रोज 5 min. नाम जप करें: मन शांत और Focus वापस आएगा
11:24

रोज 5 min. नाम जप करें: मन शांत और Focus वापस आएगा

Hum Jeetenge Meditation 13.05.2026 3 574 просмотров 572 лайков

Machine-readable: Markdown · JSON API · Site index

Поделиться Telegram VK Бот
Транскрипт Скачать .md
Анализ с AI
Описание видео
Naam Jap Manifestation can become a powerful turning point when life feels heavy, the mind feels scattered, and nothing seems to work from inside. In this video, “21 Din Naam Jap Sadhana” and “Naam Jap Manifestation 21 Days Challenge”, you will learn how a simple 5-minute daily Naam Jap practice can calm the mind, connect your breath with faith, and help you move from fear and confusion toward clarity, trust, and inner peace. This story explains how a young seeker learns from his Guru that a scattered mind cannot manifest anything. Through Naam Jap, fixed time, fixed place, emotional clarity, and detachment, he slowly understands that true manifestation is not just about getting results outside, but becoming peaceful and powerful inside first. [242M] =============================================== Video Chapters Summary 00:00 HumJeetenge 00:10 Positive thinking 00:43 बिखरा मन कुछ हासिल नहीं कर सकता 01:56 यह अभ्यास है नाम जप 03:19 नियम: एक समय, एक जगह 05:07 इच्छा नहीं, भावना मायने रखती है 08:34 Detachment अंदर का friction गलाता है 09:06 Summary ================================================ Watch Video जिद्दी मन को Discipline करने का आसान formula. Inner Power👉👉 https://youtu.be/6-agaBDovss ================================================ Please.. if you find anything that belongs to you and should be taken down before you claim it to youtube contact me here: Video.HumJeetenge@gmail.com and I will delete it right away, I have worked really hard for this channel, I'm sure you'll understand. ================================================ Social Links Whatsapp Channel 👉 https://bit.ly/HJ_Whatsapp Spotify 👉 https://bit.ly/Spotify_HJ Facebook 👉 http://bit.ly/36TJdWD Instagram 👉 http://bit.ly/2AmxUIa Telegram 👉 https://bit.ly/telegrm_HJ ================================================ जीतने वालों, मेरा Goal है जल्दी से जल्दी (500k*10) 5M subscriptions पहुंचना| Subscribe ज़रूर ज़रूर ज़रूर करें. Please subscribe to the channel - https://goo.gl/nat4z1 Most Recent Video - https://goo.gl/Q2u8Wm Most Popular Video - https://goo.gl/wzcVY1 ================================================ New Videos every Wednesday ================================================ हिम्मत, हरकत, होशियारी Himmat Harkat Hoshiyari हम जीतेंगे Hum Jeetenge Music Credits Music name -: Eternity by Whitesand https://youtu.be/X5c83Uixoj8 Bandcamp Link for purchasing-: https://whitesand.bandcamp.com/ Spotify-:https://open.spotify.com/artist/3GXunV3wsCpSdKp0L5tcNH

Оглавление (8 сегментов)

HumJeetenge

खुद से जीतने वालों को मेरा सलाम और प्रणाम। कई बार इंसान जीवन में ऐसी जगह पहुंच जाता है जहां ना पॉजिटिव थिंकिंग

Positive thinking

काम करती है ना अफमेशंस और मेडिटेशन तो हो नहीं पाता। बस अंदर से आवाज आती है कि अब मुझसे कुछ नहीं होगा। दोस्तों, यही वह मोड़ है जहां से जिंदगी में बहुत बड़ा पॉजिटिव बदलाव लाया जा सकता है। आज हम नाम जप और मैनिफेस्टेशन के वो पांच सीक्रेट्स जानेंगे जिनसे जीवन बाहर से नहीं अंदर से बदलना शुरू हो जाता है। अगर आपने इन्हें 21 दिन तक सही तरीके से किया तो आप सिर्फ उम्मीद [संगीत] नहीं करोगे बल्कि आज से अपनी रियलिटी जीना शुरू कर देंगे। बिखरा

बिखरा मन कुछ हासिल नहीं कर सकता

मन कुछ हासिल नहीं कर सकता। जवान लड़का अपने गुरु से बोला गुरु जी कभी मुझे लगता है कि बस जीवन बदलने ही वाला है और कभी लगता है कि कुछ भी मेरे कंट्रोल में नहीं। मैं दो दिन मोटिवेटेड रहता हूं और फिर पांच दिन मेरा मन नेगेटिविटी से घिर जाता है। मेडिटेशन करने बैठता हूं तो पुराने विचार मुझे घेर लेते हैं। मैं थक गया हूं। कई बार अफमेशन करते समय मुझे समझ नहीं आता [संगीत] कि मैं ब्रह्मांड से मांग रहा हूं या अपने डर रिपीट कर रहा हूं। गुरु जी कुछ देर चुप रहे। फिर बोले तुमने मेडिटेशन का किताबी ज्ञान तो ले लिया लेकिन गहराई से नहीं समझा। इसलिए सबसे पहले समझो कि अगर मन बिखरा हो तो प्रार्थना भी काम नहीं करती। लड़के ने पूछा यह बिखरा मन क्या होता है? गुरु जी ने बोला जिस मन में डर, टेंशन, कंपैरिजन [संगीत] हो जिसमें जल्दबाजी हो। ऐसा मन कभी ब्रह्मांड की गाइडेंस रिसीव नहीं कर सकता। कुछ भी मैनिफेस्ट नहीं कर सकता। इसलिए सबसे पहले तुम्हें मेंटल एनर्जी को चैनलाइज करना सीखना होगा। लड़के ने सकुचाते हुए कहा, यह तो बहुत मुश्किल होगा। गुरु मुस्कुराए और बोले, नहीं, यह तो बहुत सरल और सहज है। यह अभ्यास है नाम

यह अभ्यास है नाम जप

जप। गुरु बोले तुम्हें विचारों से लड़ना नहीं नाम पर लौटना है। डर को दबाना नहीं नाम में टिकना है। यही इनर इंजीनियरिंग है। हर बार जब तुम विचारों से नाम पर लौटते हो तब तुम अपने मन को नया रास्ता दिखाते हो। अपने नर्वस सिस्टम को शांत होना सिखाते हो। गुरु जी ने [संगीत] कहा योग में भी यही विज्ञान है। हर बार जब तुम अपनी बेचैनी से नाम पर लौटते हो तब आप अपनी एनर्जी को वापस केंद्र में लाते हो। लड़के ने पूछा गुरुदेव जब मन परेशान होता है तो 1 मिनट की शांति भी नहीं होती। ऐसे में एक नाम में मन कैसे लगेगा? गुरु मुस्कुराए और कहा शांति की जिम्मेदारी नाम की है। तुम बस नाम से सांस को जोड़ दो। सांस अंदर आए तो मन में नाम लो। सांस बाहर सिर्फ 5 मिनट से शुरू करो। नाम के साथ सांस लोगे तो अपने आप सांस गहरी हो जाएगी। यह बहुत सरल और सहज है। ना कॉम्प्लेक्स टेक्निक की जरूरत है ना परफेक्ट पोश्चर की चिंता। सिर्फ सांस और नाम। लड़के ने पूछा क्या इतना छोटा सा अभ्यास सच में असर करेगा? गुरु बोले जो मन पूरे दिन बाहर भागता है। अगर वो 5 मिनट भी नाम पर लौटना सीख जाए तो अंदर बदलाव शुरू हो जाता है। लेकिन एक बात याद रखना शुरुआत में एक समय एक जगह का

नियम: एक समय, एक जगह

नियम रखना। नाम जप हमेशा एक ही समय पर करो। जितना हो सके एक ही जगह पर करो। क्योंकि मन को भी संकेत चाहिए कि अब अंदर लौटने का समय हो गया है। जैसे अंधेरे बेडरूम में जाते ही हल्की-हल्की नींद आने लगती है क्योंकि शरीर को पता है कि यहां मैं सोने के लिए आया हूं। वैसे ही जिस जगह तुम ध्यान और जप करते हो, वह जगह साधारण नहीं रह जाती। [संगीत] वह तुम्हारे भीतर लौटने का द्वार बन जाएगी। अब लड़के ने पूछा गुरुदेव [संगीत] मुझे कौन सा नाम लेना चाहिए? गुरु बोले जिस नाम के लिए तुम्हारे अंदर विश्वास उठे प्रेम उठे भरोसा उठे तुम्हारा मन हल्का होने लगे वही तुम्हारा नाम वही तुम्हारा आश्रय है। लड़के ने कहा आश्रय से आपका क्या मतलब? गुरु ने कहा यह रहस्य की बात सुनो जो [संगीत] केवल नाम का अभ्यास करने वाले जानते हैं। गुरु बोले हम लोग पूरे दिन मन की लहरों के साथ कभी इस दिशा में कभी उस दिशा में बहते रहते हैं जिससे मन को बहुत थकान होती है। लेकिन नाम एक आश्रय द्वीप है। जहां मन की लहरों से आसानी से अलग हुआ जा सकता है। जैसे-जैसे नाम का अभ्यास पक्का होगा, वैसे-वैसे इस द्वीप पर रुकना आसान होगा। तुम्हारे अंदर अवेयरनेस बढ़ेगी। अवेयरनेस बढ़ने के बाद जैसे ही तुम्हारे अंदर नकारात्मकता आएगी, वैसे ही तुम्हें अपने आप नाम याद आएगा और तुम नाम [संगीत] पर लौटने लगोगे। इसलिए अभ्यास करने वालों के लिए नाम, शांति [संगीत] और स्थिरता का आश्रय बन जाता है। गुरु बोले जिस नाम को जप रहे हो उसी को सुनो। उसी को मन में देखो और उसी की फीलिंग में बैठो। लड़के ने पूछा लेकिन जीवन में जो जरूरी इच्छाएं हैं वह पूरी कैसे होंगी? गुरु जी

इच्छा नहीं, भावना मायने रखती है

ने कहा इच्छा नहीं भावना मायने रखती है। पहले तीन दिन तुम्हें सिर्फ अपनी इच्छा क्लियर करनी है। [संगीत] लेकिन ध्यान रहे इच्छा केवल किसी ऑब्जेक्ट की नहीं होनी चाहिए। जो भी तुम्हारी इच्छा है उसके पीछे अपनी भावनाएं क्लियर करो। जैसे अगर तुम्हें पैसे की जरूरत है तो तुम समझो कि तुम्हें पैसे की इच्छा नहीं। तुम फाइनेंशियल सिक्योरिटी चाहते हो जहां भविष्य का डर तुम्हारी नींद ना चुरा सके। उसी तरह अगर रिलेशनशिप की इच्छा है तो इसके पीछे की भावना समझो। तुम असल में प्रेम और साथ चाहते हो। ऐसी कंपनी चाहते हो जहां तुम्हारे मन को शांति मिले। अगर तुम सफलता चाहते हो तो इसके पीछे की इच्छा समझो। तुम संतुष्टि आत्मविश्वास की भावना चाहते हो। जहां [संगीत] जीत और हार भी तुम्हें परेशान ना कर पाए। तुम्हें अपने अंदर कभी खाली महसूस ना हो। तुम हमेशा अपने बारे में ताकतवर और काबिल महसूस करो। गुरु जी ने कहा, तुम्हें इच्छा से ज्यादा इसकी फीलिंग पर फोकस करना है और इस फीलिंग को नाम के साथ जोड़ना है। लड़के ने कहा, आपके शब्द सुनकर ही मेरा मन हल्का हो रहा है। लड़के को बहुत क्लेरिटी मिली। उसने धन्यवाद किया और वापस आ गया। लेकिन फिर कुछ विचित्र घटा। कुछ दिन बाद लड़का फिर गुरु से मिलने वापस आया और बोला गुरुदेव मैंने आपके कहने पर नाम जप शुरू किया। तीन दिन अच्छा चला लेकिन फिर मुझे अजीब थॉट्स आने लगे। कभी पुराने डर याद आने लगते हैं तो कभी रात में अजीब सपने आते हैं। मुझे लगता है कि मैं कुछ गलत कर रहा हूं। इसलिए मैंने प्रैक्टिस बंद कर दी है। गुरु बोले डरो मत। गंदगी आ नहीं रही जा रही है। तुम कुछ गलत नहीं कर रहे। अक्सर ऐसा होता है जो तुम विचार देख रहे हो वह नए नहीं है। वो पहले भी तुम्हारे बैकग्राउंड में चलते थे। फर्क सिर्फ इतना था कि [संगीत] अब नाम जपते तुम्हारी अवेयरनेस बढ़ रही है। पहले मन के कमरे में अंधेरा था इसलिए धूल नहीं दिखती थी। अब नाम का दीपक जल रहा है तो धूल उड़ती हुई दिखने लगी है। इसका मतलब यह नहीं कि कमरा गंदा हो गया है। इसका मतलब है कि सफाई शुरू हो गई। उसी तरह तुम्हारे अंतर्मन में बैठी कुछ बातें साफ हो रही हैं। इसलिए जैसे भी सपने आए उन पर विशेष ध्यान मत दो। लड़का सुनकर आश्वस्त हो गया और उसे फिर कभी सपनों की शिकायत नहीं हुई। एक दिन गुरु बोले जैसे-जैसे तुम्हारा नाम से कनेक्शन गहरा होता है तो गोल के साथ अटैचमेंट कम होता है और डिटचमेंट आता है। गुरु जी ने कहा एक सीक्रेट है। डिटचमेंट आए तो समझो कि गोल पूरा हो जाएगा। यहां लड़का हैरान हुआ। उसने कहा अगर गोल से अटैचमेंट ही कम हो गया तो मैनिफेस्टेशन कैसे होगा? गुरु बोले यही सबसे बड़ा सीक्रेट है। डिटचमेंट का मतलब यह नहीं कि तुमने कोशिश और मेहनत छोड़ दी। डिटचमेंट का मतलब है कि अब इच्छा बेचैनी नहीं रही। वो शांत ऊर्जा बन चुकी है। तुम बराबर काम कर रहे हो लेकिन अंदर कोई घुटन, कोई जल्दबाजी नहीं। तुम प्रार्थना कर रहे हो लेकिन कमी का एहसास नहीं। तुम अपने आप बड़ी आसानी से चीजों को ब्रह्मांड पर छोड़ देते हो और बच्चे जैसा भरोसा करना सीख जाते हो। देखो बच्चे बड़ी आसानी से ट्रस्ट कर लेते हैं। वे आसानी से कंट्रोल छोड़ देते हैं। तुम भी बस इतना कह सकते हो कि हे ब्रह्मांड हे परमात्मा मुझे रास्ता दिखाते रहो। मुझे सही एक्शंस लेने की ताकत दो। मुझे पूरा विश्वास है जो मेरे लिए अच्छा है वही हो रहा है। गुरु जी ने

Detachment अंदर का friction गलाता है

कहा याद रखो डिटचमेंट अंदर का फ्रिक्शन गलाता है। जैसे मशीन में बढ़िया ग्रीस लगा होता है तो उस मशीन में फ्रिक्शन कम हो जाता है और वह मशीन एफिशिएंटली काम कर पाती है। वैसे ही नाम के वाइब्रेशन में शांति, स्थिरता और विश्वास है। जिसमें चिंता, डिप्रेशन और अंदर के दुख घुलने लगते हैं। अपने आप क्लेरिटी बढ़ती है। रिएक्शन कम होता है। आप बेहतर डिसीजंस लेते हो और धीरे-धीरे रिजल्ट भी बेहतर होने लगते हैं। अब 21 दिन

Summary

का संकल्प करो और 21 दिन बाद पहले बाहर नहीं बल्कि अंदर [संगीत] देखो। लड़के ने पूछा 21 दिन बाद क्या होगा और मुझे कैसे पता चलेगा कि नाम ने काम किया। गुरु बोले 21 दिन केवल अभ्यास करना। फिर अपने अंदर देखना क्या मेरी बेचैनी थोड़ी कम हुई? क्या विश्वास थोड़ा सा बढ़ा? क्या जीवन का डायरेक्शन थोड़ा क्लियर हुआ? क्या रिएक्शंस पहले से स्लो हुए? क्या रिजल्ट की टेंशन कम हुई? इसके बाद सब कुछ आसान होने लगेगा। इसके साथ-साथ तुम्हारे कुछ छोटे गोल्स आसानी से पूरे होंगे। लेकिन सबसे जरूरी बात तुम्हारे मन को एक क्लियर डायरेक्शन मिल जाएगा। दोस्तों आज से सिर्फ 21 दिन, एक नाम, एक इच्छा और भावना, एक फिक्स्ड समय और एक निर्धारित स्थान चुनिए और कमेंट्स [संगीत] में लिखिए आज से शुरू। फिर आज से हर दिन 5 मिनट अपनी सांस के साथ नाम जप कीजिए। पहले तीन दिन नाम के साथ सफलता और पूर्णता की भावना महसूस कीजिए जो आप अपने लक्ष्य के पूरे होने पर करेंगे। फिर धीरे-धीरे नाम के साथ उसी फीलिंग में बैठना शुरू कीजिए। अगर विचार आए तो उससे लड़िए मत। बस नाम पर वापस लौटिए। अगर अजीब थॉट्स आए तो डरिए मत। उन्हें आने दीजिए और जाने दीजिए। 21 दिन बाद सबसे पहले यह मत देखना बाहर क्या मिला। पहले यह देखना अंदर क्या बदला। आपके रिएशंस कम हो जाएंगे, विश्वास बढ़ेगा, गोल के डायरेक्शन में क्लेरिटी मिलेगी और आपका गोल टेंशन की जगह आपको एनर्जी देगा। दोस्तों, एक हफ्ते बाद इसी वीडियो पर आकर कमेंट जरूर लिखना कि आपके अंदर क्या बदल रहा है। आपके अनुभव से हम सबको नई इंस्पिरेशन मिलेगी। दोस्तों, अगर आपका मन बार-बार डिस्ट्रैक्शन, क्रेविंग, सोशल मीडिया, पोर्न एडिक्शन और जंक कंटेंट में फंसता है, तो यह कहानी आपको समझाएगी कि बुरी आदतें हमें अंदर से कैसे कंट्रोल करती हैं और स्टेप बाय स्टेप आप अपने मन को फिर से कैसे ट्रेन कर सकते हैं। इस वीडियो को अभी देखिए या बात के लिए सेव कर लीजिए। आपके समय से कोई वीडियो, कोई ऐप, कोई न्यूज़ कीमती नहीं है। मैं काम के [संगीत] किस्से लाता रहूंगा। हम जीतेंगे।

Другие видео автора — Hum Jeetenge Meditation

Ctrl+V

Экстракт Знаний в Telegram

Экстракты и дистилляты из лучших YouTube-каналов — сразу после публикации.

Подписаться

Дайджест Экстрактов

Лучшие методички за неделю — каждый понедельник