# Suvendu Adhikari Case (3D) by Professor Of How

## Метаданные

- **Канал:** Professor Of How
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=790yHnJvR2g
- **Дата:** 09.05.2026
- **Длительность:** 1:07
- **Просмотры:** 4,977,648

## Содержание

### [0:00](https://www.youtube.com/watch?v=790yHnJvR2g) Segment 1 (00:00 - 01:00)

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कुछ ऐसे हुई कि वह 6 मई को अपने पैत्री गांव चंदीपुर गए हुए थे। जहां उन्होंने बीजेपी वर्कर्स को वायलेंस से बचने की अपील की थी। फिर करीबन रात 10:30 बजे वह चंदीपुर से वापस अपने घर मध्यम ग्राम में लौट ही रहे थे। तभी उनका रास्ता अचानक से सफेद एसयूवी कार ने रोक लिया। अब सीन यह है कि आगे वाली सीट पे चंद्रनाथ रथ और उनके ड्राइवर बैठे हैं। गाड़ी सुनसान रोड पर रुक चुकी है। साइड से चार बाइक्स पे आठ शूटर्स ब्लॉक 47 एक्स पिस्टल लेके आते हैं और 10 से ज्यादा गोलियां बीजेपी लीडर शुभेंदु अधिकारी के लिए चंद्रनाथ रथ और उनके ड्राइवर पे चला देते हैं। चंद्रनाथ रथ की ऑन द स्पॉट डेथ हो जाती है और ड्राइवर अभी हॉस्पिटल में है क्रिटिकल कंडीशन में। शूटिंग के बाद यह लोग गलियों से होते हुए भाग जाते हैं और गाड़ी को यहीं छोड़ जाते हैं और यह सिलीगुड़ी नंबर प्लेट की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन जब पुलिस चेक करती है तो यह फेक निकलती है। देखो इस बात में कोई दो राय नहीं है कि शुभेंदु अधिकारी एक दिग्गज पॉलिटिशियन है। इस इलेक्शन में शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर ममता बनर्जी को आमने सामने की लड़ाई में पटक दिया है और 2021 का इलेक्शन याद करो। तब शुभेंदु ने दीदी को नंदीग्राम सीट से हराया था। फिर ममता ने क्या किया था? अपनी ही पार्टी के भवानीपुर से जीते हुए एमएलए से सीट खाली करवाई। वहां से बायपोल लड़ा जीत गई और कुछ इस तरह से सीएम की कुर्सी बचाई। लेकिन इस बार शुभेंदु खुद भवानीपुर तक पहुंचे, और यहां भी ममता बनर्जी को 15,000 से ज्यादा वोटों के मार्जिन से पटक दिया।

---
*Источник: https://ekstraktznaniy.ru/video/50388*