गाँव में खूब दौड़ेगा 4 दूकान खोल दो |New Village Business ideas|Small Business ideas|Business ideas
19:08

गाँव में खूब दौड़ेगा 4 दूकान खोल दो |New Village Business ideas|Small Business ideas|Business ideas

Garib ka Business 11.05.2026 5 688 просмотров 322 лайков

Machine-readable: Markdown · JSON API · Site index

Поделиться Telegram VK Бот
Транскрипт Скачать .md
Анализ с AI
Описание видео
Garib ka business #garibkabusiness #business गाँव में खूब दौड़ेगा 4 दूकान खोल दो |New Village Business ideas|Small Business ideas|Business ideas 1.new business 2.new business idea 3. new business ideas 4. new business ideas for 5.new business ideas 2025 6.new business ideas 2026 7.new business ideas women 8. new business idea factory 9.new business ideas for 2026 10. new business ideas in hindi 11.new business ideas for girls 12.new business ideas for village 13.new business ideas for women 14. new business ideas from home 15. new business ideas wholesale 16.new business idea in 17.new business idea 18.new business ideas from India 19.new business ideas 2025 20. new business ideas for village 21.Garib ka business

Оглавление (4 сегментов)

Segment 1 (00:00 - 05:00)

यदि कोई गरीब आदमी इस वीडियोस को देख रहा है, मैं आपसे कहूंगा कि चार दुकान ऐसा है गांव में ही खूब दौड़ेगा। अब नौकरी यदि नहीं लग रही है, काम आपको नहीं लग रहा है, कोई जॉब पे आपको नहीं रख रहा है, तो आप चार दुकान जो मैं बताने वाला हूं, इनमें से कोई एक दुकान भी आप खोल दोगे ना यह खूब चलेगा। 12 महीना चलेगा। और मैं कह रहा हूं 2026 में अगर सच में कोई गरीब है, बेरोजगार है, कोई स्टूडेंट है, महिला है, पुरुष है, कोई भी है और अपने आप को यह सोचता है कि मैं बहुत गरीब हूं, मैं तो कुछ कर नहीं सकता। हमारे पास पूंजी नहीं है तो मैं आपको बता दूं ₹25,000 भी यदि आपके पास है ना सिर्फ ₹25,000 फिर भी आप इनमें से जो चार दुकान बता रहा हूं, इनमें से कोई एक दुकान आप कर लेंगे और अच्छा खासा पैसा आप गांव में ही रह के कमाएंगे। मैं देखता हूं कि लोग ट्रेनों में जाते हैं प्रदेश किसी दूसरे राज्य में रोते हुए बस में बैठकर के रोते हुए जाते हैं। अपने बीवी बच्चा माता-पिता सब कुछ छोड़ के बेटा बेटी सब कुछ छोड़कर के जाते हैं परदेश कमाने के लिए क्योंकि उनको मालूम नहीं है कि गांव में भी रह के आदमी पैसा कमा सकता है और उनको विश्वास नहीं होता है। लेकिन मैं जो दुकान बता रहा हूं चार दुकान ऐसा है जिसमें सबसे पहला दुकान है। मैं आपसे एक रिक्वेस्ट करूंगा कि अगर आप सुनना चाहते हैं, देखना चाहते हैं मुझे और मेरी बात यदि समझ आ रही है तो मेरे चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिएगा। आपको कह रहा हूं सब्सक्राइब लोग नहीं करते हैं, भूल जाते हैं। तो देखो मेरा जो मेहनत है ना जो बताता हूं जो मेहनत है मेरा वही है कि आप सब्सक्राइब करेंगे, लाइक करेंगे। ये बिल्कुल फ्री है। लेकिन मुझे आगे बढ़ने में थोड़ा मदद मिल जाएगा। इसलिए लाइक कीजिएगा, सब्सक्राइब कीजिएगा। यह जरूरी है। सबसे पहला जो बिजनेस है मैंने देखा है गांव में या शहर में कहीं पे भी और कोई भी खूब चला सकता है। खूब चलता है ये दुकान। यह है मोबाइल का। देखो आपको मोबाइल बनाना नहीं आता है। मैं जानता हूं। आपके पास पूंजी भी नहीं है। मैं यह भी जानता हूं। लेकिन आप खुद यह जानते हैं कि मोबाइल हर किसी के हाथों में है। आप है और अगर मैं इसका दुकान किया या कोई पुराना रिपेयर करना काम शुरू किया तो यह चलेगा। आप भी जानते हैं। लेकिन आप नहीं करेंगे। क्यों नहीं करेंगे? सिर्फ यह सोच करके कि यार पता नहीं चलेगा कि नहीं चलेगा। पूंजी लगा दूं, दुकान कर दूं। इससे तो अच्छा है कि अपना जो दिहाड़ी मजदूरी कर रहा हूं या कहीं जॉब के लिए तलाश कर रहा हूं। क्या पता अच्छी नौकरी मिल जाए। देखो मेरा मानना है ना कि आदमी 12वीं पढ़ के 10 पढ़ के अगर कहीं जाता है ना जॉब के लिए नौकरी के लिए तो उसको हेल्पर का काम मिलता है। मैं खुद 12वीं का मार्कशीट लेकर के जब जा रहा था तो मुझे हेल्पर का ही काम मिल रहा था। वो पढ़ाई लिखाई किसी काम नहीं आता है। वो लोग कहते हैं हेलपर में आजा। वही हेल्पर जो लेबर चौक से आकर के हेल्प फ्री कर रहा है और आप पढ़ लिख के इंटर या हाई स्कूल पढ़ के आप जाकर के हेल्प फ्री कर रहे हो। सेम काम है, सेम पैकेज है, सेम आपसे अच्छा तो वो लेबर चौक है। मतलब लेबर चौक का बंदा है कि वहां से आके कम से कम ₹600 ₹500 दिहाड़ी लेके जाता है। लेकिन आपको ₹15,000 ₹12,000 पे सैलरी पे रख लेंगे और काम वही कराएंगे। ऐसे मैंने बहुत सारे कंपनी को देखा है। काम करके देखा है। मैं यह कोई झूठ बात नहीं बता रहा हूं। बिल्कुल रियल बात बता रहा हूं कि ऐसे लोग कराते हैं। लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं। अगर आप अपना खुद का कोई दुकान कर लें। खुद का कोई शॉप खोल भी शॉप खोल लें। मैं चार दुकान बता रहा हूं। सबसे पहला मैंने बताया था मोबाइल वाला। यदि आपको मोबाइल बनाना नहीं आता है घबराना नहीं है। आप किसी भी ऐसे व्यक्ति के पास जाकर के पहले मोबाइल बनाने के बारे में सीख लीजिए। 6 महीना में आप सीख जाएंगे। एक छोटा सा कोर्स होता है 6 महीने का। आप कर लेंगे और अपना कहीं भी शॉप खोल लें, दुकान खोल लें। यकीन कीजिए यह 12 महीना चलने वाला है और गांव में खूब दौड़ता है। शहर में भी दौड़ता है लेकिन गांव में मैंने देखा है कि गांव में लोगों के पास पैसा नहीं है। वो मोबाइल को रिपेयर ही कराते हैं। हां एक तरीका और है। यदि आपके पास पैसा है मतलब बजट है, पूंजी है तो आप एक नया शॉप नया मोबाइल बेचने वाला दुकान खोल सकते हैं। यह भी बहुत चलता है। शहरों में मैंने देखा है कि लोग मोबाइल अगर खराब होता है तो नया खरीद लेते हैं। पुराने वाले ठीक कराने के चक्कर में नहीं पड़ते हैं। वो सोचते हैं कि चल यार अब चला लिया ना साल दो साल चल नया ले लेते हैं। लोग ले लेते हैं। लेकिन गांव में लोगों के पास ना उतना पैसा नहीं होता है। वे सोचते हैं कि मैं रिपेयर कराऊंगा। तो यदि आपने इसका दुकान खोला रिपेयर करने का यकीन कीजिए ये खूब चलेगा। अच्छा एक लड़का आप ही की तरह बुरा मत मानिएगा। मैं आप आपको एग्जांपल देके समझा रहा हूं। आप ही की तरह एक लड़का था। वो सोच रहा था कि यार मैं तो सीख भी नहीं सकता। मैं ये मोबाइल का दुकान नहीं कर सकता। पैसा नहीं है हमारे पास। तो मैंने उसको समझाया। मेरे से पूछा कि सर मैं सीखना नहीं चाहता। टाइम लगेगा उसमें। हमारे बीवी बच्चे हैं। हमारे बेटा बेटी हैं। तो फिर हम सीखते रहेंगे तो फिर पैसा कैसे आएगा? कैसे कमाएंगे हम? अगर आज इस उम्र में हमारा उम्र 30 35 साल हो गया है। और आज इस उम्र में हम कुछ सीखने जाएं 6 महीना 1 साल तो आखिर हमारा घर का

Segment 2 (05:00 - 10:00)

खर्चा कैसे चलेगा? और पैसा कैसे आएगा? क्या हम अब इस उम्र में सीखने जाएं? कुछ ऐसा बताइए जो सीखना ना पड़े और मैं पैसा भी कमाऊं और 12 महीना चले और गांव में रह कर के कमाऊं। मैं परदेश नहीं जाना चाहता। मैं दूसरे राज्य में काम करने नहीं जाना चाहता। अपने गांव में रह के कुछ करना चाहता हूं। तो मैंने कहा यार तू तो बड़ा अजीब सवाल पूछा है कि तू कुछ सीखना भी नहीं चाहता है और अपना गांव में ही रह के कमाना चाहता है और तेरे पास पूंजी भी उतना नहीं है। बोलता है कि मेरे पास 20-25,000 है। बताइए उसमें क्या हो सकता है? मैंने कहा देख भाई तो ना मोबाइल का जो इंस्ट्रूमेंट होता है कवर हो गया, चार्जर हो गया, हेडफोन हो गए बहुत सारे आइटम होते हैं। आप जब जाओगे मोबाइल के शॉप पे तो आपको दिखेगा बहुत सारे आइटम होते हैं। ब्लूटूथ कनेक्ट, ये फलाना डिवाइस, ये डिवाइस इसको तुम होलसेल रेट में खरीद करके और एक छतरी लेकर के अंब्रेला लेकर के और मंडी तू घूम। रोज शाम को लगा यकीनन तू अगर एक मंडी में भी जहां थोड़ा भीड़भाड़ वाला इलाका है एक मंडी में तू अगर अपना स्टॉल लगा रहा है ना ₹00 का ₹15000 का भी पूंजी है और तू छाता के नीचे तू लगाएगा और यकीनन वो लड़का लगाता है आज लगाता है मैं आपको बता दूं कमाई होती है लोग ना हेडफोन चार्जर ये जितने भी आइटम बता रहा हूं कवर ग्लास ये सब लोग चेंज करवाते हैं बदलवाते हैं और वो स्टोर लगाता है एक लोकेशन फिक्स कर लिया है रोड के किनारे मंडी में मतलब शहर में शहर नहीं कहूंगा गांव कहूंगा क्योंकि गांव का जो मार्केट है वह थोड़ा सा शहर टाइप है तो वहां पे उसने वो स्टॉल लगाया है और रोज लगाता है और उसने दिन भी रख रखा है कि इस दिन को मैं यहां जाऊंगा और कस्टमर भी ट्रस्ट करता है क्योंकि 50 100 150 200 500 400 300 इतने का सामान खरीद लेता है और क्योंकि कंपनी का ब्रांडेड लोग खरीदेंगे तो ज्यादा पैसा लगेगा ज्यादा महंगा मिलेगा तो लोग ना उसी के पास जाके खरीद लेते हैं तो अगर किसी के पास 2025000 है। अगर वह काम करके मोबाइल के सेक करके अगर दुकान करना चाहे तो कर सकता है। और दूसरा मैंने बताया कि स्टॉल वाला दुकान चाहे तो कर सकता है। यह गांव में खूब दौड़ेगा। अब आप कहोगे सर यह तो समझ आ गया कुछ और बताओ क्योंकि मैं जानता हूं कि आपके मन में है कि आप बोले थे सर चार दुकान आपने बोले बताने के लिए तो दूसरा कोई दुकान बताइए। जो आपने भी किया हो। आप खुद प्रैक्टिकल किए हो। ऐसा नहीं कि आकर के सिर्फ ज्ञान दे रहे हैं। आपने भी किया हो उस काम को या करते हो या कर रखे हो पहले का। तो मैं कहूंगा कि ना देखो अगर कुछ समझ नहीं आ रहा है बिल्कुल ही आप अपने आप को अनपढ़ गरीब गवार समझते हो और थोड़ा बहुत पैसा है लेकिन सोचते हो कि मैं अपना कोई दुकान करूं तो मैं कहूंगा कि आप किराने का दुकान खोल लेना यकीन कीजिए यह दुकान खूब चलता है। गांव में खूब दौड़ता है। शहर कहीं पे भी दौड़ेगा और मैं इस काम को प्रैक्टिकल किया हूं। इस अनुभव से आपको बता रहा हूं कि अगर आपने किराने का दुकान खोला तो उसमें कमाई भी होती है और आपको मजा आएगा। बहुत आनंद आएगा। अगर बारिश भी पड़ रही होगी तो फिर भी आप अपने दुकान में चुपचाप बैठे रहेंगे। कस्टमर आएगा पैसे देगा। छाता लगा के आएगा भीगते हुए और आपको पैसा देकर जाएगा। बड़ा सुकून मिलता है कि यार हमने कुछ अच्छा किया है। अपने परिवार में माता-पिता, बच्चे, पत्नी सबके संग रह के आप अपना गांव में ही ये किराने का दुकान आप चला सकते हैं। अब कुछ लोग होंगे जो कहेंगे सर ऑलरेडी पहले से तो खुला ही है दुकान। हमारा दुकान क्यों चलेगा? तो देखिए एक ऐसा दुकान है ना ये किराने का दुकान कितना भी खुल जाए। कस्टमर चाहता है कि कोई नया दुकान मिले मुझे। पुराने दुकान पे कोई नहीं जाना चाहता। पुराना अखबार कोई नहीं पढ़ना चाहता। हर कोई चाहता है ना कि नया दुकान पे जाएं हम और जो बंदा है अगर आपका व्यवहार सही है बात करने का तरीका सही है आप मटेरियल सब रखते हैं आपके पास बढ़िया पैसा है मैं कहता हूं कि 25000 में तो नहीं होगा लेकिन अगर आपके पास उससे थोड़ा अधिक पैसा है और अपना खुद का घर है तो किराने का दुकान आप खोलिएगा 25000 में नहीं होगा कुछ ज्यादा पैसे लगेंगे लेकिन मैंने तो 1 लाख में शुरू किया था आप चाहो तो 60 70 हजार 80 हजार में भी शुरू कर सकते हैं और मैंने अपने घर में उसको स्टार्ट किया था देखिए एक-एक एक प्रॉब्लम है। उस काम में भी एक प्रॉब्लम है। प्रॉब्लम मैं पहले बता देता हूं। कमाई होती है। सब बढ़िया है। लेकिन प्रॉब्लम यह है कि आप दुकान यदि खोल लेते हैं ना तो उसमें आप बंध जाते हैं। आप छुट्टी नहीं कर सकते। दुकान बंद नहीं कर सकते। आप दुकान यदि बंद कर देंगे तो कस्टमर फिर दूसरी दुकान पे जाएगा। अगर एक बार कस्टमर मुड़ गया तो फिर वापस लाना मतलब वापस आपकी दुकान पर आना यह बड़ा कठिन हो जाता है क्योंकि एक कस्टमर भगवान का रूप होता है। वो कब किधर चला जाए आजकल लोगों के अंदर ना एक मिनट का भी पेशेंस नहीं है। अगर दुकान पे बंदा नहीं है लोग मुड़ करके दूसरे दुकान पे चले जाते हैं। लेकिन अगर आपने पूरा एक्टिव हो के अपने दुकान को किया किराने का शॉप को यकीन कीजिए बहुत आनंद देगा। पैसा थोड़ा कम ज्यादा मिलेगा लेकिन सुकून रहेगा। शांति रहेगी। अच्छा खासा परिवार में रह के आप पैसा कमाएंगे। और

Segment 3 (10:00 - 15:00)

देखिए किराने का दुकान एक ऐसा दुकान है जो 12 महीना चलने वाला है और महिला भी अगर कोई है ना वह भी इस दुकान को चला सकती है। अगर थोड़ी बहुत पढ़ी लिखी है तो महिला या स्टूडेंट कोई है वो भी इस काम को कर सकता है। कोई बुजुर्ग व्यक्ति है वो भी इस दुकान को चला सकता है। और आपने घर से अपना स्टार्ट करना है। मैं ये नहीं कहूंगा कि रेंट पे लेके कीजिएगा क्योंकि रेंट पे लेंगे पता नहीं चले चलेगा नहीं चलेगा। कैसा दुकान खोलेंगे कैसे जगह मिलेगी। लेकिन यदि आपका जगह बढ़िया है, रोड के किनारे है, गांव में है और आपके आसपास दुकान नहीं है तो आप किराने का दुकान खोलिएगा। ये खूब दौड़ेगा। और मैं कह रहा हूं कि जितने लोग इस वीडियोज को देख रहे हैं ये चार काम जो मैं बता रहा हूं इस 2026 में यकीन कीजिए कोई भी एक दुकान यदि आपने कर दिया ना चारों में से आपको परदेश नहीं जाना पड़ेगा। अब नौकरी की चिंता नहीं करना पड़ेगा कि भैया मुझे नौकरी मिलेगी नहीं भी मिलेगी कोई बात नहीं और चिंता करने की जरूरत भी नहीं है क्योंकि लोग ना थका देते हैं काम करा करके आपका पूरा पसीना खून एक कर देते हैं और पूरा शरीर जो है थक जाता है मैंने लेबर चौक पे भी काम करके देखा है ब्रांडेड कंपनी में डिश टीवी डोमिनोज़ पिज़्ज़ा रेनबक्स कई कंपनी में मैंने काम करके देखा है जिसको जॉब आप बोलते हो ना चाहे जॉब हो चाहे वह किसी के यहां नौकरी हो दोनों सेम ही है। हां, अगर सरकारी नौकरी है मान लो सरकारी नौकरी है तो उसमें कई सारी सुविधाएं मिलती है। तो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो तो आपको चिंता करना चाहिए। उसमें आपको जाना चाहिए। उसमें सिलेक्ट होना चाहिए। लेकिन आप प्राइवेट नौकरी 12वीं 10वीं पढ़ के बिना किसी ग्रेजुएशन का ये सोच रहे हैं कि मुझे कोई जॉब मिल जाएगा, काम मिल जाएगा तो मैं आपसे कहूंगा कि ऐसी नौकरी की चिंता छोड़ दीजिए। आप अपना स्वयं का व्यापार कीजिए। स्वयं का कोई दुकान खोलिए। सबसे बेटर रहेगा। देखिए समय तो एक दिन निकल जाएगा। आप बाद में पछताएंगे क्योंकि नौकरी ढूंढते ढूंढते समय निकल जाएगा। बाद में पछताएंगे यार हमने कुछ कर लिया होता। मेरे चैनल का नाम है गरीब का बिज़नेस। बहुत सारे लोग नए होंगे नहीं जानते होंगे। गरीब का बिजनेस मेरे चैनल्स पे जितने भी वीडियोस आती हैं सब मैं कोशिश करता हूं कि आपको कुछ ऐसा बताऊं जो आपके यहां चले। आपके यहां दुकान चले, आपके यहां कोई व्यापार चले। मैं ऐसा काम ढूंढ-ढूंढ करके लाता हूं और आपके साथ शेयर करता हूं। तो अब मैं आपको बता रहा हूं तीसरा दुकान। तीसरा दुकान 25,000 से भी हो सकता है और ₹ लाख तीन लाख है तो भी हो सकता है। अब देखना है कि आपको कितना रुपए में खोलना है और दो तरीका है। देखिए ₹25,000 है तो मैं कहूंगा कि दुकान करके बैठने से अच्छा है कि आप फेरी लगाइए। आप गांव टू गांव घूमिए और मुझे लगता है घूम कर के पैसे कमाने का जो मजा है ना वह बैठकर के पैसे कमाने का मजा नहीं है। बैठ कर के आदमी है ना बीमार पड़ जाता है। किसी भी चीज का दुकान खोल ले और बैठ जाए तो बीमार पड़ेगा कि नहीं पड़ेगा? जरा सोचिए। बीमार पड़ जाते हैं। टोन निकल जाता है। बॉडी में मतलब ना हिलना है ना डुलना है। बस दुकान में बैठे रहना है। मैं जानता हूं कि पैसे कमाई होती है। लोग आते हैं। आपको कहीं जाना नहीं पड़ता है। छांव में रहते हैं। लेकिन शरीर का भी तो अपना देखना पड़ता है ना। तो इसलिए दिमाग लगाइए। कम पैसे से घूमने फिरने वाला काम कीजिए। और मैं कह रहा हूं आज 2026 में अनगिनत लोग ऐसे हैं जो घूम करके रोज का ₹22500 कमा रहे हैं। अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जो इस वीडियो को देख रहा है और घूम करके पैसे कमाना चाहता है तो कपड़े का व्यवसाय करें। कपड़े का काम करें। क्यों कपड़े का काम करें? क्योंकि जो फेरी लगाते हैं आपने भी देखा होगा कि 2000 1500 1800 20 2500 ऐसे रोज कमाते हैं। क्या करते हैं? सारा आइटम रखते हैं उस बाइक पे। एक पीछे ट्रॉली सा गोल सा बना रखते हैं। उसमें बांध के लटका देते हैं और घूमते हैं। घूम करके वे हर मौसम का समय के हिसाब से जैसे गर्मी है तो गर्मी के कपड़े, ठंडी है तो ठंडी के कपड़े, बरसात है तो बरसात के टाइप में आइटम और वो समझ रखे हैं कि अगर मैं ऐसा बेचूंगा, ₹100 का कोई प्रोडक्ट बेच रहा हूं। ₹100 का कोई कपड़ा बेच रहा हूं। उसमें ₹30, ₹35 मुझे मिलना ही मिलना है। वो इस बात को अच्छे से समझ रखें। ₹40 भी बन जाते हैं कहीं-कहीं। और मैं कह रहा हूं कपड़ा यदि नहीं बेचना है। आप घूम करके बेचना चाहते हैं तो प्लास्टिक का आइटम बेचिएगा। जैसे जगगा, मग्गा ये सब झाड़ू अनगिनत आइटम आ चुके हैं। प्लास्टिक का जो पहले स्टील का बर्तन आते थे वो सब प्लास्टिक के आ चुके हैं। घर के झाड़ू लगाने वाला, वो पंखा साफ करने वाला, वो जाले साफ करने वाला। यह जितने भी आइटम मैं बता रहा हूं प्लास्टिक के आ चुके हैं, यह एकदम हल्का का हल्का है और कमाई होती है। लोग नया फैशन में नया दुनिया में ना इस तरीके का व्यापार कोई नहीं कर रहे हैं। आप यदि कोई ऐसे व्यक्ति हैं जो घूम करके पैसे कमाना चाहते हैं तो बाइक पे ही यह सब बेच सकते हैं। अरे प्लास्टिक का सिर्फ कुर्सी बेचने वाला एक पंजाब का व्यक्ति आकर के यूपी में या बिहार में पंजाब का रहने वाला व्यक्ति अब सोचिए कितना अच्छा राज्य है पंजाब और वहां का कोई व्यक्ति आ करके यूपी बिहार झारखंड जैसे इलाकों में क्या करता है कुर्सी

Segment 4 (15:00 - 19:00)

बेचता है मैं खुद एक बंदे से मिला और वो कुर्सी बेच रहा था उसने 20-25 कुर्सी बाइक पे ही सजा रखा था और बांध रखा था और घूमता था एक कुर्सी अगर ₹400 की बेच रहा है तो उसमें ₹150 ₹100 उसका बन जाता है। सोचिए दिन भर में वह 10 बेचेगा, 15 बेचेगा, 20 बेचेगा या पूरा खत्म कर देगा। अब उसके हाथ में है क्योंकि वह घूम रहा है। और प्लास्टिक की कुर्सी प्लास्टिक का मग्गा, प्लास्टिक का जगगा जो भी आइटम चाहो आप घूम करके यदि बेचोगे ना समझाने का तात्पर्य यही है कि अगर 2025,000 है तो आप घूम करके व्यापार करना, घूम करके बेचना यकीनन आपका मतलब सेहत भी सही रहेगा, स्वस्थ रहेंगे, मजा भी आएगा। रोज मन लगेगा। अलग-अलग इलाकों में जाएंगे। बहुत आनंद आएगा। उस परदेश जाकर के नौकरी ढूंढने से, दिहाड़ी मजदूरी करने से कहीं अच्छा है कि आप अपने शहर में, गांव में रह के इस दुकान को दौड़ाइए। खूब दौड़ता है। अब कहोगे सर यह तो चलो आपकी बात समझ आ रही है। कुछ और बताओ। मैं आपको एक बिजनेस और बता रहा हूं। उससे पहले मैं आपसे एक रिक्वेस्ट करूंगा हाथ जोड़ करके। अगर आप पुरुष हैं, महिला हैं या जो भी लोग हैं मुझे देख रहे हैं। मुझे आपसे कोई लालच नहीं है। पहली बात आप मेरे वीडियो देखें ना देखें, मुझे सब्सक्राइब करें, ना करें। लेकिन मैं इतना कहूंगा ना कि आप समय बर्बाद मत कीजिएगा। आज डिसाइड कीजिएगा कि आज आपको क्या करना है। घूम करके काम करना है, दुकान खोल के काम करना है। आप कपड़े का दुकान भी खोल सकते हैं। अगर फेरी नहीं लगाना है तो पैसा मैंने बोला था कि ₹5 लाख है, तीन लाख है तो आप दुकान भी कर लीजिए। दुकान में भी अगर पूंजी रहेगा तभी चलेगा। लेकिन अगर पूंजी नहीं है तो घूम करके बेचिए। लेकिन कुछ ना कुछ कीजिएगा। शर्माइएगा मत। देखो फ्री लगाने वाले लोग शर्मा जाते हैं। शर्माइएगा मत, डरिएगा मत। कोई कुछ नहीं कहेगा। आप घूम करके पैसा कमाओगे। यकीन करो बहुत सारे लोग कमाते हैं। आप पहले इंसान नहीं हो। अगर नहीं कमाते तो आज तक वो 10 साल से बेच नहीं रहे होते। छोड़ दिए होते। आपके ही शहर में होंगे। आपके नगर में आपके गांव में ही होंगे जो 10-10 5 साल से बेच रहे हैं। क्यों बेच रहे हैं? क्योंकि उनको पता लग गया है कि भैया कमाई इसमें होती है। आपको नहीं मालूम है। इसलिए आप परेशान हो कि यार चलेगा नहीं चलेगा। होगा नहीं होगा। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। चिंता करने नौकरी ढूंढने की जरूरत नहीं है। अगर लग रही है, लगने का चांस है तो नौकरी कीजिएगा। अगर लगने का चांस नहीं है तो नौकरी की चिंता नहीं करनी है। अपना खुद का व्यापार करना है। बहुत सुकून देगा। किसी ने कहा है कि बड़ा नौकर बनने से अच्छा है। छोटा सा मालिक बन जाइए। और चौथा काम मैं बता देता हूं। अगर कोई व्यक्ति 12वीं तक पढ़ा है और मुझे लगता है ज्यादातर लोग पढ़ लिख करके ही बेरोजगार रहते हैं क्योंकि वे अपना मनपसंद जॉब नहीं ढूंढ पाते हैं। नौकरी इसलिए बेरोजगार रहते हैं। तो चौथा व्यापार है यह है सीएससी सेंटर। इसको आप जनसेवा केंद्र ग्राहक सेवा केंद्र के नाम से सुने होंगे, जाने होंगे। आप सीएससी सेंटर खोल सकते हैं। सीएससी इसका मतलब होता है कॉमन सर्विस सेंटर। एक लाइसेंस परमिशन लेना होता है। मिल जाता है। आप बहुत आराम से मिल जाएगा। टेंशन लेने की वाली बात नहीं है। आप इसके खोज में जाओगे तो आपके जिले में आपके जहां पे जिला है वहीं से पता लग जाएगा कि भैया सीएससी सेंटर का ऑफिस कहां है या फिर इसका लाइसेंस कैसे मिलता है। आप उसको लेकर के अपने गांव में ही इसका दुकान खोल सकते हैं। खूब चलता है क्योंकि आजकल हर चीज ऑनलाइन हो गया है। कोई चीज ऑफलाइन मतलब नहीं है। ज्यादातर तो ऑनलाइन ही हो गया है। है ऐसी भी बात नहीं कि बिल्कुल नहीं है। लेकिन है बहुत कम है। हर चीज ऑनलाइन हो रहा है। और किसी को भी कुछ भी फॉर्म भरना है, कोई भी डॉक्यूमेंट चाहिए, कुछ भी कराना है तो उसको ऑनलाइन कराना ही पड़ेगा और वहां पे यदि आपका सीएससी सेंटर है, यह खूब चलेगा। यकीन कीजिए बहुत सारे लोगों ने किया है। आप भी कर सकते हैं। देखिए चार काम मैंने आपको बताया, चार दुकान बताया। मुझे लिखिएगा कमेंट करके कि इनमें से चारों में से क्या करना चाहते हैं। जो अगर मुझे नॉलेज होगा ना, मैं आपको बताऊंगा कि ये ऐसे-ऐसे होता है। मैं आपके कमेंट का रिप्लाई दूंगा। आप कमेंट तो कीजिए और हां, चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिएगा। मैं मिलूंगा फिर आपसे एक नेक्स्ट वीडियो में। लाइक अवश्य कीजिएगा। तब तक के लिए खुश रहिए।

Другие видео автора — Garib ka Business

Ctrl+V

Экстракт Знаний в Telegram

Экстракты и дистилляты из лучших YouTube-каналов — сразу после публикации.

Подписаться

Дайджест Экстрактов

Лучшие методички за неделю — каждый понедельник