# How to Grow Sales on Meesho | 3 Secret Tricks for 500+ Daily Orders | Meesho seller strategy

## Метаданные

- **Канал:** Success with Sumit
- **YouTube:** https://www.youtube.com/watch?v=Yf0pSkOaEBM
- **Дата:** 17.05.2026
- **Длительность:** 12:16
- **Просмотры:** 1,616
- **Источник:** https://ekstraktznaniy.ru/video/51542

## Описание

Get 500+ Orders on Meesho | Best Meesho Selling Tips & Growth Tricks | Meesho seller strategy

Learn how to grow your sales on Meesho with these 3 powerful tricks that can help you get 500+ orders fast! 🚀
In this video, I will share practical strategies used by successful Meesho sellers to increase visibility, improve product ranking, boost conversions, and get more daily orders. Whether you are a beginner or already selling online, these Meesho growth tips will help you scale your business faster.

✅ Topics Covered:
• How to increase orders on Meesho
• Best pricing strategy for Meesho sellers
• Product listing optimization tips
• How to get more views on Meesho
• Secret tricks to boost Meesho sales
• Meesho algorithm & trending products
• How beginners can start earning online

#meeshoseller #meeshoorders #meeshostrategy

If you want to build a successful e-commerce business in India, this video is for you. Don’t forget to Like, Share & Subscribe to YouTube channel “Success with Sumit

## Транскрипт

### Segment 1 (00:00 - 05:00) []

अगर आप भी Meesho पे अपना प्रोडक्ट सेल कर रहे हैं और आप यह सोच रहे हैं कि हमें ऑर्डर्स क्यों नहीं आ रहे? तो देखो बहुत सारे तरीके होते हैं, बहुत सारी चीजें होती हैं जो करनी पड़ती है तब जाके ऑर्डर्स आना शुरू होते हैं। तो आज ऐसी ही तीन चीजें मैं आपको बताने वाला हूं जिसको अगर आप अप्लाई करते हो तो आपके ऑर्डर आने के जो चांसेस हैं वो काफी हद तक बढ़ जाते हैं। अगर आपके ऑर्डर्स आ रहे हैं तो उनके ग्रो होने के चांसेस और ज्यादा बढ़ जाते हैं। तो वीडियो बहुत ज्यादाेंट होने वाली है हर एक Meesho सप्लायर के लिए। तो चाहे आप Meesho पे सेल कर रहे हो या फिर Meesho पे सेल करने का सोच रहे हो। वीडियो बहुत ज्यादाेंट है तो ध्यान से देखना और आपने अभी तक चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो जल्दी से जाके सब्सक्राइब कर लो क्योंकि मैं रेगुलरली यहां पे ई-कॉमर्स से रिलेटेड वीडियोस डालता रहता हूं जो कि आपके बिनेस को ग्रो करने के लिए बहुत ज्यादा हेल्पफुल हो सकती है। जैसा कि आप सभी को पता है कि Meesho बहुत सारे चेंजेस कर रहा है। इनफैक्ट Meesho ही नहीं सारे ही पोर्टल्स अपने प्लेटफार्म में बहुत सारे चेंजेस कर रहे हैं। कोई एआई ला रहा है, कोई अलग-अलग चीजें नया टूल ला रहा है। बट Meesho पे रिसेंटली कुछ ऐसी चीजें चेंज हुई हैं जो कि आपके लिए बहुत ज्यादा बेनिफिशियल है। अगर आप उसको सही तरीके से यूज़ करते हो तो। ऐसी ही तीन चीजें हैं जो कि आज की वीडियो में आपको बताने वाला हूं जो कि डायरेक्टली आपके बिज़नेस को इंपैक्ट करने वाली हैं। ठीक है? तो बिल्कुल भी टाइम वेस्ट नहीं करते हैं। Meesho का पैनल मेरे पास यहां पे खुला हुआ है। मैं आपको दिखाता हूं कि वो कौन सी तीन चीजें हैं जिससे आप अपने बिज़नेस को ग्रो कर सकते हो। जैसा कि आप देख सकते हो हमारे पास MSHO का ये पैनल खुला हुआ है। सबसे पहली चीज आई थिंक बहुत सारे लोग इसको लेके कंफ्यूज हैं बेसिकली कि ये करना चाहिए नहीं करना चाहिए क्या होता है ये कैसे काम करता है तो मैं आपको बता दूं कि Meesho के पैनल पे अगर आपने देखा होगा तो बूस्ट सेल्स में जो सबसे पहला ऑप्शन है वो है इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग का। बहुत सारे लोगों को नहीं पता। मैं जब मेरे पास बहुत सारे अकाउंट्स आते हैं क्योंकि हम रेगुलरली ऑडिट करते हैं, इंक्वायरी करते हैं, लोग हमसे पूछते हैं कि कैसे ग्रो किया जाए तो हम जब उनके अकाउंट्स को देखते हैं तो हमें ज्यादातर यही नोटिस किया है कि जो इन्फ्लुएंसरर मार्केटिंग वाला जो पैनल होता है वो कभी भी खुला हुआ नहीं होता। उसमें पार्टिसिपेशन बिल्कुल भी नहीं होता और लोगों को बहुत बार पता भी नहीं है कि होता क्या है इन्फ्लुएंसरर मार्केटिंग। मैं आपको बता दूं कि आज के टाइम पे जो मेजर सेल्स आती है चाहे वो डी टू सी ब्रांड्स हो चाहे वो मार्केट प्लेस के ब्रांड्स हो उनकी जो सेल्स आती है वो इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग से आती है क्योंकि लोगों को यह पता करना होता है कि जो प्रोडक्ट आप फोटो में दिखा रहे हो या फिर आपने जो रिप्रेजेंट किया हुआ है जो डिटेल डाली है वो एक्चुअल में कैसा दिखता है क्योंकि मुझे नहीं पता कि आप क्या सेल कर रहे हो। ठीक है? मैं तो खाली फोटो देख रहा हूं उसके हिसाब से जज कर रहा हूं। तो अब जब इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के थ्रू इन प्रोडक्ट्स को प्रमोट किया जाता है तो लोग एक्चुअल प्रोडक्ट देख पाते हैं और उनको पता चलता है कि ये प्रोडक्ट की क्वालिटी ऐसी है और इसको इस तरीके से यूज़ किया जा सकता है। इस तरीके से वो उनके लिए बेसिकली बेनिफिशियल हो सकता है। तो इससे कन्वर्शन के चांस है ना वो बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं और प्लस आपकी विज़िबिलिटी पे भी बहुत ज्यादा फर्क पड़ता है। तो अगर आप इन्फ्लुएंसरर मार्केटिंग नहीं कर रहे हो तो अभी जाके अपने Meesho पे जाओ। इन्फ्लुएंसरर मार्केटिंग में पार्टिसिपेट करो। मैं आपको दिखाता हूं। यहां पे दो टाइप के ऑप्शन आपको Meesho दे रहा है। बेसिकली पहला है सोशल मीडिया एफिलिएट। दूसरा है Meesho वीडियो ऑन Meesho ऐप। अब Meesho ने क्या किया है? पहले तो जब इनिशियली इनफ्लुएंसर मार्केटिंग का आया था तो इन्होंने क्या किया था कि आप Instagram पे कोई इन्फ्लुएंसर का वीडियो डालेगा। वो प्रोडक्ट आईडी डालेगा और वो यहां पे लिंक हो जाती थी। लेकिन अब इन्होंने इन ऐप भी वीडियोस डाल दिए हैं। मतलब इन्फ्लुएंसरर जो है डायरेक्टली ऐप में वीडियो अपलोड कर सकते हैं प्रोडक्ट को खरीद के और वहीं से जो कस्टमर है वीडियो देख के वहां पे प्रोडक्ट्स उसको दिखेगा और वहीं से वो परचेस भी कर सकता है। अगर आप यहां पे देखोगे तो मुझे 492 ऑर्डर्स जो आए हैं वो सोशल मीडिया के एफिलिएट से आए हैं इस अकाउंट में। और ये लास्ट 15 डेज का डाटा है। ये ऑल टाइम डाटा नहीं है। अगर मैं इसको टिल डेट का कर दूं तो आप देख लो कितने ऑर्डर्स हैं। 888 ऑर्डर्स जो हैं वो मुझे सोशल मीडिया के एफिलिएट से आए हैं। जिसका अगर टोटल रेवेन्यू अगर मैं करने जाऊंगा तो 28300 है और अगर नेट रेवेन्यू करने जाऊंगा तो भी अप्रोक्स 18 लाख है। और मुझे जो आरओआई यहां पे मिल रही है। मतलब जो अगेंस्ट में मेरे चार्जेस कटे हैं उसके अगेंस्ट में जो आरओआई मिल रही है वो 28 की है। तो आप कितना भी एड्स चला लोगे आज के टाइम पे आपको मालूम है 28 की आरओआई निकाल पाना बहुत ज्यादा डिफिकल्ट है और यहां पे आपको आरओआई ही नहीं मिलती। यहां पे आपको विज़िबिलिटी भी बहुत अच्छी मिलती है। तो इसके लिए सोशल मीडिया के एफिलिएट से तो बेनिफिट होता ही है। लेकिन उससे भी तीन से चार या फिर इनफैक्ट 10 टाइम्स मैं बोल सकता हूं कि Meesho का जो ऑन ऐप वीडियो है आप देख सकते हो 487 अभी तक ऑर्डर की रिसेंटली ल्च हुआ है। ऑलमोस्ट ₹1600 का टोटल रेवेन्यू है। 70 या 75000 के आसपास का नेट रेवेन्यू है। लेकिन जो यहां पे आपको आरओआई दिख रही है वो देखो आप 212 की आरओआई। क्यों ऐसा है? है क्योंकि देखो जब सोशल मीडिया पे प्रमोट होता है तो लोगों को लिंक ढूंढना पड़ता है। प्रोडक्ट आईडी डालनी पड़ती है। बहुत ज्यादा लीकेज होता है वहां पे बेसिकली। बट जब वो खुद के ही ऐप में यह चीज करता है तो खुद के ऐप में उसका वीडियो दिख रहा है। वहीं पर उस प्रोडक्ट का लिंक किया हुआ है। बस उसके ऊपर उसको क्लिक करना और प्रोडक्ट सामने दिख जाता है और वहां से परचेस तुरंत हो जाता है। तो इसकी वजह से जो आरओआई का डिफरेंस है ना वो इतना ज्यादा है। लेकिन अगर आपको ये 28 की भी आरओआई मिलती है तो भी कुछ बुरा नहीं है। और यहां पे आप बहुत ईजीली है। आप देख सकते हो यहां पे बहुत ईज़ली आपके पास 4% से लेके 20% तक का ऑप्शन है। तो अगर आप चाहते हो तो आराम से 5 से 6% में भी पार्टिसिपेट करोगे तो भी बहुत

### Segment 2 (05:00 - 10:00) [5:00]

अच्छा। आप देख सकते हो यहां पे हमने जो पार्टिसिपेट किया वो 5% पे ही किया है। तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है आप कि 15 20% देने की जरूरत है। अगर आपको कोई ऐसा बोल रहा है कि बहुत देना पड़ेगा तो ऐसा कुछ भी नहीं है। आप 5% दोगे और वो भी खाली सक्सेसफुल सेल पे ही होता है। आपके उस आपका जो ये बेसिकली जो रेवेन्यू है टोटल रेवेन्यू उस पे चार्ज नहीं होता। आपके सक्सेसफुल जो नेट रेवेन्यू है उसके ऊपर चार्ज होता है। तो ये बहुत इंपॉर्टेंट चीज है और बहुत ही अच्छी चीज है जो कि आपके सेल्स को ग्रो करने में और स्पेशली ऑर्गेनिकली ग्रो करने में आपकी हेल्प करती है। ठीक है? तो सबसे पहली चीज तो ये है जो कि आपको सबसे पहले जाके अपने mesho पैनल पे करनी है। उसको एक्टिवेट करना है। ठीक है? दूसरी चीज इसके लिए हमें Meesho के कस्टमर पैनल पे जाना पड़ेगा। तो mesho. com पे हम जाएंगे। ठीक है? मैं अभी फिलहाल पीसी में दिखा रहा हूं बट आप इसको फुल फोन में भी देख सकते हो। अगर मैं यहां पे शूज सर्च करता हूं। ठीक है? आप जैसे ही इसको सर्च करोगे तो आपको बहुत सारे प्रोडक्ट्स दिखेंगे। लेकिन मैं आपको क्या बोलना चाहता हूं कि यहां पे देखो दो टाइप के फोटोज आपको दिखेंगी। पहला तो यह है कि आपको कोई भी पैनल पे डाल के आज उसका फोटो लिया हुआ है। जैसे कि ये टाइप के फोटो हैं कि कुछ नी पीछे बैकग्राउंड है या फिर नीचे किसी शेलफ वगैरह पे डाल के उसका फोटो डाला हुआ है। दूसरा जो है वो एक या तो इस टाइप का बैकग्राउंड है या तो ये जो फोटो हैं ये लाइफस्टाइल की फोटो हैं। मतलब कि या तो शूज पहना हुआ है या तो हाथ में लिया बेसिकली उसमें कोई ना कोई ह्यूमन इनवॉल्वड है। ठीक है? जभी भी इस तरीके की फोटो होती है ना तो वहां पे जो कन्वर्शन के चांसेस हैं वो ज्यादा होते हैं। उसका रीज़न क्या होता है? क्योंकि देखो अल्टीमेटली मैं कोई प्रोडक्ट अगर मैं इमेज के थ्रू खरीद रहा हूं तो मुझे यह पता करना है कि वो मेरे पैर पे कैसा दिखेगा। वो मुझे कैसे पता चलेगा। जब किसी ने ऑलरेडी उसको पहना होगा। जनरली हम किसी भी चीज से इन्फ्लुएंस कब होते हैं? जब हमने देखा हो किसी को वो चीज करते हुए स्पेशली अगर हम फैशन की कैटेगरी में देखें तो हम किसी को देखते हैं कि ये कपड़े उसने पहने हैं जिसकी वजह से वो अच्छा लग रहा है तो वो मुझे मेरे पे भी अच्छा लगेगा। सिमिलरली जैसे आप देखोगे आलिया भट्ट की साड़ी फेमस होती है। कभी कैटरीना कैफ वो क्यों फेमस होती है? उसका रीज़न ये होता है कि जब वो पहनते हैं तो उसका लुक एंड फील लोगों को बहुत अच्छा लगता है और उनको लगता है कि वो बेसिकली उस चीज को डिजायर करते हैं कि मैं भी ये सेम चीज पहनूंगी या फिर पहनूंगा तो ऐसा लगूंगा जिसकी वजह से वो खरीदते हैं और वो ट्रेंड आता है। सिमिलरली यहां पे भी ये ऐसे ही काम करता है। यहां पे अगर आप लाइफस्टाइल की इमेज डालोगे अगर आप उस प्रोडक्ट को यूज़ करते हुए कोई फोटो डालोगे तो उधर कन्वर्शन के चांसेस ज्यादा बढ़ जाते हैं। चाहे वो फैशन हो, चाहे वो किचन हो, किसी भी कैटेगरी का हो। बेसिकली लोग उससे कनेक्ट कर पाते हैं। मेरा बोलने का मतलब ये है और आज के टाइम पे फोटो लेना बहुत ज्यादा इजी है। कोई भी डिफिकल्ट काम नहीं है। आप सिंपली अपने कैमरा से टेबल पे अपना प्रोडक्ट रखो। उसका फोटो लो और जेमिनाई में डाल के या फिर चैट जीपीटी में डाल के बेसिक सा प्रेगे आपको बहुत इजीली इमेज जनरेट करके मिल जाती है उस चीज की। क्योंकि अगर आप टेक्नोलॉजी यूज़ नहीं करोगे तो आप पीछे रह जाओगे और बाकी के लोग आगे निकल जाएंगे। तो इसके लिए टेक्नोलॉजी का पूरा यूज़ करना है और ट्राई करना है कि आप जो भी प्रोडक्ट सेल कर रहे हो उसकी लाइफस्टाइल इमेज डालो। और वैसे ही अभी आजकल बहुत सारे टूल्स आ गए जिससे कि जो शिपिंग का इशू है वो काफी हद तक सॉल्व हो जाता है Meesho के ऊपर। दूसरी चीज ये भी है कि Meesho पे वाइट बैकग्राउंड डालना कंपलसरी नहीं है। तो आप किसी भी कलर के बैकग्राउंड को अपलोड कर सकते हो। कोई भी बैकग्राउंड यूज़ कर सकते हो और एक अच्छी इमेज डाल सकते हो जिससे कि अल्टीमेटली कन्वर्ज़ बढ़ता है और आपके सेल आने के जो चांसेस है वो बढ़ जाते हैं। तीसरी और सबसे इंपॉर्टेंट चीज इसके लिए मैंने एक रील भी डाली थी अपने Instagram के ऊपर। लोग बोलते हैं कि यार एड्स नहीं चलाने चाहिए। एड्स कैसे चलाऊं? हूं एड्स से आरओआई नहीं आ रही है। देखो मैं हमेशा यही बोलता हूं कि एड्स चलाना गलत नहीं है। एड्स गलत तरीके से चलाना गलत है। मतलब अगर आप एड्स चला रहे हो और आप देख नहीं रहे, मॉनिटर नहीं कर रहे, ऑप्टिमाइज नहीं कर रहे तो अल्टीमेटली आप अपना पैसा बर्बाद कर रहे हो। ठीक है? तो इसके लिए आप जब भी एड्स चलाते हो तो उसको सही तरीके से चलाना जरूरी है। अब करेंटली जो Meesho पे है पहले तीन ऑप्शन हुआ करते थे। अभी रिसेंटली इन्होंने वो भी निकाल दिया। पहला था आप सीपीयू के कैंपेन चला सकते थे जो कॉस्ट पर ऑर्डर होता था। दूसरा आरओआई कैंपेन चला सकते थे डायरेक्टली आप जहां पे आरओआई डालते थे और तीसरा था कि आप सीपीसी कैंपेन चला सकते थे। लेकिन अब इन्होंने इस चीज को चेंज कर दिया। अब यहां पे अगर आप एडवर्टाइजमेंट जाओगे तो आपके पास क्रिएट कैंपेन में दो ऑप्शन है। आपका एक है आरओआई प्लस दूसरा है आपका कॉस पर क्लिक। कॉस्पर क्लिक जो पहले से था कि आप डिसाइड करो कि कितना आप देना चाहते हो उसके हिसाब से आप करोगे और दूसरा आरओई प्लस है। अब यहां पे प्रॉब्लम क्या आती है मालूम है कि आरओआई प्लस में आप यहां पे जाओगे तो आपको बहुत अच्छी आरओआई दिखाती है कि आप इतनी आरओआई आपको मिल जाएगी। अब इस केस में होता क्या है कि आपको आरओआई तो अच्छी मिलती है लेकिन आपका बजट स्पेंड नहीं होता। मतलब अगर आपने 500 का भी बजट डाला हुआ है तो भी आपका ₹50 खर्च हो रहा है। कभी ₹60 ₹100 खर्च हो रहा है और अल्टीमेटली आपको जो विज़िबिलिटी चाहिए वो आपको मिलती नहीं है। इसकी वजह से बहुत सारे लोग फ्रस्ट्रेट होते हैं और उसकी वजह से वो उनको लगता है कि यार एड्स काम नहीं कर रहे। लेकिन आपको करना क्या है? सबसे पहली चीज अगर आप जभी भी एड्स चलाने जाओगे तो मैं आपको हमेशा यही सजेस्ट करता हूं कि आप पहले प्रोडक्ट के रिव्यूज के ऊपर काम करो। उसके बाद आप एड्स पे जाओगे तभी आपको रिस्पांस दिखेगा। अगर आपको लग रहा है कि आप बिना रिव्यूज डाले बस ऐड से पुश करोगे Meesho के ऊपर तो आपको नहीं मिलने वाले हैं ऑर्डर्स क्योंकि आज के टाइम पे हर किसी को रिव्यूज चाहिए। कोई भी बिना रिव्यू के प्रोडक्ट को ऑर्डर नहीं करता। तो थोड़े बहुत रिव्यूज पे आपको काम करवाना पड़ेगा। दूसरी चीज अगर आपके चैनल पे आरओआई प्लस का ऑप्शन आ रहा है तो पहले आरओआई प्लस वाला कैंपेन चलाओ। देखो कि कौन-कौन से प्रोडक्ट क्योंकि पांच छह प्रोडक्ट्स आप सेलेक्ट कर सकते हो। अगर आपके प्रोडक्ट के ऊपर देखो कि कौन से प्रोडक्ट के ऊपर अच्छा आरओआई आ रहा है। अगर उस है लेकिन स्पेंड

### Segment 3 (10:00 - 12:00) [10:00]

ऊपर अच्छा आरओआई आ रहा है लेकिन स्पेंड नहीं हो रहा तो सेम प्रोडक्ट को सीपीसी कैंपेन में लेके जाओ और फिर उसका सीपीसी कैंपेन चलाओ। इससे क्या होगा ना कि पहले आपको ये तो क्लियर होगा कि उसकी आरओआई आ रही है। का मतलब विज़िबिलिटी है, डिमांड है और कन्वर्ट कन्वर्ज़ भी अच्छा है। तो आप उसको अगर सीपीसी में लेके जाओगे तो जो स्पेंड वाला जो कंट्रोल है ना कि जो आरओआई की वजह से Meesho स्पेंड नहीं करता वो आपके पास आ जाएगा और आप उसकी बिटिंग एडजस्ट करके उसको ऑप्टिमाइज कर सकते हो और उसको अगर एक दो हफ्ते तक आप प्रॉपर्ली ऑप्टिमाइज करोगे तो आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। ये भी अकाउंट जो मैं आपको बता रहा हूं ये कुछ इसी तरीके का अकाउंट है। यहां पे जब हम एड्स चलाते हैं तो थोड़ा बहुत इनिशियली हमें रिस्पांस नहीं मिलता। बट हम उसको रेगुलरली जब ऑप्टिमाइज़ करते हैं तो वहां पे हमें धीरे-धीरे रिस्पांस मिलना शुरू हो जाता है। तो टाइम लगता है एक या दो दिन में कोई चीज़ नहीं होती है। थोड़ा टाइम आपको देना पड़ेगा। आप देख सकते हो यहां पे भी लास्ट 30 डेज में ₹27,000 का स्पेंड है। ₹3,43,000 का रेवेन्यू है। और ऑलमोस्ट 12 की आरओआई अगर मैं आपको टिल डेट का अगर दिखाऊं। ठीक है? टिल डेट में ₹2 लाख का स्पेंड है। ऑलमोस्ट ₹30 लाख का रेवेन्यू है। मैं मुझे मालूम है कि रेवेन्यू में बहुत सारी चीजें होती है। बट अगर आप ₹20 लाख का भी रेवेन्यू पकड़ोगे 10 लाख हम साइड में भी रखे तो भी ये अच्छा रेवेन्यू है। कोई बुरा रेवेन्यू नहीं है। और अगर आपको बिज़नेस करना है तो इस तरीके के रिस्क आपको लेने पड़ते हैं। तो ये तीन चीजें हैं जो कि अगर आप Meesho पे सही तरीके से करते हो। आज के टाइम में ये वीडियो बन रही है 13 मई 2026 को। आज के टाइम पे अगर आप ये तीन चीजें करते हो तो यह मैं अशोरिटी दे सकता हूं कि आपके ऑर्डर्स ग्रो होंगे। इसमें कोई भी डाउट नहीं है क्योंकि हम ये खुद सेम चीजें अपने जो सप्लायर के अकाउंट होते हैं जो हमारे पास क्लाइंट होते हैं उनके लिए ये चीजें यूज़ करते हैं और उनका ही अकाउंट मैं आपको दिखा रहा हूं। तो सारी चीजें लाइव हैं। यहां पे कुछ भी छुपाने वाली बात नहीं है। ठीक है? और अगर आप भी चाहते हो कि हमारी टीम आपका अकाउंट मैनेज करे तो आपको आई थिंक स्क्रीन पे नंबर पहले से ही दिख रहा होगा। आप कांटेक्ट कर सकते हो। अपना Meesho का अकाउंट चेक करवा सकते हो। और अगर आपको मैनेजमेंट करवाना है तो आप मैनेजमेंट भी करवा सकते हो। हमारी टीम आपकी हेल्प करेगी आपके बिज़नेस को ग्रो करने में। दोस्तों आई होप सो मैंने आपको इस वीडियो में समझाया कि कैसे आप अपने Meesho के बिज़नेस को ग्रो कर सकते हो। अगर आपको वीडियो अच्छी लगी है तो प्लीज लाइक कर देना। अगर आपको कुछ भी डाउट है या फिर आप अपना कुछ भी फीडबैक देना चाहते हो तो कमेंट करके जरूर बताना। मुझे बहुत अच्छा लगेगा अगर आप कुछ भी कमेंट करेंगे तो। और अगर आपने अभी तक चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो मैं आपसे रिक्वेस्ट ही कर सकता हूं कि चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए क्योंकि मैं यहां पे रेगुलरली ऐसे वैलुएबल कंटेंट बनाते रहता हूं जो कि आपके बिज़नेस को ग्रो करने में आपकी हेल्प करते हैं। दोस्तों इस वीडियो के लिए इतना ही। फिर मिलते हैं एक नई वीडियो में।
