# Watermelon Case (3D) by Professor Of How

## Метаданные

- **Канал:** Professor Of How
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=NspDR_oZEwY
- **Дата:** 11.05.2026
- **Длительность:** 1:20
- **Просмотры:** 2,630,098
- **Источник:** https://ekstraktznaniy.ru/video/50387

## Транскрипт

### Segment 1 (00:00 - 01:00) []

मुंबई में उन चार लोगों की मौत तरबूज खाने की वजह से नहीं हुई थी बल्कि उस तरबूज में किसी ने जो चूहे मारने वाली दवाई मिलाई थी उससे हुई थी। प्रोफेसर ऑफ फाउ को फॉलो करके 3D एनिमेशन की मदद से समझो कि मुंबई में एक बिजनेसमैन अब्दुल्ला अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ रहता था। चार लोगों के इस परिवार ने पिछले महीने 25 अप्रैल को अपने घर पर रिलेटिव्स को डिनर पे बुलाया। टोटल पांच लोग आए और सब ने मिलकर मटन पुलाव खाया। डिनर के बाद मेहमान चले गए। फिर उसी रात 1:00 बजे सिर्फ इन चारों फैमिली मेंबर्स ने फ्रिज से तरबूज निकाल कर खाया। तरबूज हाफ कट पहले से रखा हुआ था। फिर 4 घंटों बाद करीब 5:00 बजे चारों को एक साथ उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सांस फूलना शुरू हो गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ रही थी तो चारों को हॉस्पिटल ले जाया गया। पर हॉस्पिटल में डॉक्टर्स कुछ नहीं कर पाए क्योंकि जिंक फास्फाइड का कोई एंटीडोट नहीं था। इसलिए चारों की मौत हो गई। पुलिस ने पहले तो इस हत्याकांड को एक्सीडेंटल डेथ माना लेकिन ऑटोप्सी में एक शॉकिंग बात सामने आई कि चारों के ब्रेन, हार्ट, इंटेस्टाइन का कलर हरा हो गया था। पूरे देश में इस न्यूज़ से खबर फैल गई कि भैया तरबूज मत खाओ। तरबूज में तो जहर आ रहा है। किसी को कुछ नहीं पता कहां से क्या आ रहा है। बस आ रहा है आगे से जहर। पर यह कन्फ्यूजन तब दूर हुआ जब फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की प्रिलिमिनरी रिपोर्ट आई क्योंकि उसमें पता चला कि चारों की बॉडी में और फ्रिज में रखे हाफ कट तरबूज में चूहे मारने वाला जहर मिला। पूरा केस ही पलट गया। अब पुलिस दो एंगल से इस केस को इन्वेस्टिगेट कर रही है कि यह हत्याकांड था या आत्महत्या। और एक शॉकिंग बात यह सामने आई है कि अब्दुल्ला एक 2019 के फ्रॉड केस में गवाह थे जिसकी इंपॉर्टेंट हियरिंग 2026 में होने वाली थी। पुलिस यह एंगल भी खंगाल रही है कि कहीं उन्हें गवाही देने से रोकने के लिए तो पूरी फैमिली को टारगेट नहीं
