# 10 हजार से बिज़नेस शुरू करें गाँव में रहकर |New Business ideas 2026|Small Village business idea|GKB

## Метаданные

- **Канал:** Garib ka Business 
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=8Qhfjvj8uJE
- **Дата:** 07.05.2026
- **Длительность:** 14:28
- **Просмотры:** 2,899

## Описание

Garib ka business
#garibkabusiness
#businesskaisekarein 

10 हजार से बिज़नेस शुरू करें गाँव में रहकर |New Business ideas 2026|Small Village business idea|GKB

1.new business 
2.new business idea 
3. new business ideas 
4. new business ideas for 
5.new business ideas 2025 
6.new business ideas 2026 
7.new business ideas women 
8. new business idea factory 
9.new business ideas for 2026 
10. new business ideas in hindi 
11.new business ideas for girls 
12.new business ideas for man
13.new business ideas for women 
14. new business ideas from home 
15. new business ideas wholesale 
16.new business idea in village
17.new business idea west bengal 
18.new business ideas from china 
19.new business ideas 2025 village
20. new business ideas for village 
21.Garib ka business

## Содержание

### [0:00](https://www.youtube.com/watch?v=8Qhfjvj8uJE) Segment 1 (00:00 - 05:00)

कल एक लड़का मुझे मिला और कहता है कि मेरे पास ₹10,000 है। मैं उसमें क्या बिजनेस करूं? क्या व्यापार करूं? मैं गांव में ही रहकर के कुछ करना चाहता हूं। मेरे पास पूंजी 10,000 है। मैं क्या कर सकता हूं? मैंने उसको बड़े प्यार से बड़े देर तक समझाया। आज मैं हो सकता है कि आप में से बहुत सारे लोग यह सोच रहे होंगे कि यार हमारे पास 10,000 है, 15,000 है। और हम इसमें क्या व्यापार कर सकते हैं गांव में रह करके। तो मैं 10 ऐसा व्यापार 10 व्यापार ऐसा ढूंढ के लाया हूं। अभी 2026 में यदि उनमें से कोई एक काम भी करेंगे ना तो 10,000 और 15,000 में आपका बिजनेस स्टार्ट हो जाएगा और गांव में ही रह के आप पैसा कमाएंगे। अब आपको नौकरी ढूंढने की नौकरी की चिंता छोड़ देना है कि यार नौकरी नहीं लग रही है। नहीं लग रही है तो छोड़ो यार। इतना ज्यादा दिमाग पे लोट लेके नहीं चलना है। एकदम फ्री हो के अपना खुद का व्यापार कीजिए और सुकून से रहिए। मैं तो यह कहूंगा जितने लोग मुझे देख रहे हैं हो सकता है कि आप भी बहुत गरीब परिवार से आते हो और सोच रहे हो कि मैं गांव में रह के कुछ करूं अपना खुद का। घर से स्टार्ट करूं। ज्यादा पैसा तो नहीं है। मैं कह रहा हूं 10 काम जो मैं बता रहा हूं। ना उसके लिए कोई गोदाम चाहिए, ना कोई मशीन चाहिए, ना कोई दुकान चाहिए, कुछ नहीं चाहिए। आप अपने स्किल को यूज करके, अपने अनुभव को यूज करके आप पैसा कमाएंगे। सुनना चाहते हैं? सुनना चाहते हैं तो इस वीडियो को पूरा देखिए और मेरे चैनल पे नए हैं, चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिएगा। आपसे कह रहा हूं आप लोग सब्सक्राइब नहीं करते हैं, भूल जाते हैं तो सब्सक्राइब कर लीजिए। वीडियोस को लाइक अवश्य कीजिएगा। लाइक करते हैं तो मुझे बहुत खुशी होती है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं जो काम कर रहा हूं कि हर उस गरीब का मदद कर रहा हूं तो वह सफल होगा। तो देखिए सबसे पहली बात अगर आपके पास पैसा नहीं है, पूंजी नहीं है, नौकरी नहीं है और ₹10,000 है या ₹1,000 भी नहीं है। बहुत सारे लोग हैं जो बेरोजगार हैं, गरीब युवा हैं। 10,000 भी नहीं है। मैं आपसे हाथ जोड़कर के प्रार्थना कर रहा हूं। आप सबसे पहले ₹1,000, 15,000 का व्यवस्था कीजिएगा। कहीं से भी दिहाड़ी मजदूरी कुछ भी करना पड़े काम करके ₹10,000 ₹15,000 पूंजी बनाइएगा। देखिए मैंने उस लड़के को बोला कि भैया अगर तेरे को कुछ समझ नहीं आ रहा है सीधा सा मतलब एकदम सटीक जवाब दूं तेरे को तो सबसे पहले तू एक काम करना तू जिस भी मार्केट में रहता है तू जिस भी नगर में रहता है जिस भी गांव में रहता है देखना कि इसमें सबसे ज्यादा दुकानें कौन सी हैं तो वो कह रहा है कि हमारे यहां सबसे ज्यादा तो किराने का दुकान है क्योंकि हर गली में जाता हूं तो किराने का दुकान मिल जाता है तो मैंने कहा भैया देख अगर तू किराने का दुकान का होलसेल मटेरियल ला करके और दुकानों पे सप्लाई कर क्योंकि किराने के दुकान वाले जो होते हैं ना मैंने देखा है कि एक चीज का उनके पास प्रॉब्लम होती है वो है समय का। वे दुकान बंद करके नया आइटम लेने नया मार्केट में होलसेल जहां से सामान लाते हैं वहां जा नहीं सकते। उनका यह प्रॉब्लम है। वे चाहते हैं ना कि हमारी दुकान पे कोई ला करके दे और नया-नया वैरायटी ला के दे। तो मैंने उसको बोला कि देख तेरे पास ₹10,000 भी यदि है तो तू चाहे तो किराने का आइटम जो है लाला करके अपने बाइक से ही सप्लाई कर सकता है। अपने उस एक्टिवा उसके पास एक्टिवा मैंने कहा उस एक्टिवा से ही तू सप्लाई कर सकता है। और टॉफियां के पैकेट हो गए, डब्बे हो गए। बहुत अनगिनत सामान होते हैं। जब आप उस फील्ड में जाओगे ना, देखो इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है। ज्यादा दिमाग नहीं लगाना है। आपको एक बार समझना है कि क्या लोगों को चाहिए और कितने रुपए में कहां मिलता है और मैं ला के दूंगा। एक डब्बा यदि आप बेच रहे हैं और सिर्फ ₹5 का मुनाफा हो रहा है ₹5 का। जैसे होलसेल में ही खरीदना है और होलसेल में ही देना है। जैसे मान लो कोई डब्बा है टॉफियां का। ₹40 का डब्बा आपने खरीदा। 45 में ला के दुकानदार को दिया। अब दुकानदार उसको 70 में 80 में बेचेगा। समझिएगा आपको 40 में मिला। आपने सिर्फ ₹5 ले के 45 में दिया। एक डब्बे की मैं बात कर रहा हूं। अब वो दुकानदार चार डब्बा लेगा, पांच डब्बा लेगा और हो सकता है कि 50 डब्बा भी ले ले। और मैं कह रहा हूं अगर आपके शहर में 20 दुकानें हैं शहर छोड़िए ना अपने घर के 5 कि. मी. के रेंज में यदि आप भ्रमण करते हैं यकीनन आपको 20-25 दुकान ऐसे मिल जाएंगे जो डेली आपसे कुछ ना कुछ माल लेते रहेंगे। सारे लोग नहीं लेते हैं। सारे दुकानदार लोग नहीं लेते हैं लेकिन उसी में से कोई ना कोई ऐसा मिल जाएगा 20-25 लोग जो आपसे माल हर रोज लेंगे। मैंने उसको बड़े प्यार से समझाया। बड़े आराम से समझाया। हो सकता है कि 10,000 तो कहता है कि चलो ये सब तो ठीक है। कुछ और बताओ। ये तो हमें पता लग गया। देखो प्रॉब्लम यही होती है कि आदमी को बताएं और वो कहता है चलो ये तो ठीक है कुछ और बताओ। तो मैंने कुछ और भी उसको बताया और वो मैं आपके साथ भी शेयर करूंगा क्योंकि आपके मन में भी यही हो रहा होगा कि यार 10,000 में क्या हो सकता है? 10,000 में तो कुछ होगा ही नहीं। मैं आपको बता रहा हूं 10 काम ऐसा है जो हो सकता है। अब गौर से सुनिए। मैं थोड़ा यहां पे कुछ

### [5:00](https://www.youtube.com/watch?v=8Qhfjvj8uJE&t=300s) Segment 2 (05:00 - 10:00)

लिख रखा हूं। देखिए ₹10,000 यदि आपके पास है और आपने थोड़ी बहुत पढ़ाई किया है। मान लो आपने 10वीं 12वीं पास किया है तो आप बच्चों को ट्यूशन पढ़ा सकते हैं। एकदम बात करेक्ट है ये। आप सुनिएगा समझिएगा। मैं जानता हूं कि हर माता-पिता हर पिता अपने बेटे को पढ़ाना चाहता है। चाहता है ना कि मेरा बच्चा 5 साल छ साल का हो गया। थोड़ा समझदार हो जाए। लोग स्कूलों में भेजते हैं। हर किसी के पास पैसा नहीं है कि वो बड़े-बड़े बढ़िया-बढ़ स्कूल में इंग्लिश मीडियम में दाखिला कराए। वो गांव के प्राइवेट स्कूल में या फिर सरकारी स्कूल में भेजते रहते हैं। क्यों? क्योंकि उनको लगता है कि ₹50 ₹300 महीना दे रहे हैं। ये ठीक है। हम कहां 1000 1500 ₹2000 महीना दे पाएंगे। हम ₹300 400 देते हैं। यही बहुत है। तो वे चाहते हैं कि मेरा बच्चा समझदार हो जाए। शिक्षित हो जाए। लेकिन अब वो स्कूल में उतना ज्यादा शिक्षित नहीं हो पाता है तो उनको ट्यूशन लगाना पड़ता है और वे ट्यूशन खुशी-खुशी लगवाते हैं। मैं आपको बता दूं यदि आपको थोड़ा बहुत पढ़ पढ़ाई के बारे में नॉलेज है इंग्लिश बेसिक जो 4 5 6 7 आठ के बच्चे जो पढ़ते हैं वो अगर भी नॉलेज है ना आप पढ़ा सकते हैं। यकीनन आपके पास भीड़ लगेगी। आपके पास 50 लड़के होंगे 20 लड़के होंगे 30 लड़के होंगे। आप 2 घंटा सुबह, 2 घंटा शाम तीनों टाइम पढ़ा सकते हैं। यकीनन अगर एक बच्चा अगर ₹500 भी दे रहा है ना ₹500 की मैं बात कर रहा हूं तो आपके पास यदि 50 लड़के हैं तो सोचिए कितना रुपया होता है? ₹25,000 होते हैं। होते हैं कि नहीं होते हैं? महीने का। एक शिफ्ट की मैं बात कर रहा हूं। अगर सारे मिलाकर के 25,000 है फिर भी कम नहीं है। क्योंकि आप ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। लेकिन आपका उसमें इंटरेस्ट होना चाहिए। आप एक समाज में अच्छा काम कर रहे हैं और उसमें जैसे-जैसे देखो पहले कोई भी काम आदमी शुरू करता है ना तो बोरिंग लगता है। अभी पहले अभी आप अभी आपको लग रहा होगा कि यार कौन पढ़ेगा कौन हमारे पास भेजेगा? हम आपके अंदर खुद डाउट है क्योंकि आपको नहीं आता है। आपको पढ़ाना नहीं आता है। नहीं आता है तो सीख लो। दो-तीन दिन अरे बच्चे ही है ना बच्चों को सिखाना है। ऐसा कौन सा वहां पे कोई ऐसा व्यक्ति है जो आपसे सवाल करेगा? बच्चा आए सवाल करेगा तो उसका उत्तर तो आप दे ही सकते हैं ना। अगर नहीं पता है तो कल दे दीजिएगा लेकिन कम से कम अनुभव में तो आएगा ना। इसमें डरने वाली कौन सी बात है? तो यदि आप समझदार व्यक्ति हैं तो ट्यूशन पढ़ा सकते हैं। और मुझे लगता है कहीं रेंट पे भी लेकर के कमरा आप ट्यूशन पढ़ा सकते हैं। या कोई भी बंदा रेंट पे लेकर के एक दो मास्टर टीचर रख करके पढ़वा सकता है। उसमें दिमाग लगा करके बिजनेस अपना कर सकता है। और समाज में सही योगदान शिक्षा बांट रहे हैं। सस्ते रेट में। ₹500 में कौन कोचिंग पढ़ाता है? आप पढ़ा सकते हैं। तो मैं आपसे कहना चाहूंगा उस बच्ची को भी मैंने यही बताया कि आप ट्यूशन पढ़ा सकते हो यदि चाहो तो या फिर उससे पहले मैंने जो बताया होलसेल मार्केट से माल ला करके किराने की दुकान भी सप्लाई कर सकते हो। अब देखो मैं 10 काम बताने वाला हूं। अब 10 में से आपको सब तो नहीं करोगे। कोई एक काम इसमें से देख लेना कि मैं क्या कर सकता हूं। क्योंकि मैं भी कुछ ना कुछ करता हूं और उस हिसाब से मैं तो सब नहीं कर सकता। आपको भी पता है। मैं एक काम करता हूं और आपको भी करना चाहिए कोई ना कोई। समय बर्बाद मत कीजिएगा। दूसरा मैंने उसको बताया कि भैया तू अगरबत्ती का व्यापार कर सकता है, मोमबत्ती बना सकता है, अगरबत्ती बना सकता है। उसमें क्या रॉकेट साइंस है? एक मेरा दोस्त है वो अगरबत्ती बनाता है। अभी पता नहीं वो कहां है मुझे नहीं मालूम। लेकिन एक मैं उसके वीडियोस भी शूट किया था जा करके कि अगरबत्ती वो कैसे बनाता है। अगरबत्ती बनाता है। सारे चीज ला करके और परफ्यूम वगैरह सब ला करके अगरबत्ती बनाता है। पैकिंग करता है। उसको सेल करता है दुकान पर जाकर के। मुझे बहुत अच्छा लगा कि यार 10,000 में अगरबत्ती क्योंकि ये हर रोज हर घर में जरूरत होने वाली है। किसी भी धर्म के मानने वाले लोग हैं अगरबत्ती तो सबको चाहिए। सुबह पूजा पाठ या फिर किसी भी काम के लिए अगरबत्ती तो चाहिए ही चाहिए। तो अगरबत्ती का व्यापार आप कर सकते हैं। मोमबत्ती भी बना सकते हैं। यह 10,000 से कम लागत में शुरू हो जाएगा। तो उस बच्चे को मैंने समझाया शायद आपको भी समझा रहा हूं और समझ में आ रहा होगा कि हां अगरबत्ती भी एक ऐसा व्यापार है जो आप कर सकते हैं। तीसरा मैंने बताया कि भैया आप सिलाई का काम कर सकते हो। सिलाई का व्यापार आपको पता ही है हर घर में जरूरत है सलवार कमीज बहुत सारे बहुत पट शर्ट से लेकर के अनगिनत लोग सिलाई लोवर से लेकर के बहुत चीज जो आपको आता है आप सिलाई का कारोबार शुरू कर सकते हो अगर नहीं आता है फिर भी दुकान बना करके आप सिलाई का कारोबार शुरू कर सकते हो आप चाहो तो घर से शुरू कर सकते हो सिलाई का काम यह कभी बंद नहीं होता है और 10,000 की मशीन आती है एक मशीन से भी अगर आप शुरू कर रहे हो तो धीरे-धीरे पैसा कमाने लगोगे तो आप दो-तीन मशीनें भी खरीद लोगे। लेकिन शुरुआती दिन में अगर 10,000 है तो एक मशीन से आप शुरू कर सकते हो। और पुराना मशीन भी आप ले सकते हो। नया अगर नहीं मिलता है सेकंड हैंड मशीन भी आप ले सकते हो। या फिर आपके घर में कोई ना कोई मशीन पड़ा ही होगा। उसको आप यूज़ नहीं करते वो अलग बात है। चौथा काम मैंने उस बंदे को बताया कि आज 2026 में एडिटिंग आप कर सकते हो। मोबाइल फोन है आपके पास जिसमें वीडियोस देख रहे हो। इसमें आप वीडियोस एडिट करके आप एडिटिंग का काम शुरू कर सकते हो। बहुत सारे यूटबर हैं जैसे मैं हूं या मेरे जैसे

### [10:00](https://www.youtube.com/watch?v=8Qhfjvj8uJE&t=600s) Segment 3 (10:00 - 14:00)

बहुत सारे यूटबर हैं जिनको ऐसा बंदा चाहिए जो फोटो बनाए, वीडियो एडिट करे, थंबनेल बनाए। ऐसे आप घर से फोटो वीडियो एडिटिंग ये सब अगर मन लगता है आपका तो यह काम आप शुरू कर सकते हो। क्या करना है? मेरे जैसे जो क्रिएटर हैं उनका ईमेल आईडी निकालना है बिजनेस ईमेल आईडी और उस पे जाके मेल करना है या कमेंट में मैसेज करना है कि मैं अच्छा थंबनेल बनाता हूं। अगर 100 लोगों को सेंड कर रहे हो ना मैसेज उसमें से एक दो लोग जरूर हायर कर लेंगे। यदि आपने सस्ता में और बढ़िया काम किया तो जरूर होता है। मेरा भी कोई ना कोई थंबनेल बनाता ये एडिटिंग करता है। जो भी करना है। देखो सब काम हम कर नहीं सकते। हर किसी के लिए ना बंदा रखा हुआ है। काम बांटा हुआ है। क्योंकि उसको भी रोजगार मिल जाए। अपना टाइम भी फ्री हो जाए। फिर उस समय में मैं कोई और काम सोचूंगा। तो इस हिसाब से आप एडिटिंग भी कर सकते हो। थंबनेल बना सकते हो। मैंने उस बंदे को बताया कि घर से ये सब 10,000 से कम लागत में शुरू होने वाली काम है। क्या इसमें साइंस है? आप कोई भी मोबाइल लिए उसी मोबाइल से शुरू हो जाएगा। तो बंदा कह रहा है हां ये ठीक है। एडिटिंग वडिटिंग मेरा मन लगता है तो मैंने कहा इसी से रिलेटेड कर लो और हो सकता है आपका यदि मन लगता है तो आप भी इसका इसी से रिलेटेड कुछ काम कर लो। फिर मैंने उसको बताया पांचवा काम कि छठवां काम कि आप टिफिन सर्विस शुरू कर सकते हो। खाना जो है सप्लाई कर सकते हो ऑफिसों में या फिर किसी स्कूल में या किसी ऐसे आपके यहां इलाका है तो आप खाना सप्लाई कर सकते हो। सातवां काम मैंने उसको बताया कि आप चाय, बिस्किट, नाश्ता यह सब सुबहेरे तैयार करके बेच सकते हो। 10,000 से कम लागत में आपका स्टॉल लगेगा। सुबह चाय और नाश्ता आप रेडी लगाओ। क्या दिक्कत है? पानी पूरी बेचो या सब्जी बेचो या छोले भटूरे बेचो कुछ भी बेचो। ये 10,000 से कम लागत में शुरू हो जाएगा। तो कह रहा है हां ये भी ठीक है। मेरा इसमें भी मन लगता है। तो उस बंदे की तरह मैं जो भी बताया हूं आप भी समझ रहे होंगे और आप भी सोच रहे होंगे यार कि सब हां ये इसमें भी मन लगता है। मैं यह भी कर सकता हूं। मैं भी आप कर सब कुछ सकते हैं। लेकिन आप करेंगे नहीं। ये भी मुझे पता है कि आप करेंगे नहीं। क्यों नहीं करेंगे यार? पता नहीं चलेगा कि नहीं चलेगा। कर तो मैं सकता हूं लेकिन पता नहीं चलेगा कि नहीं चलेगा। यह दिक्कत होती है। अंत में मैं आपको बताऊंगा कि आपको क्या करना चाहिए। सातवां काम मैंने उसको बताया कि आप योगा का क्लासेस ले सकते हो। आपका शरीर ठीक-ठाक है। उस बंदे का शरीर ठीक-ठाक था। तो मैंने कहा आप योगा अगर सीखे हो नहीं तो सीख करके योगा सिखा सकते हो लोगों को। ऑनलाइन सिखाओ। ऑफलाइन सिखाओ। आप योगा सिखा सकते हो। कम बजट में अच्छा मुनाफा अच्छा पैसा आप कमा सकते हो। तो कहता यार योगा के लिए तो फिर हमें खाली पेट रहना पड़ेगा। बड़ा वह डाइट वाइट करना पड़ेगा। मैंने कहा देख लो भाई हर काम हर किसी के लिए नहीं होता है। लेकिन आप पूछ रहे हो कि 10,000 में हम क्या करें? तो 10,000 में मैं आपको अनगिनत काम बता सकता हूं। नौवां काम मैंने उसको बताया कि आप बाइक रिपेयर का काम शुरू कर सकते हो। तो कहता है हां बाइक रिपेयर का तो 12 महीना चलेगा। मैंने कहा चलता नहीं है, चलेगा नहीं दौड़ेगा। बाइक रिपेयर का एक ऐसा काम है कि बाइक तो हर घर में है और रिपेयर हर रोज होता है। कहीं ना कहीं आप देखे होंगे हो ही रहा है। तो यदि उसका काम सीख करके 4 महीने 6 महीने 8 महीने में अगर सीख करके और अपना खुद का व्यापार करते हो तो क्या उसके लिए चाहिए? 10,000 का अगर लागत है अपने घर से भी शुरू करोगे, चौराहे से भी कहीं शुरू करोगे, भाड़े पे लेकर के शुरू करोगे स्टार्ट हो जाएगा। उसका जो टूल्स वगैरह होते हैं वही चाहिए ना। तो बोलो कि हो सकता है कि नहीं हो सकता है। कह रहा है सर कि हो तो सकता है। मैं यह भी कर सकता हूं। फिर मैंने उसको बताया कि अगर आप कोई अपने हाथों में हुनर सीख करके और उसको छोटे लेवल से स्टार्ट कर सकते हो। मैंने खुद किया है। मैं खुद अपने हाथों में हुनर सीखा डीटीएच रिपेयरिंग का और उसको 10,000 से प्लेट बैनर बनवा करके उसको स्टार्ट किया अपने गांव में घुमा खूब प्रचार करवाया। खूब मोबाइल नंबर बांटा अपना और बांट करके लोग फोन करने लगे। काम आने लगा। पैसा कमाने लगा। तो यह भी मैंने किया तो कह रहा यह भी मैं कर सकता हूं। कुछ हुनर सीख करके भी पैसे कमा सकता हूं। मैंने उसको 10 11 बिना बहुत आराम से समझाया। आपको कहना चाहता हूं इन 10 में से कौन सा विनस आपको ठीक लगा। अगर वीडियो समझ नहीं आ रही है ना वीडियो को दोबारा देखना। बहुत इंपॉर्टेंट चीज इसमें बताया हूं। लेकिन एक चीज रोकेगा आपको वो है शर्म। शर्म मत कीजिएगा। अगर आपने शर्म कर लिया ना कि यार हमें शर्म लगेगा। लोग क्या कहेंगे? देखो ये देखने में छोटा काम लगता है। लोग ना इसको छोटा काम कहते हैं। लेकिन पैसा यही देता है। उस लड़के ने यह सारी बात सुनने के बाद डिसाइड किया कि मैं दुकान पे होलसेल में माल दूंगा। यह मुझे बहुत पसंद है क्योंकि अपना स्वयं का काम है। उस बंदे ने ये बोला तो मैं आपसे कहना चाहता हूं आप क्या करना चाहते हैं? इनमें से कौन सा ठीक लगा मुझे कमेंट करके बताइएगा और शायद ही अगर वीडियो पसंद आया हो तो लाइक सब्सक्राइब कर लीजिएगा। कोई सवाल हो तो कमेंट जरूर कीजिएगा। मैं मिलूंगा फिर आपसे एक नेक्स्ट वीडियो में। देखिए समय बर्बाद मत कीजिएगा। समय एक दिन निकल जाएगा बाद में हम पछताएंगे। मैं नहीं चाहता कि आप पछताएं। कुछ ना कुछ करें यार। कुछ ना कुछ पैसा कमाएं। बहुत अच्छा लगेगा। जय हिंद।

---
*Источник: https://ekstraktznaniy.ru/video/50914*