Modiji to not Buy Gold 😭 Indication of increasing Import Duty  #india #gold
1:49

Modiji to not Buy Gold 😭 Indication of increasing Import Duty #india #gold

BUDDHI IAS ACADEMY 11.05.2026 15 332 просмотров 450 лайков

Machine-readable: Markdown · JSON API · Site index

Поделиться Telegram VK Бот
Транскрипт Скачать .md
Анализ с AI

Оглавление (1 сегментов)

Segment 1 (00:00 - 01:00)

भारत के प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आह्वान किया है कि अगले 1 साल तक हमें सोना खरीदने से बचना चाहिए। हमें सोना नहीं खरीदना है। ऐसी एक स्थिति आज से कुछ साल पहले उत्पन्न हुई थी जब प्रधानमंत्री जी ने 8:00 बजे प्रकट होकर नोटबंदी की थी। जब बड़े-बड़े नोट को चलन से बाहर कर दिया था। प्रधानमंत्री जी को लगा था कि देशवासी इतने गंभीर, इतने सच्चे हैं कि वह धीरे-धीरे लाइन में लगते हुए अपने नोटों को बदलवाएंगे। मगर हुआ क्या? देश की जनता में जो रसूखदार लोग हैं, उन्होंने दो-दो 5-प कि. मी. की लाइनें लगा ली ज्वेलरी शॉप्स पे कि तुरंत हमारे ₹ ₹2000 के नोट से सोना खरीद लेते हैं, ज्वेलरी खरीद लेते हैं। उन्होंने कार्स बुक कर दी। उन्होंने लंबी-लंबी ट्रैवल टिकट्स बुक कर दी जिसको बाद में कैंसिल करवा के वो अपने नोट को चेंज करवा के दूसरे नए नोट ले सकें। बिल्कुल ऐसा ही कुछ होने जा रहा है। अब की स्थिति में जब भारत के प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा है कि सोना मत खरीदो। आज अगर आप इस मार्केट की स्थिति को देखोगे तो एक हवा बन गई है कि बहुत जल्द गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने वाली है। इंपोर्ट ड्यूटी इसलिए बढ़ाएगी सरकार ताकि गोल्ड का इंपोर्ट कम हो क्योंकि गोल्ड महंगा हो जाएगा तो लोग कम खरीदेंगे। मगर इस इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाते ही क्योंकि गोल्ड के प्राइसेस बढ़ जाएंगे। यह हर व्यक्ति जानता है। इसलिए इस संबोधन के बाद हर व्यक्ति यह समझ चुका है कि भारत पे जो यह आर्थिक संकट हमें अभी तक महसूस नहीं हो रहा था। मगर इस भाषण के बाद अब अगले कुछ समय में आपको हर चीज के भाव बढ़ते हुए दिखेंगे। गोल्ड पे इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ती हुई दिखेगी और गोल्ड के भाव बढ़ते हुए दिखेंगे। तो आप अगले दो दिन में देखोगे कि गोल्ड खरीदने की एक होड़ मचने वाली है हम भारतीयों में। क्योंकि यही अटूट विश्वास हमें हमारी सरकार पर कि जो वह बोलते हैं उसका उल्टा हम तुरंत 2 घंटे में करके दिखाते हैं। तो अब देखना यह है कि हम इस परंपरा को आगे भी चलाते हैं या हम रुकते हैं। आपका क्या विचार जरूर बताना।

Другие видео автора — BUDDHI IAS ACADEMY

Ctrl+V

Экстракт Знаний в Telegram

Экстракты и дистилляты из лучших YouTube-каналов — сразу после публикации.

Подписаться

Дайджест Экстрактов

Лучшие методички за неделю — каждый понедельник