How to give a speech on International Yoga Day ?
8:12

How to give a speech on International Yoga Day ?

Hence Shah : Public Speaking Trainer 05.05.2026 26 просмотров 2 лайков

Machine-readable: Markdown · JSON API · Site index

Поделиться Telegram VK Бот
Транскрипт Скачать .md
Анализ с AI
Описание видео
-Wishes. 1. How much awareness for yoga has increased in people ? 2. Explain the benefits of yoga classes. 3. Tell true story of person who has benefited from yoga. 👉 Call us for Speech Script / Online LIVE Public Speaking Course (Personal Coaching) : +91 95 8683 5484

Оглавление (2 сегментов)

Segment 1 (00:00 - 05:00)

आज के इस वीडियो में मैं आपको तीन स्टेप्स बताऊंगा कि जिन्हें फॉलो करके आप अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्पीच दे सकते हैं। आपको यहां पर मैं खास बात यह कहना चाहता हूं कि वीडियो के अंत में मैं आपको इस स्पीच की नोट्स भी प्रोवाइड करूंगा। मैं आपको पहला स्टेप बताऊं उससे पहले कहना चाहूंगा कि आप अपनी स्पीच की शुरुआत संबोधन के साथ करेंगे। यह संबोधन आप अपने तरीके से कर सकते हैं। उसके बाद आप लोगों को इस दिवस की बधाइयां और शुभकामनाएं देंगे। वो आप कुछ इस तरह से दे सकते हैं। साथियों आज 21 जून का दिवस है कि जिसे हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सबसे पहले तो आज के इस खास दिन की आप सभी को हार्दिक बधाइयां। और मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं कि आप सब हर रोज योग करें और तन से और मन से हमेशा स्वस्थ रहें। तो इस तरह से हम लोगों को बधाइयां और शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसके बाद जो सबसे पहला स्टेप कवर करेंगे वह है कि हम लोगों को यह बताएंगे कि लोगों में योग के प्रति कितनी जागरूकता बढ़ गई है। आप इस मुद्दे के अंदर लोगों को यह कह सकते हैं कि 21 जून को बहुत सारे लोग यह दिवस मनाते हैं। आजकल तो लोग अपनेपने ग्रुप बनाकर डेली योग भी करते हैं। कंटेंट क्रिएटर्स सोशल मीडिया पर योग के लिए एजुकेट करते हैं। बहुत जगहों पर क्लासेस भी चलाई जाती है। इन पॉइंट्स को आप कवर कर सकते हैं। कैसे कवर करने चाहिए उसका मैं आपको एक एग्जांपल दे रहा हूं। आप कुछ इस तरह से बोल सकते हैं। साथियों पिछले कुछ सालों से हमारे देश में योग के प्रति जागरूकता बहुत ही बढ़ गई है। दरअसल 21 जून के दिवस पर लगभग सभी जगह पर योग किया जाता है। लोग समूह में योग करते हैं। बहुत जगहों पर मैंने देखा हुआ है कि लोग अपने ग्रुप्स बनाकर डेली योग करते हैं। जैसे कुछ दोस्तों का ग्रुप होता है कि जो डेली योग करते हैं। आजकल तो सोशल मीडिया पर भी बहुत सारे कंटेंट क्रिएटर्स योग के लिए एजुकेट करते हैं। YouTube पर, Instagram पर, Facebook पर योग के लिए बहुत सारी क्लासेस भी हमारे आसपास खुल गई है। इतना ही नहीं मैंने तो यह भी देखा हुआ है कि चार साल के बच्चे, पांच साल के बच्चे योग क्लासेस जाते हैं। वहां पर वे डेली योग करते हैं। यह बात सराहनीय है। इससे हम यह भी कह सकते हैं कि भविष्य में योग के प्रति अवेयरनेस और भी बढ़ेगी। तो इस तरह से आप सबसे पहले स्टेप को कवर कर सकते हैं और अपनी स्पीच की शानदार शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के भाषण में जो दूसरा मुद्दा कवर करेंगे वह है कि हम लोगों को योग क्लासेस के क्या लाभ होते हैं यह बताएंगे। इस मुद्दे में आप लोगों को यह कह सकते हैं कि उससे अनुशासन बढ़ता है। वहां पर हर रोज जाकर योग टीचर से कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है। नए दोस्त बन पाते हैं। इन मुद्दों को कह सकते हैं। अब इन्हें डिटेल में किस तरह से कहने चाहिए उसका मैं आपको एग्जांपल दे रहा हूं। कुछ इस तरह से दोस्तों हम सब देखते ही हैं कि योग क्लासेस बहुत सारी खुल चुकी है। ऑफलाइन भी योग करवाया जाता है। ऑनलाइन भी करवाया जाता है। फ्री भी योग के लिए प्रोग्राम होते हैं और भीड़ भी कोर्सेज होते हैं। तो योग करने के लिए बहुत सारे विकल्प लोगों के पास आज मौजूद है। दरअसल मैं तो कहना चाहूंगा कि अगर हो सके तो योग क्लासेस जाना चाहिए। दरअसल योग क्लासेस जाने के बहुत सारे लाभ होते हैं। पहले तो लोगों में डिसिप्लिन आ पाता है। जब योग क्लासेस नहीं जाते हैं तो क्या होता है? किसी भी समय पर योग करते हैं, कभी नहीं करते हैं। ऐसा होता है। लेकिन जब योग क्लास ज्वाइन करते हैं तो पता होता है कि डेली जाना है, इतने बजे जाना है। इसलिए लोग अनुशासन का पालन करके योग क्लास जाएंगे ही। इसके अलावा अगर हम योग क्लास जाएंगे तो वहां के टीचर से हर रोज कुछ ना कुछ नया हमें जानने को मिलेगा कि जिससे हम हमारे स्वास्थ्य को और बेहतर बना पाएंगे। योग क्लासेस जाते हैं तो हम नए-नए दोस्त बना पाते हैं। नए लोगों से बातें होती है। मैंने तो यह भी देखा हुआ है कि बहुत सारे योग क्लासेस में अलग-अलग एक्टिविटीज करवाई जाती है। जैसे कि उन्हें ट्रिप पर लेकर जाया जाता है। उन्हें यहां पर फेस्टिवल्स अलग-अलग सेलिब्रेट करने का मौका मिलता है

Segment 2 (05:00 - 08:00)

कि जिससे जीवन में आनंद आता है। तो इसलिए मैं तो अवश्य कहूंगा कि अगर संभव हो तो और अगर डिसिप्लिनम नहीं है तो योग क्लासेस जाना ही चाहिए और जरूरी नहीं है कि हम ऑफलाइन ही जाए ऑनलाइन भी योग क्लासेस कर सकते हैं। तो इस तरह से आप सेकंड स्टेप को कवर कर सकते हैं और लोगों को योग क्लासेस के फायदे बता सकते हैं। इसके बाद जो तीसरा और आखिरी स्टेप हम हमारी इस स्पीच में शामिल करेंगे वह है कि हम लोगों को योग से किसी को फायदे हुए हैं वह सत्य घटना बताएंगे। अब आपके आसपास किसी को योग के कारण लाभ हुआ है तो आप वो सत्य घटना बता सकते हैं। अगर आपके पास वैसा कोई उदाहरण नहीं है तो मैं आपको उदाहरण दे रहा हूं। उसे आप बता सकते हैं। तो आप कुछ इस तरह से बोल सकते हैं। डअ फ्रेंड्स दरअसल योग करने के लाभ तो होते ही है। उसमें आप भी यहां पर मेरी बात मानेंगे। लेकिन कुछ समय पहले मैंने कुछ वैसा सुना कि जो मैं आपके साथ साझा करना चाहता हूं। दरअसल मेरे एक रिश्तेदार हैं कि जिनको घुटने में बहुत ही दर्द होता था। वे सीढ़ियां नहीं चढ़ पाते थे। किचन में ज्यादा देर तक खड़े नहीं रह पाते थे। वे महिला थी तो उनको रात को नींद नहीं आती थी क्योंकि घुटनों में दर्द होता था। उन्होंने योग क्लासेस को ज्वाइन किया। उन्होंने कुछ महीनों के अंदर ही उसका परिणाम भी प्राप्त किया। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि उनके घुटनों का दर्द गायब हो चुका था। कुछ महीनों के बाद उन्होंने यह परिणाम देखा कि वे सीढ़ियां चढ़ पाते थे। वे किचन में ज्यादा देर तक खड़े भी रह पाते थे। रात को अच्छी उनको नींद भी आ जाती थी। तो मतलब कि योग करने का यह फायदा हुआ। उन्होंने मुझे यह भी कहा कि उनकी क्लासेस में कुछ लोगों को शोल्डर में पेन होता था। कुछ लोगों को नेक लेकिन योग करने के कारण कुछ महीनों के बाद उनमें ये असर देखने को मिला कि उनका यह दर्द दूर हो गया। तो मतलब कि मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ। तो इससे हम जरूर यह कह सकते हैं कि योग के फायदे होते हैं। सिर्फ यह कहा ही नहीं जाता है लेकिन असल जीवन में भी होते हैं। तो इस तरह से आप तीसरे स्टेप को कवर कर सकते हैं और आप कोई सत्य घटना बता सकते हैं। इसे बोलने के बाद आप लोगों का धन्यवाद कीजिए और अपनी स्पीच को एंड कीजिए। अब मैं आपको स्पीच की नोट्स प्रोवाइड कर रहा हूं। आप यह पॉइंट्स को याद रख लीजिएगा और स्पीच देने के लिए जाइएगा। साथियों इस तरह से मैंने आपको तीन स्टेप्स बताए कि जिन्हें फॉलो करके आप अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण दे सकते हैं। अगर आप अपने लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की स्पीच की स्क्रिप्ट चाहते हैं या फिर आप एक पावरफुल पब्लिक स्पीकर बनना चाहते हैं तो आप हमारा कांटेक्ट कर सकते हैं। नीचे दिए गए नंबर पर आप मुझे अभी कॉल कीजिए। मैं आपसे पर्सनली बात करूंगा। आपकी सारी प्रॉब्लम्स और रिक्वायरमेंट्स को सुनूंगा और समझूंगा और आपको पर्सनली मदद करके एक कॉन्फिडेंट और परफेक्ट पब्लिक स्पीकर बनाऊंगा। फ्रेंड्स, फिर मिलेंगे एक नई वीडियो के साथ। थैंक यू।

Другие видео автора — Hence Shah : Public Speaking Trainer

Ctrl+V

Экстракт Знаний в Telegram

Экстракты и дистилляты из лучших YouTube-каналов — сразу после публикации.

Подписаться

Дайджест Экстрактов

Лучшие методички за неделю — каждый понедельник