# How to enroll on Amazon Vine | Amazon Latest Update | Amazon Vine

## Метаданные

- **Канал:** Success with Sumit
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=bSQLtN_neBU
- **Дата:** 20.05.2026
- **Длительность:** 9:47
- **Просмотры:** 163
- **Источник:** https://ekstraktznaniy.ru/video/51540

## Описание

How to enroll on Amazon Vine | Amazon Latest Update | Amazon Vine

🚀 Are you an Amazon seller looking to boost your product reviews and visibility? In this video, we show you how to enroll your products in Amazon Vine with the latest 2026 updates! Learn the step-by-step process to get your products into the hands of trusted Vine Voices and get honest reviews that drive sales.

💡 In this video, you’ll learn:

How Amazon Vine works for sellers
Step-by-step process to enroll your products
Eligibility criteria and requirements for sellers
Latest updates and policies for 2026 Amazon Vine program
Tips to get your products noticed by Vine Voices

📈 Take your Amazon sales to the next level with authentic reviews and enhanced visibility!

✅ Don’t forget to like, share, and subscribe for more tips and updates on Amazon seller programs.

Flipkart Seller Mastery: The Complete Blueprint to 10x Growth-
https://superprofile.bio/course/flipkartsellermasterycourse

The Ultimate Meesho Seller Mastery Pr

## Транскрипт

### Segment 1 (00:00 - 05:00) []

दोस्तों फाइनली Amazon का वाइन प्रोग्राम इंडिया में ल्च हो चुका है। बहुत सारे लोग इसका बहुत टाइम से वेट कर रहे थे। पहले Amazon ने टाइमलाइन दिया था कि शायद से जनवरी या फरवरी में आ जाएगा। बट आते-आते इसको मे हो गया है। लेकिन फिर भी एक बहुत बड़ा अपडेट है आफ्टर कमीशन जो कि अभी रिसेंटली Amazon ने किया ₹1000 के प्रोडक्ट का कमीशन ज़ीरो कर दिया है। उसके बाद यह जो चीज़ है ये सबसे बड़ा अपडेट है Amazon इंडियन सेलर्स के लिए क्योंकि वाइन का जो प्रोग्राम था वो ऑलरेडी बाकी कंट्रीज में पहले से था। इंडिया में नहीं आया था। और इसका बेनिफिट आप कैसे ले सकते हो? वो कैसे आपके लिए यूज़फुल हो सकता है और कैसे यह आपके बिज़नेस को ग्रो करने में आपकी हेल्प करेगा। इन सारी चीजों के बारे में आज के वीडियो में बात होने वाली है। तो वीडियो को ध्यान से देखना और अगर आपने अभी तक चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो जल्दी से जाके सब्सक्राइब कर लो क्योंकि मैं रेगुलरली यहां पे ई-कॉमर्स रिलेटेड वीडियोस डालता रहता हूं जो कि आपके बिनेस के लिए बहुत ज्यादा हेल्पफुल हो सकती हैं। सबसे पहले यह समझ लेते हैं कि Amazon का वाइन प्रोग्राम है क्या? और आप कैसे इसका बेनिफिट ले सकते हो। देखो Amazon का जो वाइन प्रोग्राम है बेसिकली आपके प्रोडक्ट के ऊपर रिव्यूज लाने के लिए होता है। क्योंकि आप सभी को पता है कि आज के टाइम पे अगर आपको किसी भी प्लेटफार्म पे ग्रो करना है तो रिव्यूज बहुत ज्यादाेंट है। अगर आपके पास रिव्यूज नहीं है तो अल्टीमेटली आप एड्स पे कितने भी पैसे लगा लो आपको उसका रिस्पांस नहीं मिलता। आपका पैसा बर्न बहुत ज्यादा होता है। लेकिन रिव्यूज डालने के बाद क्या होता है कि एक वेरिफिकेशन आ जाता है। जो कस्टमर आपका प्रोडक्ट देखता है उसको लगता है कि हां किसी और ने भी परचेस किया और वहां पे आप अपने प्रोडक्ट की जो एक्चुअल इमेजेस है या फिर क्वालिटी वगैरह अगर किसी ने लिख दिया आपके प्रोडक्ट के बारे में तो वहां से बहुत ज्यादा ट्रस्ट जो है वो बढ़ जाता है और कन्वर्शन होने के चांसेस जो है वो भी बढ़ जाते हैं। तो इसी के लिए Amazon ने वायंग ल्च किया था। पहले से ही बाकी कंट्रीज में है बट इंडिया में अभी ल्च किया है। इसमें क्या होता है कि आप जभी भी कोई नया प्रोडक्ट ल्च करते हो या फिर आपका पहले से कोई लिस्टेड प्रोडक्ट है जहां पे आपको रिव्यूज चाहिए तो आप क्या कर सकते हो इस प्रोग्राम में एनरोल कर सकते हो और इसके थ्रू रिव्यूज ला सकते हो। इसका प्रोसेस क्या होता है? बहुत सिंपल सा है। लेकिन मैं चाहता हूं कि आप वो पैनल पे देखो ताकि आपको ज्यादा बेटर तरीके से समझे। ठीक है? तो अब सबसे पहले तो ये दिखेगा कहां पे कि ये भी डाउट है कि वाइन तो बोल दिया हमने। अब ये दिख कहां पे रहा है? तो आप देख सकते हो यहां पे हमारा Amazon का पैनल खुला हुआ है। आप लेफ्ट साइड में जो मेन्यू है उसके ऊपर क्लिक करोगे। ठीक है? और यहां पे जाके एडवरटाइजमेंट में जाओगे। एडवरटाइजिंग में जाओगे बेसिकली तो आप देखोगे थर्ड ऑप्शन जो है यहां पे आपको वाइन का दिख रहा है। ठीक है? आप जैसे ही इसके ऊपर क्लिक करेंगे तो वाइन का एक पेज खुल जाता है जहां पे बेसिकली चीजें बताई जाती हैं। लर्न मोर अबाउट वाइन प्रोग्राम पे करोगे तो आपको जो भी इनेशन है वाइन से रिलेटेड यहां पे मिल जाएंगी। और अगर आपको अपना प्रोडक्ट डालना है वाइन प्रोग्राम में तो बहुत ही सिंपल सा प्रोसेस है। आपको क्या करना है? आपको जाना है अपनी इन्वेंटरी में। इन्वेंटरी में जो भी आपके प्रोडक्ट एफबीए में है। ठीक है? मैं आपको बता दूं यहां पर आप वाइन में वही प्रोडक्ट डाल सकते हो जो आपके एफबीए में है। ठीक है? तो अगर आपको लग रहा है कि मैं नॉर्मल प्रोडक्ट डाल पाऊंगा तो आप नॉर्मल प्रोडक्ट नहीं डाल पाओगे। ठीक है? तो मैं यहां से कोई भी एक प्रोडक्ट उठा लेता हूं। ठीक है? यहां से मैंने कॉपी कर लिया इसका एसीएम। यहां पे मैंने डाल दिया। बिगिन एनरोलमेंट कर दिया। ठीक है? तो आप देखोगे मेरे जो प्रोडक्ट का डेटा है यहां पे सिंक हो गया। और यहां पे मुझे एनरोल करने के लिए ऑप्शन आ गया है। ठीक है? और मैं सिंपली यहां से सेलेक्ट करके यहां एनरोल कर सकता हूं। लेकिन अब यहां पे चीज क्या है? यहां पे एक चीज ये है कि एनरोलमेंट फी भी लगती है। ठीक है? क्योंकि वाइन है, प्रोग्राम है, रिव्यूज मिल रहे हैं। तो यहां पे फ्री नहीं होने वाला है। ये फ्री है। लेकिन अब यहां पे आप देखोगे तो यहां पे बहुत क्लियरली मेंशन किया गया है कि अगर आप एक से दो यूनिट देते हो वाइन में। ठीक है? अगर सपोज़ करो आपकी इन्वेंटरी 25-30 है। उससे फर्क नहीं पड़ता। बट आप चाहते हो कि मुझे दो ही रिव्यूज चाहिए। मैं दो ही प्रोडक्ट जो है वो देना चाहता हूं वाइन के लिए। तो आप दो प्रोडक्ट दोगे तो उसके ऊपर कोई भी चार्जेस नहीं। फ्री ऑफ कॉस्ट आपका रिव्यु जो है वो हो जाएगा। लेकिन अगर आपका 3 से 10 यूनिट है तो ₹1000 और 11 से 30 यूनिट है तो ₹2600। अब आपको यहां पे ये समझना जरूरी है कि अगर यहां पे जो रिव्यूज हैं सपोज़ करो ये क्लियर मैं इसके लिए कर रहा हूं क्योंकि आप आगे जाके कोई गलत डिसीजन ना हो। मैं अभी हम लोग रिसेंटली Amazon के प्रोग्राम में गए थे सेलर करने में। हमें वहां पे भी बहुत सारी चीजें एक्सप्लेन की गई। वहां पे भी हमें यह बोला गया कि अगर आप एक नए सेलर हो तो ट्राई करो। तो आप वन से टू यूनिट्स के पीछे जाओ क्योंकि वहां पे आपको कोई चार्ज नहीं लग रहा और साथ-साथ में आपको यह भी समझ में आ जाएगा कि ये प्रोसेस काम कैसे करता है। लेकिन अगर आप रिस्क लेना चाहते हो, आप ट्राई करना चाहते हो कि वाइन अच्छे तरीके से कैसे काम करता है और आप ज्यादा रिव्यूज लाना चाहते हो तो आप तीन से 10 यूनिट में जा सकते हो। उसमें क्या होगा ना कि आपका ₹1000 डिडक्ट होगा। या ₹1000 पहले डिडक्ट नहीं होते। जब तीन या तीन से ज्यादा रिव्यूज आएंगे। सपोज़ करो आपने 10 यूनिट जो है वो एनरोल कर दिया और उसमें चार रिव्यूज आ गए। अगर चार रिव्यूज आएंगे तो भी आपके उतने पैसे कट होंगे। अगर आपके 10 तो सपोज़ करो कि आपके 10 रिव्यू आते हैं और 10 में से 10 आपका जो भी रिव्यु है लाइव हो जाता है तो आपके ₹1000 कटेंगे। मतलब आपका ₹100 पर रिव्यु हो गया। लेकिन अगर वो सेम चीज खाली चार रिव्यु आते हैं तो सेम रिव्य्यू के लिए आपको ₹250 लगेंगे। तो Amazon कभी कमिट नहीं करता कि आपको तीन रिव्य्यू आएंगे या 10 आएंगे। वो यही बोलता है कि हम ट्राई करते हैं कि आपको मैक्सिमम रिव्यूज आए। ठीक है? लेकिन अगर आपके तीन से ऊपर रिव्यूज आए तो बाय डिफॉल्ट आपका ₹1000 जो है वो डिडक्ट हो जाएगा। ठीक है? इसका एक टाइमलाइन होता है। एग्जैक्ट टाइमलाइन जो है मैं ट्राई करूंगा डिस्क्रिप्शन में डाल दूं। तो आप वहां से चेक कर लेना। दूसरी चीज मैं आपको बता दूं कि यहां पे आपको प्रोडक्ट भेजना पड़ेगा। इसके लिए ही एफबीए के थ्रू ये प्रोसेस किया जा रहा है ताकि क्योंकि एफबीए में रहेगा तो ऑब्वियसली सारी चीजें वेरीिफाइड है। क्वालिटी चेक है तो वहां पे कुछ ऊपर नीचे तो हो नहीं सकता। तो जब आप एफबीए में

### Segment 2 (05:00 - 09:00) [5:00]

अपने यूनिट को एनरोल करते हो वाइन में तो अल्टीमेटली वाइन के जो क्रिएटर्स हैं बेसिकली जो वाइन वेरीिफाइड क्रिएटर्स हैं क्योंकि हर कोई तो वाइन के लिए एलिजिबल होगा नहीं। ठीक है? तो जो लोग भी वाइन के वेरीिफाइड क्रिएटर्स हैं वो आपका प्रोडक्ट ऑर्डर करेंगे और उस ऑर्डर के लिए आपको कोई भी रीइबर्समेंट या फिर आपको पैसे नहीं मिलेंगे। वो फ्री ऑफ कॉस्ट जाएगा। इसके लिए यहां पे एनरोल करने के लिए बोला गया है। तो अगर आप एक नए सेलर हो, आपको बस ट्राई करना है तो मैं भी आपको यही सजेस्ट कर रहा हूं कि आपको एक से दो यूनिट के पीछे ही जाना है। इसमें क्या होगा कि आपको एक्स्ट्रा कोई पैसे नहीं देने पड़ेंगे। आपका जो प्रोडक्ट का पैसा है खाली उतना ही आपका जाएगा। ठीक है? तो एक बार जैसे ही वाइन क्रिएटर ने वहां से ऑर्डर किया उसको डिलीवर होगा। फिर वो उसको यूज़ करेगा और अपना जो फीडबैक है उसके लिए अब वो वीडियो भी डालेगा, इमेजज़ भी डालेगा और एक अच्छा खासा रिव्यु भी लिख के लिए लिख के डालेगा। और साथ में यहां पे जो रिव्यू होगा ना वहां पे वाइन वेरीिफाइड रिव्यू करके दिखेगा। ठीक है? वाइन क्रिएटर रिव्यू करके दिखेगा। जैसे कि अगर हम कोई भी नॉर्मल रिव्य्यू करते हैं तो आप देखोगे वेरीिफाइड परचेस करके दिखाता है तो उसी की जगह पे वाइन रिव्यू करके दिखेगा। तो इससे क्या होगा ना? ट्रस्ट का लेवल बढ़ जाएगा। लेकिन सेम वही चीज है कि ट्रस्ट का लेवल तो बढ़ जाएगा लेकिन आपको यहां पे इन्वेस्टमेंट करना पड़ेगा। अब यहां पे ये कंप्लीटली आपका कॉल होता है कि आप किस तरीके से इसको करना चाहते हो। देखो बहुत सारी एजेंसीज अवेलेबल है जहां से रिव्यूज कराते हैं लोग और उसके थ्रू फिर अपने रिव्यूज बढ़वाते हैं। लेकिन वाइन के थ्रू क्या होगा कि सारा कुछ Amazon के थ्रू होगा। Amazon का पूरा प्रोसेस फॉलो होगा और Amazon के सिस्टम के थ्रू वो रिव्यु होगा। तो कहीं ना कहीं यह कंप्लीटली आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आप किस तरफ जाना चाहते हो। क्योंकि यहां पे आपका इन्वेस्टमेंट होगा। सपोज़ करो कि आपका प्रोडक्ट ₹500 का है। ठीक है? ₹500 आपका प्रोडक्ट हो गया और आपके 10 के 10 भी रिव्यूज आ गए तो भी आपको एक रिव्यु के लिए ₹600 लगेगा। मतलब अगर आप एक प्रोडक्ट के ऊपर 10 रिव्यु कराते हो तो आपका ₹6000 का इन्वेस्टमेंट है। लेकिन हो सकता है कि वो ₹6,000 का इन्वेस्टमेंट करके आप आराम से उसमें लाखों का बिज़नेस कर सको। लेकिन ये कंप्लीटली प्रोडक्ट टू प्रोडक्ट डिपेंड करता है। तो ये आपका कॉल होना चाहिए कि आप कौन से प्रोडक्ट के ऊपर कितना रिस्क लेना चाहते हो। दूसरी चीज आपके लिए जानना जरूरी है कि बहुत सारे जो पुराने सेलर्स होंगे जिनके ऑलरेडी प्रोडक्ट बिक रहे होंगे और उनको रिव्यू के ऊपर काम करना होगा। तो मैं आपको बता दूं कि अगर आपके प्रोडक्ट पे ऑलरेडी 30 रिव्यू है। ठीक है? ऑलरेडी 30 रिव्यूज रेटिंग मिला के 30 है। तो आप उसको वाइन में एनरोल नहीं कर सकते क्योंकि वाइन का क्राइटेरिया ही है कि आप 30 रिव्य्यू के नीचे वाले प्रोडक्ट को ही एनरोल कर सकते हो। उसके ऊपर वाले को एनरोल नहीं कर सकते। क्योंकि वाइन का जो बेसिकली फंडा ही है बनाने का Amazon का वो ये है कि जो नए सेलर्स आते हैं ना उनके पास रिव्यूज नहीं होते जिसकी वजह से उनको पुश नहीं मिलता। और मैं आई थिंक हजारों बार बोल चुका हूं अपने वीडियोस में कि रिव्यूज बहुत ज्यादाेंट है। अगर आप सोच रहे हो कि बिना रिव्यूज के आपका प्रोडक्ट बिकेगा तो वो नहीं बिकने वाला है। और Amazon ही एक ऐसा पोर्टल है जो इस चीज को सीरियसली लेता है और उसने ये चीज ल्च की है। बाकी कंट्रीज में पहले से की थी लेकिन अभी इंडिया में भी कर दी है। तो आपको खुद समझ में आ जाना चाहिए अब कि रिव्यूज कितना ज्यादा इंपॉर्टेंट है आपके प्रोडक्ट के लिए। तो इस तरीके से आप वाइन को यूज़ कर सकते हो। बहुत ही सिंपल सा प्रोसेस है। यहां से आप जाओगे दो एनरोल करोगे। आपकी यूनिट्स जो है यहां पे दो आप डालोगे यहां पे आप एनरोल करोगे रिव्यू में जाएगा वो एनरोलमेंट हो जाएगा फिर वहां से आप सारा ट्रैक कर पाओगे कितना रिव्यूज हुए हैं कितने रिव्यूज नहीं हुए तो मैं यह सजेस्ट करूंगा आप नए सेलर हो उसको ट्राई कर सकते हो कि कोई आपका प्रोडक्ट जो आप नया लाओ वो हिट हो जाए इस रिव्यु की वजह से और आपको अच्छे ऑर्डर्स आना शुरू हो जाए जो पुराने सेलर्स हैं उनको मैं यह बोलूंगा कि आप कैलकुलेटेड रिस्क लो क्योंकि अगर आप 5 या 10 यूनिट कमिट कर रहे हो तो उसके अगेंस्ट में आपका ₹1000 का अपफ्रंट इन्वेस्टमेंट भी जा रहा है साथ-साथ में आपका प्रोडक्ट का कॉस्ट भी जा रहा है तो उसके हिसाब से ही आपको चीजें कैलकुलेट करके चलनी है। ऐसा नहीं हो कि आप बहुत ज्यादा पैसे इन्वेस्ट कर दो। एक साथ में 10 12 15 यूनिट प्रोडक्ट्स के ऊपर 10-10 यूनिट डाल दो और आपके बहुत पैसे चले जाए। ठीक है? तो अगर आपको रिव्यु करवाना ही है तो एक-एक प्रोडक्ट करके करवाओ। देखो उसका रिजल्ट कैसा आ रहा है और आपको रिजल्ट अच्छा मिल रहा है तब जाके आप बाकी प्रोडक्ट्स के ऊपर ट्राई करो। तो बेसिकली ये है पूरा वाइन का सिस्टम। इस तरीके से वाइन Amazon का काम करता है। और मुझे लिटरली ये चीज बहुत अच्छी लगी। कि मैं इनफैक्ट जब मैं लास्ट ईयर में संभव में गया था तो उस टाइम पे मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड था इस चीज के लिए। लेकिन ठीक है आते-आते थोड़ा डिले हो गया लेकिन फाइनली आ चुका है। तो इसको यूज़ करो देखो फीडबैक दो अगर आपने ऑलरेडी एनरोल कर दिया है या फिर एनरोल करने के बाद अगर आप 1 महीने के बाद ये वीडियो देख रहे हो तो जरूर अपना रिव्यु बताना कि आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा ताकि जो बाकी लोग ये वीडियो देख रहे हैं उनको पता चले कि वाइन कितना ज्यादा यूज़फुल है। ठीक है? तो आई होप सो आपको इस वीडियो समझ में आ गया होगा कि Amazon का वाइन काम कैसे करता है। किन लोगों के लिए यूज़फुल है? यूज़फुल नहीं है। तो अगर आपको वीडियो अच्छी लगी तो वीडियो को लाइक कर देना और आपका कोई भी सजेशन है वीडियो को लेके कमेंट करके जरूर बताना। अगर आप कुछ भी कमेंट करते हो तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। और अगर आपने अभी तक चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया, आप ई-कॉमर्स के बारे में और डिटेल में सीखना चाहते हो तो मैं चाहता हूं कि आप चैनल को सब्सक्राइब करिए क्योंकि मैं यहां पे रेगुलरली ई-कॉमर्स से रिलेटेड वीडियो डालता रहता हूं। दोस्तों इस वीडियो के लिए इतना ही। फिर मिलते हैं एक नए वीडियो में।
