This 17 Years Old Boy Made Thekua Brand from Reels! | Story of Shuddh swad
29:16

This 17 Years Old Boy Made Thekua Brand from Reels! | Story of Shuddh swad

Satish K Videos 30.04.2026 256 986 просмотров 4 498 лайков

Machine-readable: Markdown · JSON API · Site index

Поделиться Telegram VK Бот
Транскрипт Скачать .md
Анализ с AI
Описание видео
Start Your Blog with Hostinger and Get 75% Off: https://www.hostg.xyz/SHCxK Use Coupon code "SATISHK" for a 10% instant discount extra. In this episode, we sit down with the Jayanta and Samir Co-Founders of Shuddh Swad behind one of the most interesting regional food - Thekua, a deeply rooted traditional snack, and turning it into a product people across the country can discover, order, and enjoy. From spotting the opportunity in a culturally loved product to building demand through Instagram Reels, this conversation breaks down what it really takes to build a brand in today’s market. We talk about how the idea started, the early challenges, product shelf life, packaging, revenue, Blinkit listings, competition, and what it takes to scale a food business from the ground up. This is a raw and practical conversation for anyone interested in startups, D2C, food brands, content-led growth, and building something meaningful from India’s roots. Satish K Videos Insta: https://www.instagram.com/satishkvideos/ Brand Instagram: @shuddhswad49 Related Videos: Power Of Content Creation: https://youtu.be/jMrLIEEFr1c YouTube Shopping Affiliate Program: https://youtu.be/5rK7-_QIQ3k Affiliate Marketing Through Instagram Reels: https://youtu.be/QJuaaltgryQ Meesho, Myntra, Amazon finds Instagram Affiliate Marketing in 2026!: https://youtu.be/Aznd7qf7wtI Timestamp: 00:00 - Teaser 01:15 - Intro 01:35 - How He Got Idea To Sell Thekua? 02:33 - His Education Qualification 03:06 - How They Thought To Make Thekua Main Stream Product? 05:10 - Idea of Doing Marketing Through Instagram Reels 06:01 - Total Revenue Till Date 06:37 - Expiry Date of Thekua 06:45 - In Which Platforms They Are Selling Thekua? 07:06 - Process Of Listing in Blinkit 09:16 - Total Investment 10:52 - How They Make Thekua? 13:20 - How They Deal With Competition? 14:39 - They Appeared In Bharat Ke Super Founders Show 15:50 - What Other Products They're Planning To Bring In Future? 17:46 - Role Of Reel In Building Brand 18:47 - How They Will Scale It? 20:00 - Fluctuations In Sale 20:32 - First ₹1 Lakh Sale In How Much Time? 23:37 - Ever Thought That It Will Fail? 24:18 - Highest Sale In Single Month 24:45 - 3 Biggest Learning 27:15 - Future Plannings 27:57 - Conclusion Our Free Courses: 1. Free Blogging Course: https://www.youtube.com/watch?v=aa4zlf_J-BY 2. Free Web Stories Course: https://www.youtube.com/watch?v=3zyIIDS520M 3. Free Domain Investing Course: https://www.youtube.com/watch?v=7KpQPLqkdjs&list=PLknoIzFBHjQnizxPNF3wuWu2dUDelsbTt 4. Free Affiliate Marketing Course: https://www.youtube.com/watch?v=ZJbCr6Ax08Q&list=PLknoIzFBHjQlBwIxos6TZu7872ALzdcas #podcast #satishkvideos #instagram #affiliatemarketing

Методичка по этому видео

Структурированный конспект

Как превратить семейный рецепт в масштабируемый FMCG-бренд с помощью социальных сетей

Бизнес-методология запуска пищевого бренда с нуля без вложений для начинающих предпринимателей (30 минут).

Оглавление (24 сегментов)

Teaser

क्योंकि वह उस टाइम सुबह 6:00 बजे उठकर स्टेशन जाता था। पानी बोतल बेचता था। फिर 12 1:00 तक मेरा घर आता था। तो उधर हम लोग ब्रांड के रिलेटेड जितने भी काम है वो करते थे और फिर शाम को वो फिर जाता था और पानी बोतल बेचता था रात के 12:00 बजे तक। और अभी तक कितना बेच दिया होगा आपने इस ठेकुआ को? 50 लाख प्लस 50 लाख से ज्यादा का आपने सेल कर। इसमें प्रॉफिट कितना हुआ रहेगा? 35% का प्रॉफिट है। ठेकुआ कैसे आपने सोचा कि यार मैं ठेकुआ बेचूंगा। छठ पूजा का टाइम था तो कैलाश का जो फैमिली है वो बिहारी है तो उनका घर में हर साल छठ पूजा में ठेकुआ बनता है। तो फिर मैं कैलाश को ऐसे ही बोल दिया खा के कि चल ठेकुआ बेचते हैं। तो कैलाश ने बोला कि तू कुछ भी खाएगा और बोलेगा कि बेचते हैं। ऐसा थोड़ी होता है। और आपने कितने टाइम पहले स्टार्ट किया था शुद्ध स्वाद? एक साल पहले एक साल में आपने 3 लाख फॉलोअ भी कर लिए। पहला ₹1 लाख का जो सेल हुआ था। कितने टाइम के अंदर हुआ था स्टार्ट करने के? एक डेढ़ महीने में। 1 लाख हो गया था। और भी मैंने देखे एक दो और ठेवा के ब्रांड्स आ गए हैं। तो आपको थ्रेट लगता है कुछ कि कंपटीशन बढ़ रहा है? कंपटीशन रहेगा तभी लगेगा कि भाई हम लोग कुछ कर रहे हैं। अगर हम लोग एक खाली राखता है उसमें मैं अकेले ही दौड़ रहा हूं तो मुझे पता नहीं चलेगा मैं क्या गलत कर रहा हूं। क्या बात नमस्ते दोस्तों स्वागत है आपका

Intro

एक और शानदार एपिसोड में। दोस्तों आज के जो हमारे गेस्ट है बहुत ही इंस्पायरिंग बंदे बहुत ही यंग हैं और इन्होंने रील से अपना खुद का एक ब्रांड बना दिया। किस चीज का? ठेकुआ का ब्रांड बना दिया। शुद्ध स्वाद के नाम से स्वागत है समीर जी जयंता जी हमारे शो पर कैसे हैं आप? बहुत बढ़िया। तो भाई ये कैसे आपने बनाया ठेकुआ? कैसे

How He Got Idea To Sell Thekua?

आपने सोचा कि यार मैं ठेकुआ बेचूंगा। तो आईडिया कुछ हम लोगों का ऐसा आया था कि जब मैं और कैलाश मेरा कोफाउंडर हम लोग ना जब मिले थे बचपन में तब से ही हम लोग बस बातें करते रहते थे कि हम लोग कुछ बड़ा ब्रांड बनाएंगे। कुछ बिजनेस बनाएंगे। क्योंकि हम लोगों का जो फैमिली है ना वो बहुत मिडिल क्लास फैमिली है। मतलब लोअर मिडिल क्लास। तो हम चाहते थे कि हम लोग हमारे फैमिली को बड़ा बनाएं। मतलब तो इसके लिए हम लोग यही सोचते रहते थे कि ब्रांड बनाएंगे। मतलब कंपनी में जाना था हमें। कुछ जॉब वगैरह नहीं करना था। तो बचपन में कब मिले थे? अभी भी आप बचपन में ही हो। हां मतलब छोटा में मतलब फाइव क्लास फाइव में हम लोग मिले थे। और अभी आपकी उम्र कितनी है? मेरा 17 साल। आपकी भाई अभी 23 23 अभी आप कितने कोफाउंडर्स हो? हम चार। चार लोग हैं। तो जैसे यहां पे दो लोग हैं और बाकी दो लोगों के नाम बता दो आप। एक हमारे फैजल खान है और एक हमारे कैलाश जो अभी बताया भाई ने अच्छा उनकी ऐज क्या है? उनकी ऐज 17 साल है। तो पढ़ाई लिखाई भाई क्या करी

His Education Qualification

आपने? मैं अभी 11th कर रहा हूं करेंटली। अच्छा अभी पढ़ रहे हो आप? हां मैं पढ़ रहा हूं। मैंने ग्रेजुएट मैं ड्रॉप कर दिया था सेकंड ईयर। किस चीज में कर रहे थे आप? पॉलिटिकल साइंस में। तो ड्रॉप करने का रीज़न आपका स्टार्टअप था। नहीं उससे पहले भी मैं कंटेंट क्रिएशन करता था। तो क्या बनाते थे आप पहले? अर्निंग रिलेटेड कंटेंट बनाता था। तो फिर उसको छोड़ दिया आपने। चैनल डिलीट हो गया था। आपके। हां आजकल चैनल बहुत डिलीट हो रहे हैं। YouTube की तरफ से बहुत रेस्ट्रिकशंस है। मेरे भी काफी वीडियोस डिलीट हुए थे हम बट अभी ठीक है। शुक्र है चीजें सही चल रही हैं। ओके। तो अभी आते हैं आपके इस ठेकुआ ब्रांड पे और जैसा कि मैंने देखा कि आपके Instagram पे 3 लाख से ज्यादा

How They Thought To Make Thekua Main Stream Product?

फॉलोवर्स हैं हम और आप अपने ब्रांड को बिल्ड करते यूएई जो आपने कंटेंट डाले हैं। काफी पॉपुलर भी हुए हैं और आप लोगों के ऊपर नजर तभी पड़ी जब मैंने रील देखा ठेकुआ का और ठेकुआ मुझे कैसे पता है कि मैं भी यूपी से आता हूं। तो छठ वगैरह के टाइम पे बनता है। कई बार होली के टाइम पे भी इसको बनाया जाता है। और एक ट्रेडिशनल इसको क्या बोल सकते हैं? स्नैक बोल सकते हैं। है ना? ये ट्रेडिशनल चीज जैसे कि लोग सिर्फ फेस्टिवल्स के टाइम पे ही याद करते हैं। तो आपने इसको एक मेन स्ट्रीम प्रोडक्ट बनाने का कैसे सोचा कि भाई इसको हम सालों साल सेल करेंगे। तो क्या हुआ था कि छठ पूजा का टाइम था तो कैलाश का जो फैमिली है वो बिहारी है। तो उनका घर में हर साल छठ पूजा में ठेकुआ बनता है। तो मैं बंगाली हूं तो वो क्या करता है? हर दोस्तों को देता है छठ पूजा के टाइम में। तो क्या हुआ? मैं ठेकुआ खाया और मैं सोचा कि भाई ये तो बस साल में एक बार मिलता है। जी क्यों ना इसे बेचा जाए। तो फिर मैं कैलाश को ऐसे ही बोल दिया खा के कि चल ठेकुआ बेचते हैं। तो कैलाश ने बोला कि तू कुछ भी खाएगा और बोलेगा कि बेचते हैं। ऐसा थोड़ी होता है। तो फिर मैं क्या हुआ? उस दिन रात को मैं थोड़ा सा रिसर्च करा कि क्या सच में हम लोग ठेवा बेच सकते हैं। तब देखा कि उतना कोई बड़ा ब्रांड नहीं है अच्छे से एग्जीक्यूट नहीं कर रहा। और मुझे लगा कि हम लोग बेच सकते हैं ऐसे। ठीक है? तो फिर क्या हुआ? मैं कैलाश को दो-तीन दिन समझाया कि चल इसे बेचते हैं। इसमें मुझे पोटेंशियल दिख रहा है। इसमें कुछ हम लोग कर सकते हैं। तो लास्ट में जाके कैलाश माना और बोला कि इसमें हम लोग रिसर्च करते हैं। अगर कुछ मिला तो हम लोग फिर शुरू करेंगे। तो फिर हम लोगों ने रिसर्च शुरू किया। तो हमें बहुत कुछ मिला। ऐसा बहुत बड़ा ब्रांड नहीं है। अच्छे से एग्जीक्यूट नहीं कर रहा है। मार्केटिंग फिर अच्छा टेस्ट नहीं दे पा रहा है। हाइजीन मेंटेन नहीं कर पा रहा है। तो फिर हम लोगों ने और भी रिसर्च वगैरह करा तो हमें एक बहुत बड़ा गैप दिखा कि जो ट्रेडिशनल या फिर कल्चरल वाइज स्नैक्स होते हैं वो अभी के टाइम में ब्रांड के हिसाब से कोई नहीं बेच रहा है। तो ये एक बहुत बड़ा गैप था और इसको हम लोग फुलफिल कर सकते थे। ओके। तो फिर हमें लगा कि हम लोग सुस्वास को शुरू करते हैं और एक ट्रेडिशनल स्नैक्स ब्रांड बनाते हैं जिसका फर्स्ट प्रोडक्ट रहेगा ठेकवा। ठेवा। तो रील के थ्रू कैसे कि भाई रील के

Idea of Doing Marketing Through Instagram Reels

थ्रू हम इसकी मार्केटिंग करेंगे? रील का आईडिया किसका था? हमारा ही था क्योंकि एक ब्रांड स्टार्ट करने के पीछे बहुत पैसा लगता है और हम लोगों को तो पता भी नहीं था। तो मार्केटिंग के लिए बहुत पैसा लगता है। तो हम लोगों ने सोचा तो उतना पैसा हम लोगों के पास था नहीं। तो हम लोगों ने सोचा कि रील्स बनाते हैं और हम लोगों का आईडिया यह था कि हम लोग एक स्टार्टअप बना रहे हैं। इसमें बहुत प्रॉब्लम्स आएंगे। तो इनके ऊपर हम लोग वीडियोस बनाएंगे ताकि आगे चलके जो ब्रांड्स आएंगे उनको हेल्प मिल सके। तो हम लोगों ने वीडियोस वगैरह शुरू किया और साथ ही साथ हम लोग का मार्केटिंग भी हो जाएगा इससे। मतलब ये भी है कि जो हम चीजें फेस कर रहे हैं अगर कल को कोई स्टार्ट करता है तो उसको दिक्कतें हो तो इस चीज से उसको हेल्प मिल सके। उसके लिए स्टार्ट किए थे और फिर आस्तेआहिस्ते हम लोग बन गए और फिर बहुत ज्यादा सपोर्ट वगैरह और आपने कितने टाइम पहले स्टार्ट किया था यह शुद्ध स्वाद? 1 साल एक साल में आपने 3 लाख फॉलोवर भी कर लिया और अभी तक कितना बेच दिया होगा आपने

Total Revenue Till Date

इस ठेकुआ को? 50 लाख प्लस प्लस 50 लाख से ज्यादा का आपने सेल कर दिया। इसमें प्रॉफिट कितना हुआ रहेगा? 35% का प्रॉफिट है हम लोग प्रॉफिट मार्जिन। और एक चीज मैं बता दूं गाइस यहां पे कि इस प्रोडक्ट की जो पैकेजिंग मैं खुद देख पा रहा हूं। बहुत ही प्रीमियम पैकेजिंग है। मैं ऐसा नहीं कि भाई प्रमोट कर रहा हूं। जेन्युइन हमारा पैकेज लाइव नहीं हुआ है। अभी नया पैकेज अभी ये नया पैकेजिंग है। अभी आने वाला है ये मार्केट में। अभी इससे पहले हमारा अलग पैकेजिंग था तो लोगों का कंसर्न था कि आप और बेटर बना सकते हो। तो फिर हमने ना एक एजेंसी के साथ टाई अप करा और उनके थ्रू से हमने ये पैकेजिंग न्यू वाला पैकेजिंग लाइव किया अभी। बहुत ही बढ़िया। अभी आने वाला है। जैसे एक चीज़ बताइए मान लीजिए इस पैकेट को

Expiry Date of Thekua

कितने दिन तक लोग रख के खा सकते हैं? मतलब खराब नहीं होगा। हम लोगों का प्रोडक्ट का सेल्फ लाइफ 90 डेज है। 90 डेज का है। और अभी किस-किस प्लेटफार्म

In Which Platforms They Are Selling Thekua?

के थ्रू सेल कर रहे हैं आप? अभी हमारे पास ई-कॉमर्स में जितने भी Amazon, Flipkart, Meesho, Jio यह सारे प्लेटफॉर्म्स पे हम हैं। हम हमारा खुद का वेबसाइट भी है और साथ-साथ Blinkit पे भी हम अवेलेबल है अभी के टाइम पे कोलकाता पे जल्दी हम नोएडा वगैरह पे भी आ जाएंगे। दिल्ली, गुड़गांव एंड इसी के साथ हमारा Instagram आर्ट पे भी आने वाला है। जो कि हम नोएडा से स्टार्ट करेंगे। ब्लिंकिट पे लिस्ट करने का क्या प्रोसेस

Process Of Listing in Blinkit

होता है? थोड़ा सा कॉम्प्लिकेटेड प्रोसेस होता है और हम जहां ज्यादा हमें बिल्कुल भी नॉलेज नहीं बहुत टाइम लगाता है। बताइए थोड़ा इसके बारे फर्स्ट ऑफ ऑल ये जो ब्लिंकिट का प्रोसेस होता है ये ज्यादातर कंपनीज़ एजेंसीज के थ्रू से करवाते हैं जहां पर बहुत पैसे लगते हैं। लेकिन हमारे पास क्योंकि उतने पैसे नहीं थे तो फिर हमने खुद से ही करना ज्यादा सेंसिबल लगा हमें। सबसे पहले blink पे अगर आपको लिस्ट करना है तो सबसे पहले उनके पोर्टल होता है सेलर. blink. com वहां पर जाके आपको रजिस्टर करना पड़ता है। ईमेल वगैरह लगता है। देन डॉक्यूमेंटेशंस लगते हैं आपके जितने क्या-क्या डॉक्यूमेंटेशन में क्या हां जैसे कि हमारा फूड वाला है। इसमें ज्यादा डॉक्यूमेंटेशंस लगती है। अगर एफएसआई का लाइसेंस एफएफएफआई लाइसेंस लगेगी। फिर आपका जितने भी रहते हैं ट्रेडमार्क वगैरह ये सारी चीजें लगती है। ट्रेडमार्क जीएसटी फसाई और भी कुछ डॉक्यूमेंट्स हैं। एक प्राइवेट लिमिटेड होना चाहिए ऐसा कुछ नहीं ये नेसेसरी नहीं है। लाइक हमने ब्लिंकट पे लिस्ट किया था प्रोपरापराइटरशिप जीएसटी होना चाहिए। हां जीएसटी होना चाहिए और वो भी जीएसटी आपका वो सेंट्रल वाला होना चाहिए। ठीक है? और साथ ही साथ फजाई वगैरह जितने भी डॉक्यूमेंटेशन है वो रिक्वायर्ड रहेंगे। एंड जब आप ये सारी चीज़ करोगे देन अप्रूवल आएगी। अप्रूवल आने के बाद आप लिस्ट करोगे। पहले से कोई सेल डाटा होनी चाहिए अपने पास या फिर नए प्रोडक्ट के साथ जा सकते नए प्रोडक्ट्स हो। ठीक है? आगे कंटिन्यू करिए। और उसके बाद आपका एक-एक प्रोडक्ट जैसे कि ये जो प्रोडक्ट है इसको आपको लिस्ट करने के लिए 25,000 प्लस जीएसटी लगता है। लाइक एक-एक प्रोडक्ट एक प्रोडक्ट का कॉस्ट है 25,000 हां 25,000 प्लस जीएसटी। हालांकि ये जो पैसे होते हैं ये आपके एड्स वॉलेट पे आ जाते हैं जो आप बाद में ऐड रन कर सकते हैं। ठीक है? हमें प्रॉब्लम हुई थी बारकोड पे क्योंकि हमारे पास बारकोड उस टाइम पे नहीं था। लेकिन हमें सडनली जब हम भारत के सुपरफाउंडर्स पे गए थे तो उन्होंने एक ने ना हमें सजेस्ट करा था एक फाउंडर हम उन्होंने कि आप बारकोड अभी अगर आप परचेस भी नहीं करना चाहते हो तब भी काम चल सकता है। आप ब्लिंकट को अगर आप टिकट रेज करोगे यूपीसी कोड होता है। मतलब बारकोड की आपको जरूरत नहीं है। 500 आपको उसमें लगते हैं। लेकिन अगर आप बोलोगे ब्लिंकिट को कि हां यूपीसी कोड चाहिए हमें तो वो फिर फ्री में ही दे देते हैं आपको। अच्छा तो आप ब्लिंकट में लिस्ट कर सकते हो। तब हमने सडनली जितनी जल्दी हो सके ब्लिंकट में लिस्ट कर दिया। तो आपने टोटल तीन प्रोडक्ट लिस्ट करे अपने। हां। प्रोडक्ट एक ही है बट फ्लेवर अलग-अलग है। फ्लेवर अलग है। बट फिर भी आपको हर एक के लिए 25,000 प्लस जीएसटी देना पड़ेगा। तो आपने कितना इन्वेस्ट करा? इस पे जैसे कि हमारा लिस्टिंग में ही कॉस्ट आई थी 1 लाख के आसपास आई थी। 1 लाख है ना? और टोटल अभी तक जैसे कितना इन्वेस्ट कर

Total Investment

दिया होगा अपने इस ब्रांड में? 15 लाख तक 15 लाख तक। मतलब वही जब सेल करते गए और जो प्रॉफिट आ रहा है वही रीइन्वेस्ट करते गए। जी रिटर्न अपने लिए कुछ खरीदा वगैरह है आपने? नहीं अब हम ही लोग सैलरी वगैरह कुछ नहीं। कुछ नहीं लेते। हम अपने ए्प्लई तो कैसे अपना खर्चा कैसे निकालते हैं आप? मैं मेरा फैमिली है। मेरा फैमिली मेरे पास है। तो घर वालों का क्या रिएक्शन है? सपोर्ट है घर से? अ मेरे फैमिली में सपोर्ट था जब उन्होंने स्टार्ट किया लेकिन प्रॉब्लम आया था कैलाश के फैमिली में डर क्योंकि वो उस टाइम रेलवे स्टेशन में पानी बोतल बेचता था क्योंकि उसका जो फैमिली का फाइनेंशियल कंडीशन है वो अच्छा नहीं था और उसका जो पापा का हेल्थ वगैरह भी था वो उतना अच्छा नहीं रहता था। तो तब वो अगर जाके घर में बोलता कि मैं एक ब्रांड स्टार्ट कर रहा हूं। मैं यह पानी बोतल वगैरह नहीं बेचूंगा तो उनका फैमिली नहीं मानता। कैलाश ने गया बोला तो उसका फैमिली नहीं माना। ऑब्वियसली नहीं मानेगा किसी का भी फैमिली। लेकिन कैलाश ने हार नहीं माना। सुबह 6:00 बजे उठकर स्टेशन जाता था। पानी बोतल बेचता था। फिर 12 1:00 बजे तक मेरा घर आता था। उधर हम लोग ब्रांड के रिलेटेड जितने भी काम है वो करते थे। और फिर शाम को वो फिर जाता था और पानी बोतल बेचता था रात के 12:00 बजे तक। अच्छा। और फिर धीरे-धीरे हम लोग काम को शुरू किए और फिर थोड़ा-थोड़ा जब हम लोगों ने सेल्स वगैरह लाना शुरू कर दिया और फिर थोड़ा सा जब हम लोग फेमस होने लग गए थे तब कैलाश का फैमिली माना कि मैं अभी देख सकता हूं जा तू यह ब्रांड के पीछे कर क्योंकि हमें लगता है कि इसमें तू ज्यादा अच्छा कर पाएगा। और एक चीज जैसे बताइए अभी प्रोडक्ट पे आते हैं तो इसको कैसे बनाते हैं? बनाने के लिए

How They Make Thekua?

आपने लोग रखे हुए हैं। कितने लोग हैं जो प्रोडक्ट बना रहे अभी के टाइम में हम लोग हम लोगों का जो बनाते हैं उनमें से शेफ है दो शेफ है और बाकी लेबर वगैरह जो है टोटल मिला के हमारे 10 हैं। हां है ना 10 है। अच्छा उनको सैलरी वगैरह देते रहते हैं। हां उनको सैलरी देते हैं। जी ठीक है। और पैकेजिंग वगैरह के लिए पैकेजिंग के लिए सब मिला के 10 लोग हैं। सब मिलाके हमारे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 10 लोग हैं। इसके अलावा भी अलग-अलग सेक्टर्स में कहां पे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट कहां पे हमारे लोकेशन पे ही है। मतलब हम जहां पर बंगाल में वहीं पर ही है। हमने एक छोटा सा ऑफिस लिया है। उसी को हम लोग सारी चीजें स्टॉक करने के लिए यूज़ करते हैं। बाकी हमारे घर में ही बनता है ये हमारे रॉ मटेरियल क्या-क्या यूज़ करते हैं हम लोग? रॉ मटेरियल हम लोगों का इंग्रेडिएंट जो है वो है आटा, सूजी, नारियल, देसी घी। तलने के लिए हम लोग राइस ब्रेन ऑयल का यूज़ करते हैं। बादाम वगैरह का भी यूज़ करते हैं हम लोग। ठीक है। मतलब ये खाने में हेल्दी है। हां बिल्कुल। इसमें कोई भी हम लोग प्रिजर्वेटिव वगैरह यूज़ नहीं करते। और यह जो आपने एफएसएसआई का जो लाइसेंस लिया था इसको किसका कितना कॉस्ट पड़ा था? इसका ₹1,000 ₹12,000 और ये न्यूट्रिशनल फैक्ट जो है आपने किसी लैब से करवाया है या कैसे करवाया? लैब अप्रूव्ड है। फसाई अप्रूव्ड जो लैब्ड होते हैं वहां से है ये। ओके। तो ये 250 ग्राम का पैकेट है। इसके अंदर कितने ठेकुआ आते होंगे? खोल के देखो। हां बिल्कुल। आप ट्राई कीजिए। ये बेसिकली हमारे 250 ग्राम के पैकेट्स होते हैं। जनरली न टू 10 पीसेस होते हैं। और ये एक चीज मैंने देखा ये जीपर वाला है ना? हां हम तो ये आप इसी पैकेट में रख सकते हैं। वापस बंद कर सकते हैं ना? हां। जिससे हम और इंप्रूव कर पाए। स्मेल तो बहुत बढ़िया है भाई। ये हम लोगों का न्यू फ्लेवर है। इलायची फ्लेवर। हां ये हाल ही में ही ल्च हुई है। और बहुत क्रिस्पी भी है। सर। कितने दिन पहले का बना हुआ है? ये आपका होगा पांच से छ दिन। बट बहुत क्रिस्पी है। बहुत ही बढ़िया भाई। थैंक यू। अरे भाई टेस्ट तो बढ़िया है। पसंद आया मुझे? ऑर्डर करोगे? बिल्कुल ऑर्डर करो। जस्ट आने वाला है हमारे। अब हमारे एरिया के ब्लिंकट पे लिस्ट कराओ। नोएडा में आ रहे हैं हम लोग। SWGI instart inा। जैसे मान लीजिए ब्लिंकिट पे लिस्ट कर दिया आपने तो ऑल वहां पे प्रोडक्ट आपको देके आना पड़ता होगा। हां वो थोड़ा सा कॉम्प्लिकेटेड प्रोसेस है। कितना प्रोडक्ट उनको ऑलरेडी देना पड़ता? ये ना उनका जो एल्गोरििदम है वो डिसाइड करता है। लाइक ब्लिंकिट का उनका एक एल्गोरिदम चलता है। बट फिर भी पहले से तो हमें रखना पड़ेगा ना वहां पे। हां पहले आपको कुछ छोटे-मोटे टास्क देंगे। जैसे कि आप काम करो 20 पैकेट करके दे दो। देन वो एनालाइज करेंगे कहां पर बिक रहा है कितना बिक रहा है। फिर उस हिसाब से उसके जो एल्गोरििदम है वो काम करना स्टार्ट कर जाता है। जितने स्टॉक कम होंगे उस हिसाब से वो दो दिन पहले ही आपको बोल देंगे कि इतना भेजो जल्दी। और भी मैंने देखे एक दो और ठेवा के

How They Deal With Competition?

ब्रांड्स आ गए हैं। तो आपको थ्रेट लगता है कुछ कि कंपटीशन बढ़ रहा है। नहीं कंपटीशन रहेगा तभी लगेगा कि भाई हम लोग कुछ कर रहे हैं। अगर हम लोग एक खाली रास्ता है। उसमें मैं अकेले ही दौड़ रहा हूं। तो मुझे पता नहीं चलेगा मैं क्या गलत कर रहा हूं। पता भी नहीं चलेगा तुम बेस्ट हो कि नहीं हां सही बात कॉम्पिटिट होना चाहिए कॉम्पिटिट होगा तभी हम लोग वही काम कर पाएंगे अच्छा काम कर पाएंगे सबसे जो आपके दूसरे पार्टनर हैं जो रेलवे प्लेटफार्म में पानी बेचते हैं तभी भी बेच रहे हैं नहीं अभी नहीं बेच रहे सब आपके साथ ही काम कर रहे हैं अभी फुल टाइम वो हम लोग सब आज वो क्यों नहीं आए उनका हेल्थ थोड़ा सा खराब अच्छा तो भाई आप 17 साल की ऐज आपकी 23 साल और उनकी भी 17 साल मतलब इतनी कम ऐज में आप लोग बहुत ही बढ़िया कर रहे हो और एक साल के अंदर ही मतलब 50 लाख से ज्यादा का आपने सेल कर दिया और सोशल मीडिया पे काफी पॉपुलरिटी भी आपने गेन कर ली है। हमारा ना एक चैलेंज चल रहा था किस चीज का? जैसे कि Instagram पे हम पॉपुलर भी हुआ ना वो वन ईयर का हमारा एक चैलेंज था कि एक साल के अंदर हमें वो वन ईयर का करना है। तो वो हालांकि कंप्लीट नहीं हो रहा। वो हमने ऐसे भी वैल्यू्यूएशन के टर्म्स में बोला था। लेकिन काफी लोग उसको समझ लेंगे कि तुम रेवेन्यू के टर्म्स में बोल रहे हो। तो उस हिसाब से अभी जब हमारा एक साल हो जाएगा ना तो हम इसका ना एक वीडियो डालेंगे कि हमने एक साल में क्या-क्या किया है। सारी चीजें डालेंगे एंड देन हम एक नया टारगेट लेंगे। तो वह अब बस एक साल एक दो महीने के अंदर होने वाला है। बढ़िया। और एक शो में आप गए थे जो भारत के सुपर

They Appeared In Bharat Ke Super Founders Show

फाउंडर्स करके जी। वहां पे आप फंडिंग के लिए गए थे। है ना? और आपने वैल्यू्यूएशन कुछ कितना 10 सी का? 10 करोड़ का आपने बोला था। तो उन लोगों ने क्या सुझाव दिया कि 10 करोड़ की कंपनी है या कैसा है? मतलब उन्होंने क्या बोला था? हम लोगों ने जब पिच उधर रखा तो क्या हुआ कि वो बहुत बड़ा स्टेज था और कभी हम लोग उतने बड़े स्टेज में नहीं गए थे। हम लोग थोड़ा सा घबरा गए थे। हम तो उनको लगा ना कि फाउंडर्स में दम नहीं है उतना और साथ ही साथ हम लोग एक न्यू बिजनेस है तो उनको ट्रस्ट नहीं हुआ कि ये लोग कर पाएंगे या फिर नहीं क्योंकि जो पुराने ब्रांड्स होते हैं उनमें नॉलेज होगा या फिर उनको ज्यादा लगेगा कि इनमें अगर हम लोग इन्वेस्ट करें तो हमें प्रॉफिट आएगा लेकिन न्यू बिनेस में उतना जल्दी कोई ट्रस्ट नहीं कर पाता है। बिल्कुल तो वो और एक चीज ये भी है कि आपने सारी चीजें खुद से करी है लाइक पैकेजिंग से लेके एंटायरली हम अप्लाई करना बिनेस से रिलेटेड जो भी डॉक्यूमेंटेशन है खुद से ही करना हमारा तो बैकग्राउंड फैमिली बैकग्राउंड है नहीं तो क्या लगता है कि अभी के हिसाब से क्या वैल्यू्यूएशन होनी चाहिए आपकी कंपनी की 10 सीसीआर 10 सीसीआर मतलब अगर आप फंडिंग के लिए कहीं से रेस करने के लिए जा रहे हो तो 10cआर ही बोलोगे ओके शुद्ध स्वाद जो आपका ब्रांड है

What Other Products They're Planning To Bring In Future?

इसमें और क्या-क्या प्रोडक्ट्स लाने का आप प्लान कर रहे हो ठेकवा के अलावा ठीक है हमारा विज़न ये है ब्रांड के प्रति इंडिया के जो ट्रेडिशनल या फिर कल्चरल वाइज स्नैक्स हैं जो कि विलुप्त हो रहे हैं उनको लेकर उनको उन स्नैक्स को लाकर हम लोग एक ब्रांड बनाना चाहते हैं। इंडिया का सबसे ट्रस्टेड ट्रेडिशनल स्नैक्स ब्रांड जहां पर ये हम लोग हमारे पास अभी के टाइम पे एक आरएडी टीम हम लोगों ने बनाया है जो कि इंडिया के जो ट्रेडिशनल स्नैक्स हैं उनके ऊपर हम लोग रिसर्च कर रहे हैं और उनको लेकर हम लोग एक ब्रांड बनाना चाहते हैं। अच्छा क्या-क्या प्रोडक्ट्स नजर में आए आपको? बहुत सारे जैसे कि अभी के टाइम में हम लोग सोच रहे हैं कि वेस्ट बंगाल का एक है जॉय नोग का मुआ वो विलुप्त हो चुका है ऑलमोस्ट पूरे कगार पे है विलुप्त होने का वो बहुत पहले से चला आ रहा था एंड बहुत प्रसिद्ध माना जाता था विलुप्त होने का रीज़न तो ये भी हो सकता है कि अब के लोग नहीं पसंद कर रहे हैं उसका टेस्ट नहीं उसका टेस्ट बहुत मस्त है उसका टेस्ट बहुत अच्छा क्या कारण है जिसकी वजह से क्या है ना कि अभी के टाइम पे मिलावट बहुत ज्यादा एक्सट्रीम चल रही है एंड उनका ऐसा है ना कि जो नए यूथ है उनको पता ही नहीं इन सबके बारे में यह जो ओल्ड ट्रेडिशनल स्नैक्स है ओल्ड नहीं बोलूंगा ट्रेडिशनल स्नैक्स जो है यह नए यूथ को जैन जी को तो बिल्कुल भी आईडिया भी नहीं है जो ठेवा है काफी लोगों को नए फर्स्ट टाइम के लिए पता ओरिजिनल भी है ना कि ज्यादा बिहार में और कुछ तक ही सीमित है वो आगे बढ़ नहीं पाए कोई ऑनलाइन पे वो मार्केट प्लेस बना जैसे आप लोग ठेकुआ बोलते हैं हमारे यहां खस्ता बोलते हैं तो कई जगह नाम भी अलग-अलग है ये हम कुछ टाइम पहले एक एफडीआई सर से मिले थे उनके वहां पर ये कुछ क्या बोलते हैं वहां पर सेचुला बोलते हैं उनके वहां पर भी अलग मतलब सबकी जगह पे अपना-अपना अलग-अलग नाम है। चीज सेम है। अलग-अलग नाम है। लेकिन हां हमारा टारगेट यही है कि जितने भी राज्य है ना पूरे इंडिया में उसमें कुछ ना कुछ यूनिक स्नैक्स होते हैं। वो या तो लुप्त हो रहे हैं या तो मिलावट बहुत ज्यादा हो रहा है। अभी के टाइम पे हेल्थ में बहुत सारे प्रॉब्लम्स भी हो रहे हैं इसके रिलेटेड। तो उन सारे स्नैक्स को हेल्दी वे में प्रेजेंट करना ही हमारा विज़न है। बढ़िया बढ़िया। इस ब्रांड को बनाने

Role Of Reel In Building Brand

में रील का कितना योगदान रहा? सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा योगदान रहा क्योंकि हम लोगों ने अभी तक एक भी रुपए ऐड में नहीं लगाया है। अभी तक हम लोगों ने 50 लाख का सेल्स लाया है। प्रॉपर्ली पूरा ऑर्गेनिकली है। एंड वर्ड ऑफ माउथ नहीं इनसे ही लाए हैं हम लोग पूरा सोशल मीडिया से ही। बढ़िया। हमारा यही एज है पूरा कि भाई हमने ना पैसे खर्च नहीं करे हैं। जो बड़े-बड़ी ब्रांड्स करती है जो इतने बड़े फॉलोवरर्स भी गेन करना ये भी बहुत इजी नहीं है। आप दूसरे भी ब्रांड्स करेंगे ना ये चीज़ लाइक पैसे लगा के करने जाएंगे तो वो उनका सीआर में चले जाएंगे। फोर टू फाइव सीआर उनको वो फॉलोवर्स गेन करने भी चाहिए होंगे। एंड ऑलदो वो फिर फॉलोअर्स उनको सपोर्ट करेंगे नहीं करेंगे वो भी। हां मतलब इसमें क्या है ना कि आपकी स्टोरी भी तो लोगों को पहुंची है ना कि आपने पूरा स्क्रैच से दिखाया कि भाई कैसे मैं ब्रांड बिल्ड कर रहा हूं। लोग आपसे कनेक्ट हुए हैं। तो वो जो 3 लाख फॉलोवरर्स हैं मतलब एक तरीके से आपके हर एक चीज को जान रहे हैं। हम शुरू से लेके आज तक की पूरी जर्नी उन्होंने देखी है। तो उसका आपको एज तो मिलेगा ही फायदा तो मिलेगा ही। एक चीज मेरे को बताइए। जैसे अब इसको आगे कैसे

How They Will Scale It?

स्केल करेंगे? सेल अगर हमें बढ़ानी होगी हम तो क्या करेंगे इसमें आप? अभी सेल बढ़ाने के लिए हम सबसे पहले फोकस कर रहे हैं क्विक कॉमर्स पे क्योंकि यह जो प्रोडक्ट्स है ना यह जो स्नैक्स है यह ऐसी चीजें हैं जहां पर लोगों को जल्द से जल्द चाहिए मतलब अभी मेरे को मन कर रहा है कुछ चीजों को खाने का मैं क्या करूंगा ब्लिंक इट करूंगा 10 मिनट में आ जाएगा वो ठीक है सो ये प्रोडक्ट्स उसके लिए बना हुआ है और अभी तक हम वहां पर नहीं थे तो हमारा फोकस सबसे पहले यही है कि हम क्विक कॉमर्स पे जितनी जल्दी हो सके वो पहुंचे देन हम ऑफलाइन एक्सपेंशन भी शुरू करेंगे हमारा इस साल का टारगेट ये है कि नवंबर के आसपास हम अपना ऑफलाइन एक्सपेंशन शुरू करने वाले हैं तो इससे हमारा लाइक सेल्स बढ़ जाएगी जितनी ज्यादा हो सके। एंड देन हम और भी प्रोडक्ट्स ला रहे हैं। फिर धीरे-धीरे करके वो और इसकी रेसिपी कौन बनाता है भाई? किसने इसको रेडी किया हुआ है कि भाई अलग-अलग फ्लेवर ल्च करेंगे। जो ये दो फ्लेवर है ये तो नॉर्मली होता है दादियों का जो रेसिपी होता है वो है लेकिन इन इसमें हम लोगों ने आरएडी टीम लगाकर और हम लोगों का ये जो फ्लेवर है ये अभी तक किसी के पास नहीं है। हम लोगों ने इसके ऊपर छ महीना रिसर्च करा है। बहुत बार फेल हुए हैं और भी अलग-अलग तरीके से बनाए हैं। तो फिर जाकर ये बना है। इस पे इतने टेस्टिमोनियल्स लिए हमने बहुत टेस्टिमोनियल्स लिए। लाइक हर एक बार हमने हर चीज को अच्छे से जायजा किया। देन जाके इनको हमने ल्च किया है। ऐसा कुछ आपने नोटिस किया है कि किसी टाइम

Fluctuations In Sale

पे सेल ज्यादा होता है और डाउन होता है। कब आपने महसूस किया ये? अ हम लोगों का नॉर्मली मंथली 4 से 5 लाख का सेल होता है। लेकिन छठ पूजा के टाइम में हम लोगों ने सबसे ज्यादा सेल्स लाया था थोड़ा ज्यादा। और बस वो पूरे महीने के दो दिन या फिर तीन दिन में और ऊपर से हम उस टाइम पे कोई कमर्स पे थे भी नहीं। लाइक ब्लिंकिट में भी नहीं थे। हमारी वेबसाइट पे ही सेल्स आ रही थी। दूसरी वेबसाइट Amazon, Flipkart पे भी नहीं थे उस टाइम पे। पूरा सेल्स बहन कर आए तो हमारा इस साल में भी टारगेट वही है। भाई एक चीज बताओ जैसे पहला ₹1 लाख का जो

First ₹1 Lakh Sale In How Much Time?

सेल हुआ था कितने टाइम के अंदर हुआ था स्टार्ट करने के? हम लोगों का आईडिया ये था कि हम लोगों का जब 1 लाख फॉलोवर्स हो जाएगा तब जाके हम लोग हमारे फर्स्ट प्रोडक्ट को लिस्ट ये तो पहले कंटेंट क्या बनाते थे आप? वही कि स्टार्ट कर रहे हैं। हम लोग का पैकेजिंग बन चुका है। हम लोग बाकी सारी चीजों में काम कर रहे हैं। जैसे कि लाइसेंस हो गया। फिर और भी बहुत सारे लाइसेंस आपको पहले ही बनाने पड़ते हैं ना फूड के। तो फूड वाले में तो चाहिए पहले। सारे फसाई में आपको 2 महीने तक इंतजार भी करना पड़ता है। अच्छा अप्लाई करने के बाद हां मतलब फूड वाले में अगर आप सेंटर में घुस-सुस भी लगता है। लगती है भाई। हम कितना देना पड़ा था? हर चीज में ही घुस लगती है। कितना घूस लगा था? बोलना पड़ेगा। लगा था 5000 वालों तो भाई बता दो। 500 लगा लोगों को तो पता है ही है बिना नोट खसकाए उन लोग क्या करते हैं आता है वहां हर एक छोटा डॉक्यूमेंट पूरा हर जगह पूरा इंडिया हर जगह जीएसटी के लिए भी देना पड़ता है नहीं तो वो अप्रूवल ही नहीं देते हैं ठीक है तो आपने ये डिसाइड किया कि पहले 1 लाख फॉलोवर्स हो जाएंगे Instagram पे फिर जाके हम प्रोडक्ट ल्च करेंगे तो कितने टाइम में 1 लाख हुआ था एक डेढ़ महीने में 1 लाख हो गया था अच्छा दो महीने तक पहले हम टोटल तीन महीने 3 महीने लगे थे पहले के दो एक दो महीने तक तो व्यूज ही नहीं आया था। व्यूज नहीं आया था। बिल्कुल फिर एक वीडियो फटा और उससे सारे वीडियोस में व्यूज आने लग गए थे। ठीक है? हुक क्या यूज़ करते थे आप? हमारा जो फर्स्ट वीडियो में फटा था उसका हुक था इस पहाड़ से भी ऊंचा हमारा सपना है। सपना होगा। अरे वाह। और ये वीडियो फट गया। सोचता कौन था ये सब लाइंस? मैं ही मैं 5 साल से कंटेंट क्रिएशन कर रहा हूं। तो हां उसमें से हो गया। क्या बात है यार। तो फिर क्या हुआ? हम लोगों का व्यूज आने लग गए थे। और हम लोगों का ये था कि हम लोग एक ऑडियंस बना लेंगे अच्छा सा फिर जाके ल्च करेंगे ताकि हमें सेल्स आने लगे। ठीक है? तो 1 लाख फॉलोवर्स हुआ और हम लोगों ने ल्च करा और ल्च के पहले दिन ही 45,000 का 45,000 का सेल लाए जहां पर ही दो से तीन घंटा तक प्रॉब्लम चला था एक जो कि हम लोग का चेक आउट में था। तो प्रीपेड था कि सीओडी था? सारे प्रीपेड थे। हम कैश ऑन डिलीवरी ऑफर ही नहीं कर रहे थे उस टाइम पे। अच्छा जी। अभी भी हमारा कैश ऑन वेबसाइट किस पे बनाया हुआ है आपने? शॉप पे तो शॉप में भी आपको खर्चे तो लगे होंगे। तीन महीने आपके फ्री ट्रायल होते हैं। वही तो अच्छा तीन महीना फ्री ट्रायल ओके तो उसमें हमें पैसे बिल्कुल ही नहीं लगे। डोमेन पे लगा था लेकिन हां आपके शॉप पे होस्टिंग पे नहीं लगा था। होस्टिंग पे नहीं लगा। बहुत ही बढ़िया। तो भाई पहले दिन ही ₹45,000 का सेल तो क्या फीलिंग थी उस वक्त? बहुत खुशी हो रही है। मतलब ऐसा लग रहा था कि जो हमने सोचा था वैसा हो रहा है। हां। मतलब हम लोगों ने तो सोचा भी नहीं था कि इतना ज्यादा सेल्स। हम लोग इतना वायरल हो जाएंगे या फिर इतना बेच पाएंगे। प्रमोशन इंस्टा के थ्रू ही किया था। मतलब पूरा ऑर्गेनिक कंटेंट के पूरा ऑर्गेनिक था। एक भी पैसा खर्च नहीं करा। लाइक हमें ना लगा था कि भाई जो Instagram के फॉलोवर्स हैं उतना सपोर्टिव नहीं होंगे। लेकिन जब सेल्स आई ना तब हमें पता चला कि नहीं भाई बहुत सपोर्टिव लोग हैं। हम लोग चाहते हैं कि हम लोग आगे बढ़े। ओके। लोग मतलब जो आपने बायो में लिंक लगा रखा है वहीं से लोगों ने क्लिक करके आपके वेबसाइट से आर्डर किया। हम वहीं से। बढ़िया बढ़िया। ओके। और उसके बाद कभी ऐसा लगा कि अभी जैसे सेल्स ग्रेजुअली देखो कभी बढ़ता भी है घटता भी है तो बीच में ऐसा कुछ फेस आया कि लग रहा है यार कि फेल हो जाएगा हमारा स्टार्टअप क्या था वो

Ever Thought That It Will Fail?

नहीं क्योंकि हम लोग हम लोगों का जो ठेकुआ है वो चला आ रहा है ऋग्वेद के युग से ऋग्वेद के युग में 37 था 100 इयर्स पहले ठीक है तो तब से अगर ठेकुआ चला आ रहा है तो अभी कैसे बंद हो जाएगा हां नहीं बंद होने की बात नहीं कर रहा हूं जैसे मान लो इस महीने अच्छा सेल हमने कर दिया अगले महीने सेल नहीं है होते रहता है ना? तो कभी डीमोटिवेशन हुआ मतलब ऐसा लगा कि आप डीमोटिवेट हो गए। डीमोटिवेट तो हम कभी नहीं हुए। जब से वीडियो फटी उसके बाद से यह कभी-अभी हमें डीमोटिवेट होने की जरूरत नहीं पड़ी है। हालांकि अपडाउन होते हैं। लाइक कभी सेल्स ज्यादा आ गई, कभी कम आई लेकिन चलता रहता है। लाइक वो सर्कल ही है वैसा कि अपडाउन होते रहेगा। लेकिन हां अभी भी हमारा बहुत अच्छा ग्रोथ है।

Highest Sale In Single Month

किसी महीने जो आपने बता रहे थे हाईएस्ट सेल तो क्या आ रहा होगा? फिगर बता पाएंगे आप? 6 70 कर दीजिए। 70 हां वो कीजिए और इन 34 तो ये कितना हो गया यह 2100 का सेल हां तो इतना एक दिन में आया था एक दिन मंथली का तो उतना 15 लाख आराम हां मंथली का हो गया था लेकिन एक दिन में ये सेल्स आई थी अच्छा बहुत ही बढ़िया तो भाई एक पिछले एक साल में इस ब्रांड को बिल्ड करने में हम आपने कोई अगर तीन की पॉइंट पूछूं कि आपको

3 Biggest Learning

जो बिगेस्ट लर्निंग थी आपके लाइफ की जो भी ये जिया है आपने एक साल क्या बताना चाहोगे सबसे पहला मुझे तो एक ही की पॉइंट लगता टूट पड़ो क्योंकि मतलब ब्रांड को शुरू करो क्योंकि अभी के टाइम में मैं जितने भी लोगों से मिल रहा हूं या फिर स्टूडेंट सब यही बोल रहे हैं कि भाई मैं तो शुरू तो करना चाहता हूं लेकिन सोच रहा हूं करूं या फिर नहीं बहुत ज्यादा प्रॉब्लम्स है मैं फेस कर पाऊंगा या फिर नहीं वही है कि भाई टूट पड़ो अगर आप उतर जाओगे ना तो फिर आपको यह देखना ही पड़ेगा प्रॉब्लम्स आएंगे फिक्स करो आगे बढ़ो सॉल्यूशन ओरिएंटेड पर्सन बनो ना और क्या एक बता दिया आपने लोगों को लगता है ना कि बिना फंडिंग से आप ना स्टार्ट नहीं कर सकते। लाइक बिना पैसे से स्टार्ट करना बहुत मुश्किल है। लेकिन एक्चुअली नहीं है। आप जब स्टार्ट करते हो ना बहुत सारे ऐसे रास्ते हैं लाइक जितने भी लोग बिगेस्ट ब्रांड बना वो भी छोटे स्तर से स्टार्ट करते हैं। बिना पैसे से भी शुरू किया जा सकता था। सबसे बड़ा एग्जांपल हम है। 20,000 से हमने बस स्टार्ट किया है। 20,000 से। 20,000 में क्या-क्या खरीदा था आपने? 20,000 में हमने रॉ मटेरियल्स खरीदे थे। है ना? और कुछ बनाने के सामान खरीदे थे। वहां से हमने वो सेल्स स्टार्ट करी है। मतलब 20,000 में हम लोगों ने स्टार्ट करी है भाई। तो मतलब पैसे की उतनी जरूरत नहीं होती है स्टार्ट करने में। हालांकि डे बाय डे जब आप इंप्रूव करते हो जब आपका बड़ा बनता है देन वो पैसे आप वापस रीइन्वेस्ट कर सकते हो। जब आप रीइन्वेस्ट करोगे तो ना वो धीरे-धीरे करके ग्रो अप करेगा। तो द थिंग इज कि भाई स्टार्ट कर दो। भले ही आपके पास पैसे ना हो बट स्टार्ट करो। जैसे कि हमने ना बहुत सारा सेंसिटिव हम चीजें पे गए। जैसे कि हमारे पास पैसे नहीं थे वेबसाइट बिल्ड करने का। कहां से बिल्ड कराएंगे? हमने खुद ही करी। सारी चीजें। वेबसाइट भी हमने खुद ही डेवलप करी थी पहले फर्स्ट फेस में कोई कोडिंग का नॉलेज नहीं है। YouTube से देख सारी चीजें हम खुद से कर रहे हैं। ठीक है? और हम ऐसीऐसी चीजें तलाश रहे हैं जहां पर कम से कम पैसे लगे। शॉप या फिर 3 महीने का पहला ट्रायल था हम तो पता चला तीन महीने में हम कुछ तो निकाल देंगे। अगर स्टार्ट होता है तो फिर हम दोबारा रीइन्वेस्ट कर देंगे। तो फिर हमने वही करा। बढ़िया। तो यही है बात है भाई। पैसे जरूरी नहीं होते उतने ज्यादा स्टार्ट करने के लिए। देन आपको धीरे-धीरे करके पैसे की जरूरत पड़ेगी। और थर्ड की पॉइंट मैं यह बोलना चाहता हूं कि सोशल मीडिया का अच्छा यूज करो। हां रील्स चलाने का मत यूज़ करो। क्योंकि हम लोगों ने जो ब्रांड बनाया है वो पूरा सोशल मीडिया से देखकर ही बनाया है। हम लोगों को कुछ भी प्रॉब्लम आता था। हम लोग सोशल मीडिया में देखते थे। चैट जीपीटी का यूज़ करते थे और इससे ही हम लोगों ने प्रॉब्लम को सॉल्व किया। तो आप भी चैट जीपीटी का या फिर सोशल मीडिया का यूज़ करके इंटरनेट का यूज़ करके एक ब्रांड बना सकते हो। तो यह मुझे लगता है कि की पॉइंट हो सकता है। आगे और क्या प्लान है इस ब्राइड को लेकर?

Future Plannings

आगे प्लान यही है कि हम हर एक राज्य के जो भी स्नैक्स हैं जो बहुत ही लाइक प्योर है। जैसे कि ये बिहार से बहुत प्योर है। ये छठ पूजा में उसको प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता था। इसी टाइप के जितने भी स्नैक्स हैं लाइक बहुत ही ट्रेडिशनल स्नैक्स हो गए। बहुत ही फेस्टिवल ओरिएंटेड हो गए। प्रसाद के रूप में लिया जाने वाला स्नैक्स हो गया। इन सारे स्नैक्स को लेके एक प्लेटफार्म बनना, एक ब्रांड बनना जो ये सारे स्नैक्स आपको 365 डेज तक उपलब्ध करवाए। यानी कि एक्सेसबल थ्रू आउट द ईयर और ये हर एक जगह पे अवेलेबल हो। क्विक कॉमर्स पे अवेलेबल हो हर मिनट आप उसको ऑर्डर कर पाओ। थैंक यू सो मच समीर जी और जयंता जी। आने के लिए और अपनी जर्नी शेयर करने के लिए हमारी ऑडियंस के साथ में। तो

Conclusion

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको आज का एपिसोड इंस्पायरिंग लगा होगा, इंसाइटफुल लगा होगा। तो भाई लाइक जरूर करना और शेयर जरूर करो। जो भी आपके यंग दोस्त हैं, फैमिली, फ्रेंड्स जिनको भी आप शेयर कर सकते हो करो क्योंकि भाई इनकी स्टोरी में भाई साहब बहुत ही प्रेरणादायक स्टोरी है। शेयर करो ताकि जो देश का युवा है सिर्फ रील देख रहा है, भाई कुछ करे, कुछ बनाए और उसको मार्केट में लॉन्च करें, उतारे। मतलब आप सोशल मीडिया का जितना अच्छा फायदा उठा सकते हो, फायदा उठाओ। टाइम वेस्ट मत करो। और मेरी यही कोशिश रहती है कि मैं अपने चैनल के थ्रू ऐसे लोगों से मैं आप लोगों को मिलवाता रहूं। तो भाई चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर लेना क्योंकि फ्री में आपको इससे शानदार वैल्यू और कहीं नहीं मिलेगा। तो सब्सक्राइब जरूर करना। सब्सक्राइब ना हो। जी और इनके मैं पेज का लिंक मैं नीचे डाल दूंगा तो आप जरूर चेक आउट करना और जरूर से इनके प्रोडक्ट को आप एक बार तो भाई टेस्ट तो जरूर करो क्योंकि भाई स्वाद बहुत ही बढ़िया है। जैसा इनका नाम ही है शुद्ध स्वाद। स्वाद। तो भाई बहुत ही प्योर अरे हमारा टैगलाइन भी है कि नाम में ही स्वाद है। है और सच में मैंने अभी टेस्ट करा तो भाई मैं ऐसे झूठी तारीफ नहीं कर रहा। मुझे जैसा लगा मैंने बताया और पैकेजिंग बहुत ही कमाल है भाई। तो थैंक यू। थैंक यू वंस अगेन भाई आने के लिए। एंड तो दोस्तों फिलहाल के लिए आज के इस एपिसोड में इतना ही। मिलते हैं किसी और धमाकेदार एपिसोड में। तब तक के लिए आप जहां भी रहो मैं चाहते रहो।

Другие видео автора — Satish K Videos

Ctrl+V

Экстракт Знаний в Telegram

Экстракты и дистилляты из лучших YouTube-каналов — сразу после публикации.

Подписаться

Дайджест Экстрактов

Лучшие методички за неделю — каждый понедельник