# Want To Make It Big In Life? | Kya Apni Zindagi Badi Banana Chaahte Ho? Thank Me Later!

## Метаданные

- **Канал:** Coach Animesh
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=Af4aKpRF4ZM
- **Дата:** 11.05.2026
- **Длительность:** 12:58
- **Просмотры:** 1,776
- **Источник:** https://ekstraktznaniy.ru/video/50289

## Описание

The Science Behind Growth in Life | Why Tough Times Make You Stronger 

Life is not always easy… but every struggle has a purpose.
In this powerful motivational video, we uncover the real science behind growth in life and why pain, failures, setbacks, and difficult phases are often the biggest signs that your life is preparing you for something greater. 🚀

If you are going through a hard time, feeling lost, demotivated, or stuck in life, this video will completely change your perspective. Success is not built during comfort — it is built during challenges.

🔥 In this video, you’ll learn:
✔ Why difficult situations come in life
✔ The psychology behind personal growth
✔ How struggles shape successful people
✔ Why failure is necessary for success
✔ How to stay positive during hard times
✔ The mindset of winners and achievers
✔ Motivation to never give up in life

Remember:
📈 Every graph rises only after a dip.
Your current struggle may be the beginning of your biggest comeback.

💬 Comment

## Транскрипт

### Segment 1 (00:00 - 05:00) []

15 अक्टूबर 2016 मेरा बर्थडे आता है 15 अक्टूबर को। 2016 में मुझे आज भी याद है मैं अपने बर्थडे के दिन एक गार्डन के बाहर बैठ करके बहुत उदास था। बहुत मायूस था। बहुत रो रहा था क्योंकि उस टाइम मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं उन परेशानियों से कैसे डील करूं। उन चैलेंजेस से कैसे डील करूं और मेरी लाइफ मुझे पता नहीं कि किस ओर जा रही है। मैं इतना परेशान था कि मैं वो किसी को बोल भी नहीं सकता था। बट जिससे भी मिलता था तो मुस्कुरा कर मिलता था। बिकॉज़ मुझे अपना दर्द किसी को दिखाना नहीं था। बट लिटरली मुझे नहीं पता था कि मैं इस फेस से कैसे बाहर निकलूूंगा। इतना मेंटल प्रेशर, इतना डिप्रेशन, इतना पैनिकिक और एंजायटी होता था मुझे कि मुझे लगता था कि मैं इससे कभी बाहर निकल ही नहीं पाऊंगा और मेरी लाइफ शायद उसी मोड़ पर खत्म हो जाएगी। और यह एक एक्चुअल कहानी है। बट 10 साल बाद मुझे नहीं पता था कि तकरीबन 20 से 25 लाख लोग मुझे फॉलो करेंगे। तकरीबन 6 से 7 करोड़ लोग मुझे देख चुके होंगे। मैंने 500 से ज्यादा अधिक सेशंस डिलीवर कर दिए होंगे। तकरीबन 10 लाख से ज्यादा लोगों को ट्रेन कर लिया होगा। अगर आप Google पर सर्च करेंगे तो मेरा नाम इंडियास लीडिंग सेल्स कोच में आएगा और मुझे नहीं पता था कि मैं सेल्स के ऊपर एक बेस्ट सेलर बुक लिख दूंगा। एग्जैक्टली बिकॉज़ जब मेरा डाउन फेस आया था उसके बाद मैंने लाइफ स्टडी करना शुरू किया था। उसके बाद मैं इस फार्मूला पे पहुंचा हूं। इस लॉ पे पहुंचा हूं। द साइंस बिहाइंड द ग्रोथ ऑफ लाइफ जो कि मैं आपके साथ आज शेयर करने वाला हूं। इससे आई एम वेरी मच श्योर कि आप अपनी लाइफ चेंज कर लेंगे। बिकॉज़ मैंने और अनेकों लोगों ने जितने भी लोग आज की डेट में सक्सेसफुल हैं उन्होंने इसी लॉ को फॉलो किया है या फिर इसी लॉ के तहत वो चले हैं। हेलो माय नेम इज अमेश कुमार एंड आई हेल्प पीपल ओवरकम देयर फियर्स एंड चैलेंजेस इनू सेल्स सॉफ्ट स्किल्स एंड लीडरशिप। आई हैव टेकन मोर देन 500 प्लस वर्कशॉप्स फॉर 70 प्लस कंपनीज़ टिल डेट। आई एम द फाउंडर ऑफ़ अ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट कंपनी कॉल्ड स्किल्स स्कूल स्टूडियो। आई हैव आल्सो रिटन अ बेस्ट सेलिंग बुक ऑन सेल्स कॉल्ड डोंट सेल बट सोल एंड आई इवन रन अ सक्सेसफुल Instagram चैनल वेयर 1. 2 मिलियन पीपल लर्न सेल्स एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट स्किल्स एवरीडे। और यह लॉ कहता है कि जब तक आपके लाइफ के ग्राफ में डीप नहीं आएगा तब तक आपका लाइफ ऊपर की ओर नहीं जाएगा। आप चाहे किसी भी सक्सेसफुल इंसान, बिजनेसमैन या फिर सेलिब्रिटी की बायोग्राफीस या फिर उनके इंटरव्यू सुन सकते हैं। उनके शुरुआती दौर आप जान सकते हैं। किसी ने भी यह नहीं कहा कि मेरे पास आते के साथ बहुत पैसा था या फिर मैं शुरू से ही बहुत सक्सेसफुल था। उनके हर एक सक्सेस से पहले उनकी एक सैड और उनकी बहुत ही ट्रबलिंग स्टोरी लिंक्ड होगी। इससे हमें क्या समझ में आ रहा है कि जब भी हमारे लाइफ में डाउन फेस आएगा, डिप आएगा, इसका मतलब कि वो हमें एक इंडिकेशन देता है कि आगे कुछ बड़ा आने वाला है। अगर हमने उस डाउन फेस से सीखा और उस पे एक्ट किया तो क्योंकि अगर हमने उस डाउन फेस से नहीं सीखा। अगर हमने अपने उस डिप फेस में कुछ भी नहीं समझा तब फिर कुछ भी नहीं बदलेगा। सपोज लोन लेने के बाद मुझे ये समझ में आया कि लोन कितना भारी पड़ता है तो अब मैं कोशिश करूंगा कि जल्द से जल्द मैं इस लोन को चुका दूं ना कि मैं ये सोचूं कि अब तो मेरे पास कितने भी पैसे हो सकते हैं क्योंकि चाहे मेरे पास पैसे हो या ना हो मुझे कभी भी लोन मिल जाएगा तो उसके बाद से जब भी मेरी लाइफ में कुछ भी बुरा फेस आता है मेरा काम सही से नहीं चलता मेरे पैसे कहीं अटके हुए होते हैं मेरी जिंदगी कहीं अटकी हुई होती है मेरा हेल्थ कभी भी डाउन होता है या फिर कुछ ऐसे चीजों में मैं परेशान होता हूं जो कि मेरे कंट्रोल से परे है और उस समय शायद मैं उसे ठीक नहीं कर होता तब मैं शांति से बैठ करके उस टाइम को पास होने का वेट करता। उस फेस से निकलने का इंतजार करता हूं ना कि ज्यादा फाइट करता हूं कि मैं इस फेस को कैसे ओवरकम कर जाऊं। बिकॉज़ यह फेस में इस टाइम में जिस समय भी आपका कमजोर समय चल रहा है, कमजोर वक्त चल रहा है, यह जान लीजिए कि आपकी किस्मत नहीं आपका समय डाउन चल रहा है। आपका समय खराब चल रहा है। बट समय की एक बहुत ही खूबसूरत बात है दोस्त कि वो एक जैसा कभी नहीं होके रहता। वो हमेशा चक्र में घूमते रहता है। चाहे आप इस यूनिवर्स के कोई भी रिदमम को फॉलो कर लीजिए। चाहे मैथमेटिक्स में ही चले जाएंगे तो sin वेव और cos वेव हमेशा ऐसे-ऐसे ही मूव करते हैं। हमारी हार्ट बीट भी हमेशा ऐसे-ऐसे ही मूव करती है। कभी वो फ्लैट लीनियर मोशन में नहीं होता। चाहे वो ऊपर ऐसे नहीं होता, चाहे वो नीचे ऐसे नहीं होता। इससे हमें क्या समझ में आ रहा है कि जब भी हमारा कमजोर समय आएगा जब भी डीप आएगा इस टाइम में हमें दुखी नहीं खुश होना है। बिकॉज़ यही सेम रूल स्टॉक मार्केट शेयर मार्केट में भी अप्लाई होती है। जब भी मार्केट गिरता है, लोग और पैसे लगाते हैं। क्यों? क्योंकि इसके बाद जब मार्केट उठेगा तो उसे ज्यादा रिटर्न देगा। तो इस टाइम में आपको धैर्य रखना है और मैं आपको बता रहा हूं आपको भरोसा रखना है कि यह समय बदलेगा। आपका समय उठने ही वाला है बिकॉज़ यह डिप चालू है। और मैं बता दे रहा हूं जितना बड़ा डीप होगा राइज उतना ही बड़ा होगा। यह मैं अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से बता रहा हूं। अगर आपको ऐसे ख्याल आ रहे हैं कि मेरा क्या होगा? मैं जी भी पाऊंगा या नहीं जी पाऊंगा या मैं जीना नहीं चाहता। ट्रस्ट मी दिस इज द गोल्डन मोमेंट इन योर लाइफ। अगर आप समझदार हैं तो अगर आप उस डिप से उस डाउन फेस से सीखने वाले इंसान हैं तब आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। बट अगर आप ख्याल ही पुलाव में है कि मेरा तो डाउन फेस है फिर भी मैं डाउन फेस मानूंगा नहीं या फिर मैं ऐसे ही जिऊंगा। खराब समय है बुरा समय को और बुरा करते चला जाऊंगा। बिकॉज़ बुरे समय में अगर आप गलत डिसीजंस लेंगे तो और बुरा होते चला जाएगा। तो आपको समझदारी से समझना है क्या सही है। कहीं मेरे गलती की वजह से तो ये डाउन फेसेस नहीं आए हैं। तो उसको एनालाइज कीजिए। किन गलतियों की वजह से यह डिप आया है? किन कारणों की वजह से मैं आज इस

### Segment 2 (05:00 - 10:00) [5:00]

सिचुएशन में आया हूं, उन कारणों को ठीक करने की कोशिश कीजिए। के लिए जो भी स्किल्स रिक्वायर्ड है, उनको सीखने की कोशिश कीजिए। ट्रस्ट मी आप राइज में बहुत राइज़ करेंगे। बिकॉज़ लाइफ कभी भी आपको दुख इसलिए नहीं देती क्योंकि वो आपको दुख देना चाहती है। वो आपको दुख इसलिए देती है क्योंकि वो आपको चेक करना चाहती है कि जब मैं इसे कुछ बड़ा दूंगा तब यह लेने के लायक भी है या नहीं कि नहीं। तो हमें अपने बॉसेस को, हमें अपने फैमिली को या फिर हमें अपने फ्रेंड्स को नहीं दिखाना कि हम कितने काबिलियत रखते हैं या फिर हम उस लायक है या नहीं। हमें इस नेचर को दिखाना है दैट यस आई डिर्व दिस। यस मैं उस लायक हूं। मुझे चैलेंजेस दीजिए। मुझे परेशानियां दीजिए। मुझे पता है कि ये डिप फेज है। मेरा राइस फेज आएगा ही आएगा। और राइज फेज कोई नहीं रोक सकता। अगर मैं चाह लूं कि मेरा राइस फेस आएगा ही आएगा। बिकॉज़ ये लॉ है यूनिवर्स का। वो एक जैसा समय रख ही नहीं सकता। अगर आज डाउन है सारे बॉल्स बाउंसर आएंगे। अगर कोई जूसी फुल टॉस भी आ गया ना शायद आप उस पे भी कैच आउट हो सकते हो। बोल्ड हो सकते हो। बट जब आपका टाइम आएगा ना तब यही सारी चीजें जो आपको मैच्योर बनाएंगी। आपको स्ट्रांग बनाएंगी। आपको स्टेबल बनाएंगी राइज़ फेस में डिसीजन लेने के लिए ताकि जब बाउंसर्स और गोगले भी आए ना आप उस बॉल को भी स्टेडियम पार मार सको। बिकॉज़ अब आप प्रिपयर्ड हो। अब आप रेडी हो क्योंकि डाउन फेज आपको हमेशा यही सिखाता है कि कैसे तुझे टफ और चैलेंजिंग सिचुएशनंस में प्रिपयर्ड रहना है। रेडी रहना है ना कि भागना है उनसे ना कि डरना है उनसे। और अब मैं आपको बताता हूं लिटरली मुझे किसी भी चीज से डर नहीं लगता। मुझे किसी इंसान से या फिर किसी भी परिस्थिति से मुझे डर नहीं लगता। मुझे सिर्फ एक ही चीज से डर लगता है कि कहीं मैं तो गलत नहीं हूं। क्योंकि अगर मेरी गलतियों के कारण मुझे कुछ परिणाम भुगतना पड़ रहा है तो मैं उसका हकदार हूं। तो मुझे उसी चीज का डर है कि कहीं सामने मैं तो गलत नहीं हो जाऊं। उसके बाद अगर मैं गलत नहीं हूं तो मुझे किसी भी चीज से घबराहट नहीं होती। बिकॉज़ मुझे पता है कि यह समय बदलेगा। यह समय मैं खुद बदललूंगा। बिकॉज़ मुझे पता है कि यह एक डिप फेज है। मेरा राइज़ फेज आएगा। और वो तभी आएगा जब मैं चाहूंगा कि ये डीप फेज खत्म हो। और वो डिप फेज तभी खत्म होगा जब उस डाउनफॉल में मैं एनालाइज करूंगा कि मैं इसमें आखिर पहुंचा कैसे? और उनको ठीक करूंगा तो मैं ऑटोमेटिकली राइज कर जाऊंगा। या फिर ऐसी कोई चीज है जिस पे मेरा कंट्रोल है ही नहीं या फिर मेरे वजह से वह खराब नहीं हुई है या फिर मैं ठीक नहीं कर सकता। कुछ ब्रेकअप है या फिर कोई जा रहा है या फिर कुछ छूट रहा है कुछ टूट रहा है। मैं शांति से बैठूंगा दोस्त। बिकॉज़ मुझे पता है यह लाइफ मैंने प्लान नहीं करी। जिसने बाढ़ भेजी है नाव भी वही भेजेगा। मुझे बस खुद पर भरोसा है कि इस फेज में भी मुझे संयम रखना है। एक कहावत है कि पैसे वाला इंसान ताकतवर नहीं होता। तो ताकतवर कौन होता है? ताकतवर वह होता है जिसको अपने हर फेज में संयम रखना आता है। चाहे उसके जिंदगी में दुख आए, पीड़ा आए या फिर खुशी आए। उसे पता है कि दोनों ही सिचुएशन में मुझे संयम रखना है। दुख भी है तो ज्यादा दिन नहीं रहेगा। खुशी रहेगी। वापस दुख आएगा। और जिसने इस इमोशनल बैलेंस को समझ लिया ना वो सबसे शक्तिशाली इंसान बन जाता है। तो अगर आपकी जिंदगी सपाट पिच पे बैटिंग चल रही है और खुशहाल जिंदगी चल रही है, स्मूथ लाइफ चल रही है, तब घबराने की बात है दोस्त। तब आपकी जिंदगी में शायद बड़ा कुछ नहीं लिखा आगे। लेकिन अगर आपकी जिंदगी में तबाही मची हुई है, तूफान आया हुआ है, सर पीटने को मन करता है, पैसा नहीं है खाने के लिए, सोने के लिए छत नहीं है। माय गॉड ट्रस्ट मी, आपका गोल्डन फेस आने वाला है। आपका लाइफ बहुत ही बड़ा ट्रांसफॉर्म होने वाला है। आप हिस्ट्री लिखने वाले हो। बिकॉज़ आप किसी भी जीवनी को उठा के देख लीजिए जो कि आज की डेट में बड़ी हस्ती है। उसने कभी ना कभी कहीं ना कहीं मौत को दस्तक जरूर दी होती है। क्या आप उस लेवल तक परेशान हुए हैं? अगर नहीं हुए तो ऐसी चीजों में इन्वॉल्व होइए कि हां हो जाए। अगर नहीं हुए हैं तो अभी भी आपका बहुत ही अच्छा समय चल रहा है। तो तब कभी भी आप यह मत पूछिएगा कि मेरे साथ ही क्यों? मैंने क्या किया था? अरे पागल तेरे साथ इसलिए हो रहा है क्योंकि तू चुना गया है। यू आर द चोजन वन। द यूनिवर्स हैज़ चोजन यू टू मेक योर लाइफ बिग। अब आप नहीं चाहते तो वो कुछ नहीं कर सकता। मैं अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से बता रहा हूं कि आपको चुना गया है ताकि आप इस परेशानियों को झेल सके। बिकॉज़ दैट्स योर रियल टेस्ट। कि आप उस समय भी अपना कैरेक्टर कैसा रखते हो। संयम कैसा रखते हो। कहीं आपकी नियत तो नहीं खराब होती। कहीं आप चोर डकैत तो नहीं बन जाते। कहीं आप खुद को चोट पहुंची है तो सामने वाले को भी चोट पहुंचाने का तो नहीं सोचते? यही टेस्ट है आपका दोस्त। राइज़ हमेशा आएगा जब डीप में आप सही से एनालाइज करोगे। फाइनेंशियली बहुत प्रेशर आ सकता है। रिलेशनशिप ब्रेक हो सकते हैं। घर छूट सकता है। नौकरी छूट सकती है। फैमिली तक छूट सकती है। मैं आपको रियलिटी बता रहा हूं। मैं कोई भी चीजें ऐसी बताना नहीं चाहता जो कि सुनने और कहने में अच्छी लगे। मैं बहुत रंग बिरंगी दुनिया नहीं दिखाना चाहता। जैसा मैंने आपको बताया मैं बहुत प्रैक्टिकल इंसान हूं। उस वे मैं आपको बता रहा हूं कि यह सब कुछ आएगा अगर आपका विज़न बड़ा बनना है तो। और अगर आपने इस वीडियो को क्लिक किया है तो कहीं ना कहीं आपका विज़न बड़ा बनना ही है। नहीं तो आप इस वीडियो को क्लिक ही नहीं करते क्योंकि आपने इस वीडियो को क्लिक नहीं किया। आपके सबकॉन्शियस माइंड ने जिसको डेस्टिनी पता है, जिसको पाथ पता है, उसने आपको यह

### Segment 3 (10:00 - 12:00) [10:00]

वीडियो दिखाई है। क्योंकि एवरीथिंग हैपेंस फॉर अ रीज़न। मेरा यहां पर बैठ के आपको यह बताना, आप जहां कहीं पर भी हैं, आपके मोबाइल या फिर पीसी या फिर आईपैड या फिर लैपटॉप में आपका यह सुनना इज नॉट अ कोइंसिडेंस। एवरीथिंग हैपेंस फॉर अ रीज़न। इफ आई कैन डू इट, यू कैन डू इट टू। इट्स जस्ट दैट कि आपको अपने डीप फेस को एनालाइज करना है ना कि उसमें रोना है ना कि टूटना है ना कि बैठे रहना है ना कि चीखना है चिल्लाना है या तो चीखिए चिलाइए भी ठीक है क्योंकि वो आपको इतना फ्रस्ट्रेट कर देगा इरिटेट कर देगा कि शायद आप चिल्लाएं चीखिए एक दिन चीखिए दो दिन चीखिए चिलाइए मन की भड़ास निकालिए बिकॉज़ आपकी फाइट किसी इंसान से नहीं है दोस्त जिस वजह से भी आप परेशान हो रहे होंगे ना शायद बॉस होगा वाइफ होगी बच्चा होगा गर्लफ्रेंड होगा बाप होगा भाई होगा मां होगी चाहे जो कोई भी हो आपकी परेशानी उससे नहीं है। आपकी लड़ाई इस नेचर से है। उस समय से है। वो समय ऐसा सब कुछ उस टाइम पे करा देगा कि सब कुछ आपके अगेंस्ट हो जाएगा। बिकॉज़ यह सृष्टि आपको चेक करना चाहती है कि कल को जो आपको देना चाहती है, आप उसके हकदार भी हो या नहीं। बट आपको उसको एक बार प्रूव करना है कि हां, आई एम रेडी एंड आई एम प्रिपयर्ड। ब्रिंग इट ऑन। जो भी चैलेंज है, जो भी परेशानियां है, कसम बता रहा हूं। अगर आपने उसको हंसते हुए मुस्कुरा के झेल लिया ना कि ठीक है यार यही परेशानी है ना तू ही है ना अगर आपकी परेशानियां जोर-जोर से दहाड़ रही है ना आप एक छोटी सी मुस्कुराहट चेहरे पे लेकर के उसको पूरा किलसा सकते हो कि चाहे तू कितना भी परेशानी मेरे पे क्यों ना लेकर आ जाए मुझे तू तोड़ नहीं सकता मुझे तू आगे बढ़ने से रोक नहीं सकता तू मुझे मार सकता है यू कैन किल मी बट यू कैन नॉट स्टॉप मी बिकॉज़ मेरे और मेरे खुदा मेरे भगवान से बढ़कर मेरे लिए कोई भी ताकत नहीं हो सकते। मुझे मेरे ईश्वर पर भरोसा है। मुझे पता है यह समय भी मेरे अच्छे के लिए ही आया है। एवरीथिंग हैपेंस फॉर अ रीज़न माय फ्रेंड। नथिंग इज कोइंसिडेंस। याद रखना [हंसी] खराब समय कभी भी आपको तोड़ने के लिए नहीं वो आपको जोड़ने के लिए आता है। यह एक छोटा सा माइंडसेट शिफ्ट आपकी लाइफ ट्रांसफॉर्म कर देगा। जहां आप अपने डाउनफॉल को भी एंजॉय करोगे यह सोच करके कि अब डाउन आ गया ना मतलब कि अब राइज होने वाला है। तो उसके वेट में उसके एक्साइटमेंट में आप मुस्कुराते रहो दोस्त आप लड़ते रहो दोस्त बिकॉज़ वन डे यू विल श्योरली थैंक मी लेटर। ऑलराइट। सो अगर आपको यह वीडियो अच्छी लगी हो या फिर कोई भी आपको प्रेरणा मिली हो तो यह और भी लोगों के साथ शेयर कीजिएगा। बिकॉज़ लोगों को इस मैसेज की जरूरत है। अगर आपको पसंद आया हो, आप चाहते हैं हमारे वीडियोस को और देखना, हम सेल्स और बिजनेस के ऊपर कंटेंट बनाते हैं। तो, अगर आपको सेल्स और बिजनेस सीखने के लिए कोई भी हेल्प चाहिए होगा, तब आप हमें सब्सक्राइब जरूर कर लीजिएगा। अदरवाइज अगर आपने यह वीडियो भी देख ली है, तो मेरा काम हो गया है। बिकॉज़ आज आप चाहे कोई भी काम क्यों ना कर रहे हो लाइफ में, आपको इस मैसेज की। आपको इस वीडियो की बहुत जरूरत है। कुछ अच्छा करो, किसी की मदद करो। बड़े पैसे से, बड़े घर में रहने की कोशिश से ज्यादा, किसी के बड़े दिल में बड़ी जगह बनाने की कोशिश करना। थैंक यू सो मच।
