नौकरी चिंता छोड़ दो बस एक बार मेहनत करो|New Business ideas|Small Business ideas|Garib ka Business
15:30

नौकरी चिंता छोड़ दो बस एक बार मेहनत करो|New Business ideas|Small Business ideas|Garib ka Business

Garib ka Business 14.05.2026 3 650 просмотров 133 лайков

Machine-readable: Markdown · JSON API · Site index

Поделиться Telegram VK Бот
Транскрипт Скачать .md
Анализ с AI
Описание видео
Garib ka business #garibkabusiness #business नौकरी चिंता छोड़ दो बस एक बार मेहनत करो|New Business ideas|Small Business ideas|Garib ka Business 1.new business 2.new business idea 3. new business ideas 4. new business ideas for 5.new business ideas 2025 6.new business ideas 2026 7.new business ideas women 8. new business idea factory 9.new business ideas for 2026 10. new business ideas in hindi 11.new business ideas for girls 12.new business ideas for nepal 13.new business ideas for women 14. new business ideas from home 15. new business ideas wholesale 16.new business idea in pakistan 17.new business idea west bengal 18.new business ideas from china 19.new business ideas 2025 telugu 20. new business ideas for village 21.Garib ka business

Оглавление (4 сегментов)

Segment 1 (00:00 - 05:00)

आप गांव में ही रह के एक ऐसा चीज बनाकर छोड़ दीजिए जो आपको हर रोज हर हफ्ते हर महीने इनकम दे। मैं नहीं चाहता कि आप रोज मेहनत करो। एक ऐसा चीज बनाइए गांव में। अब मैं आगे बताऊंगा कि क्या बनाना है, कैसे बनाना है और मैंने क्या बनाया है। मैं पूरा डिटेल में आज बात करने वाला हूं। देखिए नौकरी लग रही है तो भी ठीक है। नहीं उसका चिंता नहीं करना है। रोना पीटना नहीं मचाना है कि यार काम नहीं लग रहा है। नौकरी नहीं लग रही है। इससे कुछ फायदा होगा नहीं। मेरा मानना है कि अगर आप स्वस्थ हैं मतलब चल सकते हैं, बोल सकते हैं, दौड़ सकते हैं, कूद सकते हैं। आप स्वस्थ हैं तो दुनिया के सबसे अमीर आदमी आप हैं। आप इस बात को मानिए। हम लोग ना मानते नहीं है। हम गरीब आदमी मानते नहीं है। ये सोचते नहीं है कि यार हम हमारे पास भी कुछ है। हमें तो लगता है यार हमारे पास तो पैसा नहीं है। यानी हम गरीब हैं। अरे गरीब नहीं है। भगवान ने हमको कूदने का, दौड़ने का ये सब क्षमता दिया है। और उनसे पूछो जिनके पास बहुत सारा पैसा है। लेकिन ये कूद नहीं सकते। कुछ खा नहीं सकते, कहीं जा नहीं सकते। कितने तकलीफ में रहते हैं। तो आप स्वस्थ हैं। यह बहुत बड़ी अचीवमेंट है आप सबके लिए। अब आप कहोगे सर आपने कहा था कि गांव में कुछ ऐसा बनाएं। क्या ऐसा बनाएं? देखिए गांव में तो कई चीज बन सकता है। शहरों में भी बन सकता है। और मेरा मानना है कि जो इंसान गरीब है, मजदूर है, दिहाड़ी कर रहा है तो सबसे पहले उसको पैसा कमाना चाहिए। देखो पूंजी ही सब कुछ है। आप भी मानते हो कि पूंजी रहेगा तभी कुछ होगा। पूंजी नहीं रहेगा तो कुछ होने वाला नहीं है। तो सबसे पहले हमें पूंजी का व्यवस्था करना पड़ेगा। बहुत सारे लोग हैं जो मुझे देख रहे होंगे। अभी वो बिल्कुल जीरो लेवल पर होंगे। यानी कि बिल्कुल बेरोजगार होंगे। और कुछ लोग हैं जो 15,000, 20,000 महीने का कमाते हैं। देखिए कमा रहे हैं। अच्छी बात है। लेकिन ये सोचिएगा दिमाग में कि मैं ऐसा क्या बनाऊं जो हम काम ना करें या कम करें लेकिन फिर भी हमें वो इनकम दे। ऐसा क्या बना करके हम छोड़ें? गांव में या शहर में कहीं पे भी। लेकिन कुछ भी ऐसा आपको करना पड़ेगा। आप अगर डेली मेहनत कर रहे हैं। डेली जी जान लगा के कहीं कंपनी में जॉब कर रहे हैं। कहीं जाकर के आप अपना दुकान चला रहे हैं। तो मैं आपसे कहूंगा कि आप स्वस्थ हैं तभी कर रहे हैं। अगर भगवान ना करे कुछ हो जाए, कुछ स्वस्थ में गड़बड़ी हो जाए तो आप फिर दुकान कौन चलाएगा? फिर आप काम कैसे करेंगे? तो इसलिए हमें उसके बारे में सोचना है। जिसको दूसरे वर्ड में अगर देखा जाए तो लोग पैसिव इनकम की बात करते हैं कि पैसिव इनकम बनाना चाहिए। मैं पैसिव इनकम नहीं कहूंगा। मैं तो यह कहूंगा कि कुछ भी ऐसा एक बार मेहनत कर दो जी जान लगा के और पूरा तन मन से लगा दो कि हां यार बस यही है। है ना? एक बार मेहनत एक बार पैसा एक बार दिमाग लगा करके कुछ बना दीजिए और उसके बाद से देखिए कि क्या होता है। तो मैं आज इसी के बारे में बताने वाला हूं। अगर हमारे चैनल पे नए हैं तो सब्सक्राइब कर लीजिएगा। गरीब का बिज़नेस चैनल का नाम भी है गरीब का बिज़नेस। सब्सक्राइब कर लीजिएगा। वीडियो को लाइक अवश्य कीजिएगा जो बता रहा हूं। गौर से सुनिए। कुछ लोग हैं जो पैसा रखे हैं। उनके पास पैसा है लेकिन वो पैसा को कहीं इन्वेस्ट नहीं कर रहे हैं। सोच रहे हैं कि मैं बैंक में रखूंगा तो सेफ रहेगा। सुरक्षित रहेगा। मेरा मानना है यदि आप बैंक में ₹00 ₹1400 ₹00 रखे हैं अपने खर्चे के लिए तो वह अच्छी बात है। लेकिन आपका खर्चा ऑलरेडी है या फिर ऑलरेडी आप खर्चा अपना मेंटेन कर ले रहे हैं या फिर आपके खाते में 1 लाख से ऊपर रुपया है। वैसे बेकार में पड़ा है और आप उसका कुछ यूज़ नहीं कर रहे हैं। तो मेरे को लगता है ना आप उस पैसे को समय के हिसाब से घटा रहे हैं। आपको उसको इन्वेस्ट करना चाहिए। उसे कुछ ऐसा बनाना चाहिए गांव में ही रह के कुछ ऐसा बिल्ड करना चाहिए कुछ ऐसा दिमाग लगाना चाहिए कि क्या मैं ऐसा काम करूं जिससे कि एक बार मैं मेहनत कर दूं और उसका रिटर्न मुझे हर रोज हर हफ्ते हर महीने मुझे कम से कम 2025000 मुझे मिलता रहे ऐसा कुछ हम क्या करें चाहे 1 लाख लगे 2 लाख लगे 5 लाख लगे जितना रुपए लगे लगा दूंगा लेकिन मुझे महीने का जो खर्चा है जैसे हमारे घर में राशन खरीदा जाता है बिजली का बिल दिया जाता होता है। मतलब दिया जाता है। ईएमआई अगर कोई हमने गाड़ी लिया है, घर लिया तो उसका ईएमआई देते हैं। बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं तो उनका फीस जमा करना होता है। और कपड़े लत्ते दाल चावल कोई रिश्तेदार आ गया। गाड़ी का पेट्रोल बहुत सारे खर्चे हैं। यह मैंने देखा है। मैं अपना पर्सनल अनुभव बता रहा हूं। मेरा जो खर्चा है महीने का 20,000 लगभग कभी कम कभी ज्यादा मतलब 20,000 के समथिंग रहता है। लेकिन यह ₹00 के लिए अगर मैं काम कर रहा हूं मुझे कहीं ₹00 की नौकरी मिली है और मैं काम कर रहा हूं। यानी मैं अभी काम करने लायक हूं। काम कर रहा हूं तो यह ₹00 आ रहे हैं और हमारे घर के खर्चे पूरे हो रहे हैं। लेकिन अगर कल को मैं काम पे नहीं गया 6 महीने के लिए 2 महीने के लिए कुछ हो गया या कंपनी ने मुझे निकाल दिया। फिर मैं यह ₹00 महीने

Segment 2 (05:00 - 10:00)

का जो खर्चा है यह कैसे आएगा? कहां से आएगा? कौन देगा? या तो हम कहीं लोन लेंगे, कोई जमीन होगा तो बेचेंगे या फिर कोई किसी के ऊपर प्रेशर डालेंगे। यानी हमारी हालत खराब हो जाएगी। तो मेरा मानना है कि हर इंसान का ये सिचुएशन है। हर इंसान को सोचना चाहिए। आज जो मैं बता रहा हूं कि एक बार मेहनत करके एक काम, दो काम कोई भी एक दो काम ऐसा इनकम बना लीजिए जो मेहनत रोज-रोज ना करना पड़े। थोड़ा बहुत रोज मेहनत करना पड़े या फिर कम करना पड़े। हमें एक्टिवली उसको देखना ना पड़े। जाके खुद मैनुअली उसको मैनेज ना करना पड़े। ऐसा कुछ हमें सोचना पड़ेगा। ऐसा कुछ हमें बनाना पड़ेगा। आप कहोगे सर ये तो चलो ठीक है। हमें समझ आ रहा है। अब बहुत सारे लोग हैं ना बोर हो रहे होंगे। कह रहे होंगे यार सर आप बता रहे हो लेकिन हम क्या करें? है ना? हमें कुछ बताइए। मेरे को एक लड़का कल मिला था तो रास्ते में मिला था। देखो हम YouTube पे वीडियोस बनाते हैं तो हमसे कोई ना कोई टकराते रहता है। कोई ना कोई मिलते रहता है। तो कहता है सर आप बताते हो कि यह बिजनेस करो, वो बिजनेस करो। आप खुद कुछ करते हो या फिर सिर्फ आकर के हमें ज्ञान देते हो। है ना? यानी हमें बेवकूफ बनाते हो। क्या करते हो? आप खुद कुछ करते हो। आपने कुछ ऐसा बना रखा है। आप कुछ ऐसा बनाए हो अपने गांव में, अपने शहर में? मैंने कहा यार इतना आप गुस्से में क्यों हो? पहले यह बताओ। आप इतना ऐसे क्यों पूछ रहे हो कि मैंने मतलब मैंने कुछ किया है तभी तो आपको बता रहा हूं वरना मेरे पास इसके बारे में नॉलेज ही नहीं होता। तो कह रहा है कि सर बताओ फिर पहले कि आपने क्या किया है? हो सकता है कि आप भी अगर मुझसे मिले तो आप भी यही पूछेंगे कि आप सिर्फ ज्ञान दे रहे हो या फिर हमें गुमराह कर रहे हो। क्या कर रहे हो? मतलब आपने कुछ किया है कि नहीं किया है? और कोई अगर जीरो लेवल से है तो उसको क्या करना चाहिए? कैसे उसको कुछ बनाना चाहिए? कैसे क्या करना चाहिए? तो मैंने उस लड़के को पूरा एक घंटा समझाया। आपका एक घंटा नहीं लगेगा। आप कुछ मिनटों में आप यह बात समझने वाले हैं। देखिए सबसे पहले मैं उसकी बात करूंगा। फिर उसके बाद से मैं अपने बारे में बात करूंगा। सबसे पहले मैं उसके बारे में बात कर रहा हूं। बिल्कुल जीरो लेवल पे है। जो मतलब अभी पैसा कमाना चालू भी नहीं किया है या कमाने वाला है। अभी हाल ही में कहीं नौकरी लगी है। हाल ही में कोई व्यापार करने वाला है या फिर नौकरी उसको लग नहीं रही है। वो चिंता भय मतलब नया-नया है। उसको क्या करना चाहिए? मेरे अकॉर्डिंग मैं अपने अनुभव के हिसाब से आपको बता रहा हूं। अब ध्यान से सुनिएगा। देखिए जो इंसान सच में बेरोजगार है, गरीब है, युवा है और स्वस्थ है, भगवान की दया से वो स्वस्थ है तो मैं उसको कहूंगा सबसे पहले काम आप पैसा कमाओ। अब क्या करके कमाएं? आप बिजनेस करके कमाओ। अगर नौकरी नहीं लग रही है तो उसकी चिंता लेने की जरूरत नहीं है। कोई जॉब पे नहीं रख रहा है कोई बात नहीं। आप अपना खुद का कुछ रोजगार करो। खुद का कुछ व्यापार करो। देखो अपना खुद का रोजगार आप 10,000 से भी शुरू कर सकते हैं। ₹20,000 ₹10 ₹2000 से अगर आप अपना व्यापार करते हैं तो आप डेली रोज का ₹500 ₹700 आराम से कमाएंगे। लेकिन मैं ये नहीं कहूंगा कि आप दिहाड़ी करने जाओ, मजदूरी करने जाओ। 400-500 में पूरा थका देते हैं। पसीना करके आपको छोड़ते हैं। शाम को पूरा निचोड़ लेते हैं। मैं ये नहीं कहूंगा कि किसी के यहां नौकरी करो या फिर नौकर बन के जाओ। देखो नौकरी और नौकर में दोनों अलग-अलग बातें हैं। एक होता है नौकरी और एक होता है नौकर। यह दोनों अलग-अलग बातें हैं। समझने वाली बात यह है कि अगर आपको नौकरी पसंद है, आप किसी से रिस्क नहीं लेना चाहते, कोई टेंशन नहीं लेना चाहते हैं। आपको जॉब मिल रही है, मन लगता है जॉब में जॉब कीजिए, नौकरी कीजिए। लेकिन यदि आपका मन नहीं लगता है, आपको लगता है यार कि मैं यह करने के लिए बना नहीं हूं। मैं जबरदस्ती जा रहा हूं तो मैं कहूंगा कि आप व्यापार कीजिएगा। अच्छा व्यापार भी कौन सा करें? कम लागत से शुरू कीजिएगा। जैसे कि ₹10, 20,000 से बहुत सारे काम शुरू हो सकते हैं। फॉर एग्जांपल आप कोई रेड़ी लगा सकते हैं। आप कुछ बिछा करके बेच होलसेल में माल ला करके दुकान दे सकते हैं। ऐसा आप कर सकते हैं। और सबसे सहज सबसे आसान देखो एक लड़का है हमारे मोहल्ले में तो नहीं कहूंगा 510 कि. मी. दूर पे रहता है। वो क्या कर रखा है ना बाइक पे ही सर्प का डिटर्जेंट पाउडर बेचता है। डिटर्जेंट पाउडर जिससे कपड़े की धुलाई होती है। अब किस कंपनी का है? मैं यह नहीं बताऊंगा लेकिन इतना कहूंगा कि डिटर्जेंट पाउडर वह घुमा करके बेचता है। बाइक पे एक टोकरी में रखता है। पांच छह कट्टा उस पे रख देता है खोल करके और बेचता है। ₹100 का बेचता है तो उसमें ₹230 उसको बन जाता है। अब दिन भर वह पता नहीं कितने ₹100 का बेचता है लेकिन रोज का ₹700 ₹800 आराम से कमाता है। वह इस बात को समझ रखा है कि मैं ₹10 ₹2000 लगा करके अपना यदि स्वयं का व्यापार कर रहा हूं तो सबसे बेटर है। तो, मैं यह कहूंगा जितने भी गरीब आदमी हैं, बेरोजगार आदमी हैं, आप अपना कुछ भी कीजिएगा, अपना खुद का कुछ व्यापार कीजिएगा। अगर नौकरी नहीं करनी है, नहीं लग रही है, तब। मैं आपको मना नहीं कर रहा हूं कि नौकरी बुरा है, अच्छा है। मैं ये नहीं कह रहा हूं। मैं ये सिर्फ कह रहा हूं कि अगर नौकरी में मन नहीं लग रहा है, तो आप अपना स्वयं का रोजगार कीजिएगा। बहुत सारे

Segment 3 (10:00 - 15:00)

काम हैं। कुछ भी बेच सकते हैं आप। अरे, एक चाय समोसा भी बेचेंगे ना कहीं रेडी पे फिर भी आप ₹1,000, ₹800, ₹1200 रोज का कमाएंगे। कमाने वाले कमाते हैं। आप भी कमा सकते हैं। हां। और यह लाज शर्म को त्याग दीजिएगा। इससे कुछ होने वाला नहीं है। यह लाज शर्म करते रह जाएंगे। बूढ़े हो जाएंगे। कुछ दिन में पाएंगे ना आप बूढ़े हो गए और बाद में पछताएंगे यार हमने कुछ कर नहीं पाए। काश हमने वो लाज शर्म नहीं किया होता तो कुछ कर लिया होता। ₹1000 रोज महीने का ₹00 होता है। लेकिन यह सब पैसा कमाने के बाद चाहे आपके पास 5 लाख हो, 4 लाख हो, कुछ पैसा हो या फिर आपने बैंक अकाउंट में कुछ 1 लाख से वैसे ही फालतू में डाल रखा है। सेविंग अकाउंट में पड़ा है। तो समय के हिसाब से वो पैसा कम हो रहा है। मैं कह रहा हूं पैसा कमा करके आप पैसे को इन्वेस्ट कीजिएगा। पैसे को कहीं किसी यूज़ में लाइएगा। कुछ ऐसा बिल्ड कीजिएगा, कुछ ऐसा बनाइएगा जो आपको हर रोज हर हफ्ते इनकम देता रहे। क्योंकि मुझे लगता है कि 6 से 7% एफडी कराने पर मिलता है और 3 से 4% जो है सेविंग अकाउंट में मिलता है। आपको भी मालूम है साल का 3 से 4% साल का 6 से 7% एफडी तो सोचिए ₹1000 है तो अब उसका एक साल में कितना रुपए बनेगा? ₹1 लाख है तो ₹6000 बनेगा। ₹4000 बनेगा। अब इसका रेश्यो मैं बता रहा हूं। एक साल में बनेगा। लेकिन वहीं अगर आप ₹1 लाख, ₹80,000, ₹ लाख, ₹5 लाख कहीं चीज में, कहीं सिस्टम में इन्वेस्ट कर रहे हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि आप शेयर खरीद लो, ये मार्केटिंग करो। मैं वो सब नहीं कहता क्योंकि मुझे मालूम है कि आपको उसके बारे में नॉलेज नहीं है। जिस फील्ड में आपको नॉलेज नहीं है, तो फिर उसमें आप पैसा रिस्क पे लगाएंगे, रिस्क पे डालेंगे तो मैं यह ठीक नहीं समझता। मुझे लगता है कि कुछ आपको ऐसा बनाना चाहिए जो आपके हाथ में है। आप प्रैक्टिकल उसको कर सकें। आपके समझ में है। मैंने उस लड़के को पूरे अच्छे तरीके से समझाया। फिर उसके मन में एक सवाल आया कि सर आप क्या करते हो? आप अपने बारे में थोड़ा बताओ। देखिए मैं भी आपके जैसा यही सोचता था कि मैं तो कुछ कर ही नहीं सकता। मैं बहुत गरीब हूं। मैं बहुत लाचार हूं। मेरे पास पैसा नहीं है, पढ़ाई नहीं है, नौकरी नहीं है। बच्चे हो गए, शादी हो गई। अब क्या करें? हम जीवन में कुछ कर नहीं सकते। जो करने के लिए सोच रहे हैं। दुनिया में ऑलरेडी लोग कर रहे हैं। मैं कैसे करूंगा, मैं करूंगा, चलेगा, नहीं चलेगा। बहुत तेरे सवाल जैसे आपके मन में है ना वैसे मेरे मन में भी था। लेकिन मुझे एक बात समझ आ गया था कि बेटा अगर तू अपना काम नहीं करेगा ना तो दूसरे का काम करने के लिए तू बना नहीं है। तुझे अपना ही कुछ करना पड़ेगा। तो मैंने देखिए मैंने दो-तीन काम बना रखे हैं। जैसे मेरा रूम है जो रेंट पे रहता है जो दुकान लोग किए हैं और उससे कुछ इनकम आती है। प्लस मेरा बर्तन का कारोबार है जो बर्तन भाड़े पे जाता है। तो मैंने बर्तन भी 80000 का लगभग अभी तो 1 लाख का हो गया है। मतलब बर्तन खरीद करके उसको भाड़े पे देता हूं। और रूम मैंने रेंट पे दिया है। प्लस और भी मैं दिमाग लगा रहा हूं कि मैंने बल्ली, पटरा ये सब जो आइटम होते हैं जो घरेलू आइटम फावड़ा, कस्सी रेडी ये पटरी यह सब ना मैं रेंट पे देने वाला हूं। इसका भी मैं व्यवस्था कर रहा हूं। क्योंकि देखिए मुझे अच्छे तरीके से समझ आ गया कि मैं कुछ ऐसा स्ट्रक्चर बनाऊंगा। मैं कुछ ऐसा बिजनेस चीज बनाऊंगा जिससे कि मुझे इनकम हर रोज आए। मैं उसके लिए रोज मेहनत ना करूं। एक बार किसी लड़के को भी बिठा दूंगा तो वो हिसाब किताब देख लेगा और मुझे इनकम मिलता रहेगा और कुछ ना कुछ मेरे पास पैसे आते रहेंगे। अगर कल को कुछ हो जाता है तो मैं उसका व्यवस्था करने के लिए सोचता हूं कि मैं ऐसा क्या करूं और मैं यह नहीं कहूंगा कि जो मैं कर रहा हूं वही चीज आपको करना चाहिए। आप अपने हिसाब से दिमाग लगाइएगा कि आपके यहां क्या चीज की कमी है। कौन सा कैसा काम है जो आप कर सकते हैं। कौन सा ऐसा बिजनेस है जो नहीं है। क्या ऐसा चीज है जो बना सकते हैं। किस चीज के बारे में आपकी नॉलेज है। कैसा व्यवस्था है आपके यहां? क्या की सुविधाएं मिल सकता है। ये सब आपको देखना पड़ेगा। मुझे नहीं मालूम कि आप मुझे कहां से देख रहे हैं। अगर चाहे तो आप कमेंट करके बताइएगा कि मैं इस जगह से देख रहा हूं। मुझे बहुत अच्छा लगेगा। आप लिख सकते हैं। लेकिन एटलीस्ट आपको खुद ये देखना पड़ेगा कि मेरे यहां क्या चीज की कमी है। कौन सा ऐसा काम है जो नहीं होता है और क्या मुझे नॉलेज है। ये सब कुछ मैटर करता है किसी बिजनेस को आगे बढ़ाने में। लेकिन एक बात ध्यान में रखिएगा पैसा कमाइएगा। खूब कमाइएगा। पैसा कमा करके कुछ ऐसा व्यवस्था कीजिएगा ना जो महीने का जो आपके 20000 25000 जैसे मेरा खर्चा था वो हर महीने आपका चलता रहे। आप उसके लिए मेहनत करें ना करें फिर भी आपका खर्चा ना रुके। खर्चे के लिए पैसा आ जाए। कुछ ऐसा बना दीजिएगा, कुछ ऐसा छोड़ दीजिएगा। देखिए, हम नहीं रहेंगे, इस दुनिया से हम चले जाएंगे। सभी लोग तो चले ही जाएंगे। लेकिन अपने आने वाली पीढ़ी को ना कुछ देना चाहते हैं। कुछ ऐसा ताकि वो भागमभाग दौड़ में ना रहे। उससे बाहर आ जाए। वे बायोडाटा लेकर के घूमे नहीं कहीं नौकरी के लिए। हमें ही कुछ बनाना पड़ेगा। हमें ही कुछ ऐसा बिज़नेस कर खड़ा करना पड़ेगा। यह हमें आज सोचना है। मैं आपसे हाथ जोड़कर के प्रार्थना कर रहा हूं। जितने लोग मुझे देख रहे हैं। घबराइएगा मत, शर्माइएगा मत। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। निराश मत होइएगा। जितना पैसा है उतना से काम शुरू कीजिएगा। देखिए मैं आपको याद आऊंगा। आप मुझे याद करोगे यार कोई लड़का था समझा रहा था और समझिएगा। मुझे आपसे कोई

Segment 4 (15:00 - 15:00)

लालच नहीं है। मैं तो सिर्फ यही चाहता हूं ना कि आप कामयाब हो जाए। इस वीडियोस को बनाने का सिर्फ इतना ही मतलब है कि अगर कोई एक बंदा भी मेरी बात को सुन के कुछ भी कर लेता है। कुछ भी ऐसा बना देता है और बना करके छोड़ देता है जिससे कि 10 ₹15,000 भी महीना आना प्रारंभ हो जाए तो यह वीडियो बनाना मेरा सफल हो जाएगा। यकीन कीजिए मैं ऐसा कंटेंट आने वाले वीडियोस में आपको देता रहूंगा। मुझे सब्सक्राइब करके रखिएगा। गरीब का बिज़नेस। मैं मिलता हूं फिर आपसे एक नेक्स्ट वीडियो में। कमेंट में अपना राय जरूर लिखिएगा। जय हिंद।

Другие видео автора — Garib ka Business

Ctrl+V

Экстракт Знаний в Telegram

Экстракты и дистилляты из лучших YouTube-каналов — сразу после публикации.

Подписаться

Дайджест Экстрактов

Лучшие методички за неделю — каждый понедельник