# Get 2x Order Growth On Meesho Selling

## Метаданные

- **Канал:** Ek Entrepreneur
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=Hn8NQE7JM8k
- **Дата:** 03.05.2026
- **Длительность:** 9:03
- **Просмотры:** 1,681

## Описание

Get 2x Order Growth On Meesho Selling #businessvlog #ecommercebusiness #onlineselling #dropshipping #dailyvlog #ecommerce 
गाइस, क्या आप भी अपने "ecommerce business" में "online selling" के ऑर्डर बढ़ाना चाहते हैं? यह वीडियो आपको बताएगा कि कैसे "ecommerce" में अपने ऑर्डरों को बढ़ाएं, खासकर यदि आप प्रतिदिन 50 ऑर्डर प्राप्त कर रहे हैं। हम आपको "grow your business" के लिए कुछ बेहतरीन तरीके और "online business" के अवसर प्रदान करेंगे।

Join Our Free Ecommerce Broadcast WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbAn7qE4NVinOVmUmA3C

Ecommerce Paid Course - Whats App 7021226309 

1) My First Ecommerce- Vlog https://youtu.be/1x9vUYKuONo

2) Mobile Ecommerce- https://youtu.be/fMeFQfjoj0s?si=JJCZ4URsa_gBEJ1C

3) Gadget For Ecommerce- https://youtu.be/lAIfJwyXELI?si=T-YXKQfxpCcVAn6R

4)  GST VIDEO  https://youtu.be/mZrJz6d7ItU?si=iAaeMQ1nIYHkJgmJoin Our Free Ecommerce Broadcast WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbAn7qE4NVinOVmUmA3C

## Содержание

### [0:00](https://www.youtube.com/watch?v=Hn8NQE7JM8k) Segment 1 (00:00 - 05:00)

गाइस क्या आप भी अपने ई-कॉमर्स में ऑर्डर बढ़ाना चाहते हो? लेकिन समझ में नहीं आ रहा है भाई साहब कैसे बढ़ाएं? तो एक मौका जो है ना वो आपको मैं देने वाला हूं। अगर आपको अपने ऑर्डर्स बढ़ाने हैं। मान लो अगर आपके डेली बेसिस पे 50 ऑर्डर आ रहे हैं ना तो ये मौका जो आने वाला है ना चारप दिन के बाद इसमें आपके ऑर्डर्स जो है ना भाई दुगने हो जाएंगे। मतलब जहां पे आपके 100 ऑर्डर्स आते हैं सीधा 200 ऑर्डर्स आ जाएंगे। और किस तरह से सारी चीजें करनी है डिटेल में समझाने वाला हूं। तो ये वीडियो बहुत ही इनफेटिव है ई-कॉमर्स सेलर के लिए। हे गाइस आप सभी का स्वागत है हमारी एक और नई वीडियो में। आज की इस वीडियो में हम बात करने वाले हैं ऑर्डर ग्रोथ के बारे में जिसका एक मौका आपको मिलने वाला है मई महीने के फर्स्ट वीक में। तो अभी ये वीडियो जो है मैं अप्रैल में शूट कर रहा हूं और जो आपको बेनिफिट मिलने वाला है ना जो मैं चीजें आपको बताने वाला हूं प्रमोशन की। इसका बेनिफिट क्या होता है? किस तरह से आपको पार्टिसिपेशन करना है। बहुत सारे लोगों को तो पता भी नहीं होता है इसका क्या बेनिफिट है। बहुत सारे लोग इसको इग्नोर भी करते हैं लेकिन सच में यह चीजें नहीं करनी चाहिए। इसका बहुत ही ताबड़तोड़ तरीके से आपको लॉन्ग टर्म में बेनिफिट देखने को मिल जाता है। पिछले चार साल का भाई साहब जो एक्सपीरियंस है ना वो आपको बताने वाला हूं। तो चलो सबसे पहले देखेंगे हमारे आज के कितने ऑर्डर्स हैं, कितने पैनल पे पेंडिंग में सारी चीजें पहले वो देख लेते हैं। बाद में डिटेल में डिस्कशन करेंगे। और आज की यह जो वीडियो जो है ना यह थोड़ी लेट ही स्टार्ट हो चुकी है क्योंकि बहुत सारे काम थे। आज पहली बार मैं वीडियो बना रहा हूं भाई पार्सल डिस्पैच होने के बाद मतलब ना इवनिंग में आज की वीडियो स्टार्ट हो रही है। सुबह से सारे काम लाइट का भी हमारे यहां पे इशू हो गया था। इनवरर्टर का इशू हो चुका है। तो अभी इनवरर्टर वाले को भी बुलाया है। वो अभी तक आया नहीं तो वो कल आएगा। तो भाई वो भी चक्कर चल रहा था यहां पे। तो चलो सबसे पहले देख लेंगे भैया आज शाम तक हमारे कितने ऑर्डर्स आ चुके हैं वो देख लेते हैं। देख लो भाई साहब मैं ऑर्डर वाले सेक्शन पे आया हूं। और यहां पे हमारे पेंडिंग में जितने भी ऑर्डर्स थे ना 276 ऑर्डर्स थे आज सुबह से हमारे वो सारे ऑर्डर मैंने देखो एक्सेप्ट करने के लिए डाले हुए हैं। तो यहां पे देखो लोडिंग हो रहा है और यहां पे देखो 34 रेडी टू शिप में क्योंकि आज के जितने भी पार्सल थे ना सारे पार्सल हमने ना सक्सेसफुली डिस्पैच कर लिया। अब यह जो दिख रहा है ना आपको काउंट 34 वाला यह एक्चुअली इनका लेबल डाउनलोड हुआ नहीं। इसके वजह से यह अपने पेंडिंग में है। अब यह और यह दोनों मिला के लगभग 300 पार्सल हो जाएंगे। इसे मैं थोड़ा रिफ्रेश कर देता हूं ताकि आपको और अच्छे से पता चले। ये देख लो। अभी रिफ्रेश करूंगा ना। देखो हो गए 276। ये मैंने ओके कर लिया। देख लो भाई साहब। और 10 नए ऑर्डर्स आ चुके हैं। और यहां पे देखो 309 ऑर्डर्स हो चुके हैं। इसका मतलब यह है ना कि भाई कल के दिन में ना 350 प्लस पार्सल होने वाले हैं। क्योंकि रात तक ना 50-60 पार्सल तो ये हो ही जाएंगे। अभी 10 से और 50-60 पार्सल नए आ जाएंगे। तो 350 प्लस पार्सल हमें एक पैनल के डिस्पैच करने हैं। साथ में Flipkart के भी 50 प्लस पार्सल रहेंगे। नए पैनल पे भी 4550 प्लस पार्सल है। वहां पे भी 50-50 पार्सल डेली आने लगे हुए हैं। तो लगभग अगर काउंट करो तो 400 एंड 450 के अराउंड जो है ना वो पार्सल हमें कल के दिन में डिस्पैच करने हैं। अब यहां पे देखो गाइस मैंने रेडी टू शिप में जितने भी पार्सल थे ना सारे लेवल डाउनलोडिंग के लिए डाले हुए थे। लेकिन देखो 308 टोटल पार्सल थे और भाई साहब लेवल सिर्फ इतने ही डाउनलोड हो गए। 175 लेवल डाउनलोड हो गए। बाकी के जो लेवल है ना यह रात के 12:00 बजे मुझे डाउनलोड करने। भाई साहब इसी इशू के कारण ना भाई बहुत बड़ी दिक्कत होती है। क्या होता है? एक तो सारे लेवल डाउनलोड होते नहीं है। फिर शाम के समय पे पूरी पैकिंग कंप्लीट होती नहीं है। तो फिर लोड जो है ना अब देखो ऑलमोस्ट आधा वो हमारा कल के दिन में आएगा। और आज की रात में जब जितने भी ऑर्डर्स आएंगे वो सारे मिला के फिर कल के लिए पार्सल में रहेंगे 200 250 300 पार्सल। तो यही चीज होती है। अगर ये ना ऑलमोस्ट अगर ना 80% भी लॉट डाउनलोड हो जाता ना 280 270 तो उतने पार्सल हम आज रात तक पैक करके रखते ताकि कल के दिन में ज्यादा लोड नहीं आता। लेकिन ये इशू चल रहा है काफी टाइम से। कोई नहीं चलो लेबल प्रिंट कर लेते हैं। तो भाई साहब यहां पे देखो हमारे फाइनली जितने भी लेबल डाउनलोड हुए थे वो सारे को हमने प्रिंट करना स्टार्ट कर लिया। अगर आपको भी ऐसा एक प्रिंटर चाहिए तो मैं अपनी वीडियो में टैग कर दूंगा जो बेसिकली मैं यूज़ करता हूं टीएससी का करता हूं। अगर आपका बजट है तो यह ₹13,000 तक आपको मिल जाएगा ₹13,000 के आसपास। लेकिन अगर आपका बजट कम है तो मेरे पास और एक प्रिंटर भी है वह मैं टैग कर दूंगा जो 6 से ₹7000 में आता है और बहुत ही कॉम्पैक्ट प्रिंटर रहता है। उससे भी आप डायरेक्ट थर्मल वाले जो लेबल है ना मतलब इसमें रिबिन की जरूरत नहीं है। डायरेक्ट रोल लगा दोगे और जितने चाहे उतने लेबल आप प्रिंट कर सकते हो हर मार्केट प्लेस के। अब यहां पे देखो गाइस जैसे लेबल सारे प्रिंट हो गए ना तो हमारे स्टाफ क्या करेगी ना सारे लेबल को ना असोर्ट करना स्टार्ट करेगी साइज के हिसाब से पैटर्न के हिसाब से। फिर यहां पे हमारी पैकिंग जो है वो स्टार्ट हो जाएगी। तो चलो भाई साहब स्टाफ ने हमारी पैकिंग स्टार्ट कर ली है। मैं अभी ना शाम के समय का नाश्ता कर लेता हूं। यूजुअली मैं क्या करता हूं? शाम में जो है ना सैंडविच ही खाता हूं। वो थोड़ा अच्छा रहता है। बाकी वड़ापा वो सारी चीजें मैंने स्किप करी है। लेकिन आज पहली बार जिंदगी में फ्रेंकी ट्राई करने वाला हूं। मैंने कभी फ्रेंकी खाई भी नहीं है। और मुझे नहीं लगता है पसंद आएगी नहीं आएगी। ट्राई करता हूं। साथ में जूस भी लाया था तो वो भी पी लूंगा। चलो बाकी की बात है। मेरा खाना पीना होने के बाद डिटेल में डिस्कस करेंगे। तो चलो भाई साहब अपना खाना पीना हो गया है। अब डिटेल में डिस्कशन करेंगे। तो देखो आने वाले 3 मई को ना आपको एक बेस्ट अपॉर्चुनिटी मिलेगी आपके ऑर्डर ग्रोथ करने के लिए। क्योंकि Meesho का पहला जो हर महीने का फर्स्ट महा संडे सेल जो है ना वो होने जा रहा है 3 मई को 3

### [5:00](https://www.youtube.com/watch?v=Hn8NQE7JM8k&t=300s) Segment 2 (05:00 - 09:00)

मई को। तो अभी यहां पे देखो इसके साथ ही ना एक और अपडेट आ गया है Meesho में। जैसे कि पहले हम प्रमोशन में जाते थे तो वहां पे हमारे डेली डील्स फ्लेक्स ग्रोथ ये सब जो ऑफर्स है ना वो विज़िबल हो होते थे। अभी वो हटा दिया है। तो चलो एक बार मैं स्क्रीन पे आपको अच्छे से समझा देता हूं। गाइस ये मैं होम पेज पे हूं और यहां पे देखो ये प्रमोशन टैब है। पहले हम ना जैसे ये प्रमोशन के ऊपर क्लिक करते थे ना तो देखो यहां पे ये फ्लैश इवेंट है ना यहां पे आपको सारे ऑफर्स देखने को मिलते हैं। जैसे कि ये देखो सेल इवेंट जो 3 मई का होने वाला है। इसके बगल में आपको फ्लेक्सी ग्रोथ देखने को मिलता था। डेली डील्स लेकिन अभी वो हटा दिया। यहां पे जो मेन सेल है ना इसका ही आपको इवेंट देखने को मिलेगा। अगर आपको डेली डील्स में पार्टिसिपेशन करना है तो आपको क्या करना पड़ेगा? प्रमोशन के नीचे यहां पे देखो ऑफर ऑब्टेन करके यहां पे आप क्लिक करोगे तो यहां पे देखो फ्लेक्सी ग्रोथ आ गया नया दिख रहा है न्यू लिखा हुआ है तो यह नया अपडेट आ चुका है नई सेटिंग इन्होंने कर दी है नए टैब में इसको डाल दिया है तो चलो अभी हमें देखना जो है वो है हमें हमारा रेगुलर वाला सेल ऑब्टेन तो देखो 3 मई को महासंडे सेल होने वाला है फर्स्ट हमने तो इसमें पार्टिसिपेशन जो है ना वो कंप्लीट कर दिया है लेकिन अगर आपने अभी तक पार्टिसिपेशन किया नहीं है तो और 2 दिन का समय आपके पास है आप पार्टिसिपेशन कर लेना देखो यहां पे जो मिनिमम डिस्काउंट रहता है ना 4% 5% से स्टार्ट होता है। आपकी जितनी भी लिस्टिंग रहेगी ना 100 लिस्टिंग रहेगी 50 लिस्टिंग रहेगी सारी लिस्टिंग यहां पे विज़िबल हो जाएगी। उसका मिनिमम क्राइटेरिया रहता है कुछ फाइनल के लिए 4% का, 5% का। तो मोटा-मोटी 5% समझ के चलना। अब आपको आपके जितने भी कैटलॉग है ना भाई साहब सारे कैटलॉग को आपको इसमें एनरोल कर देना है। बस एक चीज याद रखना जो आपका डिस्काउंट स्ट्रेटजी रहेगी ना वो एक समान नहीं रहेगी। मान लो आपके 100 कैटलॉग्स हैं तो 100 कैटलॉग के ऊपर आपको 5% डिस्काउंट नहीं देना है। उसमें से जोज कैटलॉग आपके रिसेंटली आपने अपलोड करे हैं या जो स्लो मूविंग है उसके ऊपर मिनिमम 10% से लेके 15% का डिस्काउंट देना ही पड़ेगा। उसके बाद जो अच्छे परफॉर्मिंग है टॉप परफॉर्मिंग कैटलॉग्स है उसके ऊपर आप 5% दे देना। जो मीडियम परफॉर्मिंग है उसके ऊपर 7 टू 8% का डिस्काउंट देना। तो ये बेसिकली जो स्ट्रेटजी है हम खुद भी अप्लाई करते हैं जो मैंने आपके साथ शेयर कर दी भाई। इसी के साथ में गाइस एक और चीज जो है वो आप एक बार देख लेना जो है फ्लैश इवेंट। देखो मेन सेल के बगल में आपको टैब मिलेगा फ्लैश इवेंट का। तो आपको है ना अगर कुछ प्रोडक्ट्स को इसमें पार्टिसिपेशन करना है लेकिन याद रखना उस प्रोडक्ट में डिस्काउंट मतलब सॉरी मार्जिन जो है ना आपकी वो ताबड़तोड़ होनी चाहिए। अगर कम मार्जिन के ऊपर काम करोगे तो नुकसान हो जाएगा। यहां पे भी आपकी विज़िबिलिटी बूस्ट करने में आपको हेल्प मिलती है। मतलब जो आपने एडिशनल डिस्काउंट देना चाहते हो ना लिमिटेड पीरियड के लिए मतलब मान लो एक पर्टिकुलर कैटलॉग के ऊपर आपने 5% दिया है तो इसमें आपको मिनिमम 3% देना पड़ेगा। तो उससे क्या होगा? 8% का डिस्काउंट चल जाएगा कुछ टाइम के लिए। गाइस सारी चीजें जो है मैंने आपको डिटेल में बता दी कि भाई आपको किस तरह से एनरोलमेंट करनी है। अब एक और चीज जो है ना वो इंपॉर्टेंट है। वो हमेशा याद रखना। देखो आप जब भी पार्टिसिपेशन करते हो ना तो ना आपकी यूजुअली विज़िबिलिटी है ना सेल टाइम के टाइम मतलब 3 मई का सेल है ना वो समय पे आपकी विज़िबिलिटी ऑटोमेटिकली बढ़ जाएगी। अब आपको इसका रिजल्ट ना एक सेल में पार्टिसिपेशन करके नहीं मिलेगा। इसके लिए जितने भी सेल आएंगे सारे सेल में आपको एक्टिवली पार्टिसिपेशन करना पड़ेगा। साथ में एक और इंपॉर्टेंट चीज है कि आप जब भी पार्टिसिपेशन करोगे ना इसके बाद स्टॉक अच्छे से मैनेज कर लेना कर लेना। ऐसा नहीं होना चाहिए कि सेल स्टार्ट होने से पहले आपका कोई प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक चला जाए या सेल के दिन में ही आपका कोई प्रोडक्ट जो है वो आउट ऑफ स्टॉक चला जाए। अगर ऐसा होता है तो ऑटोमेटिकली आपकी वििबिलिटी विजिबिलिटी है ना वो डिक्रीस होना स्टार्ट हो जाएगा। तो हमेशा क्या करना जैसे आप पार्टिसिपेशन करोगे फिर ना स्टॉक अप कर देना। मतलब किसी प्रोडक्ट का आपने स्टॉक 50 रखा है तो उसको 100 कर देना। दुगना स्टॉक बढ़ा देना हर लिस्टिंग में। देख लेना भाई इस चीज से भी ना आपको ऑर्डर ग्रोथ मिलेगी ही मिलेगी। चलो भाई साहब आज की वीडियो हम यहीं तक रखते हैं। बाकी आप चैनल पे नए हो तो चैनल को सब्सक्राइब कर देना। वीडियो को लाइक जरूर कर देना और कोशिश करूंगा अल्टरनेट डे अच्छी-अच्छी वीडियो लाने की कोशिश करूंगा। फिलहाल तो वीकली वीडियो आ रही है लेकिन जल्दी आपको एक-द दिन में डेली वीडियो मिलना स्टार्ट हो जाएगा भाई। तो चलो आज का ब्लॉग यहीं पे एंड करते हैं। गुड बाय। [संगीत] ओ

---
*Источник: https://ekstraktznaniy.ru/video/50929*