# गाँव में दौड़ेगा 10 दूकान खोल दो? New Business ideas|Village business ideas|Garib ka business ideas

## Метаданные

- **Канал:** Garib ka Business 
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=sFYtL0-RxH0
- **Дата:** 02.05.2026
- **Длительность:** 15:38
- **Просмотры:** 4,345

## Описание

Garib ka business
#garibkabusiness
#business

गाँव में दौड़ेगा 10 दूकान खोल दो? New Business ideas|Village business ideas|Garib ka business ideas


1.new business 
2.new business idea 
3. new business ideas 
4. new business ideas for 
5.new business ideas 2025 
6.new business ideas 2026 
7.new business ideas women 
8. new business idea factory 
9.new business ideas for 2026 
10. new business ideas in hindi 
11.new business ideas for girls 
12.new business ideas for nepal 
13.new business ideas for women 
14. new business ideas from home 
15. new business ideas wholesale 
16.new business idea in pakistan 
17.new business idea west bengal 
18.new business ideas from china 
19.new business ideas 2025 telugu 
20. new business ideas for village 
21.Garib ka business

## Содержание

### [0:00](https://www.youtube.com/watch?v=sFYtL0-RxH0) Segment 1 (00:00 - 05:00)

अब नौकरी की चिंता छोड़ दीजिए। आप खुद मालिक बनिए। नौकर नहीं बनना है। हमें मालिक बनना है। आज मैं आपको 10 ऐसा दुकान बता रहा हूं जो गांव में ही खोल देंगे। खूब दौड़ेगा। कभी बंद नहीं होंगे। 10 दुकान ऐसा है जो गांव में कोई भी अनपढ़, गवार, गरीब, महिला, पुरुष, स्टूडेंट, विद्यार्थी से लेकर के हर व्यक्ति खोल सकता है। सुनना चाहते हैं वो 10 दुकान कौन है इस 2026 में? तो ध्यान से सुनिएगा और इस वीडियो को पूरा देखिएगा ताकि आपको समझ आए। सबसे पहले आपसे एक रिक्वेस्ट है अगर मेरे चैनल पे नए हैं तो सब्सक्राइब कर लीजिएगा। सब्सक्राइब किए रहेंगे तो मैं कोई भी वीडियो बनाऊंगा तो उसका नोटिफिकेशन आपको सबसे पहले जाएगा। सबसे पहली बात मैं आपको बता दूं आप जानते भी होंगे। किराने का दुकान एक ऐसा दुकान है जो कोई भी व्यक्ति खोल सकता है और कहीं पे भी 12ों महीना यह चलेगा दौड़ेगा। गांव या शहर कहीं पे भी खास करके मैं गांव की बात कर रहा हूं। अगर आप देखो किराने की दुकान में एक प्रॉब्लम भी है। आसान है पैसा मिलता है और कोई भी इसको कर सकता है। लेकिन एक समस्या है जो मैं आपको बता दूं और मैं आपको बता दूं कि किराने का दुकान मैंने खुद चलाया है। उस अनुभव से आपको समझा रहा हूं कि कम से कम कितना रुपए चाहिए और कोई इंसान यदि करना चाहता है तो वो कितना रुपए कमा सकता है। किसको करना चाहिए? किसको नहीं करना चाहिए। मैं आपको थोड़ा समझाता हूं। देखिए किराने का दुकान एक ऐसा दुकान है जो 12 महीना चलता है। कस्टमर अगर बारिश हो रही हो ना आप दुकान खोल करके बैठे हैं। बारिश हो रही हो तो कस्टमर छाता लगा करके आपके पास आएगा। सामान खरीद करके लेके जाएगा। आप आराम से छांव में बैठ करके पंखे के नीचे बैठ करके आप पैसा कमाएंगे। लेकिन इसमें एक प्रॉब्लम भी है। प्रॉब्लम यह है कि आप जब दुकान खोल देते हैं तो दुकान से आप बंध जाते हैं। मतलब आप दुकान को बंद करके कहीं जा नहीं सकते। अगर माल लाना है फिर भी आपको दुकान बंद ही करना पड़ेगा। हां, एक ऑप्शन है यदि आपके परिवार में कोई साथ देने वाला है, कोई आदमी, कोई भाई, कोई पत्नी, कोई पति, कोई साथ देने वाला है, तो आप उसको बिठा करके सामान लाने जा सकते हैं। रिश्तेदारी जा सकते हैं या कहीं कोई फंक्शन पार्टी में जा सकते हैं। लेकिन अगर यदि आपने दुकान बंद कर दिया और बंद करके जाएंगे, तो कस्टमर देखेगा दुकान बंद है और बंद है, तो वह फिर मुड़ जाएगा। फिर दूसरे दुकान पे जाएगा और वहां पे जाकर शिफ्ट हो जाएगा। देखिए किराने की दुकान में कमाई होती है। बहुत कम होती है। लेकिन कमाई होती भी है। देखो दो बातें हैं। कमाई नहीं भी होती है और होती है। अब मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं? क्योंकि जो लोग 500 से कम लागत में दुकान खोल लेते हैं जल्दीबाजी में आकर के कि मैं किराने का दुकान खोल रहा हूं। खूब चलेगा खूब दौड़ेगा और मतलब हर महीने जरूरत है। ग्राहक चल करके आएगा। उनको फायदा ही फायदा दिखता है और 500 की पूंजी में खोल लेते हैं। उनका कमाई नहीं होती है। मैंने भी ये गलती किया था। 500 60 हजार में मैंने अपना दुकान बनाया था। कमाई नहीं हो रही थी। अगर मैं रोज का ₹2000 सेलिंग कर रहा था तो मुझे ₹200 की कमाई होती थी। अगर आप ₹10,000 की रोज सेलिंग कर रहे हैं तो मान के चलिए कि ₹1000 आप कमा लेंगे रोज का। लेकिन ₹10,000 सेलिंग करने के लिए आपको एक ऐसे जगह पे दुकान खोलना पड़ेगा। एक ऐसे लोकेशन पे दुकान खोलना पड़ेगा जहां पे थोड़ा भीड़भाड़ वाला इलाका हो। दुकानें कम हो और लोग आए चौराहा टाइप हो। ऐसा नहीं कि आपने भीड़ लगी है उसमें आप भी दुकान खोल लिया है। लाइन से दुकान है। फिर उतना कमाई नहीं होती है। मैं आपको झूठ नहीं बोलूंगा। रियलिटी बता रहा हूं क्योंकि मैंने खुद किया है। मैं अपने जहां पे किया था ₹2000 तक ₹2200 तक सेलिंग हो जाती थी। टोटल उसमें ₹200 ₹150 मुझे बचता था। ज्यादा नहीं बचता था। और मैंने दुकान में सारा आइटम नहीं रखा था क्योंकि मेरे पास पूंजी बहुत कम था। तो जिनके पास थोड़ा बहुत पैसा है और वो सोच रहे हैं दुकान खोलने के लिए तो ये दुकान खोलिएगा बढ़िया जगह बढ़िया लोकेशन और बढ़िया समझदारी से और देखो मैं बता रहा हूं ये तो चलता है 12 महीना कमाई कम ज्यादा होता रहता है। लेकिन ये दुकान चलने वाला है। बंद नहीं होता है। बंद आप करोगे तभी होगा। वरना तो कस्टमर ढूंढ ही रहा है। चीनी चाहिए, दाल चाहिए, सब्जी चाहिए, उसको चावल चाहिए, आटा चाहिए। हर चीज गिराने का शौक चलता ही चलता है। और यह 12 महीना चलता है। मैं आपको बता दूं बहुत सारे नवयुवक हैं वे सोच रहे हैं कि मैं क्या दुकान करूं? पता नहीं चलेगा नहीं चलेगा। इस 2026 में आखिर दुकान खोलें तो कौन सा दुकान खोलें। आपके मन में ये चल रहा होगा। मैं शुरू में बोला था कि आपको 10 दुकान बताऊंगा। सबसे पहला मैंने बताया है किराने का दुकान जो कोई भी व्यक्ति कर सकता है। शायद आपको समझ में आया होगा। अब मैं आपको बता रहा हूं दूसरा दुकान। अगर मेरी वीडियोस को लाइक नहीं किए हैं तो लाइक कर दीजिएगा। दूसरा दुकान सुनिए। यदि आपको कारीगरी आएगी आती है या सीख सकते हैं तब तो बढ़िया है। नहीं सीख सकते कोई बात नहीं। यदि कारगिरी नहीं भी आती है फिर भी आप लेबर कारीगर रख करके काम करवा सकते हैं। क्या काम है सर? क्या काम करना है? क्या दुकान खोलें? आप पलंग, कुर्सी, मेज, सनमाइका से जो बनता है, अलमारी बनता है

### [5:00](https://www.youtube.com/watch?v=sFYtL0-RxH0&t=300s) Segment 2 (05:00 - 10:00)

लकड़ी का, पलाई का यह सब दुकान आप खोल दीजिए। अब देखिए आपको नहीं आती है कारगारी। घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पास जगह है ना यह दुकान 12 महीना चलता है। मैं इसलिए आपको यह सजेस्ट करूंगा और बताऊंगा अगर कारीगरी आती है तो सोने पे सुहागा है। लेकिन यदि कारगरी नहीं आती है तो आप कारीगर रख करके आप बनवा सकते हैं और इसको सेल कर सकते हैं। कस्टमर इसका चल के आता है। देखो शादी ब्याह तो हर सीजन में हो रहा है। 12 महीने शादी ब्याह हो रहा है। कोई भी धर्म के मानने वाले लोग हैं। लड़की को ये सब सामान देते हैं। पलंग, कुर्सी, मेज हो जो भी हो सामान लगता है। ये सब देते ही देते हैं। आप यदि बनवा के रखेंगे एक महीने में चार सेट पांच सेट बिकता है। और यदि बेचते हैं तो हर सेट में आपको 5000, 8000, 6000 की बचत होती है। मैं ऐसे व्यक्ति को जानता हूं जो लोग इस काम को करते हैं। इसलिए मैं आपको बता रहा हूं। यदि आपके पास जगह भी है ना थोड़ा बहुत तो आप यह पलंग कुर्सी मेज शमाईका ये सब बनवा करके आप सेल कर सकते हैं। सबसे आसान और सबसे बढ़िया बिज़नेस है 12 महीना चलने वाला। इसमें आपको ज्यादा मेहनत नहीं करना है। आप अपना खुद का एक व्यापार करोगे। खुद का एक काम करोगे। अगर नॉलेज ले लेते हो, सीख लेते हो तब तो और भी बढ़िया बात है। क्योंकि फिर आप कारीगरों पे डिपेंड नहीं रहोगे। तो ये बात आपको समझना पड़ेगा कि आपको नौकरी की चिंता करना है। लग रही है, नहीं लग रही है या फिर थोड़े बहुत पैसा लगा करके अपना दुकान करना है। और मैं शुरू में बोला था कि किराने का दुकान खोलिएगा। देखो किराने का दुकान उस जगह पे आप खोलिएगा जहां पे चलने का चांस हो। मेरे कहने से नहीं आप अपने हिसाब से देख लीजिएगा कि मेरे यहां दुकानें हैं, कितने हैं, चलेगा, नहीं चलेगा। आप अपने रिस्क पे, अपने बिहेव पे लेकिन दुकान ये चलता है, बंद नहीं होता है। ये बात मैं आपको समझाना चाहता हूं। ये दूसरा दुकान मैंने बताया। ये भी बंद नहीं होता है। तीसरी बात तीसरी दुकान मैं आपको बता रहा हूं। ये है फेरी लगाने वाला कपड़े का दुकान या फिर कपड़े का ही दुकान। यदि आप चाहो तो दुकान कर दो कपड़े का। ये 12 महीना चलेगा। कभी बंद नहीं होगा क्योंकि रोटी, कपड़ा और मकान आदमी को चाहिए ही चाहिए। चाहे दुनिया इधर-उधर कुछ भी हो जाए। रोटी कपड़ा चाहिए। कपड़ा एक ऐसा चीज है जो आपको आमदनी देता है। फॉर एग्जांपल आप ₹10 का साबुन बेचेंगे। ₹1 मिलेगा ज्यादा से ज्यादा। लेकिन वहीं अगर आप कोई कपड़ा बेच रहे हैं 150, 200, 300, 400, ₹500 का तो कम से कम ₹50 उसमें तो बचना ही बचना है। बचेगा कि नहीं बचेगा? आप ही सोचिए। दिन भर में अगर 10 कस्टमर आते हैं तो ₹500 अगर 150 का सामान बेच रहे हैं, ₹50 बच रहा है, ₹40 बच रहा है, उसके हिसाब से। लेकिन उसमें तो कोई 700 का भी होता है, कोई 1000 का भी, कोई 20,000 का भी। तो अगर दुकान ही खोलना है तो कपड़े का दुकान खोलिएगा। जगह और लोकेशन ये सब डिपेंड करता है कि किस जगह पे खोल रहे हैं, कितने लोग रहते हैं, कितना शोरूम है, कितना उसके पास दुकानें हैं। ये सारा कुछ देख करके फिर आप खोलेंगे कपड़े का दुकान। मैं तो एक ऐसे व्यक्ति को देखा जो मेरे गांव से थोड़े पास में ही है और एक गांव में दुकान किया है कपड़े का और कस्टमर उसके पास जाता है और इतना भीड़ लगता है कि वो खूब बेचता है। गांव में ही दौड़ता है और वो बंद नहीं किया। बहुत सालों से कर रहा है। तो कपड़े का दुकान चलने वाला है। पैसा देता है। इस बात को आप समझिए। अगर इतना बजट नहीं है कपड़े का दुकान खोलने के लिए पैसा नहीं है तो मैं आपसे कहूंगा कि आप फेरी लगाना प्रारंभ कीजिए। उसमें भी कमाइए। रोज का ₹225 कमाने वाले कमाते हैं। मुनाफा की मैं बात कर रहा हूं। इतना रुपए कमाते हैं। फेरी लगा करके कपड़े अपने बाइक पे वो पीछे रख लेते हैं और रख करके घूमते हैं और कमाते हैं। तो आप भी यदि चाहे तो इस तरीके से कुछ कर सकते हैं। यह दुकान खूब चलता है। 12 महीना चलेगा। और मैं आपको बता दूं पांचवी दुकान यह है। पांचवी दुकान है चाय पकोड़े का दुकान। यकीन कीजिए खाने से रिलेटेड यदि आप कुछ भी करते हैं चाहे बर्गर बेचे, पिज़्ज़ा बेचे या फिर चाय पकोड़े का दुकान बेच लगा दें। देखो एक ऐसा दुकान है ना मैंने देखा है कि ग्राहक वहां पे मंडराता रहता है। हर रोज आता है। अब थोड़ा सा अजीब लगेगा कि यार चाय गिलास धोना पड़ेगा। ये सब करना पड़ेगा। आजकल तो धोने की जरूरत नहीं है। आजकल तो कागज के गिलास आ चुके हैं। कागज का प्लेट आ चुका है। तो धोने वाली झंझट नहीं है। यदि आप थोड़े दिमाग से करेंगे ना एक जगह पे दो भाई है। दोनों खास भाई हैं। उनका उम्र लगभग 22 साल और 20 साल होगा। और बड़ा वाला जो है ना उसको थोड़ा बहुत चाय वगैरह बनाना आता है। उसने दुकान स्टार्ट किया है। आप यकीन नहीं करेंगे। ऐसे चौराहे पे दुकान किया है कि कस्टमर डेली भीड़ लगा के अब समोसा भी बनाता है। अब वो पकौड़ी भी बनाता है। लड्डू ये सब जितनी भी आइटम होती है ना चाय पकोड़े का और लोग एकदम लगता है कि घर से खाना नहीं खाते हैं। वहीं पे जाते हैं और जाकर के भीड़ लगा करके उसको दुकान को चलाते हैं और वो रोज कमाता है। मैं देखता हूं तो कहता हूं यार कि ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो पढ़ लिखकर के नौकरी के लिए ढूंढ रहा होगा। सोच रहा होगा कि मैं कोई नौकरी कर लेता। कुछ मिल जाता, कोई काम मिल जाता। लेकिन ये दोनों भाई कितना अच्छा दिमाग लगा करके और व्यवहार मना करके देखिए दुकान चलाने का व्यवहार भी होता है। यदि आपका व्यवहार अच्छा नहीं है, बात करने का तरीका सहूलियत अच्छा नहीं है तो कस्टमर

### [10:00](https://www.youtube.com/watch?v=sFYtL0-RxH0&t=600s) Segment 3 (10:00 - 15:00)

फिर वो मुड़ के आता नहीं है। भाग जाता है। लेकिन व्यवहार भी कुछ मैटर करता है। सामान भी मैटर करता है और जगह भी मैटर करता है। ये सब कुछ यदि आपका कॉम्बिनेशन बन गया एक बार तो दुकान आपका दौड़ पड़ेगा। गांव में ही लोग यार बहुत पैसा कमाते हैं। लेकिन इस बात को जो समझ जाता है अच्छे तरीके से कि दुकान चलता कैसे है? दुकान चलाना कैसे चाहिए? और चाय का दुकान तो एक ऐसा दुकान है कि कस्टमर रोज आता है। रोज आएगा। खाएगा फिर आएगा। फिर खाएगा फिर आएगा। वो खाना तो है ना वो बच जाता है। फिर दोबारा उसको भूख लगती है। यानी कि कस्टमर बन जाता है एक बार तो वो डेली आता है और आता ही रहेगा। जरा विचार कीजिएगा कि क्या ऐसा कुछ आप कर सकते हैं। कोई नौकरी से ज्यादा पैसा अगर मिलता है तो मैं कहूंगा कि बिजनेस से मिलता है और बिजनेस यदि अपना खुद का हो तो बहुत संतुष्टि देता है। बड़ा नौकर बनने से अच्छा छोटा मालिक बनो खुश रहोगे। किसी ने कहा है बड़ी अच्छी बात कहा है। इसलिए मैं कहूंगा कि चाय पकोड़े का दुकान आप विचार कीजिएगा। खोलिएगा। छठवां दुकान मैं आपको बता रहा हूं। यह है बिजली का दुकान। बिजली का मेरा मतलब है कि ट्रांसफार्मर नहीं लगाना है। बिजली का जो सामान होते हैं बिजली का सामान बल्ब, तार बोर्ड ये सब जो होते हैं ना इसका जो दुकान यदि आप कर देते हो अगर कुछ रिपेयरिंग करना आता है तो ठीक है। नहीं तो कारीगर रख लो। उसको बोलो कि दुकान पे रहो। आप रिपेयर करो। सामान बेचो आप। बिजली का एक ऐसा सामान है जो 12 महीना चलता है। कभी खराब होता है। कभी नया कभी पुराना कहीं वायरिंग हो रही है। कुछ हो रहा है। कुछ मतलब चलेगा ही चलेगा। ये दुकान बंद नहीं होते हैं। ये सब बंद आदमी खुद ना करे तो यह दुकान बंद नहीं होगा। हां पूंजी लगता है। देखो कोई भी दुकान करने के लिए पूंजी लगता है। पूंजी का तो कोई लिमिट नहीं है। आप 1 लाख, 5 लाख, 10 लाख, 20 लाख जितना लगाओ लगेगा ही लगेगा। मना थोड़ी करेगा। लेकिन मैं ये कहूंगा कि जितना आपके पास बजट है जिस हिसाब से आप दुकान करना चाहते हैं ये जो दुकानें मैं बता रहा हूं इनमें से कोई एक करना है सब नहीं करना है एक दुकान यदि आपने कर लिया ढंग से ढंग अच्छे जगह पे तो समझ लीजिए यही आपका रोजीरोटी बन जाएगा और बहुत दिन तक चलेगा और बंद नहीं होगा ये सब दुकान बंद होने वाले नहीं है आदमी खुद बंद कर देता है क्यों क्योंकि कुछ दिन यदि नहीं चला 4 महीना 6 महीना नहीं चला दुकान जो है वो बंद कर देगा यार चल तो रहा है नहीं अरे आप में कुछ गलती है या तो लोकेशन की गलती है या फिर आपकी सामान की गलती है। बात करने का तरीका गलती है। कुछ ना कुछ तो आप में ही गलती होगी ना। इस वजह से नहीं चल रहा है। बहुत सारे लोगों का चल रहा है और आपका नहीं चल रहा है। क्या कारण है? कुछ तो कारण होगा ना। इस बात को हमें समझना पड़ता है। तो शायद ये आप समझ रहे होंगे। सातवां दुकान मैं आपको बता रहा हूं। यह है सेलूून का दुकान। शेविंग कटिंग दाढ़ी मैंने आपको बताया है। यदि आपने इसका दुकान बना करके कारगर रख दिया वहां पे बुला करके और बोला कि मुझे ₹200 रोज चाहिए। या फिर यदि आप खुद ही सेलूून का काम सीख करके अपना दुकान स्टार्ट कर रहे हैं। सोचिए 12 महीना कस्टमर आएगा कि नहीं आएगा? चलेगा कि नहीं चलेगा? पैसा कमाई होती है कि नहीं होती? होती है। हर रोज आप 1000, 1500, 1200 कितना कमाओगे? कोई लिमिट नहीं है। क्योंकि आजकल सेविंग और कटिंग का ₹80 ₹100 लग रहे हैं एक आदमी का। सोचिए दिन भर में कितने लोग हैं और ये रोज आते हैं। हर किसी को ऑफिस जाना है। स्कूल जाना है। कहीं ना कहीं जाना है। रिश्तेदारी जाना है। आदमी सेविंग कटिंग करवाता ही कराता है। डाई करवाता है। बहुत सारा काम होता है। यदि आप काम सीख करके अपना खुद का स्टार्ट करेंगे। यकीन कीजिए ये 12 महीना दौड़ेगा। गांव में ही दौड़ेगा। और यह चलता है। लेकिन मैं जानता हूं यह सब आप सुन के भी नहीं करेंगे। आपको लगेगा यार हम यह करेंगे, हम यह करेंगे। यह शर्म ही तो है ना जो आपको आगे बढ़ने नहीं देता है। यकीन कीजिए शर्म को आज त्याग दीजिए। मेरी बात को मानिएगा। अगर कोई ऐसा इंसान इस वीडियो को देख रहा है, वाकई में कुछ करना चाहता है, उससे मैं हाथ जोड़कर के यही कहूंगा कि आप शर्म को त्याग दीजिए। शर्म यह है जो आपको आगे बढ़ने नहीं दे रहा है। क्या करेगा शर्म? यार कौन क्या करेगा? जरा सोचिए एक बार विचार कीजिए। शर्म क्या करेगा? क्या वजह है जिसकी वजह से आप नहीं कर रहे? ये लोग क्या कहेंगे? यह उस लोगों से डर रहे हैं जो खुद निकम्मे हैं जो खुद कुछ करने नहीं करना चाहते। उनसे डर रहे हैं। जरा सोचिए यदि आपने कुछ भी नहीं किया अपने जीवन में तब ये लोग क्या कहेंगे? कितना चमकाएंगे? जीने नहीं देंगे आपको। इसलिए इनका परवाह करना जरूरत नहीं है। आप खुद सोचिए, समझिए, दुकान कीजिए। बाहर नहीं जाना है, परदेश नहीं जाना है, अपना खुद का व्यापार करना है। तो मैं कहूंगा कि अपना खुद का दुकान कीजिए। सेलूून का दुकान कीजिए। आठवां मैं आपको बता दूं स्टेशनरी का दुकान जिसमें कॉपी, किताब, कलम यह सब कागज वगैरह पढ़ाई लिखाई वाली जो सामान मिलते हैं स्टेशनरी का यह सब दुकान जो है 12 महीना चलता है। कभी बंद नहीं होते हैं और यदि लोकेशन देख कर के आपने अच्छा सा दुकान किया तो ये दुकान चलेगा कमाई भी होती है। एक बार ग्राहक बन गए स्कूल वगैरह के पास खोल दिया थोड़ा तो समझ लीजिए चलेगा ही चलेगा। लेकिन इसमें थोड़ा सा दिमाग लगाना पड़ता है। पढ़े लिखे लोगों का काम है। थोड़ा बहुत पढ़ा लिखा होना चाहिए। नौवां मैं आपको बता दूं बाइक रिपेयर का मोटरसाइकिल तो हर किसी घर में है। यदि आप इससे बाइक से रिलेटेड कुछ काम करते हैं। बाइक रिपेयर का काम करते हैं मेंटेनेंस का तो यह दुकान कभी बंद नहीं होगा। यकीन कीजिए क्योंकि जो लोग कर रखे हैं आज 2020 साल से कर रहे हैं और अपना घर जमीन सब बना लिए उसी को कमाई करके लेकिन आपके हाथों में कारीगरी होनी चाहिए तभी हो सकता है। दूसरे कारीगर के ऊपर डिपेंड रहेंगे ना तो फिर कुछ नहीं होगा। क्योंकि कारीगर भाग गया फिर आप परेशान हो जाएंगे। इसलिए यदि आप सीख करके कुछ कर रहे हैं अपना दुकान कर रहे हैं सबसे बेटर

### [15:00](https://www.youtube.com/watch?v=sFYtL0-RxH0&t=900s) Segment 4 (15:00 - 15:00)

ऑप्शन है बाइक रिपेयर का और आखिरी में मैं आपको बता दूं ये सब रिपेयर के साथ-साथ साइकिल भी आजकल मरा नहीं है साइकिल जिंदा है साइकिल रिपेयर का जो है काम है आप कर सकते हैं नया साइकिल बेच सकते हैं लेकिन कारीगरी आपको आनी चाहिए यकीन कीजिए इन 10 काम में से कोई एक काम आप कर लेंगे अगर अच्छी लोकेशन अच्छी जगह को देख कर के आप पैसा कमाएंगे यार मुझे आप याद करेंगे कहेंगे वो लड़का यार सही कहता था इन 10 में से 10 कौन सा दुकान आप करना चाहेंगे। क्या दुकान आपके यहां नहीं है? मुझे कमेंट में लिखिएगा कि सर हमारे यहां यह दुकान नहीं है। मैं इस दुकान को खोलना चाहता हूं। आप मुझे जरूर लिखिएगा। मैं मिलूंगा फिर आपसे एक नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए खुश रहिए। जय हिंद।

---
*Источник: https://ekstraktznaniy.ru/video/50916*