्टेस्टिक लोगों को। ठीक है? फिर उसके बाद इसमें एक लाइन आती है कि मॉन्सर्स डोंट लुक लाइक मॉनस्टर्स। दे लुक नॉर्मल। यह वो लोग हैं जो दिखने में एकदम हमारे जैसे ही लगेंगे। बट रियल में यह मॉनस्टर होते हैं। मॉनस्टर मतलब राक्षस की जैसी इनकी प्रवृत्ति होती है। फिर डॉक्टर डेलरॉय पॉलहस जो थे उन्होंने 2013 में अलग-अलग तरह की पर्सनालिटीज को स्टडी किया और उन्होंने बताया कि चार तरह के लोग जो होते हैं उनको डार्क साइकोलॉजी की पर्सनालिटीज कहा। इन चार में से तीन को आप खूब आजकल Instagram की रील्स में देखते हैं। जिनमें से एक आते हैं नार्सिसिस्ट। नार्सिस्ट वो होते हैं जिनको लगता है आई एम द ग्रेटेस्ट कि मैं जो करता हूं वैसा कोई कर ही नहीं सकता। नार्सिसिस्ट आदमी अपनी बढ़ाई सुनकर बड़ा खुश होता है। ना सुनने की आदत नार्सिसिस्ट आदमी को नहीं होती और ऐसे लोग अगर बॉस बन जाए तो इनसे टॉक्सिक कोई हो नहीं सकता। क्योंकि ये सुनना चाहते हैं कि इनसे बढ़िया धरती पर कोई नहीं है। इनको अगर आप पॉजिटिव फीडबैक देंगे, इनको अगर आप यह बोलेंगे कि आप यहां

### Segment 2 (05:00 - 10:00) [5:00]

गलत कर रहे हो। इनको अगर आप असली बात बताएंगे तो हो सकता है यह आपके दुश्मन बन जाए। यह नार्सिसिस्ट जो है इसको डार्क पर्सनालिटी नंबर वन कहा जाता है। फिर डार्क पर्सनालिटी नंबर टू आते हैं मैक्यवली के प्रिंसिपल्स पर जो काम करते हैं। मैक्यावेली का प्रिंसिपल क्या कहता है? लोगों को यूज़ करो। अपनी ऐसी प्ले करो। आजकल आपने देखा होगा Instagram पे बहुत रील्स आती है कि लोगों को यूज़ कैसे करना है? कैसे 100% लोगों से आप आगे निकल सकते हो। ये मैं बता दूं। ये जो मैकेवलियन प्रिंसिपल पे जो लोग चलते हैं वो इंसानियत नहीं है। वो आप अपने ब्रेन को एक वेपन की तरह यूज़ कर रहे हो। अपने इमोशंस को लोगों के इमोशंस से खेल रहे हो। तो होगा क्या? फ्यूचर में आप भी दुखी रहने वाले हो। फिर तीसरे नंबर पे आते हैं साइकोपैथ। साइकोपैथ जो होता है उसको कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी क्या फीलिंग्स है। उसके दिमाग में एक बटन दबा हुआ है। उसको जो करना है वो करेगा। इन तीनों की बातें Instagram पे खूब देखी होंगी आपने। चौथे नंबर पे डार्क टेट्राड में यानी डार्क फोर में एक आता है सेडिस्टिक। सेडिस्टिक या सेडिज्म का मतलब क्या होता है कि आई विल एंजॉय योर पेन। कि तुम जब परेशान होगे तो मेरे को मजा आएगा। ये होते हैं सेडिस्टिक लोग। तो अब बिना टाइम खराब किए अपन देखते हैं कि जो सेडिस्टिक है यह सेडिज्म जो है यह कहां से आया। तो जर्मन में एक टर्म है ये जो जर्मन टर्म है स्कड्रन फोर्ट ये टर्म क्या कहती है? ये टर्म कहती है कि कोई आदमी अब यहां इंपॉर्टेंट चीज है कि आप कहोगे सर मैं भी कई बार हंसा हूं। कोई आदमी जो है केले के छिलके में फिसल के गिर गया तो मैं हंसा हूं। कई बार मेरे को हंसी आ जाती है। तो क्या मैं सेडिस्ट हूं? नहीं। अब ध्यान से सुनना। सेडिज्म जो है वो क्या कहता है? सेडिज्म कहता है कि एक्टिव सेडिज्म होना चाहिए। मतलब आपने प्लानिंग करके किसी को दुख में फंसाया। एक बॉस है जो पहले प्लानिंग करता है कि मैं ये काम इसको दूंगा। इससे ये होगा नहीं। फिर ये आदमी परेशान होगा। फिर मैं क्या करूंगा फिर मैं इस आदमी को टॉर्चर करूंगा। वो है सेडिज्म। उसके बजाय जिसकी बात मैं कर रहा हूं जो हर आदमी के पास होता है। क्योंकि इसमें जर्मन टर्म है। तो इसका प्रोनंसिएशन मेरे को नहीं पता जर्मनी में कैसे होता है। ये कहती है कि ये सेडिज्म नहीं है। ये कैसी है कि निष्क्रिय आनंद मतलब आपका कोई रोल नहीं था। केले का छिलका पड़ा था। कोई फिसल के गिर गया। आपको हंसी आ गई। चलता है। आपने केले का छिलका गिराया और आप वेट कर रहे हो। देखता हूं कौन फिसल के गिरे। पहले फिसल के गिरा कोई फिर उसको देख के हाहा करके आप हंस रहे हो तो आप सेडिस्ट हो। तो मतलब क्या है यहां पे? सबसे पहले तो जज करने से पहले याद रखना कि कौन सा आदमी जानबूझ के इस तरह की प्लानिंग्स करता है कि दूसरे आदमी को दुखी किया जाए और फिर उसके दुख को देखकर खुश हुआ जाए। वो होता है सेडिस्ट। तो यह जो सेडिज्म जो होता है सेडिस्ट लोगों के लिए कहा जाता है कि इनका एक पैटर्न होता है। पैटर्न मतलब इनका एक काम चलता है। तो वो पैटर्न क्या होता है? उस पैटर्न में सबसे पहले ये लोग प्लान करते हैं। वो जो प्लान करते हैं उस प्लान की वजह से दूसरा आदमी जो है वो सैड हो जाता है। और जब है तो इनको मजा आता है। उसके अंदर इनको आनंद आता है और यह एक पैटर्न चलता रहता है। तो जब भी कभी सैडेस्ट जो होगा वो प्लान करके आपको परेशान करेगा। एक आध बार कोई आदमी जो है वह आप पर गुस्सा हो गया या एक आध बार किसी ने आपके दुख में हंस गया या आपकी मजाक उड़ा दी तो ऐसा नहीं कि उसको आप सेडिस्ट डिक्लेअ कर दो। अब अपन चलते हैं सबसे इंपॉर्टेंट चीज पे कि तीन ऐसे साइन है तीन ऐसे आइडेंटिटी मार्क्स हैं जिनको देख के आप पहचान सकते हो कि सेडिस्ट कौन है? सबसे पहला है स्माइल मिसमैच। स्माइल मिसमैच क्या होता है? बहुत इंपॉर्टेंट चीज है। स्माइल मिसमैच की कांसेप्ट यह कहता है कि जब भी आप कोई बुरी न्यूज़ कोई ऐसी खबर किसी के साथ शेयर करते हो जो सैड करने वाली है, दुख देने वाली है तो जो सैडिस्ट होगा उसमें और नॉर्मल बंदे में एक फर्क होगा। वो फर्क क्या होगा? वो फर्क ये होगा कि जब भी कभी आम आदमी को पता लगेगा कि ये बुरी खबर है। जॉब चली गई, पापा बीमार है। तो कोई भी नॉर्मल इंसान है उसका चेहरा जो है कंसर्न हो जाएगा। कंसर्न होगा तो उसकी आइब्रो हो सकता है नीचे चले जाए। उसका मुंह जो है थोड़ा सा खुल जाए। अरे क्या बात कर रहा है? लेकिन जो सेडिस्ट होगा उसके चेहरे पर शुरू में खबर सुनते ही एक माइक्रो सेकंड के लिए एक चमक आएगी। एक फ्लैश आएगा। होठ जो है उसके यहां से कोने से ऊपर उठेंगे ऐसा हल्के से। आंखें जो है चमक जाएंगी एक बार और फिर उसको याद आएगा। अरे नहीं फिर वो मास्क लगाएगा एकदम से। तो मतलब किसी की मौत की खबर सुनी और एक सेकंड के लिए आंखें चमकी और मुंह ऐसे हुआ ऐसे। तो इसका मतलब हो सकता है वो आदमी क्या था? सेडिस्ट था। इस पे काम किया था डॉक्टर पॉल एकमैन ने। डॉक्टर पॉल एकमैन जो थे इन्होंने लाइट टू मी जो शो था उस शो का इंस्पिरेशन इनहीं से ही आया था। उन्होंने कहा था कि यह जो है ये इमोशंस को लीक हो जाने की घटना है ये। तो सेडिस्ट जो है वो पता नहीं लगने देना चाहता बट उसके सबकॉन्शियस ब्रेन को पता है कि भाई ये एक न्यूज़ जो है बुरी नजर दूसरे की है। ये मैं इंतजार कर रहा था। ठीक है? तो इस ये पहला है इसको कहते हैं स्माइल मिसमैच। दूसरे नंबर पे आता है द टारगेटेड जोक। ये बहुत्ट है। स्पेशली गर्ल्स इस बात को सुने ध्यान से। अगर वह किसी सेडिस्टिक पार्टनर के साथ हैं तो कैसे पैटर्न को फाइंड आउट कर सकते हैं? टारगेटेड जोक क्या होगा कि वो जो है सबसे पहले आपकी इनसिक्योरिटी जो है उसको फैच करेगा सेस्टिक आदमी। इनसिक्योरिटी मतलब ह्यूमर जो होता है हंसी मजाक जो होता है उसको वो वेपन बना लेता है। हथियार बना लेता है। रैंडम जोक्स नहीं होते। उनके जोक्स जो होते हैं वो एक तरह के सर्जिकल स्ट्राइक होते हैं। एकजेक्टली आपकी इनसिक्योरिटी को हिट करेगा और उस बात की बात करेगा जो

### Segment 3 (10:00 - 15:00) [10:00]

तुमने उस पे भरोसा करके उसको बताई थी। तुमने कभी शेयर किया था जैसे कि तुमको अपनी हाइट पर कॉम्प्लेक्स है। तुमको ये लगता है कि तुम्हारी हाइट छोटी है। तो हो सकता है वो अकेले में कुछ नहीं बोले बट गैदरिंग में तुमको कहे ओए छोटू अब वो जो है तुम तुमने बताया कि भ मैं हर्ट हो रही हूं इससे या मुझे अच्छा नहीं लगता छोटू या मोटू बोलते हो सबके सामने पर वो उस टाइम रिएक्ट इस तरह से करेगा कि आप जो है ओवर सेंसिटिव हो जाओगे। ये जो होता है इसको कहते हैं डी ए आर वी ओ मेथड। ये जो डी एआरवी ओ मेथड है ये एक तरह का एक वो चलता है एक पैटर्न चलता है इसकी अभी हम बात करेंगे इस पैटर्न की फिर तीसरे नंबर पे आता है द वनरेबिलिटी स्ट्राइक जो है ये बहुत ही इंपॉर्टेंट चीज है ये जो है ये आप कभी टेस्ट करके देखना ये जो मैं बता रहा हूं टारगेटेड जोक वाला एक बार किसी को ये कह के देखो कि आप ये जो बार-बार जोक करते हो ये मुझे हर्ट करता है मेरे को अच्छा लगता मुझे दुख होता है आप जब ऐसे करते हो नॉर्मल दोस्तों का रुक जाएगा सेस्टिक जो होगा उसकी फ्रीक्वेंसी बढ़ जाएगी क्योंकि तुम्हारा पेन उसके लिए कंफर्ट तीसरा साइन जो है ये सबसे स्केरी साइन है। सबसे डराने वाली चीज है। ये क्या है? ये हिट एट द वीकेस्ट मोमेंट। सेडिस्ट्रिक जो होगा या सेडिस्ट जो होगा वो तुम्हारे कमजोर मोमेंट्स का इंतजार करेगा। जैसे तुम्हारा ब्रेकअप हुआ है। अब ब्रेकअप वाले टाइम ही तुम्हारे एक्स की शादी की न्यूज़ तुमको शेयर कर रहा है। दूसरे लोग हो सकता है इंतजार कर रहे हो। तुम इंटरव्यू के अंदर सेक्ट नहीं हुए और वो तुम्हारे कजिन के प्रमोशन की उसी टाइम बात कर रहा है। टाइमिंग एकदम परफेक्ट रहेगी। कि इनको फाइंड आउट करने का तरीका यही है कि ये उसी टाइम बात करेंगे तुम्हें दुखी करने वाली जिस टाइम तुम ऑलरेडी ब्रोकन हो। अब यहां पे एक मिनट रुकना पॉज करो वीडियो को। पॉज करके सोचो। ये तीन सिम्टम है। तीन में से दो भी अगर तुमने कहीं पे देखे हो तो याद रखो तुम विक्टिम हो उस आदमी के सेडिस्टिस्टिक बिहेवियर के। उस आदमी के सेडिस्टिक पर्सनालिटी के। अगर दिमाग में कोई इस तरह का आया है तो कमेंट्स के अंदर वाई लिख देना। और अगर इच्छा हो कि यस आई वांट टू शेयर माय इंसिडेंट तो इंसिडेंट शेयर करना। अब सबसे इंपॉर्टेंट चीज जो है अगला हिस्सा जो है वो और भी क्रिटिकल है। उसको ध्यान से देखना। मैंने अभी बताया था ना कि भ स्टडी हुई थी इनके ऊपर 2013 के अंदर। ये जो थे स्टडी करने वाले जो थे वो थे यस एररिन बकलस और उनकी टीम थी। इन्होंने 71 लोग बुलाए थे। इन 71 लोगों से इन्होंने काम बताया था। मैंने बताया था चार काम इनको बताए कि तुमको शोल्डर की मसाज करनी है। तुमको ये करना है। कीड़े पीसने हैं। तो उन्होंने कीड़ों को मारने वाली चीज एकदम से पिक करी। उनको ये काम एंजॉयबल लगा। तो उस टाइम ये चीज प्रूव हो गई थी। अब उसके बाद और स्टडीज हुई। बकल्स जो थे इन्होंने ही 2014 में और स्टडी करी। उस स्टडी के अंदर इन्होंने ये देखा कि इंटरनेट पे जो लोग ट्रोलिंग करते हैं ट्रॉलिंग करते हैं उनका अगर सर्वे किया जाए। Twitter पे जो गालियां दे रहे हैं उनका अगर सर्वे किया जाए तो ये पाया गया कि वो भी ज्यादातर वो लोग हैं जो इस पर्सनालिटी वाले हैं। तो मतलब अगर कोई बैठ के गालियां दे रहा है तुम्हारी रील पे या बिना मतलब के तुमको बुरा भला कहे जा रहा है। कुछ भी कमेंट किए जा रहा है तो जरूरी नहीं है कि वो बोर हो रहा हो। वो एंजॉय कर रहा है और यह याद रखना यह उनके साथ ज्यादा होगा जो उनको रिप्लाई देंगे। आगे अपन बात करते हैं जो मैं कह रहा था सबसे क्रिटिकल चीज है। इनका एक साइकिल चलता है डरवो। डरवो क्या होता है? इंपॉर्टेंट चीज है। याद रखना अगर कोई सेडिस्टिक बंदा तुम्हारी लाइफ में है तो उससे बचने के लिए क्या करना है? तो डरवो इन लोगों का हथियार होता है। डरवो क्या है? एक पैटर्न है। डरवो में डी का मतलब है डिनायल। डिनायल का मतलब बाद में जब तुम उनको ये बोलोगे कि तुमने मेरे को वहां पे ये बोला था। नहीं मैंने नहीं बोला था। और अगर तुम रिकॉर्डिंग दिखा रहे हो या तुम कह रहे हो बोला था यार 10 लोग वहां पर थे तो हो सकता है यह कहे नहीं मेरा पर्पस ही नहीं था तुम्हें हर्ट करना बट मैं बोल रहा हूं नोटिस करना बार-बार वो तुम्हारी इनसिक्योरिटीज को तुमने कोई सीक्रेट शेयर किया है उसको या तुम किसी चीज को ले ब्रोकन हो उस टाइम ही वो तुम्हें पिंच करेंगे ये होता है डिनाइयल फिर दूसरे नंबर पे ए इज व्हाट अटैक का मतलब कि जितना भी तुम अफेक्ट होते जाओगे ये इनके अटैक जो है वो इनक्रीस होते जाएंगे और सेंसिटिव बनाते जाएंगे तुमको आर इज व्हाट रिवर्सल। अब ध्यान से सुनना। रिवर्सल का मतलब क्या होगा? कि यह सेडिस्टिक आदमी जो है यह इस पर्सनालिटी को या एक नॉर्मल आदमी जो है इसको परेशान कर रहा है। और परेशान करते-करते ये डिक्लेअ कर देता है कि ये मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूं कि तुम यह कर रहे हो। इसको ऐसे समझो कि एक आदमी अपनी वाइफ पर हाथ उठाता है और हाथ उठाता है अपनी वाइफ पर और बाद में करते करते उसको यह फील करा देता है कि मैंने इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि तुमने मेरे को इग्नाइट किया क्योंकि तुमने शुरू किया इसलिए यह हुआ तो ये जो है ये आर वाला साइन है ये रेड सिग्नल होता जाता है डी से शुरू होगा डी इज डिनायल मना कर देना ए इज अटैक कि आपको और सेंसिटिव चीज पे ही अटैक करेगा करेगा और आर इज व्हाट रिवर्सल कि तुम हो प्रॉब्लम की जड़ मेरे समस्या नहीं है तुम्हारे है और उस आदमी का कॉन्फिडेंस खत्म कर देता है और फिर उसके बाद विक्टिम रिवर्सल का मतलब क्या होगा जिसकी पिटाई हो रही है जिसकी इंसल्ट हो रही है जो ताने सुन रही है या सुन रहा है उसको यह फील होने लग जाए कि मैं ही गुनहगार हूं ये है विक्टिम रिवर्सल मतलब उस आदमी ने इतना जबरदस्त गेम खेला कि इसको यह फील करा दिया कि तेरी वजह से ये झगड़ा हो रहा है। यू आर द रिस्पांसिबल पर्सन। यू आर द रीज़ फॉर

### Segment 4 (15:00 - 20:00) [15:00]

दिस। अब अपन आगे बढ़ते हैं और अगली चीज देखते हैं कि इनके ब्रेन को जब स्टडी किया तो पता लगा कि भैया इनके तो ब्रेन में ही लोचा है। अब ध्यान से सुनना। मैं बार-बार बोलता हूं कि जब भी कभी ब्रेन की स्टडी करते हैं तो साइंटिस्ट क्या देखते हैं? साइंटिस्ट ये देखते हैं कि कोई स्टिमुलाई जब जाता है स्टिमुलाई का मतलब कोई चीज होती है तो उसका इंपैक्ट क्या होता है ब्रेन पे? इफेक्ट के ऊपर? तो जब ये स्टडी किया गया तो पता लगा एक गजब की चीज कि ये लोग जब किसी को इंसल्ट करते हैं, जब किसी को ह्यूमिलिएट करते हैं, वर्बल वे में वर्बल मतलब बोल करके कर रहे हैं या फिर अग्रेशन या कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे पकड़ के झिंझोड़ दिया, ये कर दिया, चिल्ला दिया, ये कर दिया या फिर दूसरे को दुखी होते हुए देखते हैं। तो इन चीजों से इनका जो ब्रेन होता है, उनका रिवॉर्ड सिस्टम एक्टिवेट होता है। क्या होता है रिवॉर्ड सिस्टम? मुझे जब कोई मेरा स्टूडेंट मैसेज करता है कि सर आपने अच्छा पढ़ाया सर मेरा सिलेक्शन हो गया सर मुझे बहुत अच्छा लगा या हैप्पी टीचर्स डे पर मैसेज आते हैं बच्चों के मेरा रिवॉर्ड सिस्टम एक्टिवेट होता है आई फील गुड आप लोगों के कमेंट जब आते हैं कि सर मजा आ गया मैंने ये नोट्स बनाए मैंने मेहनत की और उसका रिजल्ट पॉजिटिव मिल गया तो मेरे ब्रेन में एक सिस्टम एक्टिवेट होगा जिसको रिवॉर्ड बिहेवियर कहते हैं। मेरे को खुशी होगी यार मजे आ गए। इन लोगों में खुशी कब होती है? जब तुम इंसल्टेड फील करोगे, जब तुम ब्रोकन रोओगे, जब तुम चिल्लाओगे और जब लास्ट में इनका जो डी ए आर मैंने बताया ना अभी रिवर्सल वाला जो साइकिल है विक्टिम रिवर्स हो जाएगा तब इनके चेहरे पर स्माइल देखना तुम। लास्ट में सॉरी इन्हें बोलना था। तुमसे सॉरी बुलवा के बात खत्म करेंगे। ये होता है सेडिस्टिक पर्सनालिटी जो होती है। ये भाई बहन किसी भी फॉर्म में हो सकता है। इनका काम है तुमको दुखी देख के खुश होना। फिर उसके बाद अच्छा एक और बात याद रखना। इसमें साइकोलॉजी ये कहती है साइंटिस्ट जो है वो ये कहते हैं कि दुनिया में सबसे क्रूल पर्सन जो होगा वो नहीं होगा जो तुमको हथियार से मारेगा जान से मारेगा सबसे क्रूल वो होगा जो सेडिज्म बिहेवियर कैरी करेगा और मैकेवलियन प्रिंसिपल पे चलेगा मैकेविवेलियन मतलब तुम्हें यूज़ करेगा वो तुमको पता ही नहीं लगेगा तुम यूज़ हो रहे हो और सेडिज्म भी है तो ऐसा कहा जाता है कि ये सबसे बड़ा रेड फ्लैग होता है किसी भी रिलेशनशिप में अगर किसी ऐसे आदमी के साथ तुम ट्रैप हो गए हो, मेल हो, फीमेल हो, भाई हो, बहन हो, मम्मी हो, पापा हो, कोई भी हो। इट इज द बिगेस्ट रेड फ्लैग। अब एक क्वेश्चन आता है कि सर शादी हो गई। अब क्या करें? मेरे तो पापा ही ऐसे हैं। मेरी तो मम्मी ऐसी है, मेरी तो बेटी बहन ऐसी है। व्हाट आई कैन डू? तो जितना मुझे साइकोलॉजी के रिसर्च पेपर्स में मिला उसके बेसिस पे कुछ कंटेंट मैंने यंगस्टर्स के लिए रेडी किया है। जो बहुत इंपॉर्टेंट चीज है। आपको चार रूल जो है वो लिख लेने हैं। अगर कोई भी सेडिज्म वाली पर्सनालिटी आपके चारों तरफ है तो। सबसे पहला रोल है जो है वो है ग्रे रॉकिंग। ग्रे रॉकिंग क्या होता है? ग्रे रॉकिंग का मतलब है पहचान लिया कि यह ये करता है। उस पे रिएक्शन देना बंद कर दो। वो क्यों कर रहा है? क्योंकि उसको मजे आ रहे हैं तुम्हें दुखी देख के। तुम रिएक्शन देना बंद कर दो। जैसे-जैसे करोगे तुम उसके लिए बोरिंग होते जाओगे। जैसे ही तुम बोरिंग होगे उसका जो ब्रेन है उसके ब्रेन में रिवॉर्ड साइन जो है वो रिसीव नहीं होगा। वो रिसीव नहीं होगा तो वो क्या करेगा? वो सर्च करेगा न्यू विक्टिम। तो तुमने देखा है घरों के अंदर भी अगर कोई सेडिज्म वाली पर्सनालिटी है तो वह उसी को ज्यादा तंग करते हैं जो ज्यादा सेंसिटिव होता है। फिर उसके बाद दूसरे नंबर पर नो शेयरिंग लॉक लगा लो अपनी फीलिंग्स पे। तुमको अपनी इनसिक्योरिटीज, तुमको अपने इवेंट्स, तुमको अपनी लाइफ के पर्सनल इंसिडेंट उससे शेयर ही नहीं करने हैं। भले वो कुछ भी कहे तुम्हारे पैरों में पड़ जाए, तुमको शेयर ही नहीं करने हैं। बिकॉज़ जबजब तुमने शेयर किया वो तुम्हारे ही अगेंस्ट वेपन बन गए। यह दूसरा रूल है। पहला ग्रे रॉकिंग, दूसरा नो शेयरिंग। तीसरा डॉक्यूमेंटेशन। डॉक्यूमेंटेशन क्या होता है? कि जो हुआ उस चीज के नोट्स बनाने शुरू करो। अब आप कहोगे सर ये बातें नोट्स बनाने की होती है। यस। बिकॉज़ मैंने बोला तुमको दूसरी या तीसरी स्लाइड में एक पैटर्न होता है। वो पैटर्न अगर आ रहा है तो इसका मतलब तुमको वहां से भागना है। तुमको वहां से बचना है। तुमको खुद को डिफेंड करना है। चौथे नंबर पे एग्जिट। एग्जिट क्या होता है? अगर डॉक्यूमेंट्स ये बोल रहे हैं कि कंफर्मेशन है कि ये सेडिज्म है। यहां पे सेडिस्टिक पर्सनालिटी है। इसका काम ही ये है दूसरों को दुखी करना और खुद मजे करना। तो हो सके तो वहां से एग्जिट मार लो। अब एग्जिट किस बात पे मार लो? जैसे ही बात शुरू हो बिना एक्सप्लेनेशन दिए वहां से छोड़ दो। अगर काम कर रहे हो तो आज ही दूसरी नौकरी ढूंढना शुरू कर दो। दूसरे आदमी के पास चले जाओ वहां से। हो सकता है आपकी लाइफ में अगर हम बात करें पूरा साइकोलॉजी के डाटा की कि भाई 100 में से छह जो है वो सेडिस्टिक पर्सनालिटी होते हैं। तो अगर 100 में से छह सेडिस्ट होते हैं तो हमारे चारों तरफ अगर हम मैथ्स लगाएं तो एप्रोक्सिममेटली 30 लोग तो हमारे क्लोज लूप में होते हैं। तो 100 में से छह हैं तो 30 में से एक से दो तो पक्का हो सकते हैं। तो आप उनको चेंज नहीं कर सकते। बट आप खुद को प्रोटेक्ट कर सकते हैं। इसलिए अपने आप को जो है अवेयर रखिए। अगर आपने ऐसा कोई इंसिडेंट हुआ है, शेयर करना चाहते हैं, तो कमेंट्स में शेयर करें। बिकॉज़ आप जो शेयर करते हैं, वो दूसरे लोगों के भी काम आता है। नंबर वन। नंबर टू अगर आप नहीं शेयर करना चाहते, लेकिन आप जानते हो ऐसे पर्सन को यस लिख दें। डैश लगा के आप कुछ

### Segment 5 (20:00 - 20:00) [20:00]

डिस्क्रिप्शन देना चाहे तो दे सकते हैं। हम मेल फीमेल का डेटा जो है वो भी कलेक्ट कर सकते हैं। पीपल एट लार्ज बिकॉज़ हजारों कमेंट्स जो है उनसे डेट गलत नहीं आता। अलग-अलग जगह से आता है। तो आप अगर चाहे कंफर्टेबल फील करें। जगह भी शेयर कर सकते हैं कि इस जगह से ये डाटा आप शेयर कर रहे हैं और दूसरों का डाटा भी आप देखें। कोई अगर कमेंट कर रहा है और आपको लगे कि इसको ये एडवाइस देनी है वो भी आप एडवाइस उसके अंदर दे सकते हैं। कैसा लगा यह सेशन जरूर बताना। और किसी और की लाइफ में अगर आपको लग रहा है कि ऐसा कोई आदमी है जो उसको दुखी करता है तो यह जरूर उससे शेयर करना। स्टे हैप्पी, स्टे ब्लेस्ड। लव यू ऑल। थैंक यू।
