I tried Ecommerce Business from Phone for 24 Hours (DON'T START) | Low Investment Ecommerce
16:57

I tried Ecommerce Business from Phone for 24 Hours (DON'T START) | Low Investment Ecommerce

Ecommerce By Setu 08.05.2026 4 377 просмотров 173 лайков

Machine-readable: Markdown · JSON API · Site index

Поделиться Telegram VK Бот
Транскрипт Скачать .md
Анализ с AI
Описание видео
In this video, I took a real 24-hour challenge of ecommerce through phone to test whether it’s possible to run a full ecommerce business using only a phone for meesho, amazon, flipkart. This is a complete step by step ecommece beginners tutorial of how to start ecommerce business from phone - how to create a meesho seller account through phone, how to process orders from phone, product research from phone, sourcing from phone, listing from phone, everything is covered in just one video. Meesho Listing automation platform: 👉 https://lisstify.com/ 👈 Messho Trending Products: 👉 https://tingily.com/ 👈 Complete Ecommerce Business Free Guide 👉 https://www.youtube.com/playlist?list=PLnWdod7qs1EoJQStYVtYl8UdMrM2pQx-7 👈 Software Profit/Loss Calculation & Inventory Management 👉 lebely.com 👈 👉 Get a professional e-commerce website from experienced developers — just ₹6,000. Whatsapp Now! https://wa.me/+918962674385 JOIN OUR MEMBERSHIP OR WHATSAPP FOR ANY ECOMMERCE SERVICES🔥 👉 https://wa.me/+918962674385 👈 Printers 👉 https://amzn.to/3U9L2ZM 👈 👉 https://amzn.to/4lsLa2r 👈 MUST WATCH VIDEOS 👉 https://youtu.be/spbiLiXAu_w 👈 👉 https://youtu.be/CNEU9bwPY9k 👈 👉 https://youtu.be/TLZrMa0Mypo 👈 👉 https://youtu.be/oH8seA0qfdY 👈 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ Instagram: https://www.instagram.com/ecommercebysetu Business and Other Inquiries: setu@madquick.in ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ CHAPTERS 0:00 Introduction 0:30 How To Create Seller Account Through Phone 2:08 Overview of Dashboard 5:18 How To Process Order On Phone 7:04 How To Do Product Research On Phone 10:45 How To Do Sourcing On Phone 11:30 How To Do Listing On Phone 15:04 How To Do Profit Loss Calculation On Phone 15:32 Conclusion ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ In this video I have covered phone se e commerce kaise kare, ecommerce business kaise shuru kare. It will give you the clarity how you can start small investment ecommerce business and you can also run run online business from home. From meesho seller account kaise banaye phone se to order processing, product research, and inventory handling—everything is done step-by-step using mobile. You’ll learn exactly how to create meesho seller account and manage your meesho seller dashboard. This is a complete meesho selling guide for beginners who want to start with zero investment. If you’re searching for how to start ecommerce business or looking for ecommerce business for beginners, this video covers practical execution—not theory. 🔑 What You’ll Learn: • laptop ke bina ecommerce business kaise kare (real challenge) • meesho seller account kaise banaye phone se step-by-step • how to grow meesho seller account using simple strategies • Complete inventory management from mobile • Using inventory management software features inside Meesho • meesho dropshipping kaise kare and meesho dropshipping without investment • Finding winning products ecommerce using Meesho product research tool - tingily • Full ecommerce product research and product research for ecommerce process • how to find profitable products and how to find winning products • Dropshipping through phone challenge • Proven Meesho seller tips for meesho order increases. This video is also helpful if you’re exploring online business ideas india, make money online, or want a simple how to start ecommerce business for beginners roadmap with low investment. #ecommerce #ecommercebusiness #lowinvestmentbusiness #homebusiness #makemoneyonline #earnmoneyonline #challenge #challengevideo #ecommercetips #ecommercebysetu #listing #sourcing #productresearch #profitloss #meesho #meeshoseller #onlinebusiness #onlineselling #amazonfba #flipkartseller #ytviral #yt #moneymindset #ecommercethroughphone

Оглавление (9 сегментов)

Introduction

बहुत लोगों का यह सवाल था कि क्या सिर्फ फोन से ई-कॉमर्स बिज़नेस करना पॉसिबल है? तो मैंने सोचा कि चलो ट्राई करके देखते हैं। इसलिए मैंने लिया एक रियल टाइम चैलेंज जहां अगले 24 आवर्स के लिए मैं अपना लैपटॉप का त्याग करके सिर्फ और सिर्फ फोन से अपना ई-कॉमर्स बिज़नेस रन करने वाली हूं। सो देखते हैं कि एक सिंपल Android फोन के साथ अपना ई-कॉमर्स बिज़नेस रन करने के चैलेंज में हमें क्या-क्या चैलेंजेस आते हैं। हर स्टेप ना मैं खुद ही करूंगी। फोन से ही सारी चीजें हैंडल करूंगी। लॉग इन से लेके प्रोडक्ट रिसर्च से लेके, सोर्सिंग से लेके, लिस्टिंग से लेके आर्डर मैनेजमेंट तक सब कुछ। और टेंशन मत लो, साथ में मैं तुम्हें पूरा प्रोसेस भी सिखा

How To Create Seller Account Through Phone

दूंगी। सो, तो सबसे पहला स्टेप तो हमारा यही होने वाला है कि हमें हमारे फोन में Meesho का सेलर हब इंस्टॉल करना पड़ेगा। एंड आप बोलोगे कि आप तो सेलर हो आपके फोन में तो होगा। तो नहीं यार देखो मैंने अभी जब से ई-कॉमर्स स्टार्ट किया है ना तब से अभी तक मेरे पास लैपटॉप था तो हमारी जितनी भी चाहे ऑफिस में हो चाहे पहले हो। सारी प्रोसेस मैंने या तो लैपटॉप से करी है या तो पीसी से ही करी है। तो मेरे लिए भी एकदम नई चीज है। लाइक जितने बिगिनर आप हो शायद उतनी बिगिनर मैं भी हूं। तो कोई बात नहीं। हमें सबसे पहले आ जाना है हमारे प्ले स्टोर पे। एंड Play Store पे आके हमें सबसे पहले यहां पे सर्च कर लेना है Meesho सेर Hub एंड यहां पे मैंने Meesho सेर Hub डाला। Meesho सप्लायर ऐप। जैसे ही आप Meesho सप्लायर ऐप डालोगे तो आपके जो दूसरे नंबर का ऐप का ऑप्शन मिल रहा है Meesho सप्लायर Hub ये वाले पे आपको क्लिक करके इसको आपको इंस्टॉल कर लेना है एंड इसको ओपन कर लेना है। जैसे ही आप ओपन करोगे तो सबसे पहले आपको आने वाला है साइन इन पेज। तो अगर आपका Meesho पे ऑलरेडी अकाउंट है तो वेल एंड गुड है। आपको सिर्फ अपनी ईमेल आईडी नंबर एंड पासवर्ड डाल के आगे मूव फॉरवर्ड कर जाना है। अगर आपके पास नहीं है तो फिर आपको क्रिएट योर सप्लायर अकाउंट पे क्लिक करना रहेगा। जब आप करोगे तो जैसे एक सेलर पैनल बनाने की पूरी प्रोसेस होती है। वो सारी प्रोसेस यहां पे आपकी स्टार्ट हो जाएगी। आपको फोन नंबर डालना पड़ेगा, ओटीपी डालना पड़ेगा, ईमेल आईडी, पासवर्ड डालना पड़ेगा। फिर आपको चूज़ करने का वो ऑप्शन देगा कि क्या आपको विद जीएसटी सेल करना है या विदाउट जीएसटी सेलिंग करनी है। तो फिर आपको वो ऑप्शन चूज़ करना पड़ेगा। एंड फर्दर वो जैसे-जैसे जो डिटेल्स मांगता जा रहा है आपका पिकअप एड्रेस बैंक एड्रेस वो चीजें आप भरते जाइए एंड फाइनली आपका जो सेलर अकाउंट है वो क्रिएट हो जाएगा। Meesho का सेलर अकाउंट बनाने वाली प्रोसेस एकदम बहुत ज्यादा सिंपल है। जिसके ऊपर मैंने ऑलरेडी सेपरेट डिटेल वीडियो बनाया हुआ था। आप वो चेक कर सकते हो क्योंकि इसमें वो चीज जानने की हमें नीड नहीं है। हमारा चैलेंज फिलहाल ये है कि हमें फोन से सारी चीजें यूज़ करके देखनी

Overview of Dashboard

है। तो लॉग इन में आ गई हूं। मेरे पास ऑलरेडी अकाउंट है। तो इसलिए मैं यहां पे ईमेल आईडी एंड पासवर्ड डाल के मैंने अपना अकाउंट यहां पे लॉगिन कर लिया है। तो यहां पे हमारा जो डैशबोर्ड है वो लॉग इन हो गया है। तो अब हम फटाफट से एक बार ये Meesho का डैशबोर्ड समझ लेते हैं। पहले एक काइंड ऑफ़ ओवरव्यू ले लेते हैं कि इस डैशबोर्ड में है क्या-क्या और लैपटॉप के कंपैरिजन में कहां पे क्या कौन सी चीज यहां पे है। तो सबसे पहले तो ये हमारा डैशबोर्ड ही आ रहा है। होम स्क्रीन जो Meesho की आती है। जब हम लैपटॉप पे भी ओपन करते हैं। ऐसे ही आता है कुछ। तो सबसे पहले ये आपको आपके पेंडिंग ऑर्डर्स दिखा रही है कि आज के कितने आपके पेंडिंग ऑर्डर्स हैं। डाउनलोड लेवल्स दिखा रही है। कितनी लेवल्स आपके डाउनलोड होने बाकी हैं। आउट ऑफ स्टॉक आपकी कोई लिस्टिंग्स हैं कि नहीं है या कोई लो स्टॉक वाली लिस्टिंग है कि नहीं तो वो चीज दिखा रहा है। एंड उसके बाद स्कैन नाउ ब्रांडेड पैकेट्स का स्कैन नाउ का बटन है। बेसिकली जब हम ऑर्डर प्रोसेस करेंगे ना तो आपके जो ब्रांडेड पैकेट्स होते हैं Meesho के उनको स्कैन करना पड़ता है। तो यह वो वाला ऑप्शन है। तो इट्स काइंड ऑफ़ गुड। फिर उसके बाद यह आपको बिजनेस इनसाइट्स दिखा रहा है कि पूरे ओवरऑल मंथ का क्या आपकी सेल्स रही है एंड कितना क्या आपका ऑर्डर्स गए हैं यहां पे। उसके बाद हम नीचे स्विच करते हैं तो ये जनरल डेटा है जो होम पेज में होता है यूजली। उसके बाद आता है आपके पास जो नेक्स्ट सेक्शन होम के बाद वो है ऑर्डर्स का बेसिकली कि आपके ऑनहोल्ड ऑर्डर्स कितने हैं, पेंडिंग कितने हैं, रेडी टू शिप कितने हैं एंड शिप्ड कितने हैं? पेंडिंग में मतलब कितने आपके टोटल ऑर्डर्स आज आए हुए हैं वो। फिर एक बार आप इन ऑर्डर्स को सेलेक्ट करके एक्सेप्ट कर लेते हैं। जैसे ये सेलेक्ट करके अगर हम इसको एक बार एक्सेप्ट कर लेंगे तो फिर ये हमारे मूव हो जाते हैं रेडी टू शिप वाले ऑप्शन में कि हां भाई अब ये रेडी टू शिप है हमारे ऑर्डर्स। एंड इसके बाद यहां से हमें इनको सेलेक्ट करके सेलेक्ट लेबल का ऑप्शन भी यहीं से आ रहा है। मतलब यह वाली प्रोसेस हमारी इजी है। जैसे लैपटॉप पे होती है वैसे ही है। मतलब कोई एज सच फिजी मुझे यहां पे लगा नहीं। तो यह इजी टू यूज़ लग रहा है। फिर उसके बाद आते हैं हम शिप्ड वाले ऑर्डर्स में। तो ये सारे आपके कौन से शिप्ड हो गए एंड कौन से कैंसिल्ड हैं। वही ऑप्शंस हैं जो हमारे एज यूजुअल लैपटॉप पे आते हैं। तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। फिर इसके बाद जो थर्ड ऑप्शन हमें मिल रहा है रिटर्न्स का। यहां से हमें हमारे सारे रिटर्न्स देखने को मिल जाएंगे। कितने हमारे रिटर्न्स परसेंटेज है। कितने क्या हमारे आरटीओ परसेंटेज है रिटर्न की ट्रैकिंग, क्लेम ट्रैकिंग। तो वो सारे फीचर्स हमें यहां पे मिल रहे हैं। सो ओके। ठीक है। इसका अभी हमें एज सच कोई काम नहीं है फिलहाल के लिए। इसके बाद आप इन्वेंटरी में आओगे। नेक्स्ट आपको इन्वेंटरी का ऑप्शन मिल रहा है। तो यहां से आप अपनी इन्वेंटरी मैनेज कर सकते हैं कि कितने आपकी टोटल एक्टिव हैं। कितने आपके एक्टिव पेंडिंग है और कितनी आपकी ब्लॉक्ड इन्वेंटरीज हैं। बेसिकली लिस्टिंग कितनी आपकी क्या ब्लॉक्ड है। तो वो वाला ऑप्शन यहां पे हमको देखने को मिल रहा है। एंड यहां से हम हमारा व्यू प्रोडक्ट भी कर सकते हैं पर्टिकुलरली एंड प्रोडक्ट की सारी डिटेल्स हम यहां से चेक कर सकते हैं। सो अब जो लास्ट ऑप्शन है हमारा वो है यहां पे मेन्यू का ऑप्शन। बेसिकली जितनी बची चीज़ आपकी पंचायत है वो सब आपको यहीं देखने मिल जाएगा। तो अभी फर्दर हम लिस्टिंग करेंगे तो कैटलॉग अपलोड का ऑप्शन हमें यहीं पे मिल रहा है। हमें जब क्लेम्स डालने होंगे रिटर्न्स का तो उसका ऑप्शन भी हमें यहीं पे देखने को मिल रहा है। उसके बाद फर्दर हमें जब पेमेंट्स करने रहेंगे तो उसका ऑप्शन भी हमें यहीं पे मिल रहा है कि बेसिकली आपको पूरा मंथली कितना आपका पेमेंट आया, कितनी आपकी शीट्स वगैरह हैं तो वो सब आपकी यहीं से डाउनलोड हो जाएंगे। इसके बाद जो आपके बिजनेस की सेलर इनसाइट्स हैं, बिजनेस डैशबोर्ड है कि आपको पूरे मंथ का रिपोर्ट देखना है कि मंथली आपके कितने ऑर्डर्स रहे हैं, कितनी परफॉर्मेंस रही है जो हमें लैपटॉप में भी देखने को मिल जाता है वो भी आपको यहीं से मिल जाएगा देखने के लिए। तो अब देखो अभी तक जो मैंने डैशबोर्ड एनालाइज किया है उसमें तो मुझे कुछ फीस ही नहीं लगा है। सब स्मूथली गया है। अब देखते हैं आगे क्या होता है। यू नेवर नो। तो जैसा कि मैंने कहा था कि आज

How To Process Order On Phone

मुझे सारी चीजें फोन से ही करनी है। तो सबसे पहले ऑफिस आके हमारा वेरी फर्स्ट स्टेप यही होता है कि हम चेक करते हैं कि हमारे आज के ऑर्डर्स कितने आए हैं उनको फिर हम एक्सेप्ट करते हैं एंड पैकेजिंग की प्रोसेस को फर्दर प्रोसीड करते हैं। तो एक्सेप्ट करने के लिए सबसे पहले मैं यहां पे आ गई हूं डैशबोर्ड में ऑर्डर्स वाले सेक्शन में। एंड यहां पे सिंस जितने भी पेंडिंग ऑर्डर्स हैं हमारे मुझे सारे एक्सेप्ट करने हैं। तो मैं इसलिए यहां पे सेलेक्ट ऑल वाले ऑर्डर्स पे क्लिक कर लिया है। अगर आपको मैनुअली एक-एक करना है तो फिर आप मैनुअली एक-एक पे भी सेलेक्ट कर सकते हो। बट वो बहुत ज्यादा टाइम कंज्यूमिंग कम होता है। तो इसलिए मैंने सेलेक्ट ऑर्डर कर लिया है। एंड एक्सेप्ट सिलेक्टेड ऑर्डर्स पे मैंने यहां पे क्लिक कर दिया है। जैसे ही मैंने एक्सेप्ट सिलेक्टेड ऑर्डर्स पे मैं क्लिक करूंगी तो जितने भी मेरे पेंडिंग में यहां पे ऑर्डर्स हैं वो यहां पे रेडी टू शिप में मूव हो जाएंगे। देखो भाई अब फोन से जब आप चीजें हैंडल करते हो ना तो यह दिक्कत होती है। अब मैं यहां पे उसको रिफ्रेश कर रही हूं। यह रिफ्रेश ही नहीं हो रहा है। प्लस यहां पे जो मैंने अभी ऑर्डर एक्सेप्ट किए हैं वो ऐसी की ऐसी यहां पे अटक गया है। तो यह कहीं ना कहीं ड्रॉबैक हो जाते हैं फोन से यूज़ करने के लैपटॉप में। तो यह है कि आप रिस्टार्ट कर लो, शट डाउन कर लो, फोन में भी आप ऑलदो कर सकते हो। बट फिर वो बहुत ज्यादा टाइम कंज्यूमिंग हो जाता है। तो अभी मेरे रेडी टू शेप में 11 तो हो गए हैं। तो मैं अभी फिलहाल के लिए इन्हीं को एक्सेप्ट कर लेती हूं। बेसिकली हमने ऑर्डर्स एक्सेप्ट कर लिए थे। सारे अभी शो नहीं हो रहे हैं क्योंकि सिंस वो फोन स्लो चल रहा है। फोन में ये चीजें उतनी स्मूथ नहीं चलती हैं। तो इसलिए अभी जितने यहां पे मेरे रेडी टू शिप में गए हैं, इनको मैं सेलेक्ट ऑल करके अभी लेबल जितनी है उतनी तो एटलीस्ट हम डाउनलोड कर लें ताकि हमारी पैकेजिंग की प्रोसेस लेट ना हो, यार। क्योंकि डिलीवरी वाले तो टाइम से आते हैं। तो यहां पे अब जनरेटिंग लेबल्स हो रहा है। तो इन लेबल्स को हम जनरेट होने देते हैं। सो फाइनली लेबल हमारी यहां पे हो गई है जनरेट एंड इसको मैंने यहां पे डाउनलोड कर लिया। सो सक्सेसफुली डन। ओके। तो अब ये लेबल्स मैं दे देती हूं अपनी टीम को फर्दर पैकिंग के लिए। एंड पैकिंग वाली प्रोसेस मैं नहीं कर रही क्योंकि वहां पे कुछ फोन का काम नहीं है। जब हम स्कैनिंग के लिए आएंगे तब हम वापस अपने फोन पे आते हैं। सो मिलती हूं मैं पैकिंग के बाद। तो आई एम

How To Do Product Research On Phone

बैक। हमारी फाइनली ऑर्डर प्रोसेसिंग की पूरी जो प्रोसेस थी वो कंप्लीट हो चुकी है। हमारे ऑर्डर्स आज के पैक हो के खत्म हो गए। लेकिन ऑर्डर्स तो पैक हो गए लेकिन ये लाइट नहीं आई। आज पता नहीं कौन सी कटौती कर रहे हैं ये। बट कोई बात नहीं। सो अब देखो हमारी ऑर्डर प्रोसेसिंग वाली प्रोसेस खत्म हो गई है। अब मेरे को ना प्रोडक्ट रिसर्च करनी थी यार क्योंकि देखो हमारा जो अभी जो अकाउंट आपको दिखाया वो एकदम न्यू अकाउंट है। एंड उसके लिए अभी हमने एक दो प्रोडक्ट्स ही फाइनलाइज किए हैं। बट अभी हमें फर्दर और प्रोडक्ट्स इसके लिए फाइनलाइज करने हैं। तो अब सिंस मुझे सारी चीजें फोन से ही करनी है। लैपटॉप तो है नहीं मेरे पास। तो प्रोडक्ट रिसर्च करने के लिए मैं यूज़ कर रही हूं इस टूल tingle. com का जो Meesho के प्रोडक्ट रिसर्च के लिए ही बना हुआ है स्पेशली। और सिंस मैं Meesho की अभी आपको डैशबोर्ड दिखा रही हूं सारा। तो इसलिए हम आ गए यहां पे tingle. com पे। सो यहां पे टिंगली के डैशबोर्ड पे हम आ गए हैं। एंड देखो इससे ना हमें एक फायदा और रहेगा कि मुझे एक चीज समझ में आ जाएगी कि जो टूल का सिस्टम मैं अपने लैपटॉप पे इंप्लीमेंट करती हूं। वो सेम टूल का सिस्टम आप अपने फोन में यूज़ कर सकते हो कि नहीं कर सकते हो। तो यहां पे मैंने टिंगली ओपन कर लिया है। एंड अभी तो एकदम स्मूथ खुला है यहां पे। लाइट आ गई। तो चलो हां वीडियो कंटिन्यू करते हैं। सो यहां पे मैंने टॉप ट्रेंडिंग वाले सेक्शन में मैं आ गई हूं। अभी मुझे यहां पे प्रीमियम मेंबर्स वाला अपना लॉग इन करना पड़ेगा अकाउंट। तो मैं फटाफट से इसको लॉग इन कर लेती हूं। यहां पे जब मैं इस ऐप को एक्सप्लोर कर रही हूं ना तो मुझे एक चीज फॉर श्योर समझ में आई कि जो फीचर्स जितने बेटर तरीके से आपको लैपटॉप में देखने को मिलते हैं सॉफ्टवेयर्स वगैरह के उतने बेटर तरीके से फोन में नहीं देखने मिलते हैं। ऑलदो ये फोन में स्मूथ चल रहा है। अच्छा चल रहा है। आप जब फोन से चीजें कर रहे हो तो आप इसको यूज़ कर सकते हो। बट उतना कंफर्टेबल नहीं है। मतलब मुझे जो चीज समझ में आई है ना कि लैपटॉप पे क्या होता है कि हमें कोई प्रोडक्ट पसंद आ रहा है तो हमने उसको मल्टीपल टैब्स में खोल लिया। मल्टीपल कैटेगरीज खोल ली। मल्टीपल कैटेगरीज के मल्टीपल प्रोडक्ट खोल लिए। तो वो एक बार में आप लैपटॉप पे खट कट खोल सकते हो एंड खटखट कट स्विच कर सकते हो। एक्सेल शीट भी फटाफट आप दूसरे टैब में खोल लिया। एंड जो प्रोडक्ट आपको पसंद आ रहे हैं वो कॉपी करके फटाफट हमने पेस्ट कर दिया। बट यहां पे थोड़ा सा टैब स्विच करना, बार-बार इधर जाना, न्यू टैब करना, फिर उसमें खोलना। तो यह चीज बहुत ज्यादा हेक्टिक हो रही है। प्लस बहुत ज्यादा टाइम कंज्यूमिंग भी लग रही है। बट मुझे एक चीज समझ में आई कि जब आपके पास सोर्सेस कम होते हैं ना तब अपनी इंडियन जुगाड़ काम में आती है। सो प्रोडक्ट रिसर्च करने के लिए सबसे पहले मुझे आनी है अपनी कैटेगरी पे। तो कैटेगरी यहां से ओपन हो जाएगी। एंड यहां पे इनकी बहुत सारी वैरायटी कैटेगरी की देखने को मिल जाती है। एंड प्लस सब कैटेगरी भी देखने मिल जाती है। तो मैं यहां पे किड्स एंड टॉयज़ में आ गई हूं। एंड किड्स एंड टॉयज में मैंने यहां पे बेबीज वाली कैटेगरी अपनी फिल्टर कर ली है। बट अब यहां पे दिक्कत वही हो रही है कि मैं एक बार में एक ही कैटेगरी खोल सकती हूं सब वाली। अदरवाइज मेरे पास लैपटॉप होता तो मैं मल्टीपल कैटेगरीज यहां पे ओपन अप कर लेती। एंड यहां से अब मैं अपने प्रोडक्ट को रिसर्च कर सकती हूं। लाइक मुझे यहां पे रेटिंग्स भी देखने मिल रहे हैं। रिव्यूज एंड यहीं से मैं व्यू ऑन Meesho कर लेती। अब यहां पे भी सेम अगर मेरे पास लैपटॉप होता तो व्यू ऑन Meesho मेरा नेक्स्ट टैब पे हो जाता तो एक साइड मैं प्रोडक्ट देख लेती। एक साइड मेरे जो इनर इनसाइड्स हैं मैं उनको कंपेयर कर लेती। तो चीज़ थोड़ी सी आसान हो जाती। तो फाइनली इतनी मशक्कत करने के बाद कुछ प्रोडक्ट्स मैंने शॉर्टलिस्ट करे हैं। जिसमें से एक है हमारा ये डक ट्रैक सेट। सो बेसिकली यह वाला प्रोडक्ट मैंने इसलिए चूज़ किया है। एक तो प्लस मेरी ये क्राइटेरिया लिस्ट को सारा फुलफिल करता है। जो क्राइटेरिया लिस्ट है वो मैं आपको स्क्रीन पे शो कर दूंगी। सो बेसिकली ये अपनी हायर प्राइस पे भी सेल हो रहा है। प्लस इसका जो रेवेन्यू ऑल टाइम एस्टीमेट आया है इस पर्टिकुलर सेलर का वो 2. 4 मिलियन आया है। रिव्यूज भी इस प्रोडक्ट के अच्छे हैं एंड सोल्ड यूनिट्स भी इस प्रोडक्ट की काफी अच्छी है। बस मुझे रिटर्न्स का थोड़ा डर लग रहा था। जिसके लिए फिर मैंने उसको Meesho पे जाके एनालाइज कर लिया कि कितने क्या रिटर्न्स हैं। सो वो चीज भी मेरी यहां से डाउट क्लियर हो गया है। तो मुझे यह प्रोडक्ट अभी के लिए परफेक्ट लग रहा है। इसके ग्राफ में थोड़े फ्लक्चुएशंस हैं प्राइस वाइज। बट अगर आप इसका सेल्स वाला ग्राफ देखोगे तो ऑल टाइम इसकी सेल्स कितनी ड्रास्टिकली चेंज हो रही है। जो एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट होता है कि हां ये वाला जो प्रोडक्ट है इसकी डिमांड हाई हो रही है। एंड आने वाले टाइम में और भी ज्यादा हाई होगी या फिर कंसिस्टेंट होगी। अभी इसका काइंड ऑफ़ ग्राफ थोड़ा कंसिस्टेंट यहां पे हो गया है जो मुझे देखने के लिए मिल रहा है। अब अगर आपको डिटेल में प्रोडक्ट रिसर्च की पूरी प्रोसेस देखनी है तो उसके लिए मैंने ऑलरेडी लाइव पूरा एक वीडियो बनाया हुआ है। तो आप वो जाके चेक आउट कर सकते हो। तो यहां पे अब हमने अपना प्रोडक्ट तो

How To Do Sourcing On Phone

फाइनलाइज कर लिया है लेकिन अब बारी आती है सोर्सिंग की। एंड सोर्सिंग भी हमें फोन से ही करना पड़ेगा। तो फोन से प्रोडक्ट सोर्स करने के लिए मैं सबसे पहले आ गई यहां पे India एंड उड़ान जैसी वेबसाइट्स पे। फिर यहां पे आके मैंने सबसे पहले अपने सेलर्स को सर्च करना स्टार्ट किया। सप्लायर अब यहां पे ऑब्वियसली लैपटॉप की तरह मल्टीपल टैब्स मैं नहीं खोल सकती हूं। तो एक टाइम पे मैंने एक सप्लायर से बात की, कॉल किया, चैट किया एंड उनसे फोटो मंगाई। सो प्रोडक्ट सोर्सेस में मुझे फोन से उतने ज्यादा इशूज़ नहीं आ रहे थे। बस एक छोटा सा चैलेंज था कि जो सेलर से हमें पीडीएफ्स मिल रही थी, एक्सेल फाइल्स वगैरह मिल रही थी, उनको मैं कंपेयर नहीं कर पा रही थी। लैपटॉप पे हम कंपेयर कर पाते हैं। बट यहां पे मुझे एक टाइम पे एक ही पीडीएफ वगैरह चेक कर पा रही थी। बट आई थिंक दैट्स फाइन एंड दैट मच एस मैनेजेबल क्योंकि प्रोडक्ट सोर्सिंग की बाकी जो प्रोसेस है वो हमारी फोन से ही होती है। मैंने WhatsApp भी सब डाटा कंपाइल किया। मैंने लोकल वेंडर्स को भी कॉल किया एंड उनसे भी उनकी प्रोडक्ट्स की फोटो मंगवाई।

How To Do Listing On Phone

तो यहां पे अब मुझे कुछ सप्लायर्स मिल गए हैं। एक सप्लायर मैंने लोकल का रखा है। इन केस मुझे ऑनलाइन इमरजेंसी में कभी नहीं मिला तो मैं लोकल से परचेस कर पाऊंगी। एंड कुछ सप्लायर्स मैंने ऑनलाइन फाइनलाइज किए जिनसे मैंने सैंपल्स मंगवा लिए हैं। एंड वो सप्लायर्स मैंने स्पेसिफिकली चेक करके ही उनसे डाटा मंगवाया ताकि कुछ फ्रॉड वगैरह ना हो हमारे साथ। मैंने उनकी जीएसटी चेक की। उनकी कंपनी डिटेल्स चेक करी। उनसे कॉल पे अच्छे से बात करी। एंड जो वेरीिफाइड प्लेटफार्म की तरफ से सप्लायर्स थे सिर्फ उन्हीं से प्रोडक्ट सोर्स किया है। सो प्रोडक्ट सोर्स तो हमारा हो गया बट अब प्रोडक्ट आने में तो टाइम लगेगा ना। हमारा चैलेंज तो 24 आवर्स का है ना। तो अब क्या करें? हम फ्री फंड तो बैठे नहीं रहेंगे। तो इसलिए मैंने सोचा है कि चलो इसी प्रोडक्ट की लिस्टिंग करके रख लेते हैं। सो दैट जब हमारे सैंपल्स आ जाएंगे हम उन्हें चेक करके फोटो शूट करके फटाफट से लिस्टिंग कंप्लीट करके लाइव कर सकते हैं। तो चलो फिर हम लिस्टिंग करते हैं। मैम लेकिन आपको मोबाइल से लिस्टिंग करनी है। भूल गई सॉरी। चलो तो फ़ोन से लिस्टिंग करते हैं। सो लिस्टिंग करने के लिए वापस से मैं आ गई हूं अपने Meesho सेर हब वाले ऑप्शन में। एंड यहां पे मुझे जाना है मेन्यू में। मेन्यू में जब हम जाते हैं तो यहां पे हमें ऑप्शन मिलता है कैटलॉग अपलोड का। तो कैटलॉग अपलोड पे हम जैसे ही क्लिक करेंगे तो यहां पे हमें ऑप्शन मिल जाता है हमारी फर्दर कैटेगरी सेलेक्ट करने का। तो यहां से मैंने फटाफट से अपनी कैटेगरी सेलेक्ट कर लेनी है। एंड कैटेगरी सेलेक्ट करने के बाद जो फर्दर हमारी लिस्टिंग की प्रोसेस है वो हम पूरी यहां पे कंप्लीट करने वाले हैं। एंड अब लिस्टिंग करना मैं डिटेल में यहां पे आपको नहीं सिखा रही हूं। उसके ऊपर मैं सेपरेट वीडियो बना चुकी हूं। तो वो आप यहां पे चेक आउट कर सकते हो। बट यहां पे जो आपकी डिटेल्स हैं सारी वो सिंपल आ जाएंगी। इस तरीके से आप एक-एक डिटेल अपनी भर सकते हो। जैसे कैटेगरी मैंने चूज़ कर ली है। अब प्रोडक्ट इमेज हम सेलेक्ट कर लेंगे गैलरी से जाके। उसके बाद प्रोडक्ट नेम एंड प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन हम फिल आउट कर देंगे। जैसे ही मेरी ये चीज फिल आउट हो जाएगी तो हम नेक्स्ट वाले बटन पे क्लिक करेंगे एंड बाकी फिर वो फर्दर बेसिक डिटेल्स एडिशनल डिटेल्स हमें दे देगा भरने के लिए। सो इट्स अ सिंपल प्रोसेस जो हम कर सकते हैं। लेकिन ये चीज जितनी सिंपल लग रही है उतनी है नहीं क्योंकि लैपटॉप पे तो ये होता है कि हम मल्टीपल टैब्स खोल लेते हैं। एक बार में फटाफट डिटेल्स को कॉपी पेस्ट कॉपी पेस्ट एंड हमारी लिस्टिंग्स बल्क में हो जाती है। बट यहां पे वो चीज पॉसिबल नहीं है। लेकिन लैपटॉप में मैं बल्क लिस्टिंग करने के लिए एक टूल यूज़ करती हूं। lstiffiy. com वहां से थोड़ी प्रोसेस हमारी फास्ट हो जाती है। एक परफेक्ट लिस्टिंग करनी पड़ती है। बाकी लिस्टिंग ऑटोमेटिकली हो जाती है। तो वो सॉफ्टवेयर अगर मेरा यहां पे इंप्लीमेंट हो गया तो मेरी यहां पे भी चीजें सॉर्ट आउट हो जाएंगी। अरे लेकिन 1 मिनट लिस्टिफाई तो हमारा Chrome एक्सटेंशन है ना तो वो फोन पे कैसे चलेगा। वो तो सिर्फ Chrome पे चल सकता है। तो आपको मतलब लिस्टिंग्स मैनुअली करनी पड़ेगी। कोई नहीं करके देखते हैं कितना टाइम लगता है एक लिस्टिंग में। तो उससे हमें पता चल जाएगा कि हमारी बल्क में लिस्टिंग करने में हमें कितना टाइम एट लास्ट लगने वाला है अगर आप फोन से करने वाले हो तो। सो लिस्टिंग करके हमारा खत्म हो चुका है। अब मैं आपको बताती हूं कि मुझे एक लिस्टिंग करने में कितना टाइम लगा है लिटरली कि जहां हम लैपटॉप से जब मैं लिस्टिंग करती थी तो एक लिस्टिंग जब मैं मैनुअली करती थी तो मुझे उसमें अराउंड 10 टू 15 मिनट्स लगते थे। एंड अगर मैंने लिस्टिफाई का यूज कर लिया तो 2 मिनट में लिस्टिंग हो जाती थी। लेकिन यहीं पे फोन पे अगर एक मैं लिस्टिंग कर रही हूं पूरी प्रॉपर मैनुअली तो मुझे करीबन आराम से आधा घंटा तो लग ही रहा है। 30 मिनट्स तो लग ही रहे हैं। तब आप देख सकते हो कि आपकी प्रोडक्टिविटी कहां जाने वाली है एंड कितना टाइम लगने वाला है एक-एक लिस्टिंग और एक-एक चीज को करने के लिए। यहां पे मेन प्रॉब्लम यह नहीं थी कि टैब्स वगैरह स्विच नहीं कर पा रहे। मेन प्रॉब्लम यह थी कि जब डिटेल्स फिल अप करने आते हैं ना जैसे सबसे पहले बारी आती है इमेज की। तो इमेज फोन से बनाना इज अ वेरी हेक्टिक थिंग। एक-एक चीज के आप बैकग्राउंड रिमूव करो। फिर उनके हर एक-एक फोटो एडिटिंग के एप्स के इंस्टॉल करो। फिर बहुत सारे एप्स तो फोन में अवेलेबल नहीं होते क्योंकि वो सिर्फ डेस्कटॉप के लिए बने होते थे। जो फोन में अवेलेबल है उनमें कॉम्प्रोमाइज करो। एंड फोन से एक-एक इमेज को एडिट करने में बहुत ज्यादा टाइम लग रहा था यार। प्लस कीवर्ड रिसर्च के लिए तो मैंने चलो ऐप इंस्टॉल कर लिया Google एंड Amazon का। एंड वहां से मैंने काम चला लिया। एंड कीवर्ड्स को मैंने अपने फोन के नोटपैड पे मैं नोट करती गई। और फिर डिस्क्रिप्शन लिखने में भी फोन की टाइपिंग स्लो पड़ रही थी। टाइप करने में फोन हैंग हो रहा था। तो फिर लेकिन वहां पे मैंने जुगाड़ लगा के कहीं ना कहीं वॉइस नोट यूज़ कर लिया। तो उससे थोड़ी चीज मेरी सॉर्ट आउट हो गई। सो फाइनली पूरा दिन हमारा निकल चुका है बट अभी भी चैलेंज बाकी

How To Do Profit Loss Calculation On Phone

है और घर जाने में अभी भी कुछ टाइम बाकी है एंड हमेशा ना मैं घर जाने से पहले एक प्रोसेस हमेशा करके जाती हूं कि मेरी डेली का कितना क्या प्रॉफिट लॉस हुआ है कितने हमारे रिटर्न आए हैं कितने क्लेम्स वगैरह अप्रूव हुए हैं टीम तो वो चेक करती है बट फाइनल चेक मैं जरूर करके जाती हूं लैपटॉप पे तो वो चीज मैं लेवली से करती हूं क्योंकि वो सिस्टम लैपटॉप के लिए बहुत परफेक्ट काम करता है बट वो चीज कहीं ना कहीं फोन वालों के लिए नहीं है और अगर आप फोन से ही करते हो ना तो फिर आप एप्स का यूज़ नहीं कर पाओगे आपको फोन से ही मैनुअली सारी चीजें करनी पड़ेगी। तो

Conclusion

दोस्तों, यहां पे हमारा चैलेंज खत्म होता है। अब आप मुझे कमेंट में बताओ कि मैं यह चैलेंज पास कर रही हूं या फिर फेल कर रही हूं। तो ई-कॉमर्स विद फोन करना पॉसिबल तो है यार, बट यह पाथ इजी बिल्कुल भी नहीं है। इट्स वेरी डिफिकल्ट टू डू। अब यार सच बोलूं ना तो देखो फोन से ई-कॉमर्स स्टार्ट तो हो जाता है लेकिन आप ग्रो नहीं कर सकते। बल्क लिस्टिंग एक-एक करके करनी पड़ती। एड्स प्रॉपर्ली मैनेज नहीं हो पाते जो घंटों का काम है और बहुत फ्रस्ट्रेटिंग भी है। एक्सेल शीट्स, इन्वेंटरी ट्रैकिंग, ऑर्डर रिकंसिलेशन ये सब फोन में नियर इंपॉसिबल है। एंड Flipkart एंड Amazon के तो मैक्सिमम फीचर्स फोन में अवेलेबल ही नहीं है जो उनके डेस्कटॉप पर है। ऐसी ऑप्टिमाइज लिस्टिंग करना, कीवर्ड्स फाइंड करना, डिस्क्रिप्शन टाइप करना, कॉम्पिटिट एनालिसिस करना ये सब जो फोन में 10 मिनट लगते हैं। वही लैपटॉप में 1 मिनट का काम है। तो यार फोन को तभी यूज़ करें जब आपकी बहुत ही ज्यादा इमरजेंसी है। बहुत ही ज्यादा तंगी चल रही हो। अदरवाइज आई विल प्रेफर कि आप प्लीज लैपटॉप परचेस कर लो। ज्यादा महंगा नहीं तो एटलीस्ट आप बेसिक लैपटॉप ले लो। 20K तक में अच्छा खासा बेसिक लैपटॉप आ जाएगा जिसमें आपका ई-कॉमर्स अच्छे से हैंडल हो जाएगा। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा अच्छी स्पेसिफिकेशंस की जरूरत नहीं होती है। मैंने इसकी लैपटॉप की लिस्ट आपकी बना दी है। लो प्राइस से लेके हाईएस्ट प्राइस वाले लैपटॉप्स की। वो लिस्ट मैं आपको पिन कमेंट और डिस्क्रिप्शन में मेंशन कर दूंगी। तो आप वहां से चेक कर सकते हो। और अगर यह वीडियो आपको यूज़फुल लगा हो, मजेदार लगा हो तो वीडियो लाइक करो, कमेंट करो। कोई भी तरीके का डाउट हो अपने बिगिनर सेलर्स के साथ जरूर शेयर करो। तो या गाइस दैट्स इट फॉर दिस पर्टिकुलर वीडियो। मिलते हैं हम नेक्स्ट वीडियो में। टिल द टाइम कीप लर्निंग एंड कीप अर्निंग। बाय बाय। ॐ

Другие видео автора — Ecommerce By Setu

Ctrl+V

Экстракт Знаний в Telegram

Экстракты и дистилляты из лучших YouTube-каналов — сразу после публикации.

Подписаться

Дайджест Экстрактов

Лучшие методички за неделю — каждый понедельник