# Everything About Ecommerce Business GST 2026

## Метаданные

- **Канал:** Ek Entrepreneur
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=g9TeIPFah8w
- **Дата:** 28.04.2026
- **Длительность:** 11:10
- **Просмотры:** 1,597

## Описание

Everything About Ecommerce Business GST 2026 #businessvlog #onlinebusiness #onlineselling #gst #dropshipping #dailyvlog #ecom 

Join Our Free Ecommerce Broadcast WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbAn7qE4NVinOVmUmA3C

Ecommerce Paid Course - Whats App 7021226309 

1) My First Ecommerce- Vlog https://youtu.be/1x9vUYKuONo

2) Mobile Ecommerce- https://youtu.be/fMeFQfjoj0s?si=JJCZ4URsa_gBEJ1C

3) Gadget For Ecommerce- https://youtu.be/lAIfJwyXELI?si=T-YXKQfxpCcVAn6R

4)  GST VIDEO  https://youtu.be/mZrJz6d7ItU?si=iAaeMQ1nIYHkJgm

## Содержание

### [0:00](https://www.youtube.com/watch?v=g9TeIPFah8w) Segment 1 (00:00 - 05:00)

हे गाइस, आप सभी का स्वागत है हमारी एक और नई वीडियो में। भैया आज की वीडियो हमारे घर से ही स्टार्ट हो रही है और आज ना ऑफिस में थोड़ा लेट जाने वाला हूं क्योंकि ना मम्मी को कुछ सामान जो है वो मुझे मार्केट से ला के देना है और साथ में आज पहली बार सनग्लासेस पहन के वीडियो बना रहा हूं क्योंकि भाई बाहर धूप इतनी तेज हो रही है ना और स्कूटर लेके मेरे को जाना है और बात करूं ना तो आज की इस मेन वीडियो में जो टॉपिक होने वाला है वो सच में इंटरेस्टिंग होने वाला है। इसमें हम डिस्कस करेंगे जो भी सेलर ई-कॉमर्स में आने का मन बना रहे हैं लेकिन उन्हें पता नहीं है ना कि क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं तो वह बेसिक डिटेल में आपके साथ शेयर करूंगा। साथ में जो मेन फोकस रहेगा वो रहेगा जीएसटी के ऊपर। क्योंकि जीएसटी को लेके ना बहुत सारे लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि भैया जीएसटी कैसे निकालते हैं? कितना खर्चा आता है? निकालने के बाद फाइलिंग करना पड़ता है नहीं करना पड़ता है। सेल हुआ तो क्या करें? ना और अगर बंद करना रहेगा खर्चा कितना आता है? बहुत सारे अनगिनत सवाल होते हैं। तो एक-एक करके ऑफिस में जाने के बाद सारे सवाल हम अच्छे से डिस्कस करने वाले हैं भाई साहब। तो चलो अभी यहां से मैं निकल रहा हूं। पहले जाऊंगा कुछ सामान लेने के लिए। फिर ऑफिस में बाकी की बातें कंटिन्यू करेंगे। [संगीत] तो भाई साहब अपने घर से अपने वेयर हाउस में फाइनली आ चुका और अभी आया हूं ना तो भाई दोपहर भी हो चुकी है और स्टाफ ने ऑलमोस्ट यहां पे हमारे आज के जितने भी पार्सल थे वो पैक करके रखे हुए हैं। बस उसकी स्कैनिंग बाकी है और जैसे ही लॉजिस्टिक वाले आ जाएंगे सारे पार्सल हम सक्सेसफुली डिस्पैच कर देंगे। अब सवाल आता है कि आज के दिन में कितने पार्सल जो है वो हमारे डिस्पैच होने वाले हैं। वो फटाफट चेक करेंगे और सीधा मुद्दे की बात करेंगे जीएसटी रिगार्डिंग। देख लो भाई ऑर्डर वाले सेक्शन में आ गया हूं। तो होल्ड में कुछ 20 एक पार्सल अटके हुए हैं। पेंडिंग में आज दोपहर तक हमारे 141 ऑर्डर्स नए आ चुके हैं जो कल के दिन में डिस्पैच होंगे। और जो आज का डिस्पैचिंग वाला काउंट है 295 लगभग 300 और ये 450 पार्सल अभी तक अपने पैनल पे पेंडिंग में है। इसके अलावा अगर बात करूं Flipkart की तो Flipkart पे भी ना ऑलमोस्ट 48 49 पार्सल जो है वो हमारे आज के दिन में डिस्पैच होने वाले हैं। साथ में होम एंड किचन वाला जो हमने नया एक ब्रांड बनाया था। नया एक अकाउंट बनाया था। उसकी बात करूं तो उसमें भी ना 40 एक पार्सल डेली हमारे डिस्पैच हो रहे हैं। पहले यही अगर 1 महीने पहले की बात करूं तो वहां पे हमारे लगभग 15 121 पार्सल डिस्पैच होते थे। आज की तारीख में डेली के 40 45 पार्सल डिस्पैच होते हैं। और आने वाले दिनों में ना यह आंकड़ा 100 तक हम लेके जाएंगे। मतलब हमारे नए अकाउंट पे 100 पार्सल, Flipkart के भी अराउंड 100 पार्सल और यहां पे 300 प्लस मतलब 500 का हमने टारगेट रखा है। 500 प्लस पार्सल हमें डेली डिस्पैच करने हैं। चलो गाइस यहां पे आप देखोगे तो हमारे डिलीवरी लॉजिस्टिक के जितने भी पार्सल है ना सारे एक-एक करके हम स्कैन करके डिस्पैच कर रहे हैं। ये तो अभी एक ही कट्टा है और ऐसे ना तीन कट्टे मतलब टोटल चार कट्टे हमें डिलीवरी लॉजिस्टिक को असाइन हुए थे। सारे आज की तारीख में डिस्पैच कर देने हैं भाई। तो भाई साहब फाइनली हमारे एक्सप्रेस भी और डिलीवरी लॉजिस्टिक दोनों के पार्सल हमने सक्सेसफुली डिस्पैच कर लिए। अभी हम बात करेंगे आराम से जीएसटी के रिगार्डिंग। जो भी नए भाई हैं, नए सेलर्स हैं जो ई-कॉमर्स में आना चाहते हैं उनको ई-कॉमर्स के बारे में पता नहीं है। तो अभी मैं डिटेल में बताने वाला हूं। स्पेशली अगर मैं बात करूंगा तो जीएसटी के रिगार्डिंग बात करूंगा क्योंकि इस जीएसटी को लेके ना बहुत सारे नए लोगों के मन में ना एक तो फियर बैठा ही हुआ है। डर है उसके रिगार्डिंग और साथ में कैसे काम करना है? किस तरह से अप्लाई करना है? इसका खर्चा कैसे आता है? इसका फाइलिंग किस तरह से होता है? सारी चीजें मतलब बहुत सारे कंफ्यूजन है। तो एक-एक करके मैं आपको क्लियर कर देता हूं। तो भाई साहब सबसे पहले समझो जीएसटी क्या होता है? देखो पहले क्या होता था ना जब मेरे ख्याल से 2016 में आई थिंक जीएसटी आया था। 2016 या सॉरी 2018 में आया था। तो 2018 में जो जीएसटी आया था ना उससे पहले क्या होता था? वट लगता था। उसके बाद ऑक्ट्रा लगता था। बहुत सारे अलग-अलग टैक्सेस लगते थे। लेकिन जब से ना इंडियन गवर्नमेंट ने एक जीएसटी लाया ना मतलब एक कंट्री एक टैक्स। ये उन्होंने मतलब मोटिव रखा था। जिसमें गुड्स एंड सर्विज सारे टैक्सेस आपके जीएसटी के अंदर ही आने वाले हैं। मतलब आप चाहे रेस्टोरेंट में खाना खाओ कुछ भी परचेस करो तो उसके ऊपर सिर्फ जीएसटी अप्लाई होगी। पहले की तरह ऑक्टा लगता था, वट लगता था तो वो सारी चीजें इन्होंने फ्लैट कर दी है और एक ही जीएसटी रख दिया है। अब देखो जीएसटी है ना निकलता कैसे है? क्या उसके लिए अलग प्रोसेस होते है? कुछ भी नहीं। एकदम सिंपल है। जीएसटी का कोई नंबर भी अलग से नहीं होता है। जो आपका बेसिक आपका जो पैन कार्ड होता है ना उससे लिंक होता है आपका जीएसटी नंबर। पैन कार्ड से ही आपका जीएसटी नंबर निकलता है। तो जीएसटी नंबर आपको निकालना है तो आप क्या कर सकते हो? अपने नियरेस्ट कुछ एजेंसी होते हैं। Google पे भी सर्च करोगे या कोई सीए का ऑफिस रहेगा तो वहां पे जाइए। उनको बोलिए मेरे नाम से मेरे को जीएसटी नंबर लेना है। बच्चों का अकेले आराम से निकल सकता है। बस डॉक्यूमेंट जो है वो आपके प्रॉपर होने चाहिए। अब डॉक्यूमेंट की बात करूं तो क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं? एक आपका पासपोर्ट साइज फोटो लगेगा। आपका पैन कार्ड लगेगा। आपका अ रेजिडेंशियल प्रूफ लगेगा। और जहां पे आप बिज़नेस करने वाले हैं ना वो प्रूफ लगेगा। आपका बिजनेस एड्रेस प्रूफ। यह बेसिक डॉक्यूमेंट आपको लगने वाले हैं। तो इससे क्या होता है? पोर्टल पे अप्लाई होता है। वििन 20 डज़ में आपको जीएसटी नंबर मिल

### [5:00](https://www.youtube.com/watch?v=g9TeIPFah8w&t=300s) Segment 2 (05:00 - 10:00)

जाता है। जो जीएसटी नंबर होता है वो सेम आपका पैन कार्ड का नंबर होता है। बस आगे के जो डिजिट्स होते हैं ना वो थोड़े चेंज हो जाते हैं। बाकी उसके आगे आपका पैन कार्ड का नंबर एज़ इट इज़ सेम होता है। अब आपने एक बार जीएसटी नंबर निकाला। तो जब आप जीएसटी नंबर निकालते हो ना तब आपके मन में तो सवाल आएगा कि भैया मैंने जीएसटी नंबर निकाला है। अब मैं मार्केट प्लेस पे मैं अकाउंट बनाऊंगा। लेकिन बहुत सारे लोग यहां पे कंफ्यूज होते हैं। मेरा पहले महीने में सेल नहीं हुआ तो मुझे जीएसटी फाइल करना पड़ेगा क्या? और करना पड़ेगा तो उसका खर्चा कितना है? क्या कितना है? तो देखो भैया काम किस तरह से होता है वो समझो। देखो जब भी आपका कोई भी नया जीएसटी नंबर आता है ना वो आपका मंथली फाइलिंग में रहता है। दो तरह से फाइलिंग होती है। एक मंथली होती है। एक क्वार्टरली बेस होती है। मतलब 3 महीने के आप एक साथ फाइलिंग कर सकते हो। तो वो और बेटर होता है। लेकिन वो स्टार्टिंग में नहीं मिलता। आप जब नया जीएसटी नंबर निकालते हो तो आपका दो चार महीनों के लिए आपका मंथली रहता है तो आपको बाद में उसे कन्वर्ट करना पड़ता है क्वार्टरली तो मंथली करोगे तो आपको है ना 10 से कुछ 14 की तारीख है एव्री मंथ वो टाइम आपको पिछले महीने का जितना भी आपने सेल करा है वो सारा डाटा आपको जीएसटी पोर्टल पे अपलोड करना पड़ता है और वो सेल आपको दिखाना पड़ता है तो उसमें जो आपको जीएसटी भरने को आएगा वो आपको फाइल करना पड़ेगा लेकिन अगर दूसरे सिनेरियो में ना अगर आपका सेल होता ही नहीं है मान लो अभी अप्रैल में अपन वीडियो बना रहे हैं मार्च में जो है ना मेरा जीरो सेल था तो मैं क्या करूंगा करूंगा। मुझे फाइल तो करना ही पड़ेगा। मुझे गवर्नमेंट को बताना पड़ेगा। जीएसटी ऑफिसर को बताना पड़ेगा कि मेरा जीरो सेल हुआ है। तो वह केस में आपको नील फाइल करना पड़ेगा। मतलब भाई साहब आपका सेल कुछ भी नहीं है तो आप नील अपडेट कर दो और उनको बता दो कि भैया आपका सेल जो है लास्ट मंथ का जीरो है। अगर होता है तो आपको जो अमाउंट होती है जितना भी आपने सेल किया है वो आपको फाइल करना पड़ेगा। अब इसका बेस्ट वे क्या है जीएसटी फाइल करने का? तो आप खुद से करने से अच्छा है ना मैं आपको सजेशन दूंगा। देखो खुद से करना है तो कर सकते हो बट आपको हेडेक बढ़ जाएगा आपको। अगर आपको उसका नॉलेज नहीं है तो आपको YouTube पे सीखना पड़ेगा। फाइलिंग कैसा है? उन चीजों के ऊपर ध्यान देना पड़ेगा। जो फिगर्स होती है वो प्रॉपर्ली आपको फाइल करनी पड़ेगी। लेकिन उसका बेटर ऑप्शन यह है कि आप अपने नियरेस्ट कोई भी सीए रहेगा एजेंसी रहती है अकाउंटिंग की उनको हायर करोगे ना तो वह आपको मिनिमम मतलब अगर कोई नई फर्म रहेगी ना तो मिनिमम ना ₹500 से ₹700 हर महीने का चार्ज करेंगे आपको और थोड़ी अच्छी वाली रहेगी तो ₹1000 आपको चार्ज करेंगे एव्री मंथ का। तो वह ₹1000 देके आप फाइल कर सकते हो वह सारी चीजें। तो आपको वो जो हेडेक है ना फाइलिंग का स्टेट वाइज सब अलग करना पड़ता है। वो टेंशन आपका निकल जाएगा। तो यह बेस्ट वे आपका जो मेन फोकस होना चाहिए ना वो होना चाहिए बिजनेस ग्रोथ के ऊपर, प्रोडक्ट रिसर्च के ऊपर, एडवरटाइजिंग के ऊपर, लिस्टिंग के ऊपर, प्रोडक्ट कौन से मार्केट में ट्रडी चल रहे हैं इसके ऊपर, डिस्पैचिंग के ऊपर, टिकट्स के ऊपर, रॉन्ग रिटर्न के ऊपर ये सारी चीजों के ऊपर आपका ध्यान होना चाहिए। अगर आप चव नहीं बचाने जाओगे ना कि खुद से करोगे तो आप भैया रुपया खो दोगे। इसीलिए ना हम बिजनेसमैन है। हमें पूरा जो फोकस है वो हमें बिजनेस के ऊपर ही करना चाहिए। बाकी ये जो छोटी-छोटी चीजें इसके लिए हर कैटेगरी के प्रोफेशनल बैठे हैं उनको दे दो। स्टार्टिंग में भी अगर आप दोगे तो भी कोई बड़ी बात नहीं है। ₹500 ₹600 लेते हैं हर महीने का। भाई होटल में जाओगे ना खाना खाने एक टाइम का खाना भी ₹500 600 में नहीं आता। तो वो आप दे दो। हेडेक आपका निकल जाएगा। तो यह एक बेस्ट ऑप्शन होता है जीएसटी का। अब भैया दूसरा सवाल आता है कि चलो हमने तो निकाल लिया। 3-4 महीने के बाद आपको क्वार्टरली करना है तो वो क्वार्टरली कर लो आप। मतलब 3 महीने का जो सेल है ना आप एक ही नेक्स्ट मंथ में डायरेक्ट फाइल कर सकते हो। तो वह थोड़ा इजी होता है। कभी-कभी फाइल डाउनलोड होती नहीं है या फिर कभी-कभी सीएबी बिजी होता है। तो पेनल्टी से हम बच जाते हैं। तो ये एक ऑप्शन है। फिर भी एक ऐसा केस होता है कि ना हम बिजनेस तो स्टार्ट करते हैं। जीएसटी नंबर निकालते हैं लेकिन 6 महीने के बाद किसी रीज़न से हमारा बिजनेस नहीं बनता है। तो फिर इस जीएसटी नंबर का हम करें क्या? यह सवाल आता है तो कुछ नहीं करना है। आपको जब मन करे आप वो जीएसटी नंबर अपने सीए से बात करो या जीएसटी पोर्टल पे जाके आप डिस्कंटिन्यू कर सकते हो। परमानेंटली बंद कर सकते हो। ये ऑप्शन होता है। तो अगर आपको आगे फ्यूचर में जीएसटी का काम नहीं करना है तो आप वो जीएसटी नंबर कैंसिल कर सकते हो। कोई इशू नहीं है। इसके बाद भाई साहब ना और कुछ कंफ्यूजन लोगों के मन में होता है कि भैया जैसे हमने जीएसटी नंबर निकाल लिया। अब जैसे कि हमारी केस पकड़ लो कि हमारा क्लोथिंग का काम है तो हमें जीएसटी नंबर निकाला है तो क्या हम सिर्फ उसमें एक ही कैटेगरी में डील करेंगे मतलब क्लोथिंग ही बेच पाएंगे अगर फ्यूचर में हमारा मन होता है कि हमें शू का बिजनेस करना है या कॉस्मेटिक का करना है या किसी भी अदर कैटेगरी में जाना है तो क्या हमें उसके लिए अलग से जीएसटी बनाना पड़ेगा मैंडेटरी नहीं है आप एक ही जीएसटी नंबर में मल्टीपल कैटेगरी ऐड कर सकते हो वहां पे पोर्टल पे आपको ऑप्शन होता है वहां पे आपको जो कैटेगरी चाहिए आप ऐड कर सकते हो तो वो भी कोई इशू नहीं है इसके बाद और एक सवाल आता है कि भैया जीएसटी मतलब हमने अगर महाराष्ट्र से बिजनेस कर रहे आज तो हमारा ऑफिस महाराष्ट्र से अभी कल को मैं शिफ्ट होता हूं मेरे गांव में यूपी में जाता हूं या फिर मेरे गांव में दिल्ली में जाता हूं तो अगर वहां पे जाता हूं तो क्या वो जीएसटी नंबर मैं यूज़ कर पाऊंगा तो नहीं। आप जीएसटी नंबर वो वाला यूज़ नहीं करते हो क्योंकि जो भी आपका जीएसटी नंबर होता है वो सेम स्टेट के लिए होता है। अगर आप स्टेट चेंज कर रहे हो तो वह जीएसटी नंबर आपका किसी काम का नहीं होने वाला। अगर आप दिल्ली से काम करना चाहते हो तो आपको दिल्ली के स्टेट का ही जीएसटी नंबर लगेगा। सिटी चेंज कर सकते हो, एड्रेस चेंज कर

### [10:00](https://www.youtube.com/watch?v=g9TeIPFah8w&t=600s) Segment 3 (10:00 - 11:00)

सकते हो। बस स्टेट चेंज होना नहीं चाहिए। ये एक क्राइटेरिया है। तो आपने अगर सुना रहेगा कि कुछ लोग Amazon में एफबीए करते हैं या MSHO में भी वेयर हाउसिंग करते हैं तो वो केस में मान लो हम भी काम करते हो तो हमारा जो जीएसटी नंबर है महाराष्ट्र का है। अब मुझे पता है बेंगलुरु से मुझे ज्यादा ऑर्डर आते हैं। यूपी तो वो वाले स्टेट का अगर मुझे काम करना है वहां का उनका वेयर हाउस लेना है तो मुझे अलग से एक और जीएसटी नंबर मेरे फर्म के नाम से लेना पड़ेगा। उस स्टेट में मतलब दिल्ली का मुझे जीएसटी नंबर लेना पड़ेगा। तब जाके मैं वहां पे काम कर पाऊंगा। यह वाला जो मेरा महाराष्ट्र वाला जीएसटी नंबर है यह बाहर नहीं चलेगा। तो ये चीज है। आई होप आपको मतलब जो भी जीएसटी रिलेटेड डाउट थे वो मैंने क्लियर कर दिए। लेकिन अगर कोई भी डाउट मुझसे छूटा है कि आपको लगता है भैया आपको कोई आंसर मिला नहीं तो कमेंट बॉक्स में आप पूछ लेना। मैं आपको रिप्लाई जरूर दे दूंगा। तो चलो गाइस आज की ये वीडियो है। मैं यहीं तक रखता हूं। बाकी आप चैनल पे नए हो तो चैनल को सब्सक्राइब कर देना। वीडियो को लाइक जरूर कर देना। मैं मिलता हूं आपसे हमारी नेक्स्ट वाली वीडियो में। तब तक के लिए गुड बाय गाइस।

---
*Источник: https://ekstraktznaniy.ru/video/50930*