# Ryan International Case (3D) by Professor Of How

## Метаданные

- **Канал:** Professor Of How
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=u4-XdxoBEVc
- **Дата:** 08.05.2026
- **Длительность:** 1:15
- **Просмотры:** 5,045,244
- **Источник:** https://ekstraktznaniy.ru/video/50389

## Транскрипт

### Segment 1 (00:00 - 01:00) []

रियान इंटरनेशनल केस में उसका नाम प्रद्युम्न ठाकुर था। उम्र सिर्फ 7 साल। रियान इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम का क्लास टू का स्टूडेंट। 8 सितंबर 2017 की सुबह 7:55 पर उसके पापा ने उसे स्कूल के गेट पर छोड़ा। ठीक 8:08 पर वो एक वाशरूम के बाहर मिला। बेचारे का गला कटा हुआ था। हॉस्पिटल ले जाया गया पर वहां उसे डेड डिक्लेअर कर दिया। स्कूल ने पुलिस को कॉल तक नहीं किया। उसके पेरेंट्स ने किया। हरियाणा पुलिस 3 घंटे 22 बाद पहुंची। उन्हें बस कंडक्टर अशोक कुमार के कपड़ों पर खून के धब्बे दिखे। वही कपड़े जो उसने तब पहने थे जब वो उस खून से लथपथ सात साल के बच्चे को कार तक उठाकर ले गया था। 10 सितंबर को पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अनाउंस कर दिया कि अशोक कुमार ही किलर है। बोला कि अशोक ने प्रद्युम्न का सेक्सुअल असॉल्ट करने की कोशिश की और फिर उसे मार दिया। हरियाणा के चीफ मिनिस्टर ने पुलिस को केस सॉल्व करने के लिए बधाई तक दे दी। लेकिन प्रद्युम्न की मां को शुरू से लग रहा था कि अशोक को फंसाया जा रहा है। केस सीबीआई के पास गया। सीबीआई को अशोक के खिलाफ कोई फॉरेंसिक एविडेंस नहीं मिला। लेकिन सीबीआई ने पॉसिबल आरोपी को अरेस्ट किया। उसी स्कूल का 16 साल का स्टूडेंट। सीबीआई के मुताबिक उसने कंफेस किया कि उसने प्रद्युमन को सिर्फ इसलिए मारा ताकि स्कूल के एग्जाम्स पोस्टपोन हो जाए। उसने अपना विक्टिम रैंडमली चुना था। जनवरी 2021 में सीबीआई ने गुरुग्राम पुलिस के चार ऑफिसर्स पर चार्जेस लगाए अशोक को फंसाने के लिए। लेकिन आज तक उन चारों ऑफिसर्स को सजा नहीं मिली। वह पुलिस कमिश्नर जिसने टीवी पर अशोक को गुहेगार बोला था उसका कुछ नहीं बिगड़ा एस पर पब्लिक रिपोर्ट। वो चीफ मिनिस्टर जिसने पुलिस की पीठ थपथपाई थी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। प्रद्युम्न की फैमिली आज भी अपने बेटे के लिए इंसाफ का इंतजार कर रही
