# गांव में कोई नहीं कर रहा ये बड़ा बिज़नेस | Eco Friendly Business , New business 2026

## Метаданные

- **Канал:** Startup Authority
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=jna-tuR6Wrw
- **Дата:** 15.05.2026
- **Длительность:** 7:20
- **Просмотры:** 18,361
- **Источник:** https://ekstraktznaniy.ru/video/51139

## Описание

गांव को दुबई बनाने वाला बिजनेस! 2026 में भारत सरकार खुद प्रमोट कर रही है "Village Factory Model" जिसके जरिए कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाकर आप हर महीने ₹20 से ₹25 लाख तक का पोटेंशियल प्रॉफिट कमा सकते हैं।

आज के इस वीडियो में हम डिकोड करेंगे कि कैसे देश के युवा ₹15,000 की नौकरी के पीछे भागने के बजाय अपने ही गांव में बायोगैस का "Gold Mine" बिजनेस (new business ideas 2026) शुरू कर सकते हैं। सरकार इस पर ₹4 करोड़ तक की सब्सिडी (SATAT & MARE Scheme 2026) दे रही है, और सबसे बड़ी बात—तैयार गैस खरीदने की जिम्मेदारी खुद IOCL और BPCL जैसी बड़ी सरकारी कंपनियों की होगी!

इस वीडियो में आप जानेंगे:

भारत में बेरोजगारी की हकीकत बनाम गांव की बिजनेस अपॉर्चुनिटी।

अप्रैल 2026 से लागू हुआ CBG Obligation नियम क्या है?

बायोगैस प्लांट लगाने का Step-by-Step प्रोसेस (Slurry से Compression तक)।

₹4 करोड़ की सरकारी सब्सिडी और टैक्स बेनिफिट्स कैसे लें?

प्लांट का पूरा गणित: कुल निवेश, कमाई, FOM खाद और Carbon Credits का प्रॉफिट मार्जिन।

इस बिजनेस के सबसे बड़े रिस्क और चुनौतियां (Challenges & Solutions)।

अ

## Транскрипт

### भारत में बेरोजगारी की हकीकत (News Reports) []

दोस्तों, सबसे पहले यह रिपोर्ट देखिए जो आपके स्क्रीन पर है। यह है एबीपीयू का 2017 का रिपोर्ट। इसमें लिखा हुआ है कि चपरासी की भर्ती के लिए आए पीएचडी, एमफिल और एमए कर चुके लोगों का आवेदन। मतलब कि आप स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। बेरोजगारी आपको लग रहा होगा कि यह रिपोर्ट 2017 की है और अभी हम 2026 में जी रहे हैं। तो दोस्तों, स्थिति बदल गई होगी। लेकिन दोस्तों ये है अगला रिपोर्ट आज तक का 2025 का रिपोर्ट। यहां बताया जा रहा है कि चपरासी की नौकरी के लाइन में लगे एमबीए से लेकर पीएचडी तक 53,000 की वैकेंसी थी और 24 लाख लोगों के आवेदन आए दोस्तों चाहे गांव हो या फिर शहर हर जगह हमारे देश के टैलेंटेड युवा 15 से 2000 की नौकरी के लिए धक्के खा रहे हैं। जबकि आपके गांव के अंदर एक ऐसी बिजनेस अपॉर्चुनिटी है आज के समय में जो किसी गोल्ड माइन से कम नहीं है। दोस्तों जब हमारी टीम एक बिजनेस अपॉर्चुनिटी पर रिसर्च कर रही थी। हमें यह देखने को मिला कि भारत सरकार एक ऐसे बिजनेस को प्रमोट कर रही है जिसका रॉ मटेरियल पूरे भारत में यदि सबसे ज्यादा कहीं उपलब्ध है तो वो है हमारा गांव। जी हां दोस्तों यह वही गांव है जहां पर आप

### गांव की सबसे बड़ी 'Gold Mine' अपॉर्चुनिटी [1:15]

निवास करते हैं। यानी कि अगर गांव में कुछ लोग मिलकर के एक बिजनेस की शुरुआत करें तो ₹25 लाख तक महीने का पोटेंशियल इनकम जो है वो करा जा सकता है। बहुत ध्यान से सोचिएगा क्योंकि मैंने यहां पर एक वर्ड यूज़ किया है पोटेंशियल। यानी कि कमाने का ये पोटेंशियल है। ये कोई काल्पनिक बात नहीं है दोस्तों। ये 2026 की कड़वी और सुनहरी हकीकत है। शॉकिंग फैक्ट मैं आपको एक सुनाता हूं कि जहां पूरी दुनिया तेल के लिए लड़ रही है। जहां स्टेट ऑफ हार्मोंस पर लगातार नाकेबंदी चल रही है। सरकार ने बायोगैस पर टैक्स जो है वो आज के समय में खत्म कर दिया है। और आज स्टार्टअप अथॉरिटी पर हम एक ऐसे ही बिजनेस को डिकोड करने वाले हैं जो विलेज फैक्ट्री मॉडल पर बेस्ड है। दोस्तों जो ना सिर्फ आपके गांव से गरीबी मिटा सकता है बल्कि 4 करोड़ तक की सब्सिडी को लेने का भी मौका दिला सकता है दोस्तों और आपको उद्योगपति बना सकता है। जो प्रोडक्ट निकलने वाला है इसको सेल करने की जिम्मेदारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड पे होने वाली है। तो क्या आप तैयार हैं एक ऐसे बिजनेस को शुरू करने के

### अप्रैल 2026 का CBG Obligation नियम क्या है? [2:20]

लिए जो गांव को दुबई बनाने के लिए रेडी हो? जी हां दोस्तों, सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि ये बिजनेस गोल्ड माइन आज के समय में क्यों बन गया और क्यों मैं आज इसको गोल्ड माइन कह रहा हूं। दोस्तों, यह बात है अप्रैल 2026 की जब भारत सरकार ने सीबीओ यानी कि कंप्रेस्ड बायोगैस ऑब्लिगेशन अनिवार्य कर दिया। दोस्तों, इसका मतलब क्या होता है? इसका मतलब यह होता है कि आप जितनी भी बड़ी गैस कंपनी हो चाहे adानी क्यों ना हो, Reliance क्यों ना हो, GEL क्यों ना हो, आपको अपनी कुल क्षमता का कुल सेल का 1% हिस्सा मिलाना ही पड़ेगा। बायोसीएनजी यूज़ करना ही पड़ेगा। अब दोस्तों, यह लक्ष्य 2029 तक यह 5% के आंकड़े को पार करने वाला है। प्रॉब्लम क्या है कि डिमांड लाखों की है लेकिन सप्लाई करने की जो कैपेसिटी है भारत के अंदर प्लांट जो है वो सिर्फ 10% भी है। उससे भी कम है। अब फ्यूचर क्या है दोस्तों? कि यह कोई छोटी-मोटी दुकान नहीं है। यह 20 साल तक पक्के सरकारी एग्रीमेंट वाला बिजनेस है। यानी कि एक बार आपने शुरू कर दिया तो 20 साल तक सप्लाई तो जानी ही जानी। यानी मार्केट में सप्लाई की कमी आपके लिए यह सबसे बड़ा मौका साबित हो सकता है। अब जानते हैं दोस्तों कि ये बिजनेस शुरू करेंगे तो आपको सरकारी सब्सिडी कैसे मिलेगा? तो देखिए दोस्तों पैसा लगाने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि सरकारी सब्सिडी कैसे मिल सकती है। देखिए यहां पर तीन तरह के स्कीम्स है। तीन तरह के पिलर्स

### बायोगैस प्लांट लगाने की पूरी प्रोसेसिंग (Step-by-Step) [3:42]

है जिसको एस्टैट बोला जाता है। स्टैट एस एटीएटी स्कीम ये जो स्कीम है ये आईओसीएल और बीपीपीसीएल आपको पहले ही एलओआई दे सकते हैं इसके लिए। यानी कि तेल का कोई टेंशन नहीं होने वाला है। नंबर दो एमएआरआई एमएआरई सब्सिडी 2026 5 टीडीपी का अगर प्लांट है तो 4 करोड़ की सब्सिडी जो है आपको मिलने वाली है। नंबर तीन जैसे आपको पता है कि बजट 2026 में बायोगैस पर 14% का जो सब्सिडी थी वो सरकार ने खत्म कर दिया। यानी कि टैक्स का जो पैसा है वो अब आपका प्रॉफिट होने वाला है। सबसे पहले यह समझने की कोशिश करिए कि प्रोसेसिंग कैसे होती है। तो देखिए दोस्तों यहां पर स्टेप वन है मिक्सिंग गोबर प्लस स्लरी। आपको गोबर प्लस पानी यानी कि सॉरी जो पहला स्टेप है दोस्तों वो है गोबर और पानी को एक साथ मिक्स करके स्लरी बनाने का। बहुत आसान प्रोसेस है। सबको पता है। नंबर टू जो स्टेप है इसमें डाइजेस्टर में बैक्टीरिया गैस बनाते हैं। इसमें डाइजेस्टर जो है वो बैक्टीरिया गैस बनाता है। और नंबर तीन जो होता है दोस्तों इसको करते हैं प्यूरिफिकेशन मेंब्रेन के थ्रू। यानी कि टेक्नोलॉजी के साथ CO2 अलग से निकलता है। 95% मीथेन होता है जो बायोगैस के रूप में आपको अवेलेबल होता है। आपने गोबर गैस का नाम सुना। यह कुछ ऐसे ही है या वही है? नंबर चार जो स्टेप है, आपको करना है कि

### ₹4 करोड़ की सरकारी सब्सिडी और स्कीम्स (SATAT & MARE) [4:55]

इसको कंप्रेस करना है और गैस सिलेंडर में भर करके बाहर सप्लाई करना है। और यह बिजनेस इतना आसान है दोस्तों कि आप बहुत आराम से समझ सकते हैं। एक छोटे लेवल पर शुरुआत कर सकते हैं। अब थोड़ा सा इसकी कमाई को रिकॉर्ड करते हैं। देखिए जो प्लांट का गणित है पहले वो समझते हैं। यह निवेश थोड़ा सा बड़ा हो सकता है। अगर आप बड़े लेवल पर काम करना चाहे जब 4 करोड़ की सब्सिडी की बात करते हैं तो यहां पर 15 से ₹20 करोड़ का निवेश होने वाला है। जिसमें से ₹4 करोड़ गवर्नमेंट से सब्सिडी मिलने वाली है। यानी कि जो निवेश है वो 10 से 12 करोड़ होने वाला है और महीने की जो कमाई है थोड़ा वो समझते हैं कि बायोगैस सीएनजी जो है वो 10 से 12 लाख का होने वाला है। इसके बाद जो एफओएम खाद जो बनता है यह 8 से 10 लाख का होने वाला है। कार्बन क्रेडिट जो है यह आपको 2 से ₹ लाख का होना है। यानी कि नेट प्रॉफिट जो है वो लगभग 20 से ₹ लाख महीने तक का होने वाला है। लेकिन यहां एक डिस्क्लेमर देना चाहूंगा दोस्तों। यह सब कुछ डिपेंड करता है आपकी क्वालिटी पे, लोकेशन पे। यह कोई गारंटेड स्कीम नहीं है। मैं आपको बता दूं कि जो बिजनेस बताया जा रहा है, इसके अंदर प्रोज़ एंड क्स भी है जिसको हम समझाने की कोशिश करेंगे। हर बिजनेस प्रॉफिटेबल नहीं है। लेकिन अगर प्रॉपर तरीके से करते हैं तो बिजनेस को प्रॉफिटेबल बनाया जा सकता है। सबसे पहले फायदे को समझने की कोशिश करते हैं। जो पहला फायदा है कि ये लाइफटाइम बिजनेस है। यानी कि सस्ता और भरपूर रॉ मटेरियल जो है आपके गांव के अंदर अवेलेबल है। जहां से आप इसको यूज़ कर सकते हैं। जो सबसे बड़ी

### बायोगैस प्लांट का पूरा गणित (Investment vs Profit) [6:15]

चुनौती इसमें आ सकती है वो यह आ सकती है कि आपको फीड स्टॉक सप्लाई की जरूरत पड़ेगी। आपको इसके लिए देयरी वालों से संपर्क करना पड़ेगा। टेक्निकल मेंटेनेंस जैसे स्किल्ड लेबर को रखने की जरूरत पड़ेगी। और यह दो चीज है दोस्तों जिसके थ्रू आप इस बिजनेस को स्काई रॉकेट कर सकते हैं। और दोस्तों अगर आप इस बिजनेस के बारे में और डिटेल चाहते हैं और आप जानना चाहते हैं कि आने वाले समय में अगर आपका खुद का यह बिजनेस बने तो वो किस तरह से बनाया जा सकता है। अगर आप इसका कंप्लीट ब्लूप्रिंट चाहते हैं तो इस वीडियो के नीचे कमेंट करके बताइएगा। मैं उसका पूरा डिटेल जो है वो आपको डीएम करूंगा। और हां अभी तक आपने हमारे WhatsApp चैनल को ज्वाइन नहीं किया है तो कर लीजिएगा क्योंकि वहां पर इस तरह के जो अपडेट्स हैं वो लगातार मैं देता रहता हूं। वीडियो पसंद आए तो वीडियो को लाइक करिएगा और आप यह भी बताइए कि आप भारत के किस शहर से इस वीडियो को देख रहे हैं ताकि उस शहर में इसकी प्रोबेबिलिटी क्या है वो भी मैं आपको गाइड कर सकूं। बिज़नेस पसंद आए तो वीडियो को लाइक करिएगा। चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो कर लीजिएगा ताकि इस तरह की जब भी शानदार बिज़नेस अपॉर्चुनिटीज़ लेकर के आऊं दोस्तों सबसे पहले आप तक पहुंचाया जा सके। तो, मिलते हैं नए एपिसोड में। तब तक के लिए दीजिए इजाजत।
